Mandal 10 • Sukta 108
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 10 • Sukta 108
किमि॒च्छन्ती॑ स॒रमा॒ प्रेदमा॑नड्दू॒रे ह्यध्वा॒ जगु॑रिः परा॒चैः । कास्मेहि॑तिः॒ का परि॑तक्म्यासीत्क॒थं र॒साया॑ अतरः॒ पयां॑सि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
पणि बोले-“हे सरमा! तुम क्या अभिलाषा करती हुई यहां आई हो? इधर यह मार्ग बहुत दूर का एवं चक्कर वाला है, इस पर चलना कठिन है. हमारे पास ऐसी कौन सी वस्तु है, जिसके लिए तुम आई हो? तुम्हें आने में कितनी रातें लगीं और तुमने नदी कैसे पार की?” (१)
EN English Translation
Pani said, "Hey Sarma! What have you come here wishing for? Here this path is very far and round, it is difficult to walk on it. What kind of thing do we have that you have come for? How many nights did it take you to come and how did you cross the river?" (1)
इन्द्र॑स्य दू॒तीरि॑षि॒ता च॑रामि म॒ह इ॒च्छन्ती॑ पणयो नि॒धीन्वः॑ । अ॒ति॒ष्कदो॑ भि॒यसा॒ तन्न॑ आव॒त्तथा॑ र॒साया॑ अतरं॒ पयां॑सि ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
सरमा बोली-“हे पणियो! मैं इंद्र की दूती हूं और उन्हीं के भेजने से आई हूं. मैं तुम्हारे द्वारा एकत्रित गायों रूपी निधि को लेने की इच्छा से आई हूं. मेरी छलांग से डरकर नदी के जल ने मुझे बचाया. इस प्रकार मैंने नदी का जल पार किया.” (२)
EN English Translation
Sarma said, "Hey pani! I am indra's messenger and i have come from his sending. I came from the desire to take the cows collected by you. The water of the river saved me by being afraid of my jump. That's how I crossed the river water." (2)
की॒दृङ्ङिन्द्रः॑ सरमे॒ का दृ॑शी॒का यस्ये॒दं दू॒तीरस॑रः परा॒कात् । आ च॒ गच्छा॑न्मि॒त्रमे॑ना दधा॒माथा॒ गवां॒ गोप॑तिर्नो भवाति ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
पणियों ने कहा-“हे सरमा! तुम जिस इंद्र की दूती बनकर इतनी दूर आई हो, वह कैसा है और उसकी सेना कैसी है? इंद्र यहा आवें. हम उन्हें मित्र स्वीकार करेंगे. वे हमारी गायों के स्वामी बन जावें.” (३)
EN English Translation
The men said, "This is Sarma! How is the Indra whose angel you have come so far and what is his army like? Indra should come here. We will accept them as friends. Let them become the masters of our cows." (3)
नाहं तं वे॑द॒ दभ्यं॒ दभ॒त्स यस्ये॒दं दू॒तीरस॑रं परा॒कात् । न तं गू॑हन्ति स्र॒वतो॑ गभी॒रा ह॒ता इन्द्रे॑ण पणयः शयध्वे ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
सरमा बोली-“हे पणियो! मैं उन इंद्र के हराने वाले को नहीं जानती. वे सबका नाश करते हैं. गहरी नदियां भी उन्हें नहीं रोक पातीं. वे तुम्हें मारकर धरती पर सुला देंगे.” (४)
EN English Translation
Sarma said, "This is a panio! I don't know those Indra's losers. They destroy everyone. Even deep rivers can't stop them. They will kill you and put you to sleep on earth." (4)
इ॒मा गावः॑ सरमे॒ या ऐच्छः॒ परि॑ दि॒वो अन्ता॑न्सुभगे॒ पत॑न्ती । कस्त॑ एना॒ अव॑ सृजा॒दयु॑ध्व्यु॒तास्माक॒मायु॑धा सन्ति ति॒ग्मा ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
पणियों ने कहा-—“हे स्वर्ग की अंतिम सीमा से आने वाली सुंदरी सरमा! इन गायों में से तुम जिन्हें चाहो, उन्हें ले सकती हो. युद्ध के बिना ये गाएं तुम्हें कौन देता? वैसे हमारे पास भी तीखे आयुध हैं.” (५)
EN English Translation
The panis said – “O beautiful Sarma who comes from the last limits of heaven! of these cows You can take whomever you want. Who would have given you these songs without war? Well we have sharp weapons.” (5)
अ॒से॒न्या वः॑ पणयो॒ वचां॑स्यनिष॒व्यास्त॒न्वः॑ सन्तु पा॒पीः । अधृ॑ष्टो व॒ एत॒वा अ॑स्तु॒ पन्था॒ बृह॒स्पति॑र्व उभ॒या न मृ॑ळात् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
सरमा बोली-“हे पणियो! तुम्हारी बातें सैनिकों की बातों के समान नहीं हैं. तुम्हारे पापी शरीर कहीं इंद्र के बाणों के शिकार न हो जावें? कहीं तुम्हारा मार्ग आक्रमणकारी देवों द्वारा पददलित न हो जाए? मेरी बात न मानने पर कहीं बृहस्पति तुम्हें कष्ट न दें.” (६)
EN English Translation
Sarma said, "Hey pani! Your talk is not the same as the words of the soldiers. Shouldn't your sinful bodies fall prey to Indra's arrows? Will your path not be overthrown by the invading gods? If you don't obey me, don't let Brahaspati (Jupiter) hurt you." (6)
अ॒यं नि॒धिः स॑रमे॒ अद्रि॑बुध्नो॒ गोभि॒रश्वे॑भि॒र्वसु॑भि॒र्न्यृ॑ष्टः । रक्ष॑न्ति॒ तं प॒णयो॒ ये सु॑गो॒पा रेकु॑ प॒दमल॑क॒मा ज॑गन्थ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
पणियों ने कहा—“हे सरमा! हमारी गायरूपी संपत्ति पर्वतों द्वारा सुरक्षित है. यह गायों, घोड़ों और धनों से प्राप्त है. रक्षणसमर्थ पणि इस संपत्ति की रक्षा करते हैं. गायों के रंभाने के शब्द से सुशोभित हमारे इस स्थान पर तुम व्यर्थ आई हो.” (७)
EN English Translation
The men said, "O Sarma! Our cow-like property is protected by the mountains. It is derived from cows, horses and wealth. The protective assets protect this property. You have come to this place of ours in vain, adorned with the sound of cows." (7)
एह ग॑म॒न्नृष॑यः॒ सोम॑शिता अ॒यास्यो॒ अङ्गि॑रसो॒ नव॑ग्वाः । त ए॒तमू॒र्वं वि भ॑जन्त॒ गोना॒मथै॒तद्वचः॑ प॒णयो॒ वम॒न्नित् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
सरमा बोली-“सोमपान करके मतवाले अंगिरागोत्रीय अयास्य ऋषि एवं नवगु ऋषियों का समूह यहां आएगा. वे इस गोधन का विभाग करके ले जावेंगे. उस समय तुमको यह अभिमान भरा वचन छोड़ना पड़ेगा.” (८)
EN English Translation
Sarma said, "A group of Angiragotriya Ayasya Rishis and Navgu rishis will come here. They will take this godhan to the department. At that time you have to give up this proud promise." (8)
ए॒वा च॒ त्वं स॑रम आज॒गन्थ॒ प्रबा॑धिता॒ सह॑सा॒ दैव्ये॑न । स्वसा॑रं त्वा कृणवै॒ मा पुन॑र्गा॒ अप॑ ते॒ गवां॑ सुभगे भजाम ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
पणियों ने कहा-“हे सरमा! तुम देवों की शक्ति से डरकर यहां आई हो. हम तम्हें अपनी बहिन बनाते हैं. तुम यहां से मत जाओ. हे सुंदरी! हम तुम्हें अपनी गायों का भाग देते हैं.” (९)
EN English Translation
The men said, "This is Sarma! You have come here afraid of the power of the gods. We make you our sister. Don't you go from here. Oh, beauty! We'll give you our cows' share." (9)
नाहं वे॑द भ्रातृ॒त्वं नो स्व॑सृ॒त्वमिन्द्रो॑ विदु॒रङ्गि॑रसश्च घो॒राः । गोका॑मा मे अच्छदय॒न्यदाय॒मपात॑ इत पणयो॒ वरी॑यः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
सरमा ने कहा-“हे पणियो! मैं बहिन और भाई का संबंध नहीं जानती. इस संबंध को तो भयानक इंद्र एवं अंगिराओं का समूह जानता है. गायों के अभिलाषी देवों ने मुझे सुरक्षित रूप में भेजा है. इसी कारण मैं आई हूं. तुम इस गोसमूह को छोड़कर दूर भाग जाओ. (१०)
EN English Translation
Sarma said, "This is panio! I don't know the relationship between sister and brother. This relationship is known to the terrible indra and the group of angiras. The gods of the cows have sent me safely. That's why I came. You leave this gogroup and run away. (10)
दू॒रमि॑त पणयो॒ वरी॑य॒ उद्गावो॑ यन्तु मिन॒तीरृ॒तेन॑ । बृह॒स्पति॒र्या अवि॑न्द॒न्निगू॑ळ्हाः॒ सोमो॒ ग्रावा॑ण॒ ऋष॑यश्च॒ विप्राः॑ ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पणियो! तुम इस स्थान से दूर भाग जाओ. घेरने वाले पर्वत को टक्करें मारती हुई गाएं इस सत्याश्रित पर्वत से लौट जावें. बृहस्पति, सोम, पत्थर, ऋषि एवं ब्राह्मण इस गुप्त स्थान को जान गए हैं.” (११)
EN English Translation
This is Panio! You run away from this place. Hit the encircling mountain and sing and return from this satyashrita mountain. Jupiter, Som, Stone, Sage and Brahmin have come to know this secret place." (11)