Mandal 4 • Sukta 16
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 4 • Sukta 16
आ स॒त्यो या॑तु म॒घवा॑ँ ऋजी॒षी द्रव॑न्त्वस्य॒ हर॑य॒ उप॑ नः । तस्मा॒ इदन्धः॑ सुषुमा सु॒दक्ष॑मि॒हाभि॑पि॒त्वं क॑रते गृणा॒नः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम एवं सत्य को धारण करने वाले इंद्र हमारे पास आवें. उनके घोड़े हमारी ओर दीड़ें हम यजमान उन इंद्र के लिए इस यज्ञ में सारयुक्त सोम निचोड़ रहे हैं. हमारे द्वारा स्तुत इंद्र हमारी इच्छा पूरी करें. (१)
EN English Translation
May Indra, who holds soma and truth, come to us. Let their horses lean towards us we host those are squeezing the saaryukta som in this yajna for Indra. May Indra, praised by us, fulfill our wish. (1)
अव॑ स्य शू॒राध्व॑नो॒ नान्ते॒ऽस्मिन्नो॑ अ॒द्य सव॑ने म॒न्दध्यै॑ । शंसा॑त्यु॒क्थमु॒शने॑व वे॒धाश्चि॑कि॒तुषे॑ असु॒र्या॑य॒ मन्म॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शूर इंद्र! जैसे मार्ग समाप्त होने पर लोग घोड़े को छोड़ देते हैं, उसी प्रकार माध्यंदिन सवन के समय तुम हमें छुटकारा दे दो, जिससे हम तुम्हें प्रसन्न कर सकें. हे सर्वज्ञ एवं असुरविनाशक इंद्र! हम यजमान उशना के समान तुम्हारे प्रति सुंदर स्तुति बोलते हैं. (२)
EN English Translation
O Shur Indra! Just as people leave the horse when the path is over, so so also you deliver us at the time of the middle day, so that we may please you. O all-knowing and asura-destroying Indra! We speak beautiful praises to you like host Ushana. (2)
क॒विर्न नि॒ण्यं वि॒दथा॑नि॒ साध॒न्वृषा॒ यत्सेकं॑ विपिपा॒नो अर्चा॑त् । दि॒व इ॒त्था जी॑जनत्स॒प्त का॒रूनह्ना॑ चिच्चक्रुर्व॒युना॑ गृ॒णन्तः॑ ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
कवि के समान गूढ़ कार्यो का साधन करते हुए कामवर्षी इंद्र जब सोमरस को अधिक मात्रा में पीकर उसके प्रति आदर प्रकट करते हैं, तब स्वर्ग से सात किरणें वास्तव में उत्पन्न करते हैं. स्तुति की जाती हुई सूर्यकिरणें दिन में भी मनुष्यों को ज्ञान कराती हैं. (३)
EN English Translation
While doing the same esoteric work as a poet, when the kamavarshi Indra, drinks somras in excess and pays respect to him, he actually produces seven rays from heaven. The sun rays praised give knowledge to humans even during the day. (3)
स्व१॒॑र्यद्वेदि॑ सु॒दृशी॑कम॒र्कैर्महि॒ ज्योती॑ रुरुचु॒र्यद्ध॒ वस्तोः॑ । अ॒न्धा तमां॑सि॒ दुधि॑ता वि॒चक्षे॒ नृभ्य॑श्चकार॒ नृत॑मो अ॒भिष्टौ॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
जब महान् एवं तेजरूप स्वर्ग किरणों से भली प्रकार दिखाई देने लगता है, तब देवगण उस स्वर्ग में रहने के लिए दीप्तियुक्त होते हैं. उत्तम नेता सूर्य ने आकर मनुष्यों के ठीक से देखने के लिए घने अंधकारों को नष्ट कर दिया है. (४)
EN English Translation
When the heavens of great and bright form begin to appear well from the rays, then the gods are radiant to live in that heaven. The sun, the perfect leader, has destroyed the dense darknesses for humans to come and see properly. (4)
व॒व॒क्ष इन्द्रो॒ अमि॑तमृजी॒ष्यु१॒॑भे आ प॑प्रौ॒ रोद॑सी महि॒त्वा । अत॑श्चिदस्य महि॒मा वि रे॑च्य॒भि यो विश्वा॒ भुव॑ना ब॒भूव॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम वाले इंद्र असीमित महिमा धारण करते हैं एवं अपनी महिमा से धरती-आकाश को भर देते हैं. इंद्र ने सारे संसार को पराजित कर दिया है, इसलिए इनकी महिमा सबसे अधिक है. (५)
EN English Translation
Indras of Soma possess unlimited glory and fill the earth and sky with their glory. Indra has defeated the whole world, so his glory is the greatest. (5)
विश्वा॑नि श॒क्रो नर्या॑णि वि॒द्वान॒पो रि॑रेच॒ सखि॑भि॒र्निका॑मैः । अश्मा॑नं चि॒द्ये बि॑भि॒दुर्वचो॑भिर्व्र॒जं गोम॑न्तमु॒शिजो॒ वि व॑व्रुः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
समस्त मानव-हितकारी कार्यो को जानते हुए इंद्र ने अभिलाषापूर्ण एवं मित्ररूप मरुतों की सहायता से जल बरसाया था. जिन मरुतों ने अपने शब्द से पर्वत को भेद दिया था, उन्होंने इंद्र को प्रसन्न करने के लिए गोशाला को ढक दिया था. (६)
EN English Translation
Knowing all the man-friendly works, Indra had rained water with the help of the maruts as a wishful and friendly manner. The maruts who had pierced the mountain with their word had covered the goshala to please Indra. (6)
अ॒पो वृ॒त्रं व॑व्रि॒वांसं॒ परा॑ह॒न्प्राव॑त्ते॒ वज्रं॑ पृथि॒वी सचे॑ताः । प्रार्णां॑सि समु॒द्रिया॑ण्यैनोः॒ पति॒र्भव॒ञ्छव॑सा शूर धृष्णो ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! अधिक मात्रा में लोकों का पालन करने वाले तुम्हारे वज्र ने जल को रोकने वाले मेघ को प्रेरणा दी थी एवं चेतना वाली धरती तुमसे मिली थी. हे शूर एवं पराभवकारी इंद्र! तुम बल के कारण लोकपालक बनकर सागर एवं आकाश के जल को प्रेरणा दो. (७)
EN English Translation
O Indra! Your vajra, who follows a large number of people, inspired the cloud that stopped the water and the earth of consciousness met you. O brave and defeating Indra! You inspire the waters of the ocean and the sky by becoming a lokpalr because of force. (7)
अ॒पो यदद्रिं॑ पुरुहूत॒ दर्द॑रा॒विर्भु॑वत्स॒रमा॑ पू॒र्व्यं ते॑ । स नो॑ ने॒ता वाज॒मा द॑र्षि॒ भूरिं॑ गो॒त्रा रु॒जन्नङ्गि॑रोभिर्गृणा॒नः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बहुतों द्वारा बुलाए गए इंद्र! जब तुमने वर्षा के जल के उद्देश्य से मेघ को विदीर्ण किया था, उससे पहले ही सरमा ने तुम्हें पणियों द्वारा चुराई गई गाएं बता दी थीं अंगिरागोत्रीय ऋषियों द्वारा स्तुत होकर मेघों को विदीर्ण करते हुए तुमने हमको बहुत सा अन्न दिया एवं हमारा आदर किया. (८)
EN English Translation
O Indra called by many! Even before you had pierced the cloud for the purpose of rain water, Sarma had told you the songs stolen by the panis, praised by the Angiragotriya sages, you gave us a lot of food and respected us. (8)
अच्छा॑ क॒विं नृ॑मणो गा अ॒भिष्टौ॒ स्व॑र्षाता मघव॒न्नाध॑मानम् । ऊ॒तिभि॒स्तमि॑षणो द्यु॒म्नहू॑तौ॒ नि मा॒यावा॒नब्र॑ह्मा॒ दस्यु॑रर्त ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे धन के स्वामी एवं मनुष्यों द्वारा मान्य इंद्र! तुम कुत्स ऋषि के समीप धन देने की अभिलाषा से गए. कुत्स ने तुमसे प्रार्थना की कि उसके शत्रु से युद्ध करो. तुमने उसे शत्रु के आक्रमण से बचाया एवं कपटी तथा वेदोक्त कर्म से हीन जानकर तुमने कुत्स के शन्रु को युद्ध में मारा. (९)
EN English Translation
O Indra, lord of wealth and recognized by human beings! You went to sage Kutsa with the desire to give money. The dog begged you to fight his enemy. You saved him from the attack of the enemy, and you killed the shanru of the dog in battle, being unsavoury and inferior to the deceitful deeds. (9)
आ द॑स्यु॒घ्ना मन॑सा या॒ह्यस्तं॒ भुव॑त्ते॒ कुत्सः॑ स॒ख्ये निका॑मः । स्वे योनौ॒ नि ष॑दतं॒ सरू॑पा॒ वि वां॑ चिकित्सदृत॒चिद्ध॒ नारी॑ ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! शत्रुओं को नष्ट करने की भावना से तुम कुत्स के घर गए, कुत्स ने तुम्हारी मित्रता पाने की अतिशय अभिलाषा की. इसके बाद तुम दोनों इंद्र-भवन में बैठे. सत्यदर्शिनी तुम्हारी पत्नी शची तुम दोनों का समान रूप देखकर संशय में पड़ गई. (१०)
EN English Translation
O Indra! In the spirit of destroying the enemies, you went to the house of the dogs, the dogs desperately wished for your friendship, after which both of you sat in the Indra-Bhavan. Satyadarshini, your wife Shachi, was skeptical to see the same look of both of you. (10)
यासि॒ कुत्से॑न स॒रथ॑मव॒स्युस्तो॒दो वात॑स्य॒ हर्यो॒रीशा॑नः । ऋ॒ज्रा वाजं॒ न गध्यं॒ युयू॑षन्क॒विर्यदह॒न्पार्या॑य॒ भूषा॑त् ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! बुद्धिमान् कुत्स ग्रहण करने योग्य अन्न के समान सरलगति घोड़ों को अपने रथ में जोड़कर जिस दिन आपत्तियों से पार हुआ, हे शन्रुनाशक एवं वायु सदृश वेगशाली अश्चों के स्वामी इंद्र! उस दिन तुम कुत्स की रक्षा की इच्छा करते हुए उसके साथ एक रथ में गए थे. (११)
EN English Translation
O Indra! The day he overcame the objections by adding simple steps horses to his chariot like the food that the wise dogs receive, O Indra, the lord of the shiny and air-like fast ashchas! That day you went in a chariot with Kuts, wishing to protect him. (11)
कुत्सा॑य॒ शुष्ण॑म॒शुषं॒ नि ब॑र्हीः प्रपि॒त्वे अह्नः॒ कुय॑वं स॒हस्रा॑ । स॒द्यो दस्यू॒न्प्र मृ॑ण कु॒त्स्येन॒ प्र सूर॑श्च॒क्रं वृ॑हताद॒भीके॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुमने कुत्स के निमित्त दुःखदाता शुष्ण असुर को मारा. दिवस के पूर्व भाग में तुमने कुयव असुर को मारने के साथ ही हजारों राक्षसों का अपने वज्र से नाश किया एवं संग्राम में सूर्य का चक्र नामक आयुध तोड़ डाला. (१२)
EN English Translation
O Indra! You killed the shusna asura, the tormentor for the sake of the dog. In the first part of the day, along with killing the Kuyava asura, you destroyed thousands of demons with your thunderbolt and broke the weapon called the chakra of the sun in the battle. (12)
त्वं पिप्रुं॒ मृग॑यं शूशु॒वांस॑मृ॒जिश्व॑ने वैदथि॒नाय॑ रन्धीः । प॒ञ्चा॒शत्कृ॒ष्णा नि व॑पः स॒हस्रात्कं॒ न पुरो॑ जरि॒मा वि द॑र्दः ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुमने पिप्रु एवं उन्नतिप्राप्त मृगय असुर को मारा था. विदीथ के पुत्र ऋजिश्वा को तुमने कैद किया एवं काले रंग वाले पचास हजार राक्षसों को मारा. बुढ़ापा जिस प्रकार सौंदर्य को नष्ट करता है, उसी प्रकार तुमने शंबर राक्षस के नगरों को विदीर्ण किया. (१३)
EN English Translation
O Indra! You killed Pipru and the progressive mrigya asura. You imprisoned The Son of Vidith, Rijishva, and killed fifty thousand black demons. Just as old age destroys beauty, so you have shattered the cities of the demon Shambar. (13)
सूर॑ उपा॒के त॒न्वं१॒॑ दधा॑नो॒ वि यत्ते॒ चेत्य॒मृत॑स्य॒ वर्पः॑ । मृ॒गो न ह॒स्ती तवि॑षीमुषा॒णः सिं॒हो न भी॒म आयु॑धानि॒ बिभ्र॑त् ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मरणरहित इंद्र! जब तुम सूर्य के समीप शरीर धारण करते हो, तब तुम्हारा रूप सुशोभित होता है. तुम हाथी के समान शत्रुओं की सेना जलाते हुए आयुध धारण करते हो एवं शेर के समान भयंकर हो. (१४)
EN English Translation
O indra without death! When you take a body near the sun, your form is adorned. You wear armaments while burning the army of enemies like an elephant and are as fierce as a lion. (14)
इन्द्रं॒ कामा॑ वसू॒यन्तो॑ अग्म॒न्स्व॑र्मीळ्हे॒ न सव॑ने चका॒नाः । श्र॒व॒स्यवः॑ शशमा॒नास॑ उ॒क्थैरोको॒ न र॒ण्वा सु॒दृशी॑व पु॒ष्टिः ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र की कामना एवं धन की अभिलाषा करने वाले, युद्ध के समान यज्ञ में इंद्र से याचना करने वाले, अन्न के इच्छुक एवं स्तोत्रों द्वारा इंद्र की स्तुति करते हुए यजमान इंद्र के समीप जाते हैं. उस समय इंद्र निवासस्थान के समान सुंदर एवं लक्ष्मी के समान रमणीय होते हैं. (१५)
EN English Translation
Those who desire Indra and desire wealth, those who plead with Indra in the war-like yagya, those who want food and praise Indra through stotras, go near the host Indra. At that time, Indra is as beautiful as niwasthan and delightful as Lakshmi. (15)
तमिद्व॒ इन्द्रं॑ सु॒हवं॑ हुवेम॒ यस्ता च॒कार॒ नर्या॑ पु॒रूणि॑ । यो माव॑ते जरि॒त्रे गध्यं॑ चिन्म॒क्षू वाजं॒ भर॑ति स्पा॒र्हरा॑धाः ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! तुम हमारे कल्याण के निमित्त मानव हितकारी प्रसिद्ध कर्म करने वाले, चाहने योग्य धन के स्वामी एवं मेरे समान स्तोता को शीघ्र संग्रह योग्य अन्न देने वाले इंद्र का सुंदर आह्वान करते हो. (१६)
EN English Translation
O hosts! You beautifully invoke Indra, who does the famous human-benevolent deeds for our welfare, the master of the desired wealth, and who gives quickly collectable food to a saint like me. (16)
ति॒ग्मा यद॒न्तर॒शनिः॒ पता॑ति॒ कस्मि॑ञ्चिच्छूर मुहु॒के जना॑नाम् । घो॒रा यद॑र्य॒ समृ॑ति॒र्भवा॒त्यध॑ स्मा नस्त॒न्वो॑ बोधि गो॒पाः ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शूर इंद्र! मनुष्यों के किसी युद्ध में यदि हमारे मध्य तेज वज्र गिरे अथवा हे स्वामी! हमारा शत्रुओं के साथ भयानक युद्ध हो रहा हो, उस समय तुम हमारे शरीर के रक्षक बनना. (१७)
EN English Translation
O Shur Indra! In a war of men, if a thunderbolt falls between us, or O Lord! We are having terrible wars with our enemies, at that time you become the protectors of our bodies. (17)
भुवो॑ऽवि॒ता वा॒मदे॑वस्य धी॒नां भुवः॒ सखा॑वृ॒को वाज॑सातौ । त्वामनु॒ प्रम॑ति॒मा ज॑गन्मोरु॒शंसो॑ जरि॒त्रे वि॒श्वध॑ स्याः ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! वामदेव के यज्ञ के रक्षक बनो. हे हिंसारहित! युद्ध में मेरे मित्र बनो. हे बुद्धिमान्! हम तुम्हारी ओर आते हैं. तुम स्तुतिकर्त्ताओं की सदा प्रशंसा करो. (१८)
EN English Translation
O Indra! Be the protector of the yajna of The Left God. Oh, without violence! Be my friend in the war. O wise! We come to your side. Praise the praises of the praises always. (18)
ए॒भिर्नृभि॑रिन्द्र त्वा॒युभि॑ष्ट्वा म॒घव॑द्भिर्मघव॒न्विश्व॑ आ॒जौ । द्यावो॒ न द्यु॒म्नैर॒भि सन्तो॑ अ॒र्यः क्ष॒पो म॑देम श॒रद॑श्च पू॒र्वीः ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे धन के स्वामी इंद्र! हम सभी युद्धों में धन से पूर्ण हो. झुलोक के समान ओज से युक्त अपने सहायक मरुतों के साथ मिलकर आप शत्रुओं को हरावें. हम कई सालों तक रात्रि- दिवस आपको प्रमुदित करते रहें. (१९)
EN English Translation
O Lord of wealth Indra! We're all full of money in wars. Together with your auxiliary maruts with the same oj as the jhullok, you defeat the enemies. We keep you on loving the night and day for many years. (19)
ए॒वेदिन्द्रा॑य वृष॒भाय॒ वृष्णे॒ ब्रह्मा॑कर्म॒ भृग॑वो॒ न रथ॑म् । नू चि॒द्यथा॑ नः स॒ख्या वि॒योष॒दस॑न्न उ॒ग्रो॑ऽवि॒ता त॑नू॒पाः ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
बढ़ई जिस प्रकार रथ बनाते हैं, उसी प्रकार हम कामवर्षी एवं नित्य तरुण इंद्र के लिए स्तोत्र की रचना करते हैं. हम ऐसा आचरण करेंगे, जिससे इंद्र के साथ हम लोगों की मैत्री बनी रहे व तेजस्वी तथा शरीरपालक इंद्र हम लोगों के रक्षक हों. (२०)
EN English Translation
Just as carpenters make chariots, we compose hymns for the kamvarshi and nitya tarun Indra. We will behave in such a way that we maintain friendship with Indra and the bright and body-possessing Indra will be the protector of us. (20)
नू ष्टु॒त इ॑न्द्र॒ नू गृ॑णा॒न इषं॑ जरि॒त्रे न॒द्यो॒३॒॑ न पी॑पेः । अका॑रि ते हरिवो॒ ब्रह्म॒ नव्यं॑ धि॒या स्या॑म र॒थ्यः॑ सदा॒साः ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! जिस प्रकार जल नदी को पूर्ण कर देता है, उसी प्रकार तुम पूर्ववर्ती ऋषियों तथा हमारी स्तुतियों को स्वीकार करके हमारी अन्नवृद्धि करो. हे हरि नामक घोड़ों के स्वामी इंद्र! हमने तुम्हारे लिए नई स्तुतियां की हैं. हम रथ के स्वामी एवं तुम्हारे सेवक बनें. (२१)
EN English Translation
O Indra! Just as water fills the river, so do you increase our food by accepting the former sages and our praises. O Indra, lord of horses named Hari! We have made new praises for you. Let us be the masters of the chariot and your servants. (21)