Popular:
ऋग्वेद

Mandal 8 • Sukta 5

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 8

Mandal 8 • Sukta 5

30 Mantras Loaded
Mantra 8.5.1

दू॒रादि॒हेव॒ यत्स॒त्य॑रु॒णप्सु॒रशि॑श्वितत् । वि भा॒नुं वि॒श्वधा॑तनत् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

दूर रहकर भी पास दीखने वाली एवं दीप्तिशाली उषा जब सब कुछ सफेद कर देती है, तब प्रकाश को अनेक प्रकार से फैलाती है. (१)

EN English Translation

Even at a distance, the bright and bright usha, who is close by, when she turns everything white, spreads the light in many ways. (1)

Mantra 8.5.2

नृ॒वद्द॑स्रा मनो॒युजा॒ रथे॑न पृथु॒पाज॑सा । सचे॑थे अश्विनो॒षस॑म् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे नेताओं के समान एवं दर्शनीय अश्विनीकुमारो! तुम अपने रथ द्वारा उषा से मिलो. तुम्हारे पर्याप्त अन्न वाले रथ में तुम्हारे द्वारा इच्छा करते ही घोड़े जुड़ जाते हैं. (२)

EN English Translation

O like the leaders and the seeable AshwaniKumaro! You meet Usha by your chariot. Horses are added to your chariot with enough grain as soon as you desire. (2)

Mantra 8.5.3

यु॒वाभ्यां॑ वाजिनीवसू॒ प्रति॒ स्तोमा॑ अदृक्षत । वाचं॑ दू॒तो यथो॑हिषे ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अन्नस्वामी अश्विनीकुमारो! तुम उन स्तुतियों पर ध्यान दो जो तुम्हारे लिए बनाई गई हैं. जैसे दूत अपने भेजनेवाले की बात सुनने के लिए प्रार्थना करता है, उसी प्रकार हम आपसे प्रार्थना करते हैं. (३)

EN English Translation

O Annaswamy Ashwinikumaro! Pay attention to the praises that are made for you. Just as the messenger prays to listen to his sender, so we pray to you. (3)

Mantra 8.5.4

पु॒रु॒प्रि॒या ण॑ ऊ॒तये॑ पुरुम॒न्द्रा पु॑रू॒वसू॑ । स्तु॒षे कण्वा॑सो अ॒श्विना॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बहुतों के प्रिय, बहुतों को आनंद देने वाले एवं बहुत धन वाले अश्चिनीकुमारो! हम कण्वगोत्रीय ऋषि अपनी रक्षा के लिए तुम्हारी स्तुति करते हैं. (४)

EN English Translation

O dear to many, aschinikumaro, who gives joy to many and has great wealth! We, the Sages of Kanvagotriya, praise you for your protection. (4)

Mantra 8.5.5

मंहि॑ष्ठा वाज॒सात॑मे॒षय॑न्ता शु॒भस्पती॑ । गन्ता॑रा दा॒शुषो॑ गृ॒हम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अतिशय महान्‌, अन्न देने वालों में उत्तम, स्तोताओं को अन्न देने वाले एवं शोभनधन के स्वामी अश्चिनीकुमारो! तुम हव्यदाता के घर जाते हो. (५)

EN English Translation

O the greatest of all, the best of those who give food, the one who gives food to the hymns and the lord of shobhandhan, Aschinikumaro! You go to the house of the payer. (5)

Mantra 8.5.6

ता सु॑दे॒वाय॑ दा॒शुषे॑ सुमे॒धामवि॑तारिणीम् । घृ॒तैर्गव्यू॑तिमुक्षतम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! सुंदर देवों का यजन करने वाले हव्यदाता के लिए शोभनयज्ञ का साधन एवं नाशरहित भूमि को सींचो. (६)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! For the devotee who worships the beautiful gods, irrigate the means of adornment and the land without perishment. (6)

Mantra 8.5.7

आ नः॒ स्तोम॒मुप॑ द्र॒वत्तूयं॑ श्ये॒नेभि॑रा॒शुभिः॑ । या॒तमश्वे॑भिरश्विना ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! अपने प्रशंसनीय चाल वाले घोड़ों पर चढ़कर हमारा स्तोत्र सुनने बहुत जल्दी आओ. (७)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Come very quickly to hear our hymn by climbing on to your admirable trick horses. (7)

Mantra 8.5.8

येभि॑स्ति॒स्रः प॑रा॒वतो॑ दि॒वो विश्वा॑नि रोच॒ना । त्रीँर॒क्तून्प॑रि॒दीय॑थः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तीन दिन और तीन रात तक तुम घोड़ों की सहायता से दीप्ति वाले स्थानों पर आओ. (८)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! For three days and three nights you come to the places of glistening with the help of horses. (8)

Mantra 8.5.9

उ॒त नो॒ गोम॑ती॒रिष॑ उ॒त सा॒तीर॑हर्विदा । वि प॒थः सा॒तये॑ सितम् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे प्रातःकाल स्तुतियोग्य अश्विनीकुमारो! हमें गायों से युक्त अन्न एवं उपभोग के योग्य धन दो. हमें उपभोग के लिए मार्ग भी दो. (९)

EN English Translation

O morning praiseworthy Ashwinikumaro! Give us food containing cows and the money worth consuming. Give us the way to consume too. (9)

Mantra 8.5.10

आ नो॒ गोम॑न्तमश्विना सु॒वीरं॑ सु॒रथं॑ र॒यिम् । वो॒ळ्हमश्वा॑वती॒रिषः॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! हमारे लिए गायों, घोड़ों, शोभनपुत्रों, सुंदर रथों एवं अन्न से युक्त धन दो. (१०)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Give us wealth with cows, horses, shobhanputras, beautiful chariots and food. (10)

Mantra 8.5.11

वा॒वृ॒धा॒ना शु॑भस्पती दस्रा॒ हिर॑ण्यवर्तनी । पिब॑तं सो॒म्यं मधु॑ ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शोभन पदार्थो के स्वामी, दर्शन के योग्य व सोने के मार्ग वाले अश्चिनीकुमारो! तुम वृद्धि प्राप्त करके मधुर सोम पिओ. (११)

EN English Translation

O lord of the adornment substances, the aschinikumaro, worthy of vision and the way to sleep! You drink the sweetest mon by achieving the increase. (11)

Mantra 8.5.12

अ॒स्मभ्यं॑ वाजिनीवसू म॒घव॑द्भ्यश्च स॒प्रथः॑ । छ॒र्दिर्य॑न्त॒मदा॑भ्यम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यज्ञरूप धन वाले अश्चिनीकुमारो! हम धनवानों का सब प्रकार से विस्तृत एवं हानिरहित घर हो. (१२)

EN English Translation

O aschinikumaro with wealth in the form of yajna! We are a wide and harmless home of the rich in every way. (12)

Mantra 8.5.13

नि षु ब्रह्म॒ जना॑नां॒ यावि॑ष्टं॒ तूय॒मा ग॑तम् । मो ष्व१॒॑न्याँ उपा॑रतम् ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुम शीघ्र आकर मनुष्यों की स्तुतियों की रक्षा करो. तुम किसी दूसरे के पास मत जाओ. (१३)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Come quickly and protect the praises of men. Don't go to anyone else. (13)

Mantra 8.5.14

अ॒स्य पि॑बतमश्विना यु॒वं मद॑स्य॒ चारु॑णः । मध्वो॑ रा॒तस्य॑ धिष्ण्या ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे स्तुतियोग्य अश्चिनीकुमारो! तुम हमारे द्वारा दिया हुआ, नशीला, शोभन एवं मधुर सोमरस पिओ. (१४)

EN English Translation

O praiseworthy Ashchini Kumars! Drink the intoxicating, shobhan and sweet somersas given by us. (14)

Mantra 8.5.15

अ॒स्मे आ व॑हतं र॒यिं श॒तव॑न्तं सह॒स्रिण॑म् । पु॒रु॒क्षुं वि॒श्वधा॑यसम् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! हमें सैकड़ों और हजारों प्रकार का, बहुतों द्वारा प्रशंसनीय एवं सबको धारण करने वाला धन वहन करके लाओ. (१५)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Bring us hundreds and thousands of kinds, admirable by many and bearing all the money. (15)

Mantra 8.5.16

पु॒रु॒त्रा चि॒द्धि वां॑ नरा वि॒ह्वय॑न्ते मनी॒षिणः॑ । वा॒घद्भि॑रश्वि॒ना ग॑तम् ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे नेता अश्विनीकुमारो! विद्वान्‌ लोग तुम्हें अनेक स्थानों में बुलाते हैं. तुम अपने वहनसाधन अश्च द्वारा आओ. (१६)

EN English Translation

O leader Ashwinikumaro! Scholars call you in many places. You come by your carrying ass. (16)

Mantra 8.5.17

जना॑सो वृ॒क्तब॑र्हिषो ह॒विष्म॑न्तो अरं॒कृतः॑ । यु॒वां ह॑वन्ते अश्विना ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! कुश उखाड़ने वाले, हव्य-संपन्न एवं अधिक यज्ञ करने वाले लोग तुम्हें बुलाते हैं. (१७)

EN English Translation

O aschinikumaro! The people who uproot Kush, the rich and the more sacrificial ones call you. (17)

Mantra 8.5.18

अ॒स्माक॑म॒द्य वा॑म॒यं स्तोमो॒ वाहि॑ष्ठो॒ अन्त॑मः । यु॒वाभ्यां॑ भूत्वश्विना ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! हमारा यह स्तुतिसमूह तुम्हें सबसे अधिक वहन करने वाला एवं तुम्हारा समीपवर्ती हो. (१८)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! May this group of praises of ours be the one who bears you the most and is closest to you. (18)

Mantra 8.5.19

यो ह॑ वां॒ मधु॑नो॒ दृति॒राहि॑तो रथ॒चर्ष॑णे । ततः॑ पिबतमश्विना ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुम्हारे रथ के मध्य भाग में जो सोमरस से भरा हुआ चर्मपात्र रखा है, उससे तुम सोम पिओ. (१९)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! From the leather vessel full of somras that is placed in the middle part of your chariot, you drink the som. (19)

Mantra 8.5.20

तेन॑ नो वाजिनीवसू॒ पश्वे॑ तो॒काय॒ शं गवे॑ । वह॑तं॒ पीव॑री॒रिषः॑ ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अन्नरूप धन वाले आश्चिनीकुमारो! हमारे पशुओं, पुत्रों एवं गायों के हेतु उस रथ की सहायता से पर्याप्त अन्न सरलतापूर्वक लाओ. (२०)

EN English Translation

O Ashinikumaro with wealth! Bring enough food easily with the help of that chariot for our animals, sons and cows. (20)

Mantra 8.5.21

उ॒त नो॑ दि॒व्या इष॑ उ॒त सिन्धू॑ँरहर्विदा । अप॒ द्वारे॑व वर्षथः ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे प्रातःकाल जानने योग्य अश्चिनीकुमारो! हमारे लिए दिव्य जल मेघों के छिद्र से दो एवं हमारे लिए सरिताओं को बहाओ. (२१)

EN English Translation

This morning is worth knowing aschinikumaro! Let the divine water flow for us through the hole of the clouds and for us the streams. (21)

Mantra 8.5.22

क॒दा वां॑ तौ॒ग्र्यो वि॑धत्समु॒द्रे ज॑हि॒तो न॑रा । यद्वां॒ रथो॒ विभि॒ष्पता॑त् ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे नेता अश्चिनीकुमारो! समुद्र में फेंके हुए तुग्रपुत्र भुज्यु ने स्तुति द्वारा तुम्हें न जाने कब बुलाया था? इसीसे अश्वों सहित तुम्हारा रथ वहां पहुंच गया. (२२)

EN English Translation

O leader Aschinikumaro! When did Bhuju, the son of Tugrah, who was thrown into the sea, call you not to know by praise? That's why your chariot with horses reached there. (22)

Mantra 8.5.23

यु॒वं कण्वा॑य नासत्या॒ ऋपि॑रिप्ताय ह॒र्म्ये । शश्व॑दू॒तीर्द॑शस्यथः ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुमने महल के निचले भाग में राक्षस शन्रुओं द्वारा बांधे गए कण्व ऋषि को अनेक प्रकार की रक्षाएं प्रदान की थीं. (२३)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You provided a variety of protections to the Sage Kanva tied by the demon Shanrus in the lower part of the palace. (23)

Mantra 8.5.24

ताभि॒रा या॑तमू॒तिभि॒र्नव्य॑सीभिः सुश॒स्तिभिः॑ । यद्वां॑ वृषण्वसू हु॒वे ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अभिलाषापूरक एवं धनसंपन्न अश्विनीकुमारो! मैं तुम्हें जब बुलाऊं, तब तुम अपने नवीन एवं प्रशसंनीय रक्षासाधनों के साथ आओ. (२४)

EN English Translation

O wishful and wealthy Ashwinikumaro! When I call you, come with your new and praiseworthy defenses. (24)

Mantra 8.5.25

यथा॑ चि॒त्कण्व॒माव॑तं प्रि॒यमे॑धमुपस्तु॒तम् । अत्रिं॑ शि॒ञ्जार॑मश्विना ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! तुमने जिस प्रकार कण्व, आवत, उपस्तुत एवं स्तुतिकर्तता अत्रि की रक्षा की थी, उसी प्रकार हमारी रक्षा करो. (२५)

EN English Translation

O aschinikumaro! Protect us in the same way that you protected the kanva, the avat, the praiseworthy and the praise-loving Atri. (25)

Mantra 8.5.26

यथो॒त कृत्व्ये॒ धनें॒ऽशुं गोष्व॒गस्त्य॑म् । यथा॒ वाजे॑षु॒ सोभ॑रिम् ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुमने जिस प्रकार अंक्षु के धन, अगस्त्य की गायों और सौभरि के अन्न की रक्षा की थी, उसी प्रकार हमारी रक्षा करो. (२६)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Protect us in the same way that you protected Ankshu's wealth, Agastya's cows and Saubhri's grain. (26)

Mantra 8.5.27

ए॒ताव॑द्वां वृषण्वसू॒ अतो॑ वा॒ भूयो॑ अश्विना । गृ॒णन्तः॑ सु॒म्नमी॑महे ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अभिलाषापूरक एवं धनयुक्त अश्विनीकुमार! हम तुम्हारी स्तुति करते हुए तुमसे सीमित एवं सीमा से अधिक धन मांगते हैं. (२७)

EN English Translation

This is a wishful and rich Ashwini Kumar! We praise you and ask you for limited and more money than the limit. (27)

Mantra 8.5.28

रथं॒ हिर॑ण्यवन्धुरं॒ हिर॑ण्याभीशुमश्विना । आ हि स्थाथो॑ दिवि॒स्पृश॑म् ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! सोने द्वारा निर्मित सारथिस्थान वाले एवं सुनहरी लगामों वाले अपने रथ पर बैठकर आओ. (२८)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Sit on your chariot with gold-made chariots and golden reins. (28)

Mantra 8.5.29

हि॒र॒ण्ययी॑ वां॒ रभि॑री॒षा अक्षो॑ हिर॒ण्ययः॑ । उ॒भा च॒क्रा हि॑र॒ण्यया॑ ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुम्हें ढोने वाले रथ का जुआ सोने का है, धुरी सोने की है एवं पहिए सोने के हैं. (२९)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! The gamble of the chariot that carries you is of gold, the axis is of gold and the wheels are of gold. (29)

Mantra 8.5.30

तेन॑ नो वाजिनीवसू परा॒वत॑श्चि॒दा ग॑तम् । उपे॒मां सु॑ष्टु॒तिं मम॑ ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अन्न एवं धन के स्वामी अश्विनीकुमारो! इस रथ पर बैठकर तुम दूर से भी आओ. तुम हमारी शोभनस्तुति के समीप आओ. (३०)

EN English Translation

O Lord of food and wealth, Ashwinikumaro! Sit on this chariot and come from a distance. You come close to our adornment. (30)

卐 HinduText AI