Popular:
ऋग्वेद

Mandal 8 • Sukta 55

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 8

Mandal 8 • Sukta 55

15 Mantras Loaded
Mantra 8.55.1

तरो॑भिर्वो वि॒दद्व॑सु॒मिन्द्रं॑ स॒बाध॑ ऊ॒तये॑ । बृ॒हद्गाय॑न्तः सु॒तसो॑मे अध्व॒रे हु॒वे भरं॒ न का॒रिण॑म् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ऋत्विजो! तुम दुःखी होने पर वेगशाली अश्वों द्वारा आकर धन देने वाले इंद्र की सेवा बृहत्साम गाकर करो. मैं निचोड़े हुए सोमरस वाले यज्ञ में इंद्र को उसी प्रकार बुलाता हूं, जिस प्रकार कोई कुटुंबपोषक एवं हितकारी को बुलाता है. (१)

EN English Translation

Hey Ritvijo! When you are sad, come by the fast horse and serve Indra, who gives wealth, by singing the brihtsam. I call Indra in the yajna with squeezed somras in the same way as one calls a family-sponsor and a benefactor. (1)

Mantra 8.55.2

न यं दु॒ध्रा वर॑न्ते॒ न स्थि॒रा मुरो॒ मदे॑ सुशि॒प्रमन्ध॑सः । य आ॒दृत्या॑ शशमा॒नाय॑ सुन्व॒ते दाता॑ जरि॒त्र उ॒क्थ्य॑म् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

दुर्धर्ष असुर, स्थिरदेव एवं मरणशील मनुष्य युद्ध में जिस इंद्र का निवारण नहीं कर सकते, ऐसे इंद्र सोमरस पीने के कारण उत्पन्न होने वाला आनंद पाने के लिए अपने स्तोता को प्रशंसनीय धन देते हैं. (२)

EN English Translation

The unfortunate asuras, the steady god and the dying man, the Indra, who cannot be solved in the war, give praiseworthy money to his hymns to get the joy that arises out of drinking somers. (2)

Mantra 8.55.3

यः श॒क्रो मृ॒क्षो अश्व्यो॒ यो वा॒ कीजो॑ हिर॒ण्ययः॑ । स ऊ॒र्वस्य॑ रेजय॒त्यपा॑वृति॒मिन्द्रो॒ गव्य॑स्य वृत्र॒हा ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

शक्र सेवा करने योग्य, अश्वविद्या में निपुण, अद्भुत सोने के शरीर वाले एवं वृत्रनाशक इंद्र विपुल गायों को बाहर लाकर कंपित करते हैं. (३)

EN English Translation

Capable of performing shakra seva, proficient in horse learning, with a wonderful gold body and a vrithrasak, Indra brings out the abundant cows and vibrates. (3)

Mantra 8.55.4

निखा॑तं चि॒द्यः पु॑रुसम्भृ॒तं वसूदिद्वप॑ति दा॒शुषे॑ । व॒ज्री सु॑शि॒प्रो हर्य॑श्व॒ इत्क॑र॒दिन्द्रः॒ क्रत्वा॒ यथा॒ वश॑त् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हव्य देने वाले यजमान का धरती में गड़ा हुआ एवं संगृहीत बहुत धन ऊपर उठाने वाले, वज्रधारी, शोभन नासिका वाले एवं हरि नामक घोड़ों के स्वामी इंद्र जो चाहते हैं, उसे यज्ञादि के द्वारा पूरा कर देते हैं. (४)

EN English Translation

Indra, the master of the horsemen who have been buried in the earth and collected a lot of wealth, who lifts a lot of wealth, who is vajradhari, the shobhan nasika and the lord of the horses named Hari, fulfills what Indra wants through yajnaadi. (4)

Mantra 8.55.5

यद्वा॒वन्थ॑ पुरुष्टुत पु॒रा चि॑च्छूर नृ॒णाम् । व॒यं तत्त॑ इन्द्र॒ सं भ॑रामसि य॒ज्ञमु॒क्थं तु॒रं वचः॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बहुतों द्वारा स्तुत एवं शूर इंद्र! तुमने प्राचीन यजमानों से जो कामना की थी, उसे हम तुरंत पूरा कर रहे हैं. हम यज्ञ, उकथ अथवा स्तुतिवचन तुम्हें शीघ्र समर्पित करते हैं. (५)

EN English Translation

O Indra, praised by many and brave indra! We are immediately fulfilling what you wished for from the ancient hosts. We offer you the yajna, the ukattha or the hymn of praise to you quickly. (5)

Mantra 8.55.6

सचा॒ सोमे॑षु पुरुहूत वज्रिवो॒ मदा॑य द्युक्ष सोमपाः । त्वमिद्धि ब्र॑ह्म॒कृते॒ काम्यं॒ वसु॒ देष्ठः॑ सुन्व॒ते भुवः॑ ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बहुतों द्वारा बुलाए हुए, वज्रधारी एवं सोमरस पीने वाले इंद्र! सोमरस निचुड़ जाने पर तुम नशा करने के लिए हमारे साथ रहो. सोमरस निचोड़ने वाले स्तोता को कमनीय धन तुम्हीं देते हो. (६)

EN English Translation

O Indra, who is called by many, who drinks vajradhari and somras! Stay with us to intoxicate you on the Somras go to Nikud. You give a sum of money to the parrot that squeezes the somras. (6)

Mantra 8.55.7

व॒यमे॑नमि॒दा ह्योऽपी॑पेमे॒ह व॒ज्रिण॑म् । तस्मा॑ उ अ॒द्य स॑म॒ना सु॒तं भ॒रा नू॒नं भू॑षत श्रु॒ते ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हम इन इंद्र को आज और कल सोमरस पिलाकर तृप्त करेंगे. हे अध्वर्युजनो! उन्हीं इंद्र के लिए युद्ध में निचोड़ा हुआ सोमरस ले आओ. इंद्र इस समय स्तोत्र सुनकर आवें. (७)

EN English Translation

We will satisfy these Indras by drinking somras today and tomorrow. O adhwaryujano! Bring the same Somras squeezed into the battle for Indra. Indra should listen to the hymn at this time. (7)

Mantra 8.55.8

वृक॑श्चिदस्य वार॒ण उ॑रा॒मथि॒रा व॒युने॑षु भूषति । सेमं नः॒ स्तोमं॑ जुजुषा॒ण आ ग॒हीन्द्र॒ प्र चि॒त्रया॑ धि॒या ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

चोर सबको हानिकारक एवं पथिकों का विनाशकर्तता होकर भी इंद्र के कार्य में अनुकूलता धारण करता है. हे इंद्र! हमारे स्तोत्र को प्रेम करते हुए एवं विचित्र स्तुतियों से प्रभावित होकर आओ. (८)

EN English Translation

The thief is harmful to all and the pathiks are liable to be compatible with Indra's work, even though he destroys them. O Indra! Come loving our hymns and being influenced by the strange praises. (8)

Mantra 8.55.9

कदू॒ न्व१॒॑स्याकृ॑त॒मिन्द्र॑स्यास्ति॒ पौंस्य॑म् । केनो॒ नु कं॒ श्रोम॑तेन॒ न शु॑श्रुवे ज॒नुषः॒ परि॑ वृत्र॒हा ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

ऐसा कौन सा पुरुषार्थ है जो इंद्र ने न किया हो? किस सुनने योग्य पुरुषार्थ के साथ इंद्र नहीं सुने जाते? इंद्र की वृत्रवध वाली घटना उनके जन्म से ही सुनी जा रही है. (९)

EN English Translation

What is the purushartha that Indra has not done? With which hearingable purushartha is Indra not heard? Indra's incident of death is being heard since his birth. (9)

Mantra 8.55.10

कदू॑ म॒हीरधृ॑ष्टा अस्य॒ तवि॑षीः॒ कदु॑ वृत्र॒घ्नो अस्तृ॑तम् । इन्द्रो॒ विश्वा॑न्बेक॒नाटा॑ँ अह॒र्दृश॑ उ॒त क्रत्वा॑ प॒णीँर॒भि ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र की महती शक्ति कब शत्रुधर्षक नहीं हुई है? इंद्र का वध्य कब वधरहित रहा? इंद्र सभी सूद खाने वालों, दिन गिनने वाले कर्महीनों एवं पणियों को ताडून आदि के द्वारा पराजित करते हैं. (१०)

EN English Translation

When has indra's great power not become hostile? When was Indra's wadhya unprogrammed? Indra defeats all the sud-eaters, the day-counting karma-less and the panais by tadun etc. (10)

Mantra 8.55.11

व॒यं घा॑ ते॒ अपू॒र्व्येन्द्र॒ ब्रह्मा॑णि वृत्रहन् । पु॒रू॒तमा॑सः पुरुहूत वज्रिवो भृ॒तिं न प्र भ॑रामसि ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वृत्रहंता, बहुतों द्वारा बुलाए गए एवं वज्रधारी इंद्र! हम बहुत से लोग वेतन के समान तुम्हारे ही निमित्त नवीन स्तुतियां अर्पित करते हैं. (११)

EN English Translation

O Vrithrahanta, indra called by many and thunderbolt! Many of us offer new praises to you as a salary. (11)

Mantra 8.55.12

पू॒र्वीश्चि॒द्धि त्वे तु॑विकूर्मिन्ना॒शसो॒ हव॑न्त इन्द्रो॒तयः॑ । ति॒रश्चि॑द॒र्यः सव॒ना व॑सो गहि॒ शवि॑ष्ठ श्रु॒धि मे॒ हव॑म् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अनेक कर्म करने वाले इंद्र! तुमसे बहुत सी आशाएं संबंधित हैं एवं स्तोता तुम्हें बुलाते हैं. इसलिए तुम हमारे शत्रुओं के यज्ञों का तिरस्कार करके हमारे यज्ञों में आओ. हे अतिशय शक्तिशाली इंद्र! मेरी पुकार सुनो. (१२)

EN English Translation

O Indra, who does many things! There are many hopes related to you and the psalms call you. So you should despise the sacrifices of our enemies and come to our sacrifices. O very powerful Indra! Listen to my call. (12)

Mantra 8.55.13

व॒यं घा॑ ते॒ त्वे इद्विन्द्र॒ विप्रा॒ अपि॑ ष्मसि । न॒हि त्वद॒न्यः पु॑रुहूत॒ कश्च॒न मघ॑व॒न्नस्ति॑ मर्डि॒ता ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हम तुम्हारे ही हैं और तुम्हारी स्तुति करते हैं. हे बहुतों द्वारा बुलाए गए एवं धनस्वामी इंद्र! तुम्हारे अतिरिक्त कोई भी सुख देने वाला नहीं है. (१३)

EN English Translation

O Indra! We are yours and praise you. O Indra, who has been called by many and riches! No one is going to give happiness except you. (13)

Mantra 8.55.14

त्वं नो॑ अ॒स्या अम॑तेरु॒त क्षु॒धो॒३॒॑ऽभिश॑स्ते॒रव॑ स्पृधि । त्वं न॑ ऊ॒ती तव॑ चि॒त्रया॑ धि॒या शिक्षा॑ शचिष्ठ गातु॒वित् ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! तुम हमें दरिद्रता, भूख एवं निंदा से बचाओ. हे महाबली एवं मार्ग जानने वाले इंद्र! तुम अपनी रक्षा एवं विचित्र यज्ञकर्मो के साथ हमें हमारे मनचाहे पदार्थ दो. (१४)

EN English Translation

O Indra! You save us from poverty, hunger and condemnation. O Mahabali and Indra who knows the way! You, with your protection and strange yajnakarmas, give us the things we want. (14)

Mantra 8.55.15

सोम॒ इद्वः॑ सु॒तो अ॑स्तु॒ कल॑यो॒ मा बि॑भीतन । अपेदे॒ष ध्व॒स्माय॑ति स्व॒यं घै॒षो अपा॑यति ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे महर्षि कलि के पुत्रो! तुम्हारा निचोड़ा हुआ सोमरस इंद्र के लिए ही हो. तुम मत डरो. ये राक्षस आदि तुमसे दूर जा रहे हैं. वे स्वयं ही भाग रहे हैं. (१५)

EN English Translation

O sons of Maharishi Kali! Your squeezed somers be the only one for Indra. Don't be afraid. These monsters etc. are going away from you. They're running away on their own. (15)

卐 HinduText AI