Popular:
अथर्ववेद

Kanda 11 • Sukta 12

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 11

Kanda 11 • Sukta 12

27 Mantras Loaded
Mantra 11.12.1

उत्ति॑ष्ठत॒ सं न॑ह्यध्व॒मुदा॑राः के॒तुभिः॑ स॒ह । सर्पा॒ इत॑रजना॒ रक्षां॑स्य॒मित्रा॒ननु॑ धावत ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उदार गुणों वाले सेनानायको! अपने झंडों के साथ उठो और युद्ध के लिए चलो. तुम कवच आदि पहन कर युद्ध के लिए तैयार हो जाओ. हे सर्पो की आकृति वाले देवो! हे राक्षसो! तुम भी हमारे शत्रुओं के पीछे दौड़ो. (१)

EN English Translation

O commanders of generous qualities! Get up with your flags and walk to war. You get ready for war by wearing armor etc. O god with the shape of serpents! O demons! You also run after our enemies. (1)

Mantra 11.12.2

ई॒शां वो॑ वेद॒ राज्यं॒ त्रिष॑न्धे अरु॒णैः के॒तुभिः॑ स॒ह । ये अ॒न्तरि॑क्षे॒ ये दि॒वि पृ॑थि॒व्यां ये च॑ मान॒वाः । त्रिष॑न्धे॒स्ते चेत॑सि दु॒र्णामा॑न॒ उपा॑सताम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शत्रुओ! वज्र के अभिमानी देव त्रिषंधि तुम्हारा राज्य छीन कर अपने अधिकार में करें. हे वज्रात्मक देव! तुम्हारे जो लाल झंडे आकाश में उत्पात के रूप में उत्पन्न होते हैं तथा भूलोक में मनुष्य संबंधी हैं, तुम उन के साथ आओ. (२)

EN English Translation

O enemies! Trishandhi, the arrogant god of Vajra, take away your kingdom and take possession of it. O wonderful God! Come with your red flags that arise as mischief in the sky and belong to humans in the earth. (2)

Mantra 11.12.3

अयो॑मुखाः सू॒चीमु॑खा॒ अथो॑ विकङ्क॒तीमु॑खाः । क्र॒व्यादो॒ वात॑रंहस॒ आ स॑जन्त्व॒मित्रा॒न्वज्रे॑ण॒ त्रिष॑न्धिना ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

लोहे के समान मुख वाले, सूई के आकार के मुंह वाले, बहुत से कांटों जैसे पंखों वाले पक्षी, गिद्ध आदि मांस भक्षी पक्षी और हवा के समान तेजी से उड़ने वाले पक्षी, हमारे जिस शत्रु के आसपास मंडराते हैं, वे वज्र से मारे जाएं. (३)

EN English Translation

Those with iron-like faces, needle-shaped mouths, many thorn-winged birds, meat-eating birds like vultures, and birds flying as fast as the wind, around our enemy, should be killed by thunderbolts. (3)

Mantra 11.12.4

अ॒न्तर्धे॑हि जातवेद॒ आदि॑त्य॒ कुण॑पं ब॒हु । त्रिष॑न्धेरि॒यं सेना॒ सुहि॑तास्तु मे॒ वशे॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जातवेद अग्नि! आदित्य देव अर्थात्‌ सूर्य को आकाश में गिरते हुए शवों के शरीरों के द्वारा ढक दो. त्रिषंधि नामक देव से संबंध रखने वाली यह सेना भलीभांति मेरे वश में हो, जिस से मैं शत्रुओं को मार सकूं. (४)

EN English Translation

O jataved agni! Cover Aditya Dev i.e. the sun with the bodies of the bodies falling into the sky. This army, which belongs to the god named Trishandhi, should be well under my control, so that I can kill the enemies. (4)

Mantra 11.12.5

उत्ति॑ष्ठ॒ त्वं दे॑वज॒नार्बु॑दे॒ सेन॑या स॒ह । अ॒यं ब॒लिर्व॒ आहु॑त॒स्त्रिष॑न्धे॒राहु॑तिः प्रि॒या ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देव जाति के अर्बुदि नाम के सर्प! तुम अपनी सेना के साथ उठो. हमारा यह बलि कार्य तुम्हारी तृप्ति करने वाला हो. त्रिषंधि देव की जो सेना है, वह भी बलि प्राप्त होने के कारण शत्रुओं का विनाश करे. (५)

EN English Translation

O serpent named Arbudi of the god race! You get up with your army. May this sacrificial act of ours satisfy you. The army of Trishandhi Dev should also destroy the enemies due to the sacrifice. (5)

Mantra 11.12.6

शि॑तिप॒दी सं द्य॑तु शर॒व्ये॒यं चतु॑ष्पदी । कृत्ये॒ऽमित्रे॑भ्यो भव॒ त्रिष॑न्धेः स॒ह सेन॑या ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

श्वेत चरणों वाली गाय, चार चरणों वाली हो कर तथा बाणों का समूह बना कर हमारे शत्रुओं को प्राप्त हो. हे कृत्यारूपिणी गौ! तू त्रिषंधि देव के समान हमारे शत्रुओं का संहार करने वाली बन. (६)

EN English Translation

The cow with white feet, with four steps and making a group of arrows, should our enemies get it. This is the act! You become like Trishandhi Dev, the destroyer of our enemies. (6)

Mantra 11.12.7

धू॑मा॒क्षी सं प॑ततु कृधुक॒र्णी च॑ क्रोशतु । त्रिष॑न्धेः॒ सेन॑या जि॒ते अ॑रु॒णाः स॑न्तु के॒तवः॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हमारे शत्रुओं की सेना माया से उत्पन्न धुएं से ढके हुए नयनों वाली हो जाए. हमारे रण के बाजों के कारण उन के कान बहरे हो जाएं. इस प्रकार त्रिषंधि नामक देव के द्वारा शत्रु की सेना को जीत लिए जाने पर देव सेना के झंडे लाल रंग को हो जाएं. (७)

EN English Translation

May the army of our enemies become covered with smoke emanating from Maya. Their ears become deaf because of the eagles of our battlefield. In this way, when the enemy's army is conquered by a god named Trishandhi, the flags of the dev army become red in color. (7)

Mantra 11.12.8

अवा॑यन्तां प॒क्षिणो॒ ये वयां॑स्य॒न्तरि॑क्षे दि॒वि ये चर॑न्ति । श्वाप॑दो॒ मक्षि॑काः॒ सं र॑भन्तामा॒मादो॒ गृध्राः॒ कुण॑पे रदन्ताम् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

जो पक्षी मरी हुई शत्रु सेना का मांस खाने के लिए नीचे की ओर मुंह कर के आकाश में उड़ते हैं तथा द्युलोक अर्थात्‌ स्वर्ग में जो पक्षी उड़ते हैं, वे तथा मांसभक्षी सिंह, गीदड़ आदि पशु और मांस भक्षिणी नीले रंग की मक्खियां शवों का मांस खाने के लिए शत्रु सेनाओं में विचरण करें. मांस भक्षक गिद्ध शत्रु सेना के शरीरों को अपनी चोंच से नोचें. (८)

EN English Translation

The birds that fly in the sky facing down to eat the meat of the dead enemy army and the birds that fly in Dulok i.e. heaven, and animals and meat eaters like carnivorous lions, jackals etc. blue flies roam in the enemy armies to eat the flesh of the dead bodies. Meat-eating vultures should scratch the bodies of the enemy army with their beaks. (8)

Mantra 11.12.9

यामिन्द्रे॑ण सं॒धां स॒मध॑त्था॒ ब्रह्म॑णा च बृहस्पते । तया॒हमि॑न्द्रसं॒धया॒ सर्वा॑न्दे॒वानि॒ह हु॑व इ॒तो ज॑यत॒ मामुतः॑ ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बृहस्पति देव! इंद्र और प्रजापति देव के साथ जो आपने प्रतिज्ञा की है. मैं उस देव सेना को उस संग्राम में बुलाता हूं. हे बुलाए गए देव! हमारी सेना को विजय प्रदान करो हमारे शत्रु सैनिकों को विजय मत प्रदान करो. (९)

EN English Translation

O Swami Jupiter! With Indra and Prajapati Dev, what you have promised. I call that dev army to that war. O God is called! Give victory to our army, do not give victory to our enemy soldiers. (9)

Mantra 11.12.10

बृह॒स्पति॑राङ्गिर॒स ऋष॑यो॒ ब्रह्म॑संशिताः । अ॑सुर॒क्षय॑णं व॒धं त्रिष॑न्धिं दि॒व्याश्र॑यन् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

अंगिरा ऋषि के पुत्र बृहस्पति जो देवों के मंत्री हैं, वेद मंत्रों के अभ्यास से शक्तिशाली बनें अन्य ऋषियों ने असुरों का नाश करने वाले आयुध वज्र को द्युलोक अर्थात्‌ स्वर्ग में स्थित किया है. (१०)

EN English Translation

Jupiter, the son of Angira Rishi, who is the minister of the gods, should be powerful by the practice of Veda mantras, other sages have placed the armadha Vajra, which destroys the asuras, in Dyulok i.e. heaven. (10)

Mantra 11.12.11

येना॒सौ गु॒प्त आ॑दि॒त्य उ॒भाविन्द्र॑श्च॒ तिष्ठ॑तः । त्रिष॑न्धिं दे॒वा अ॑भज॒न्तौज॑से च॒ बला॑य च ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस वज्र के द्वारा दिखाई देने वाले आदित्य अर्थात्‌ सूर्य को स्वर्ग में पाला गया है, जिस वज्र की शक्ति के कारण आदित्य और इंद्र दोनों अपनेअपने स्थान पर स्थित हैं, उस त्रिषंधि नाम के देव अर्थात्‌ वज्र की सभी देवों ने तेज और बल की प्राप्ति के लिए सेवा की है. (११)

EN English Translation

The vajra through which the visible Aditya i.e. the Sun has been raised in heaven, due to the power of which both Aditya and Indra are located in their respective places, the god named Trishandhi i.e. Vajra has been served by all the gods for the attainment of radiance and strength. (11)

Mantra 11.12.12

सर्वां॑ल्लो॒कान्त्सम॑जयन्दे॒वा आहु॑त्या॒नया॑ । बृह॒स्पति॑राङ्गिर॒सो वज्रं॒ यमसि॑ञ्चतासुर॒क्षय॑णं व॒धम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

अंगिरा ऋषि के पुत्र एवं देवों के मंत्री बृहस्पति ने तथा इंद्र आदि देवों ने इस आहुति के द्वारा असुरों को मार कर सभी लोकों को प्राप्त किया है. बृहस्पति ने असुरों का विनाश करने के साधन उस वज्र को इस आहुति के द्वारा ही बनाया है. (१२)

EN English Translation

Jupiter, son of Sage Angira and minister of devas, and Gods like Indra etc. have killed the asuras through this sacrifice and attained all the worlds. Jupiter has made that vajra the means of destroying the asuras through this sacrifice. (12)

Mantra 11.12.13

बृह॒स्पति॑राङ्गिर॒सो वज्रं॒ यमसि॑ञ्चतासुर॒क्षय॑णं व॒धम् । तेना॒हम॒मूं सेनां॒ नि लि॑म्पामि बृहस्पते॒ऽमित्रा॑न्ह॒न्म्योज॑सा ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

अंगिरा ऋषि के पुत्र एवं देवों के मंत्री बृहस्पति ने तथा इंद्र आदि देवों ने असुरों का वध करने वाले जिस वज्र की रचना घृत की आहुति से की है, हे देवो! उस वज्र के द्वारा मैं अपनी शत्रु सेना का विनाश करता हूं. सेना के विनाश के कारण मैं अपने शत्रुओं का विनाश अपने बल से करूं. (१३)

EN English Translation

Jupiter, the son of Sage Angira and the minister of the gods of the gods, and Indra, have created the thunderbolt that kills the asuras with the sacrifice of hatred, O Gods! With that thunderbolt, I destroy my enemy army. Because of the destruction of the army, I should destroy my enemies with my own force. (13)

Mantra 11.12.14

सर्वे॑ दे॒वा अ॒त्याय॑न्ति॒ ये अ॒श्नन्ति॒ वष॑ट्कृतम् । इ॒मां जु॑षध्व॒माहु॑तिमि॒तो ज॑यत॒ मामुतः॑ ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र आदि सभी देव हमारे शत्रुओं को छोड़ कर हमारे सामने आएं. वे देव वषट्‌ शब्द के साथ दिए गए हवि का भोग करते है. वे सब हमारी उस आहुति का सेवन करें. उस आहुति से प्रसन्न सभी देव हमारी सेनाओं को विजयी बनाएं. हमारे शत्रुओं की सेनाओं को विजयी न बनाएं. (१४)

EN English Translation

All gods like Indra should leave our enemies and come in front of us. They enjoy the havi given with the word Deva Vasht. They should all consume that sacrifice of ours. Pleased with that sacrifice, may all the gods make our armies victorious. Don't make the armies of our enemies victorious. (14)

Mantra 11.12.15

सर्वे॑ देवा अ॒त्याय॑न्तु॒ त्रिष॑न्धे॒राहु॑तिः प्रि॒या । सं॒धां म॑ह॒तीं र॑क्षत॒ ययाग्रे॒ असु॑रा जि॒ताः ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र आदि सभी देव हमारे शत्रुओं की सेना को छोड़ कर हमारे पास आएं. सेना को मोहित करने वाले देव को हमारी यह आहुति प्रसन्न करने वाली हो. हे देवो! अपनी असुर विजय की महती प्रतिज्ञा की रक्षा करो. इस त्रिषंधि की आहुति ने पहले असुरों को जीत लिया था. (१५)

EN English Translation

All the gods like Indra etc. should leave the army of our enemies and come to us. May this sacrifice of ours be pleasing to the God who fascinates the army. O God! Protect your asura's great promise of victory. The sacrifice of this trishandhi had conquered the first asuras. (15)

Mantra 11.12.16

वा॒युर॒मित्रा॑णामिष्व॒ग्राण्याञ्च॑तु । इन्द्र॑ एषां बा॒हून्प्रति॑ भनक्तु॒ मा श॑कन्प्रति॒धामिषु॑म् । आ॑दि॒त्य ए॑षाम॒स्त्रं वि ना॑शयतु च॒न्द्रमा॑ युता॒मग॑तस्य॒ पन्था॑म् ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

वायु देव शत्रुओं के बाणों के आगे जाएं. तात्पर्य यह है कि प्रतिकूल हवा के कारण उन के बाण अपना लक्ष्य प्राप्त न कर सकें. इंद्र देव उन की घायल भुजाओं को आयुध पकड़ने के अयोग्य बनाएं. सूर्य उन शत्रुओं के आयुधों का विनाश करें. चंद्रमा हमारे शत्रुओं को उस मार्ग से अलग करें जो हमारे समीप तक आता है. (१६)

EN English Translation

Go before the arrows of the enemies. This means that due to adverse wind, their arrows could not achieve their goal. Indra Dev should make his injured arms unfit to hold the armament. May the sun destroy the weapons of those enemies. May the moon separate our enemies from the path that comes near us. (16)

Mantra 11.12.17

यदि॑ प्रे॒युर्दे॑वपु॒रा ब्रह्म॒ वर्मा॑णि चक्रि॒रे । त॑नू॒पानं॑ परि॒पाणं॑ कृण्वा॒ना यदु॑पोचि॒रे सर्वं॒ तद॑र॒सं कृ॑धि ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देव! हमारे शत्रुओं ने तनूपान एवं परिमाण नामक कर्म के समय अपने मंत्रमय कवचों को सिद्ध कर लिया है. तुम इन कर्मों से संबंधित मंत्रों को असफल बनाओ. (१७)

EN English Translation

O God! Our enemies have proved their mantra-filled armor at the time of action called Tanupan and Magnitude. You make the mantras related to these deeds unsuccessful. (17)

Mantra 11.12.18

क्र॒व्यादा॑नुव॒र्तय॑न्मृ॒त्युना॑ च पु॒रोहि॑तम् । त्रिष॑न्धे॒ प्रेहि॒ सेन॑या जयामित्रा॒न्प्र प॑द्यस्व ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे त्रिषंधि देव! हमारे सामने स्थित शत्रु के पीछे मांसभक्षी पशु चलें. तुम हमारी सेना के साथ जाओ और हमारे शत्रुओं का विनाश करने के लिए उन में घुसो. (१८)

EN English Translation

O Trishandhi Dev! Let carnivorous animals follow the enemy in front of us. You go with our army and enter them to destroy our enemies. (18)

Mantra 11.12.19

त्रिष॑न्धे॒ तम॑सा॒ त्वम॒मित्रा॒न्परि॑ वारय । पृ॑षदा॒ज्यप्र॑णुत्तानां॒ मामीषां॑ मोचि॒ कश्च॒न ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे त्रिषंधि! तुम हमारे शत्रुओं को अंधकार के द्वारा घेर लो. हमारे यज्ञ कार्य में तुम दही से मिले भात को खाने के लिए बुलाए गए हो. तुम हमारे शत्रुओं में से एक को भी जीवित मत छोड़ो. (१९)

EN English Translation

O trishandhi! You surround our enemies with darkness. In our yajna work, you have been called to eat the rice received from curd. Don't leave even one of our enemies alive. (19)

Mantra 11.12.20

शि॑तिप॒दी सं प॑तत्व॒मित्रा॑नाम॒मूः सिचः॑ । मुह्य॑न्त्व॒द्यामूः सेना॑ अ॒मित्रा॑णां न्यर्बुदे ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

श्वेत चरणों वाली गौ हमारे शत्रुओं की उस सेना को शोक प्रदान करने के लिए जाए और हमारे बाणों से पीड़ित उस सेना पर टूट पड़े. हे न्यर्बुदि! सामने दिखाई देने वाली यह सेना आज युद्ध के समय मोह को प्राप्त हो जाए. (२०)

EN English Translation

Let the white-legged cow go to mourn that army of our enemies and break down on that army suffering from our arrows. Oh my god! This army, which appears in front of you, should be infatuated at the time of war today. (20)

Mantra 11.12.21

मू॒ढा अ॒मित्रा॑ न्यर्बुदे ज॒ह्येषां॒ वरं॑वरम् । अ॒नया॑ जहि॒ सेन॑या ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे न्यर्बुदि! तुम हमारे शत्रुओं को अपनी माया के कर्तव्य और अकर्तव्य जानने के लिए मूर्ख बना दो. तुम इस सेना के श्रेष्ठों को नष्ट कर दो. तुम्हारी कृपा से हमारी सेना विजय प्राप्त करे. (२१)

EN English Translation

Oh my god! You fool our enemies into knowing the duty and duty of your maya. You destroy the superiors of this army. May our army win by your grace. (21)

Mantra 11.12.22

यश्च॑ कव॒ची यश्चा॑कव॒चो॒मित्रो॒ यश्चाज्म॑नि । ज्या॑पा॒शैः क॑वचपा॒शैरज्म॑ना॒भिह॑तः शयाम् ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हमारा जो शत्रु कवच धारण किए है अथवा जो कवच रहित है, हमारे जो शत्रु रथ में बैठे हैं, वे अपनेअपने पाशों से बंधे हुए सो जाएं. (२२)

EN English Translation

Our enemies who are wearing armor or who are without armor, our enemies who are sitting in the chariot, they should sleep tied to their loops. (22)

Mantra 11.12.23

ये व॒र्मिणो॒ येऽव॒र्माणो॑ अ॒मित्रा॒ ये च॑ व॒र्मिणः॑ । सर्वां॒स्ताँ अ॑र्बुदे ह॒ताञ्छ्वानो॑ऽदन्तु॒ भूम्या॑म् ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हमारे जो शत्रु कवच धारण करने वाले, कवचहीन और कवच के अतिरिक्त अन्य शस्त्र से रक्षा करने वाले साधन से युक्त हैं, हे न्यर्बुदि! तुम्हारे द्वारा मारे गए उन शत्रुओं को कुत्ते आदि मांसभक्षी पशु खाएं. (२३)

EN English Translation

Our enemies who are armor-wearing, armorless and armor-protecting weapons other than armor, O Nyarbudi! Eat carnivorous animals like dogs etc. to those enemies killed by you. (23)

Mantra 11.12.24

ये र॒थिनो॒ ये अ॑र॒था अ॑सा॒दा ये च॑ सा॒दिनः॑ । सर्वा॑नदन्तु॒ तान्ह॒तान्गृध्राः॑ श्ये॒नाः प॑त॒त्रिणः॑ ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हमारे जो शत्रु रथ में बैठे हैं, जो रथहीन हैं, जो घोड़े पर सवार हैं और जो बिना घोड़े वाले हैं, उन सब को गिद्ध, बाज तथा अन्य मांसभक्षी पक्षी खाएं. (२४)

EN English Translation

Eat vultures, hawks and other carnivorous birds to all our enemies who are sitting in chariots, who are chariotless, riding horses and those without horses. (24)

Mantra 11.12.25

स॒हस्र॑कुणपा शेतामामि॒त्री सेना॑ सम॒रे व॒धाना॑म् । विवि॑द्धा कक॒जाकृ॑ता ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हमारे शत्रुओं की सेना हमारी सेना को प्राप्त कर के आयुध साधनों की युद्ध में भिड़ंत होने पर मरी हुई एवं अनगिनती लाशों वाली हो. (२५)

EN English Translation

The army of our enemies should be dead and with countless corpses when the weapon resources are confronted in the war by getting our army. (25)

Mantra 11.12.26

म॑र्मा॒विधं॒ रोरु॑वतं सुप॒र्णैर॒दन्तु॑ दु॒श्चितं॑ मृदि॒तं शया॑नम् । य इ॒मां प्र॒तीची॒माहु॑तिम॒मित्रो॑ नो॒ युयु॑त्सति ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

शोभन पतन वाले बाणों के द्वारा मर्मस्थलों में विद्ध एवं अत्यधिक रोते हुए दुःखों से पूर्ण, चूर्ण किए हुए और धरती पर पड़े हुए शत्रु सैनिकों को गीदड़ आदि मांसभक्षी पशु खाएं. हमारा जो शत्रु हमारी इस आहुति को पा कर इस की गति प्रतिनिवृत्त कर के हमारे साथ युद्ध करना चाहता है, इस प्रकार के शत्रु को भी मांसभक्षी पशु खाएं. (२६)

EN English Translation

Eat meat-eating animals like jackals to enemy soldiers who are full of sorrows, powdered and lying on the earth, filled with pain and crying excessively by the arrows of adornment. Our enemy, who receives this sacrifice of ours and wants to turn its pace to war with us, should also eat this type of enemy as a carnivorous animal. (26)

Mantra 11.12.27

यां दे॒वा अ॑नु॒तिष्ठ॑न्ति॒ यस्या॒ नास्ति॑ वि॒राध॑नम् । तयेन्द्रो॑ हन्तु वृत्र॒हा वज्रे॑ण॒ त्रिष॑न्धिना ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस दधि मिश्रित भात की आहुति को देवगण वज्र बनाने का साधन बनाते हैं, जिस आयुध की असमानता नहीं है. उस आहुति द्वारा उत्पन्न वज्र से वृत्र असुर का वध करने वाले इंद्र इस शत्रु सेना का वध करें. (२७)

EN English Translation

The dadhi mixed rice sacrifice that the devas make a means of making vajra, the weapon of which is not inequality. Indra, who killed the vritra asura with the thunderbolt generated by that sacrifice, should kill this enemy army. (27)

卐 HinduText AI