Kanda 20 • Sukta 57
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 20 • Sukta 57
सु॑रूपकृ॒त्नुमू॒तये॑ सु॒दुघा॑मिव गो॒दुहे॑ । जु॑हू॒मसि॒ द्यवि॑द्यवि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस प्रकार गाय को दुहने के लिए गोदोहक को बुलाया जाता है, उसी प्रकार प्रत्येक अवसर पर अपनी रक्षा के लिए हम इंद्र का आह्वान करते हैं. (१)
EN English Translation
Just as Godohak is called to milk a cow, so on every occasion we invoke Indra to protect ourselves. (1)
उप॑ नः॒ सव॒ना ग॑हि॒ सोम॑स्य सोमपाः पिब । गो॒दा इद्रे॒वतो॒ मदः॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
सदा हर्षित रहने वाले एवं धनवान इंद्र गाएं प्रदान करने वाले हैं. हे इंद्र हमारे सोमयाग में आ कर तुम सोमरस का पान करो. (२)
EN English Translation
The ever-happy and wealthy Indra is the one who provides cows. O Indra, come to our Somayag and drink Someras. (2)
अथा॑ ते॒ अन्त॑मानां वि॒द्याम॑ सुमती॒नाम् । मा नो॒ अति॑ ख्य॒ आ ग॑हि ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम तुम्हारी उत्तम बुद्धि को जानते हैं. तुम दूसरों के द्वारा हमारी निंदा मत कराओ तथा हमारे यज्ञ में पधारो. (३)
EN English Translation
O Indra! We know your best intellect. Do not condemn us by others and come to our sacrifice. (3)
शु॒ष्मिन्त॑मं न ऊ॒तये॑ द्यु॒म्निनं॑ पाहि॒ जागृ॑विम् । इन्द्र॒ सोमं॑ शतक्रतो ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सैकड़ों कर्मों वाले इंद्र! तुम हमारी रक्षा के लिए शक्ति बढ़ाने वाले इस सोमरस का पान करो. (४)
EN English Translation
O Indra of hundreds of deeds! You drink this somras that increases strength to protect us. (4)
इ॑न्द्रि॒याणि॑ शतक्रतो॒ या ते॒ जने॑षु प॒ञ्चसु॑ । इन्द्र॒ तानि॑ त॒ आ वृ॑णे ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बहुत से कमों वाले इंद्र! मैं उन शक्तियों का वरण करता हूं जो देवता, पितर आदि में हैं. (५)
EN English Translation
O Indra of many shortcomings! I choose the powers that are in the deity, pitar etc. (5)
अग॑न्निन्द्र॒ श्रवो॑ बृ॒हद्द्यु॒म्नं द॑धिष्व दु॒ष्टर॑म् । उत्ते॒ शुष्मं॑ तिरामसि ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम्हारा असीमित बल हमें प्राप्त हो. तुम हमें वह दमकता हुआ धन प्रदान करो जो शत्रुओं से संघर्ष होने पर हमें विजय दिला सके. हम अपने इस स्तोत्र के द्वारा सोमरस की वृद्धि करते हुए तुम्हें शक्तिशाली बनाते हैं. (६)
EN English Translation
O Indra! May we receive your unlimited strength. You give us the shining money that can give us victory when we fight with enemies. We make you powerful by increasing Somras through this hymn of ours. (6)
अ॑र्वा॒वतो॑ न॒ आ ग॒ह्यथो॑ शक्र परा॒वतः॑ । उ॑ लो॒को यस्ते॑ अद्रिव॒ इन्द्रे॒ह त॑त॒ आ ग॑हि ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम दूर या पास जहां कहीं हो, वहीं से हमारे समीप आओ. हे वज्रधारी इंद्र! तुम अपने उत्कृष्ट स्वर्गलोक से भी सोमरस पीने के लिए हमारे यज्ञ में आओ. (७)
EN English Translation
O Indra! Come to us from wherever you are far or near. O Vajradhari Indra! You come to our yagna to drink someras even from your excellent paradise. (7)
इन्द्रो॑ अ॒ङ्ग म॒हद्भ॒यम॒भी षदप॑ चुच्यवत् । स हि स्थि॒रो विच॑र्षणिः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ऋत्विज्! इंद्र बड़े से बड़े भय को भी दूर कर देते हैं. उन सूर्य द्रष्टा अर्थात् सब को देखने वाले इंद्र को कोई पराजित नहीं कर सकता. (८)
EN English Translation
O Ritvij! Indra removes even the biggest fear. No one can defeat that sun seer, that is, Indra, who sees everyone. (8)
इन्द्र॑श्च मृ॒डया॑ति नो॒ न नः॑ प॒श्चाद॒घं न॑शत् । भ॒द्रं भ॑वाति नः पु॒रः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
यदि इंद्र हमारी रक्षा करेंगे तो हमारे दुःख समाप्त हो जाएंगे और सुख हमारे सामने आएंगे. इंद्र सदा मंगल कर्ता हैं. (९)
EN English Translation
If Indra protects us, our sorrows will end and happiness will come in front of us. Indra is always the doer of mars. (9)
इ॑न्द्र॒ आशा॑भ्य॒स्परि॒ सर्वा॑भ्यो॒ अभ॑यं करत् । जेता॒ शत्रू॒न्विच॑र्षणिः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हमारे जो शत्रु सभी दिशाओं में फैले हुए हैं, इंद्र उन सभी को देखते हैं. इंद्र उन भयों को हम से अलग करें, जो सभी दिशाओं और उपदिशाओं से प्राप्त होने वाले हैं. (१०)
EN English Translation
Indra sees all our enemies that are spread in all directions. May Indra separate those fears from us, which are going to be derived from all directions and subdirections. (10)
क ईं॑ वेद सु॒ते सचा॒ पिब॑न्तं॒ कद्वयो॑ दधे । अ॒यं यः पुरो॑ विभि॒नत्त्योज॑सा मन्दा॒नः शि॒प्र्यन्ध॑सः ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
इसे कौन जानता है कि सोमरस निचोड़े जाने पर इंद्र कौन से अन्न को धारण करते हैं? हवि रूप अन्न से प्रसन्न हुए इंद्र अपनी शक्ति से शत्रुओं के नगरों का विनाश करते हैं. (११)
EN English Translation
Who knows what food Indra wears when Someras is squeezed? Pleased with the food of Havi, Indra destroys the cities of enemies with his power. (11)
दा॒ना मृ॒गो न वा॑र॒णः पु॑रु॒त्रा च॒रथं॑ दधे । नकि॑ष्ट्वा॒ नि य॑म॒दा सु॒ते ग॑मो म॒हांश्च॑र॒स्योज॑सा ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम अपने रथ पर सवार हो कर हर्षित बने हुए हिरन के समान अनेक स्थानों पर जाते हो. जब सोमरस निचोड़ा जाता है, उस समय यज्ञ में आने से तुम्हें कोई रोक नहीं सकता. तुम अपने ही बल से महान बन कर घूमते हो. हमारा सोमरस तैयार हो जाने पर तुम हमारे यज्ञ में पधारो. (१२)
EN English Translation
O Indra! You ride on your chariot and go to many places like a happy deer. When someras is squeezed, no one can stop you from coming to the yagna at that time. You move around as great with your own strength. When our Someras is ready, you come to our yajna. (12)
य उ॒ग्रः सन्ननि॑ष्टृतः स्थि॒रो रणा॑य॒ संस्कृ॑तः । यदि॑ स्तो॒तुर्म॒घवा॑ शृ॒णव॒द्धवं॒ नेन्द्रो॑ योष॒त्या ग॑मत् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र शक्तिशाली हैं, इसलिए शत्रुओं के युद्ध करने के लिए उद्यत होने पर वे कभी पराजित नहीं होते. जिस प्रकार पति अपनी पत्नी के पास जाता है, उसी प्रकार इंद्र स्तोता द्वारा बुलाए जाने पर उस के समीप जाते हैं. (१३)
EN English Translation
Indra is powerful, so he is never defeated when enemies are ready to fight. Just as the husband goes to his wife, so Indra goes near her when called by the stota. (13)
व॒यं घ॑ त्वा सु॒ताव॑न्त॒ आपो॒ न वृ॒क्तब॑र्हिषः । प॒वित्र॑स्य प्र॒स्रव॑णेषु वृत्रह॒न्परि॑ स्तो॒तार॑ आसते ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तैयार हो जाने पर सोमरस जल के समान तरल हो गया है. इस अवसर पर हम ऋत्विज् तुम्हारे स्तोत्र का गान करते हुए बैठे हैं. (१४)
EN English Translation
O Indra! When ready, somerus has become liquid like water. On this occasion, we are sitting with Ritvij singing your stotra. (14)
स्वर॑न्ति त्वा सु॒ते नरो॒ वसो॑ निरे॒क उ॒क्थिनः॑ । क॒दा सु॒तं तृ॑षा॒ण ओक॒ आ ग॑म॒ इन्द्र॑ स्व॒ब्दीव॒ वंस॑गः ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! सोमरस तैयार हो जाने पर उकथ मंत्रों का गान करने वाले ऋत्विज् तुम्हें बुला रहे हैं. प्यासे बैल के समान आप कब हमारा सोमरस पीने के लिए हमारे यज्ञ में पधारेंगे. (१५)
EN English Translation
O Indra! When Someras is ready, Ritvij, who sings ukath mantras, is calling you. Like a thirsty bull, when will you come to our yagna to drink our someras? (15)
कण्वे॑भिर्धृष्ण॒वा धृ॒षद्वाजं॑ दर्षि सह॒स्रिण॑म् । पि॒शङ्ग॑रूपं मघवन्विचर्षणे म॒क्षू गोम॑न्तमीमहे ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे धनों को अपने अधीन करने वाले इंद्र! तुम उन व्यक्तियों को भी मर्दित कर देते हो जो सैकड़ों साधनों वाले हैं. हम तुम से वह धन मांगते हैं, जो गायों से संपन्न हो. (१६)
EN English Translation
O Indra, who subjugates the riches! You also kill those who have hundreds of means. We ask you for the money that is rich in cows. (16)