Popular:
अथर्ववेद

Kanda 10 • Sukta 5

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 10

Kanda 10 • Sukta 5

30 Mantras Loaded
Mantra 10.5.1

इन्द्र॒स्यौज॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ सह॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ बलं॒ स्थेन्द्र॑स्य वी॒र्यं स्थेन्द्र॑स्य नृ॒म्णं स्थ॑ । जि॒ष्णवे॒ योगा॑य ब्रह्मयो॒गैर्वो॑ युनज्मि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम इंद्र के ओज, बल एवं वीर्य हो. तुम ही इंद्र को नवीन बनाने वाली शक्ति हो तथा तुम ही इंद्र के ऐश्वर्य हो. मैं तुम्हें ब्रह्म योगों से युक्त कर के विजय दिलाने वाले योग की क्षमता वाला बनाता हूं. (१)

EN English Translation

O burn! You are indra's oz, strength and semen. You are the power that makes Indra new and you are the opulence of Indra. I make you capable of conquering you with Brahma Yogas. (1)

Mantra 10.5.2

इन्द्र॒स्यौज॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ सह॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ बलं॒ स्थेन्द्र॑स्य वी॒र्यं स्थेन्द्र॑स्य नृ॒म्णं स्थ॑ । जि॒ष्णवे॒ योगा॑य क्षत्रयो॒गैर्वो॑ युनज्मि ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम इंद्र के ओज, बल एवं वीर्य हो. तुम ही इंद्र को नवीन बनाने वाली शक्ति हो तथा तुम ही इंद्र के ऐश्वर्य हो. मैं तुम्हें क्षत्रिय संबंधी योगों से युक्त कर के विजय दिलाने वाले योग की क्षमता वाला बनाता हूं. (२)

EN English Translation

Oh my god! You are indra's energy, strength and semen. You are the power that makes Indra new and you are the richness of Indra. I make you capable of conquering yoga by equipping you with Kshatriya-related yogas. (2)

Mantra 10.5.3

इन्द्र॒स्यौज॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ सह॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ बलं॒ स्थेन्द्र॑स्य वी॒र्यं स्थेन्द्र॑स्य नृ॒म्णं स्थ॑ । जि॒ष्णवे॒ योगा॑येन्द्रयो॒गैर्वो॑ युनज्मि ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम इंद्र के ओज, बल एवं वीर्य हो. तुम ही इंद्र को नवीन बनाने वाली शक्ति एवं तुम ही इंद्र के ऐश्वर्य हो. मै तुम्हें इंद्र संबंधी योगों से युक्त कर के विजय दिलाने वाले योग की क्षमता वाला बनाता हूं. (३)

EN English Translation

O burn! You are indra's oz, strength and semen. You are the power that makes Indra new and you are the opulence of Indra. I make you with the ability of yoga that gives victory by combining you with Indra related yogas. (3)

Mantra 10.5.4

इन्द्र॒स्यौज॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ सह॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ बलं॒ स्थेन्द्र॑स्य वी॒र्यं स्थेन्द्र॑स्य नृ॒म्णं स्थ॑ । जि॒ष्णवे॒ योगा॑य सोमयो॒गैर्वो॑ युनज्मि ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम इंद्र के ओज, वीर्य एवं बल हो. तुम ही इंद्र को नवीन बनाने वाली शक्ति एवं ऐश्वर्य प्रदान करने वाले हो. मैं तुम्हें जल संबंधी योग से युक्त करता हूं, जिस से मैं विजय प्राप्त कर सकूं. (४)

EN English Translation

O burn! You are indra's oz, semen and strength. You are the one who gives Indra the power and opulence that makes him new. I equip you with water-related yoga, so that I can conquer. (4)

Mantra 10.5.5

इन्द्र॒स्यौज॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ सह॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ बलं॒ स्थेन्द्र॑स्य वी॒र्यं स्थेन्द्र॑स्य नृ॒म्णं स्थ॑ । जि॒ष्णवे॒ योगा॑याप्सुयो॒गैर्वो॑ युनज्मि ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम इंद्र के ओज, बल एवं वीर्य हो. तुम ही इंद्र को नवीन बनाने वाली शक्ति हो एवं तुम ही इंद्र के ऐश्वर्य हो. मैं विजय प्राप्त करने वाले योग के हेतु तुम्हें अपने समीप रखना चाहता हूं. समस्त प्राणी मेरे समीप रहें. (५)

EN English Translation

Oh my god! You are indra's energy, strength and semen. You are the power that makes Indra new and you are the riches of Indra. I want to keep you close to me for the victorious yoga. May all beings be close to me. (5)

Mantra 10.5.6

इन्द्र॒स्यौज॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ सह॒ स्थेन्द्र॑स्य॒ बलं॒ स्थेन्द्र॑स्य वी॒र्यं स्थेन्द्र॑स्य नृ॒म्णं स्थ॑ । जि॒ष्णवे॒ योगा॑य॒ विश्वा॑नि मा भू॒तान्युप॑ तिष्ठन्तु यु॒क्ता म॑ आप स्थ ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम अग्नि के भाग हो. जलों से मुक्त भाग को एवं दिव्य तेज को हम में धारण करो. अग्नि का भाग इस लोक के प्रजापति के तेज से युक्त हो. (६)

EN English Translation

O burn! You are part of agni. Imbibe the free part of the waters and the divine glory in us. The part of agni should be filled with the glory of prajapati of this world. (6)

Mantra 10.5.7

अ॒ग्नेर्भा॒ग स्थ॑ । अ॒पां शु॒क्रमा॑पो देवी॒र्वर्चो॑ अ॒स्मासु॑ धत्त । प्र॒जाप॑तेर्वो॒ धाम्ना॒स्मै लो॒काय॑ सादये ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम इंद्र के भाग को, जलों के वीर्य एवं दिव्य तेज को हम में स्थित करो. लोक का कल्याण करने के लिए प्रजापति का तेज हम में धारण करो. (७)

EN English Translation

O burn! You place the part of Indra, the semen of water and the divine glory in us. For the welfare of the people, wear the glory of Prajapati in us. (7)

Mantra 10.5.8

इन्द्र॑स्य भा॒ग स्थ॑ । अ॒पां शु॒क्रमा॑पो देवी॒र्वर्चो॑ अ॒स्मासु॑ धत्त । प्र॒जाप॑तेर्वो॒ धाम्ना॒स्मै लो॒काय॑ सादये ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दिव्य प्रवाह वाले जलो! तुम इंद्र के अंश हो. तेज जल का वीर्य है. तुम हम में तेज स्थापित करो. तुम प्रजापति के निवास स्थान से पधारे हो. हम तुम्हें इस लोक में निश्चित स्थान प्रदान करते हैं. (८)

EN English Translation

O burn of divine flow! You are part of Indra. Fast water is semen. You install fast in us. You have come from Prajapati's residence. We give you a certain place in this world. (8)

Mantra 10.5.9

सोम॑स्य भा॒ग स्थ॑ । अ॒पां शु॒क्रमा॑पो देवी॒र्वर्चो॑ अ॒स्मासु॑ धत्त । प्र॒जाप॑तेर्वो॒ धाम्ना॒स्मै लो॒काय॑ सादये ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम सोम के भाग हो, तुम जलों का वीर्य एवं दिव्य तेज हम में धारण करो. लोक के कल्याण के लिए प्रजापति का तेज हम में स्थित हो. (९)

EN English Translation

O burn! You are part of Soma, you should wear the semen of water and divine glory in us. Prajapati's glory should be located in us for the welfare of the people. (9)

Mantra 10.5.10

वरु॑णस्य भा॒ग स्थ॑ । अ॒पां शु॒क्रमा॑पो देवी॒र्वर्चो॑ अ॒स्मासु॑ धत्त । प्र॒जाप॑तेर्वो॒ धाम्ना॒स्मै लो॒काय॑ सादये ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम वरुण के भाग हो. तुम जलों का वीर्य एवं दिव्य तेज हम में धारण करो. बुम लोक के कल्याण के लिए प्रजापति का तेज हम में स्थित हो. (१०)

EN English Translation

O burn! You are Varun's part. You should put the semen of water and divine glory in us. For the welfare of bum folk, prajapati's glory should be located in us. (10)

Mantra 10.5.11

मि॒त्रावरु॑णयोर्भा॒ग स्थ॑ । अ॒पां शु॒क्रमा॑पो देवी॒र्वर्चो॑ अ॒स्मासु॑ धत्त । प्र॒जाप॑तेर्वो॒ धाम्ना॒स्मै लो॒काय॑ सादये ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम मित्र और वरुण के भाग हो. तुम जलों का वीर्य और दिव्य तेज हमें में धारण करो. तुम लोक के कल्याण के लिए प्रजापति का तेज हम में स्थित करो. (११)

EN English Translation

O burn! You are friends and part of Varun. You bear the semen of the waters and the divine glory in us. You should establish the glory of Prajapati in us for the welfare of the people. (11)

Mantra 10.5.12

य॒मस्य॑ भा॒ग स्थ॑ । अ॒पां शु॒क्रमा॑पो देवी॒र्वर्चो॑ अ॒स्मासु॑ धत्त । प्र॒जाप॑तेर्वो॒ धाम्ना॒स्मै लो॒काय॑ सादये ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम यम के भाग हो. तुम जलों का वीर्य और दिव्य तेज हम में धारण करो. तुम लोक कल्याण के लिए प्रजापति का तेज हम में स्थित करो. (१२)

EN English Translation

O burn! You are part of Yama. You bear the semen of the waters and the divine glory in us. You establish the glory of Prajapati in us for public welfare. (12)

Mantra 10.5.13

पि॑तॄ॒णां भा॒ग स्थ॑ । अ॒पां शु॒क्रमा॑पो देवी॒र्वर्चो॑ अ॒स्मासु॑ धत्त । प्र॒जाप॑तेर्वो॒ धाम्ना॒स्मै लो॒काय॑ सादये ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम पितरों के भाग हो. तुम जलों का वीर्य और दिव्य तेज हम में धारण करो. लोक के कल्याण के लिए तुम हम में प्रजापति का तेज स्थित करो. (१३)

EN English Translation

Oh my god! You are part of the fathers. You must bear the semen of the water and the divine radiance in us. For the welfare of the people, you should place prajapati's glory in us. (13)

Mantra 10.5.14

दे॒वस्य॑ सवि॒तुर्भा॒ग स्थ॑ । अ॒पां शु॒क्रमा॑पो देवी॒र्वर्चो॑ अ॒स्मासु॑ धत्त । प्र॒जाप॑तेर्वो॒ धाम्ना॒स्मै लो॒काय॑ सादये ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम सविता देव के भाग हो. तुम जलों का वीर्य एवं दिव्य तेज हम में धारण करो. लोक कल्याण के निमित्त तुम हम में प्रजापति का तेज स्थित करो. (१४)

EN English Translation

O burn! You are part of Savita Dev. You should put the semen of water and divine glory in us. For the sake of public welfare, you should place the glory of Prajapati in us. (14)

Mantra 10.5.15

यो व॑ आपो॒ऽपां भा॒गो॒प्स्व॒न्तर्य॑जु॒ष्यो देव॒यज॑नः । इ॒दं तमति॑ सृजामि॒ तं माभ्यव॑निक्षि । तेन॒ तम॒भ्यति॑सृजामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । तं व॑धेयं॒ तं स्तृ॑षीया॒नेन॒ ब्रह्म॑णा॒नेन॒ कर्म॑णा॒नया॑ मे॒न्या ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम्हारा जो जलीय भाग यजुर्वेद के मंत्रों द्वारा सेवा करने योग्य एवं देवों से संयुक्त है, उसे मैं अपने शत्रुओं की ओर भेजता हूं. वह जलीय भाग मुझे पुष्ट करे. मैं इस मंत्र से होने वाले जादूटोने के द्वारा और जलरूप वस्त्र से आच्छादित कर के उन्हें नष्ट करता हूं. (१५)

EN English Translation

O burn! I send the aquatic part of you, which is worthy of service by the mantras of Yajurveda and combined with the gods, to my enemies. May that aquatic part strengthen me. I destroy them by the witchcraft caused by this mantra and by covering them with a water-like cloth. (15)

Mantra 10.5.16

यो व॑ आपो॒ऽपामू॒र्मिर॒प्स्वन्तर्य॑जु॒ष्यो देव॒यज॑नः । इ॒दं तमति॑ सृजामि॒ तं माभ्यव॑निक्षि । तेन॒ तम॒भ्यति॑सृजामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । तं व॑धेयं॒ तं स्तृ॑षीया॒नेन॒ ब्रह्म॑णा॒नेन॒ कर्म॑णा॒नया॑ मे॒न्या ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम्हारी जो लहरें यजुर्वेद के मंत्रों से सेवा करने योग्य एवं देवों से संयुक्त हैं, मैं उन्हें अपने शत्रुओं की ओर भेजता हूं. वे लहरें मुझे पुष्ट करें. मैं इस मंत्र के द्वारा होने वाले जादूटोने से और जल की लहरों रूपी शस्त्र से आच्छादित कर के उन्हें नष्ट करता हूं. (१६)

EN English Translation

O burn! I send your waves which are worthy of service and combined with the gods with the mantras of Yajurveda, I send them to my enemies. Those waves reinforce me. I destroy them by the witchcraft caused by this mantra and by covering them with the weapon of water waves. (16)

Mantra 10.5.17

यो व॑ आपो॒ऽपां व॒त्सोऽप्स्व॒न्तर्य॑जु॒ष्यो देव॒यज॑नः । इ॒दं तमति॑ सृजामि॒ तं माभ्यव॑निक्षि । तेन॒ तम॒भ्यति॑सृजामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । तं व॑धेयं॒ तं स्तृ॑षीया॒नेन॒ ब्रह्म॑णा॒नेन॒ कर्म॑णा॒नया॑ मे॒न्या ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम में जो जलों का वत्स है, वह यजुर्वेद के मंत्रों द्वारा सेवा करने योग्य है एवं देवों से संयुक्त है. मैं उसे अपने शत्रुओं की ओर भेजता हूं. जलों के वे वत्स मुझे पुष्ट करें. मैं इस मंत्र के द्वारा होने वाले जादूटोने से और जल के वत्स रूपी शस्त्र से आच्छादित कर के उन्हें न्ट करता हूं. (१७)

EN English Translation

O burn! The vatsa of water in you is worthy of service by the mantras of Yajurveda and is united with the devas. I send him to my enemies. Those vats of water reinforce me. I cover them with the witchcraft caused by this mantra and the weapon of water. (17)

Mantra 10.5.18

यो व॑ आपो॒ऽपां वृ॑ष॒भो॒प्स्व॒न्तर्य॑जु॒ष्यो देव॒यज॑नः । इ॒दं तमति॑ सृजामि॒ तं माभ्यव॑निक्षि । तेन॒ तम॒भ्यति॑सृजामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । तं व॑धेयं॒ तं स्तृ॑षीया॒नेन॒ ब्रह्म॑णा॒नेन॒ कर्म॑णा॒नया॑ मे॒न्या ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम में जो वृषभ अर्थात्‌ बैल है, वह यजुर्वेद के मंत्रों द्वारा सेवा करने योग्य है एवं देवों से संयुक्त है. उसे में अपने शत्रुओं की ओर भेजता हूं. जल का वृषभ मुझे पुष्ट करे. मैं इस मंत्र के द्वारा होने वाले जादूटोने से और जल के वृषभ रूपी शस्त्र से उन्हें न्ट करता हूं. (१८)

EN English Translation

O burn! The Taurus i.e. bull in you is able to serve through the mantras of Yajurveda and is united with the gods. I send him towards my enemies. May the Taurus of water strengthen me. I chant them with the magic done by this mantra and with the Taurus-like weapon of water. (18)

Mantra 10.5.19

यो व॑ आपो॒ऽपां हि॑रण्यग॒र्भो॒प्स्व॒न्तर्य॑जु॒ष्यो देव॒यज॑नः । इ॒दं तमति॑ सृजामि॒ तं माभ्यव॑निक्षि । तेन॒ तम॒भ्यति॑सृजामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । तं व॑धेयं॒ तं स्तृ॑षीया॒नेन॒ ब्रह्म॑णा॒नेन॒ कर्म॑णा॒नया॑ मे॒न्या ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम्हारे मध्य जो हिरण्यगर्भ है, वह यजुर्वेद के मंत्रों द्वारा सेवा करने योग्य है एवं देवों से संयुक्त है. उसे मैं अपने शत्रुओं की ओर भेजता हूं. जल का हिरण्यगर्भ अंश मुझे पुष्ट करे. मैं इस मंत्र के द्वारा होने वाले जादूटोने से और जल के हिरण्यगर्भ रूपी शस्त्र से उन्हें नष्ट करता हूं. (१९)

EN English Translation

O burn! The Hiranyagarbha among you is worthy of service by the mantras of Yajurveda and is united with the devas. I send him towards my enemies. May the hiranyagarbha part of the water strengthen me. I destroy them with the witchcraft caused by this mantra and with the weapon of hiranyagarbha of water. (19)

Mantra 10.5.20

यो व॑ आपो॒ऽपामश्मा॒ पृश्नि॑र्दि॒व्यो॒प्स्व॒न्तर्य॑जु॒ष्यो देव॒यज॑नः । इ॒दं तमति॑ सृजामि॒ तं माभ्यव॑निक्षि । तेन॒ तम॒भ्यति॑सृजामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । तं व॑धेयं॒ तं स्तृ॑षीया॒नेन॒ ब्रह्म॑णा॒नेन॒ कर्म॑णा॒नया॑ मे॒न्या ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम में जो दिव्य पृश्नि अश्मा है, वह यजुर्वेद के मंत्रं द्वारा सेवा करने योग्य है एवं देवों से संयुक्त है; उसे मैं अपने शत्रुओं की ओर भेजता हूं. जल का दिव्य पृश्नि अश्मा अंश मुझे पुष्ट करे. मैं इस मंत्र के द्वारा होने वाले जादूटोने से और जल के दिव्य पृश्नि अश्मा रूपी शस्त्र से उन्हें नष्ट करता हूं. (२०)

EN English Translation

O burn! The divine page ashma in you is worthy of service by the mantras of Yajurveda and is united with the gods; I send him towards my enemies. May the divine surface of water strengthen me. I destroy them with the magic done by this mantra and with the weapon of Ashma, the divine surface of water. (20)

Mantra 10.5.21

यो व॑ आपो॒ऽपाम॒ग्नयो॒ऽप्स्वन्तर्य॑जु॒ष्यो॑ष्या देव॒यज॑नाः । इ॒दं तानति॑ सृजामि॒ तं माभ्यव॑निक्षि । तैस्तम॒भ्यति॑सृजामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । तं व॑धेयं॒ तं स्तृ॑षीया॒नेन॒ ब्रह्म॑णा॒नेन॒ कर्म॑णा॒नया॑ मे॒न्या ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! तुम में जो अग्नियां हैं, वे यजुर्वेद के मंत्रों के द्वारा सेवा करने योग्य एवं देवों की संगति करने वाली हैं. उन्हें मैं अपने शत्रुओं की ओर भेजता हूं. जलों की अग्नियां मुझे पुष्ट करें. इस मंत्र की शक्ति से होने वाले जादूटोने के द्वारा और जल रूपी अस्त्र के द्वारा मैं अपने शत्रुओं को नष्ट करता हूं. (२१)

EN English Translation

Oh my god! The agnis in you are worthy of service through the mantras of Yajurveda and are going to associate with the gods. I send them towards my enemies. May the agni of the waters strengthen me. I destroy my enemies by the magic of the power of this mantra and through the weapon of water. (21)

Mantra 10.5.22

यद॑र्वा॒चीनं॑ त्रैहाय॒णादनृ॑तं॒ किं चो॑दि॒म । आपो॑ मा॒ तस्मा॒त्सर्व॑स्माद्दुरि॒तात्पा॒न्त्वंह॑सः ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हम ने तीन वर्षो में जो झूठ बोला है, वह नवीन दुर्गति लाने वाला है. जल मुझे इस समस्त पाप से बचाएं. (२२)

EN English Translation

The lies we have told in three years are going to bring new misery. May water save me from all this sin. (22)

Mantra 10.5.23

स॑मु॒द्रं वः॒ प्र हि॑णोमि॒ स्वां योनि॒मपी॑तन । अरि॑ष्टाः॒ सर्व॑हायसो॒ मा च॑ नः॒ किं च॒नाम॑मत् ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! मैं तुम्हें सागर की ओर जाने की प्रेरणा देता हूं. सागर तुम्हारा उत्पत्ति स्थान है. तुम उस में मिल जाओ. सभी ओर गति वाले तुम हिंसा समाप्त करने वाले हो. हमें कोई नष्ट न करे. (२३)

EN English Translation

O burn! I inspire you to go towards the ocean. The ocean is your place of origin. You get into that. With speed all around, you are going to end violence. No one should destroy us. (23)

Mantra 10.5.24

अ॑रि॒प्रा आपो॒ अप॑ रि॒प्रम॒स्मत् । प्रास्मदेनो॑ दुरि॒तं सु॒प्रती॑काः॒ प्र दुः॒ष्वप्न्यं॒ प्र मलं॑ वहन्तु ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शत्रुओं का विनाश करने वाले जलो! हमारे शत्रुओं का विनाश करो. तुम हमारे पाप का विनाश करो एवं बुरे स्वप्न रूपी मैल को हम से दूर कर दो. (२४)

EN English Translation

O destroyers of enemies! Destroy our enemies. You destroy our sin and remove the scum of nightmares from us. (24)

Mantra 10.5.25

विष्णोः॒ क्रमो॑ऽसि सपत्न॒हा पृ॑थि॒वीसं॑शितो॒ऽग्निते॑जाः । पृ॑थि॒वीमनु॒ वि क्र॑मे॒ऽहं पृ॑थि॒व्यास्तं निर्भ॑जामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । स मा जी॑वी॒त्तं प्रा॒णो ज॑हातु ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

तू विश्व का पराक्रम एवं शत्रुओं का विनाश करने वाला है. तू पृथ्वी पर आश्रित एवं अग्नि का तेज है. मैं पृथ्वी पर विक्रम का प्रदर्शन करता हूं तथा पृथ्वी से उसे हटाता हूं. जो हम से द्वेष करता है अथवा हम जिस से द्वेष करते हैं, वह जीवित न रहे. प्राण उसे त्याग दें. (२५)

EN English Translation

You are the destroyer of the world's might and enemies. You depend on the earth and are the radiance of agni. I perform Vikram on earth and remove it from earth. The one who hates us or the one we hate should not survive. Give up life to him. (25)

Mantra 10.5.26

विष्णोः॒ क्रमो॑ऽसि सपत्न॒हान्तरि॑क्षसंशितो वा॒युते॑जाः । अ॒न्तरि॑क्ष॒मनु॒ वि क्र॑मे॒ऽहं अ॒न्तरि॑क्षा॒त्तं निर्भ॑जामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । स मा जी॑वी॒त्तं प्रा॒णो ज॑हातु ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

तू विश्व का पराक्रम एवं शत्रुओं का विनाश करने वाला है. तू अंतरिक्ष पर आश्रित एवं विश्व का तेज है. मैं अंतरिक्ष में पराक्रम दिखाता हूं एवं उसे अंतरिक्ष से दूर भगाता हूं. जो हम से द्वेष करता है अथवा हम जिस से द्वेष करते हैं, वह जीवित न रहे. प्राण उस का त्याग कर दें. (२६)

EN English Translation

You are the destroyer of the world's might and enemies. You are dependent on space and the fastest of the world. I show might in space and drive him away from space. The one who hates us or the one we hate should not survive. Give up life from him. (26)

Mantra 10.5.27

विष्णोः॒ क्रमो॑ऽसि सपत्न॒हा द्यौसं॑शितः॒ सूर्य॑तेजाः । दिव॒मनु॒ वि क्र॑मे॒ऽहं दि॒वस्तं निर्भ॑जामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । स मा जिवी॒त्तं प्रा॒णो ज॑हातु ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

तू विष्णु का पराक्रम एवं शत्रुओं का विनाश करने वाला है. तू द्युलोक में आश्रित एवं सूर्य का तेज है. मैं द्युलोक में पराक्रम प्रदर्शित करता और उसे झुलोक से बाहर निकालता हूं. जो हम से द्वेष करता है अथवा हम जिस से द्वेष करते हैं, वह जीवित न रहे. प्राण उसका त्याग कर दें. (२७)

EN English Translation

You are the destroyer of Vishnu's might and enemies. You are dependent in the world and the brightness of the sun. I display might in Dulok and get him out of the swing. The one who hates us or the one we hate should not survive. Give up life. (27)

Mantra 10.5.28

विष्णोः॒ क्रमो॑ऽसि सपत्न॒हा दिक्सं॑शितो॒ मन॑स्तेजाः । दिशो॒ऽनु॒ वि क्र॑मे॒ऽहं दि॒ग्भ्यस्तं निर्भ॑जामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । स मा जी॑वी॒त्तं प्रा॒णो ज॑हातु ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

तू विष्णु का पराक्रम एवं शत्रुओं का विनाश करने वाला है. तू दिशाओं में स्थित है एवं मन का तेज है. मैं दिशाओं में पराक्रम का प्रदर्शन करता हूं तथा दिशाओं से उसे हटाता हूं. जो हम से द्वेष करता है अथवा हम जिससे द्वेष करते हैं, उसका विनाश हो. प्राण उसका त्याग कर दें. (२८)

EN English Translation

You are the destroyer of Vishnu's might and enemies. You are situated in directions and sharp in mind. I display might in directions and remove it from directions. Let the one who hates us or whom we hate be destroyed. Give up life. (28)

Mantra 10.5.29

विष्णोः॒ क्रमो॑ऽसि सपत्न॒हाशा॑संशितो॒ वात॑तेजाः । आशा॒ अनु॒ वि क्र॑मे॒ऽहमाशा॑भ्य॒स्तं निर्भ॑जामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । स मा जी॑वी॒त्तं प्रा॒णो ज॑हातु ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

तू विष्णु का पराक्रम एवं शत्रुओं का विनाश करने वाला है. तू आकाश में स्थित है एवं वायु का तेज है. मैं आकाश में पराक्रम का प्रदर्शन करता हूं और आकाश से उसे हटाता हूं. जो हम से द्वेष करते हैं अथवा हम जिन से द्वेष करते हैं, उन का विनाश हो. प्राण उन का त्याग कर दें. (२९)

EN English Translation

You are the destroyer of Vishnu's might and enemies. You are located in the sky and the brightness of the wind. I display might in the sky and remove it from the sky. Let those who hate us or those we hate be destroyed. Give up their lives. (29)

Mantra 10.5.30

विष्णोः॒ क्रमो॑ऽसि सपत्न॒हा ऋक्सं॑शितः॒ साम॑तेजाः । ऋचोऽनु॒ वि क्र॑मे॒ऽहमृ॒ग्भ्यस्तं निर्भ॑जामो॒ यो॒स्मान्द्वेष्टि॒ यं व॒यं द्वि॒ष्मः । स मा जी॑वी॒त्तं प्रा॒णो ज॑हातु ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

तू विष्णु का पराक्रम एवं शत्रु का विनाश करने वाला है. तू ऋचाओं में स्थित है. सोम तेरा तेज है. में आकाश के मध्य ऋचाओं में पराक्रम का प्रदर्शन करता हूं और ऋचाओं से उसे हटाता हूं. जो हम से द्वेष करता है अथवा हम जिस से द्वेष करते हैं, उस का विनाश हो. प्राण उस का त्याग कर दें. (३०)

EN English Translation

You are the destroyer of Vishnu's might and the enemy. You are located in the riches. Som is your fast. I display might in the middle of the sky and remove it from the riches. Let the one who hates us or the one we hate be destroyed. Give up life from him. (30)

卐 HinduText AI