Kanda 2 • Sukta 14
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 2 • Sukta 14
निः॑सा॒लां धृ॒ष्णुं धि॒षण॑मेकवा॒द्यां जि॑घ॒त्स्व॑म् । सर्वा॒श्चण्ड॑स्य न॒प्त्यो॑ ना॒शया॑मः स॒दान्वाः॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं शाल वृक्ष से भी ऊंची निःसाला नामक राक्षसी को नष्ट करता हूं. वह भय उत्पन्न करने वाली, पराजित करने वाली, कठोर वचन बोलने वाली एवं मुझे खाने की इच्छुक है. चंड नामक पापग्रह की सभी नातिनों को मैं नष्ट करता हूं, जो मुझ पर क्रोध करने वाली हैं. (१)
EN English Translation
I destroy a demon named Nihsala, higher than the shawl tree. She is afraid, defeating, speaking harsh words and willing to eat me. I destroy all the granddaughters of the sinful planet called Chand, who are going to be angry with me. (1)
निर्वो॑ गो॒ष्ठाद॑जामसि॒ निरक्षा॒न्निरु॑पान॒शात् । निर्वो॑ मगुन्द्या दुहितरो गृ॒हेभ्य॑श्चातयामहे ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मगुंदी नाम की राक्षसी की पुत्रियो! मैं तुम्हें अपनी गोशाला से, जुए खेलने के स्थान से तथा धान्य रखने के घर से दूर भगाता हूं. मैं तुम्हें अपने घरों से निकाल कर विशेष प्रकार से नष्ट करता हूं. (२)
EN English Translation
O daughters of a demon named Magundi! I drive you away from my cowshed, from the place of gambling and from the house of keeping grains. I take you out of my homes and destroy you in a special way. (2)
अ॒सौ यो अ॑ध॒राद्गृ॒हस्तत्र॑ सन्त्वरा॒य्यः॑ । तत्र॒ सेदि॒र्न्यु॑च्यतु॒ सर्वा॑श्च यातुधा॒न्यः॑ ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
यह जो अत्यधिक प्रसिद्ध पाताललोक है, कल्याण में विघ्न करने वाली राक्षसियां वहां चली जाएं. पाप देवता निर्मित वहीं पाताल में नीचे चली जाएं. सभी राक्षसियां भी वहीं रहें. (३)
EN English Translation
This is the highly famous Patallok, the demons who disturb welfare should go there. Become sin gods and go down into the netherworld there. All the demons should also stay there. (3)
भू॑त॒पति॒र्निर॑ज॒त्विन्द्र॑श्चे॒तः स॒दान्वाः॑ । गृ॒हस्य॑ बु॒ध्न आसी॑नास्ता॒ इन्द्रो॒ वज्रे॒णाधि॑ तिष्ठतु ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
भूतों के स्वामी रुद्र और इंद्र क्रोध करने वाली राक्षसियों को मेरे घर से निकालें. इंद्र मेरे घर के नीचे के भाग में निवास करने वाली पिशाचियों को वज्र से दबा कर रखें. (४)
EN English Translation
Remove Rudra, the swami of ghosts, and Indra, the demons who are angry, from my house. Indra, keep the vampires living in the lower part of my house pressed with a thunderbolt. (4)
यदि॒ स्थ क्षे॑त्रि॒याणां॒ यदि॑ वा॒ पुरु॑षेषिताः । यदि॒ स्थ दस्यु॑भ्यो जा॒ता नश्य॑ते॒तः स॒दान्वाः॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पिशाचियो! यदि तुम मातापिता के शरीर से आए हुए कोढ़, पागलपन, संग्रहणी आदि का कारण बनी हुई हो अथवा तुम्हें मेरे शत्रुओं ने यहां भेजा है, यदि तुम चोर आदि के समीप से प्रकाश में आई हो, तो तुम सब यहां से भाग जाओ. (५)
EN English Translation
O vampires! If you are the cause of leprosy, madness, collectage, etc. from the body of the parents or you have been sent here by my enemies, if you have come to light from near the thief etc., then you all run away from here. (5)
परि॒ धामा॑न्यासामा॒शुर्गाष्ठा॑मिवासरन् । अजै॑षं॒ सर्वा॑ना॒जीन्वो॒ नश्य॑ते॒तः स॒दान्वाः॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
इन पिशाचियों के निवास स्थान पर मैं ने चारों ओर से इस प्रकार आक्रमण किया है, जिस प्रकार तेज दौड़ने वाला घोड़ा अपनी घुड़साल की ओर जाता है. हे पिशाचियो! मैं ने बुम सब को संग्राम में जीत लिया है. इस कारण तुम सब निराश्रित हो कर भाग जाओ. (६)
EN English Translation
I have attacked the habitat of these vampires from all sides in such a way that the fast running horse goes towards its horse. O vampires! I have won all the boom in battle. Because of this, you all run away destitute. (6)