Popular:
अथर्ववेद

Kanda 20 • Sukta 36

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 20

Kanda 20 • Sukta 36

11 Mantras Loaded
Mantra 20.36.1

य एक॒ इद्धव्य॑श्चर्षणी॒नामिन्द्रं॒ तं गी॒र्भिर॒भ्यर्च आ॒भिः । यः पत्य॑ते वृष॒भो वृष्ण्या॑वान्त्स॒त्यः सत्वा॑ पुरुमा॒यः सह॑स्वान् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

जो इंद्र यजमानों के यज्ञों में प्रधान रूप से आह्वान करने योग्य हैं, उन की मैं उन वाणियों के द्वारा स्तुति करता हूं, जिनके स्वामी इंद्र हैं. वे कामनाओं को पूर्ण करने वाले इंद्र की स्तुतियों के द्वारा प्रार्थना की जाती है. वे इंद्र बल के विनाशक, अनेक कर्म करने वाले तथा शक्तिशाली हैं. (१)

EN English Translation

I praise indra who is worthy of invoking the main in the yajnas of the hosts through the vaanis whose swami is Indra. They are prayed by praises of Indra, who fulfills the wishes. He is the destroyer of Indra's force, the doer of many deeds and is powerful. (1)

Mantra 20.36.2

तमु॑ नः॒ पूर्वे॑ पि॒तरो॒ नव॑ग्वाः स॒प्त विप्रा॑सो अ॒भि वा॒जय॑न्तः । न॑क्षद्दा॒भं ततु॑रिं पर्वते॒ष्ठामद्रो॑घवाचं म॒तिभिः॒ शवि॑ष्ठम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हमारे समर्थ पूर्व पुरुषों ने हवि रूपी अन्न दे कर इंद्र की कामना की तब वे नौ महीनों के बाद सिद्धि प्राप्त कर पाए. इंद्र की स्तुति करते हुए उन्होंने पितृलोक प्राप्त किया. इंद्र शन्रुओं की हिंसा करते हैं. दुर्गम मार्ग को पार करते हैं तथा अतिशय शक्तिशाली हैं. इंद्र की आज्ञा का कोई उल्लंघन नहीं कर सकता. (२)

EN English Translation

Our capable former men wished for Indra by giving food in the form of Havi, then they were able to achieve siddhi after nine months. Praising Indra, he attained pitrulok. Indra commits violence against the saints. They cross inaccessible paths and are very powerful. No one can violate Indra's command. (2)

Mantra 20.36.3

तमी॑मह॒ इन्द्र॑मस्य रा॒यः पु॑रु॒वीर॑स्य नृ॒वतः॑ पुरु॒क्षोः । यो अस्कृ॑धोयुर॒जरः॒ स्वर्वा॒न्तमा भ॑र हरिवो माद॒यध्यै॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हम इंद्र से वीर पुत्रों एवं सेवकों के साथ असीमित धन की याचना करते हैं. हे इंद्र देव! हमें ऐसा धन दो जो कभी समाप्त न हो तथा हमें सुख देता रहे. (३)

EN English Translation

We ask Indra for unlimited wealth with brave sons and servants. O Indra Dev! Give us money that never ends and keeps giving us happiness. (3)

Mantra 20.36.4

तन्नो॒ वि वो॑चो॒ यदि॑ ते पु॒रा चि॑ज्जरि॒तार॑ आन॒शुः सु॒म्नमि॑न्द्र । कस्ते॑ भा॒गः किं वयो॑ दुध्र खिद्वः॒ पुरु॑हूत पुरूवसोऽसुर॒घ्नः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र देव! हम स्तोताओं को तुम वह सुख प्रदान करो, जिसे प्राचीन काल के स्तोताओं ने प्राप्त किया था. यज्ञ में निकटस्थ तुम्हारा भाग कौन सा है? क्या वह तुम्हें देने योग्य हवि लक्षण वाला आगो है. हे दुख से धारण करने योग्य, शत्रुओं को कष्ट देने वाले, बहुतों के द्वारा यज्ञों में बुलाए गए एवं बहुत धन वाले इंद्र! हमें यह बताइए. (४)

EN English Translation

O Indra Dev! May you give us the psalmists the happiness that the psalmists of ancient times received. Which is your nearest part in the yajna? Is he a will to give you? O Indra, who is worthy of sorrow, who hurts enemies, called to yagyas by many and has great wealth! Tell us this. (4)

Mantra 20.36.5

तं पृ॒च्छन्ती॒ वज्र॑हस्तं रथे॒ष्ठामिन्द्रं॒ वेपी॒ वक्व॑री॒ यस्य॒ नू गीः । तु॑विग्रा॒भं तु॑विकू॒र्मिं र॑भो॒दां गा॒तुमिषे॒ नक्ष॑ते॒ तुम्र॒मच्छ॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

वञ्रधारणकर्ता तथा रथ में विराजमान इंद्र को जिस स्तोत्र की स्तुति प्राप्त होती है, अनेक प्रकार के कर्म करने वाले तथा शक्तिशाली जिस इंद्र से यजमान सुख पाने की इच्छा करता है, वह इंद्र को प्राप्त कर लेता है तथा अपने वश में कर लेता है. (५)

EN English Translation

The hymn of Indra, who is praised by Indra, who is sitting in the chariot, the devotee of many types of deeds and powerful, from whom the host wishes to get happiness, he gets Indra and controls him. (5)

Mantra 20.36.6

अ॒या ह॒ त्यं मा॒यया॑ वावृधा॒नं म॑नो॒जुवा॑ स्वतवः॒ पर्व॑तेन । अच्यु॑ता चिद्वीडि॒ता स्वो॑जो रु॒जो वि दृ॒ढा धृ॑ष॒ता वि॑रप्शिन् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! तुम्हारे वज्र का वेग मन के समान है. तुम ने अपनी माया से शक्तिशाली वृत्र का नाश किया है तथा ऐसे शत्रु नगरों को ध्वस्त किया, जिन्हें आज तक कोई नष्ट नहीं कर सका. (६)

EN English Translation

O Indra! The velocity of your thunderbolt is the same as that of the mind. You have destroyed the mighty vritra with your love and destroyed enemy cities that no one has been able to destroy till date. (6)

Mantra 20.36.7

तं वो॑ धि॒या नव्य॑स्या॒ शवि॑ष्ठं प्र॒त्नं प्र॑त्न॒वत्प॑रितंस॒यध्यै॑ । स नो॑ वक्षदनिमा॒नः सु॒वह्मेन्द्रो॒ विश्वा॒न्यति॑ दु॒र्गहा॑णि ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! प्राचीन ऋषियों ने जिस प्रकार नवीन स्तोत्रों से इंद्र की प्रशंसा की, उसी प्रकार मैं भी इंद्र की स्तुति करने के लिए उद्यत हूं. सुंदर वाहनों वाले इंद्र सभी कठिन कार्यों में हमें सफलता प्राप्त कराएं. (७)

EN English Translation

O hosts! Just as the ancient sages praised Indra with new hymns, I am also eager to praise Indra. May Indra, who has beautiful vehicles, get us success in all difficult tasks. (7)

Mantra 20.36.8

आ जना॑य॒ द्रुह्व॑णे॒ पार्थि॑वानि दि॒व्यानि॑ दीपयो॒ऽन्तरि॑क्षा । तपा॑ वृषन्वि॒श्वतः॑ शो॒चिषा॒ तान्ब्र॑ह्म॒द्विषे॒ शोच॑य॒ क्षाम॒पश्च॑ ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! पृथ्वी, स्वर्ग और उन के मध्य में स्थित अंतरिक्ष को तुम राक्षसों से रहित बनाओ. तुम अपने तेज से राक्षसं को भस्म कर दो. राक्षस ब्राह्मणों से द्वेष करते हैं. उन के विनाश के हेतु तुम धरती और आकाश को तेज युक्त बनाओ. (८)

EN English Translation

O Indra! Make earth, heaven and space in the middle of them devoid of you demons. You consume the demons with your glory. Demons hate Brahmins. To destroy them, make the earth and the sky bright. (8)

Mantra 20.36.9

भुवो॒ जन॑स्य दि॒व्यस्य॒ राजा॒ पार्थि॑वस्य॒ जग॑तस्त्वेषसंदृक् । धि॒ष्व वज्रं॒ दक्षि॑ण इन्द्र॒ हस्ते॒ विश्वा॑ अजुर्य दयसे॒ वि मा॒याः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! तुम स्वर्ग के निवासियों के राजा हो. तुम अपने दाहिने हाथ में वज्र ले कर राक्षसों की माया का विनाश करो. (९)

EN English Translation

O Indra! You are the king of the inhabitants of heaven. You take a thunderbolt in your right hand and destroy the maya of the demons. (9)

Mantra 20.36.10

आ सं॒यत॑मिन्द्र णः स्व॒स्तिं श॑त्रु॒तूर्या॑य बृह॒तीममृ॑ध्राम् । यया॒ दासा॒न्यार्या॑णि वृ॒त्रा करो॑ वज्रिन्त्सु॒तुका॒ नाहु॑षाणि ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वज्रधारी इंद्र! अपनी जिस शक्ति से तुम शत्रुओं के समान मनुष्यों को भी अपनी मंगलकारिणी संपत्ति प्रदान कर के महान बना देते हो, उस महिमा वाली संपत्ति को हमें भी प्रदान करो. (१०)

EN English Translation

O Vajradhari Indra! The power with which you make human beings great by giving them your auspicious property like enemies, give us that glorious property too. (10)

Mantra 20.36.11

स नो॑ नि॒युद्भिः॑ पुरुहूत वेधो वि॒श्ववा॑राभि॒रा ग॑हि प्रयज्यो । न या अदे॑वो॒ वर॑ते॒ न दे॒व आभि॑र्याहि॒ तूय॒मा म॑द्र्यद्रिक् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र देव! तुम अत्यधिक पूजा के योग्य, सब के रचयिता तथा यजमानों द्वारा बुलाने योग्य हो. तुम्हारे जिन अश्चों को रोकने में देवता या असुर कोई भी समर्थ नहीं होता, उन्हीं अश्चों की सहायता से तुम हमारे यज्ञ में पधारो. (११)

EN English Translation

O Indra Dev! You are worthy of utmost worship, worthy of being called by the Creators and hosts of all. With the help of those ashes, the deity or the asura is not able to stop your tears, you should come to our sacrifice. (11)

卐 HinduText AI