Popular:
अथर्ववेद

Kanda 20 • Sukta 60

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 20

Kanda 20 • Sukta 60

6 Mantras Loaded
Mantra 20.60.1

ए॒वा ह्यसि॑ वीर॒युरे॒वा शूर॑ उ॒त स्थि॒रः । ए॒वा ते॒ राध्यं॒ मनः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वीर एवं स्थिर इंद्र! तुम दुष्कर्म करने वाले वीरों को रोकते हो. (१)

EN English Translation

O heroic and stable Indra! You stop the heroes who commit misdeeds. (1)

Mantra 20.60.2

ए॒वा रा॒तिस्तु॑वीमघ॒ विश्वे॑भिर्धायि धा॒तृभिः॑ । अधा॑ चिदिन्द्र मे॒ सचा॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे असीमित धन के स्वामी इंद्र! तुम मेरे सहायक बनो. तुम अपनी पुष्ट करने वाली शक्ति से हम यजमानों में दान करने की शक्ति की स्थापना करो. (२)

EN English Translation

O Swami indra of unlimited wealth! You be my assistant. Establish the power of charity in us hosts with your strengthening power. (2)

Mantra 20.60.3

मो षु ब्र॒ह्मेव॑ तन्द्र॒युर्भुवो॑ वाजानां पते । मत्स्वा॑ सु॒तस्य॒ गोम॑तः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अन्नों के स्वामी इंद्र! तुम ब्रह्मा के समान आलसी मत बनो. तुम बुद्धि देने वाले तैयार सोमरस के द्वारा अत्यधिक आनंद प्राप्त करो. (३)

EN English Translation

O Swami of food Indra! Don't be as lazy as Brahma. You attain immense pleasure through the prepared somersa that gives you wisdom. (3)

Mantra 20.60.4

ए॒वा ह्य॑स्य सू॒नृता॑ विर॒प्शी गोम॑ती म॒ही । प॒क्वा शाखा॒ न दा॒शुषे॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र की भूमि गाएं प्रदान करने वाली हैं. यह हवि देने वाले यजमान के लिए पकी हुई शाखा के समान बने. (४)

EN English Translation

Indra's land is going to provide cows. It should be like a cooked branch for the host giving the havi. (4)

Mantra 20.60.5

ए॒वा हि ते॒ विभू॑तय ऊ॒तय॑ इन्द्र॒ माव॑ते । स॒द्यश्चि॒त्सन्ति॑ दा॒शुषे॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! जो यजमान तुम्हें हवि प्रदान करता है, उस के लिए तुम्हारे रक्षा के साधन शीघ्र प्राप्त हो जाते हैं. (५)

EN English Translation

O Indra! For the host who gives you courage, your means of protection are quickly obtained. (5)

Mantra 20.60.6

ए॒वा ह्य॑स्य॒ काम्या॒ स्तोम॑ उ॒क्थं च॒ शंस्या॑ । इन्द्रा॑य॒ सोम॑पीतये ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

सोमरस का पान करते समय इंद्र को स्तोत्र, उकथ और शस्त्र नाम की स्तुतियां बहुत प्रिय लगती हैं. (६)

EN English Translation

While drinking Someras, Indra finds praises named Stotra, Ukath and Shastra very dear. (6)

卐 HinduText AI