Popular:
अथर्ववेद

Kanda 20 • Sukta 69

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 20

Kanda 20 • Sukta 69

12 Mantras Loaded
Mantra 20.69.1

स घा॑ नो॒ योग॒ आ भु॑व॒त्स रा॒ये स पुरं॑ध्याम् । गम॒द्वाजे॑भि॒रा स नः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

जब हमें कोई चिंता होती है अथवा हम इंद्र का चिंतन करते हैं, उस समय इंद्र हमारे सामने प्रकट होते हैं. इंद्र अन्नों को साथ में ले कर हमारे पास आएं. (१)

EN English Translation

When we have any concern or we think of Indra, at that time Indra appears in front of us. Indra should come to us with the grains. (1)

Mantra 20.69.2

यस्य॑ सं॒स्थे न वृ॒ण्वते॒ हरी॑ स॒मत्सु॒ शत्र॑वः । तस्मा॒ इन्द्रा॑य गायत ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे स्तोताओ! जब इंद्र युद्ध में लगे होते हैं, तब शत्रु उन के घोड़ों को नहीं घेर पाते ऐसे समय इंद्र की स्तुति करो. (२)

EN English Translation

O stotao! When Indra is engaged in war, the enemies cannot surround his horses, at such a time praise Indra. (2)

Mantra 20.69.3

सु॑त॒पाव्ने॑ सु॒ता इ॒मे शुच॑यो यन्ति वी॒तये॑ । सोमा॑सो॒ दध्या॑शिरः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

दही से मिला हुआ सोमरस पवित्र है. यह सोमरस सोम पीने वाले इंद्र के लिए तैयार हो रहा है. (३)

EN English Translation

Somerus mixed with curd is sacred. This somers is getting ready for Indra, who drinks Som. (3)

Mantra 20.69.4

त्वं सु॒तस्य॑ पी॒तये॑ स॒द्यो वृ॒द्धो अ॑जायथाः । इन्द्र॒ ज्यैष्ठ्या॑य सुक्रतो ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! तुम सोमरस का पान करने के लिए शीघ्र ही अपने शरीर का विस्तार कर लेते हो. (४)

EN English Translation

O Indra! You quickly expand your body to drink someras. (4)

Mantra 20.69.5

आ त्वा॑ विशन्त्वा॒शवः॒ सोमा॑स इन्द्र गिर्वणः । शं ते॑ सन्तु॒ प्रचे॑तसे ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! तुम्हें स्फूर्ति देने वाला सोमरस तुम्हारे शरीर में प्रवेश करे तथा तुम्हें तृप्त बनाए. (५)

EN English Translation

O Indra! May the someras that energizes you enter your body and make you satisfied. (5)

Mantra 20.69.6

त्वां स्तोमा॑ अवीवृध॒न्त्वामु॒क्था श॑तक्रतो । त्वां व॑र्धन्तु नो॒ गिरः॑ ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! स्तोम, उक्थ और हमारी वाणी रूपी स्तुतियां तुम्हारी वृद्धि करें. (६)

EN English Translation

O Indra! May the praises of Stom, Ukth and our speech increase you. (6)

Mantra 20.69.7

अक्षि॑तोतिः सनेदि॒मं वाज॒मिन्द्रः॑ सह॒स्रिण॑म् । यस्मि॒न्विश्वा॑नि॒ पौंस्या॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

यज्ञ कर्म की रक्षा करने वाले इंद्र में सैकड़ों पराक्रम व्याप्त हैं. हमें उन्हीं की सेवा करनी चाहिए. (७)

EN English Translation

There are hundreds of might in Indra, who protects yajna karma. We should serve them. (7)

Mantra 20.69.8

मा नो॒ मर्ता॑ अ॒भि द्रु॑हन्त॒नूना॑मिन्द्र गिर्वणः । ईशा॑नो यवया व॒धम् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हमारे शत्रु हमारी देह के प्रति हिंसा की भावना न रखें. हे स्वामी इंद्र! तुम हमारे वध रूप कारण को हम से दूर हटाओ. (८)

EN English Translation

O Indra! Our enemies should not have a feeling of violence towards our body. O Swami Indra! You cause our slaughter form to remove away from us. (8)

Mantra 20.69.9

यु॒ञ्जन्ति॑ ब्र॒ध्नम॑रु॒षं चर॑न्तं॒ परि॑ त॒स्थुषः॑ । रोच॑न्ते रोच॒ना दि॒वि ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र के रथ में हरे रंग के अथवा हरि नाम के घोड़े जोते जाते हैं. आकाश में दमकते हुए वे घोड़े स्थावर और जंगम दोनों प्रकार के प्राणियों को लांघते हैं. (९)

EN English Translation

Horses of green color or hari are ploughed in Indra's chariot. Shining in the sky, those horses cross both real and movable creatures. (9)

Mantra 20.69.10

यु॒ञ्जन्त्य॑स्य॒ काम्या॒ हरी॒ विप॑क्षसा॒ रथे॑ । शोणा॑ धृ॒ष्णू नृ॒वाह॑सा ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

सारथी इंद्र के रथ में हरि नाम के अथवा हरित वर्ण के घोड़ों को जोड़ते हैं. इंद्र के रथ के दोनों ओर रहने वाले घोड़े ऐसी सवारी हैं, जिस की कामना की जाती है. वे घोड़े सब को वश में करते हैं. (१०)

EN English Translation

Charioteer adds horses named Hari or green color to Indra's chariot. Horses living on both sides of Indra's chariot are rides that are wished for. Those horses subdue everyone. (10)

Mantra 20.69.11

के॒तुं कृ॒ण्वन्न॑के॒तवे॒ पेशो॑ मर्या अपे॒शसे॑ । समु॒षद्भि॑रजायथाः ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मरणधर्मा मनुष्यो! सूर्य रूप इंद्र अज्ञानी को अन्न और अंधकार में छिपे हुए पदार्थ को रूप देते हैं. सूर्य रूप इंद्र अपनी किरणों से उदय हुए हैं. इन के दर्शन करो. (११)

EN English Translation

O mortal human beings! The sun form Indra gives the form of food to the ignorant and the substance hidden in the darkness. The sun form Indra has risen from its rays. See these. (11)

Mantra 20.69.12

आदह॑ स्व॒धामनु॒ पुन॑र्गर्भ॒त्वमे॑रि॒रे । दधा॑ना॒ नाम॑ य॒ज्ञिय॑म् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

मरुद्गण हवि देने वाले की गर्भ में स्थित संतान की रक्षा करने के कारण यज्ञिय नाम धारण करते हैं. (१२)

EN English Translation

The deserts wear the name Yajnaya due to protecting the child located in the womb of the giver. (12)

卐 HinduText AI