Popular:
अथर्ववेद

Kanda 3 • Sukta 23

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 3

Kanda 3 • Sukta 23

6 Mantras Loaded
Mantra 3.23.1

येन॑ वे॒हद्ब॒भूवि॑थ ना॒शया॑मसि॒ तत्त्वत् । इ॒दं तद॒न्यत्र॒ त्वदप॑ दू॒रे नि द॑ध्मसि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे स्त्री! जिस पाप से जनित रोग के कारण तू बांझ हुई है, उस पाप को हम तुझ से दूर करते हैं. यह पाप रोग तुझे दुबारा न हो जाए, इसलिए हम इसे दूर देश में पहुंचाते हैं. (१)

EN English Translation

O woman! We remove from you the sin that you have become infertile due to the disease caused by it. This sin disease should not happen to you again, so we take it to a distant country. (1)

Mantra 3.23.2

आ ते॒ योनिं॒ गर्भ॑ एतु॒ पुमा॒न्बाण॑ इवेषु॒धिम् । आ वी॒रोऽत्र॑ जायतां पु॒त्रस्ते॒ दश॑मास्यः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे स्त्री! बाण जिस प्रकार स्वाभाविक रूप से तरकश में पहुंच जाता है, उसी प्रकार पुरुष के वीर्य से युक्त गर्भ तेरे जननांग में पहुंचे. वह गर्भ दस मास के पश्चात पुत्र के रूप में परिवर्तित हो कर तथा सशक्त बन कर जन्म ले. (२)

EN English Translation

Oh woman! Just as the arrow naturally reaches the penis, so the womb containing a man\'s semen reaches your genitalia. After ten months of pregnancy, he will be transformed into a son and born strong. (2)

Mantra 3.23.3

पुमां॑सं पु॒त्रं ज॑नय॒ तं पुमा॒ननु॑ जायताम् । भवा॑सि पु॒त्राणां॑ मा॒ता जा॒तानां॑ ज॒नया॑श्च॒ यान् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे स्त्री! तू पुत्र को जन्म दे. उस पुत्र की पत्नी से पुत्र ही उत्पन्न हो. इस प्रकार अविछिन्न रूप से उत्पन्न पुत्रों की भी तू माता होगी. उन के जो पुत्र होंगे, उन की भी तू माता होगी. (३)

EN English Translation

O woman! Give birth to a son. Let a son be born from that son's wife. In this way, you will also be the mother of the sons born in an uninterrupted way. You will also be the mother of those who have sons. (3)

Mantra 3.23.4

यानि॑ भ॒द्राणि॒ बीजा॑न्यृष॒भा ज॒नय॑न्ति च । तैस्त्वं पु॒त्रं वि॑न्दस्व॒ सा प्र॒सूर्धेनु॑का भव ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे नारी! बैल जिस प्रकार अपने अमोघ वीर्य से गायों में बछड़े उत्पन्न करता है, उसी प्रकार तू अमोघ वीर्य से उत्पन्न पुत्रों को प्राप्त कर. तू प्रसूता हो कर पुत्रों के साथ वृद्धि को प्राप्त हो. (४)

EN English Translation

O woman! Just as a bull produces calves in cows with its unfailing semen, so you get sons born of unfailing semen. You are pregnant and have growth with your sons. (4)

Mantra 3.23.5

कृ॒णोमि॑ ते प्राजाप॒त्यमा योनिं॒ गर्भ॑ एतु ते । वि॒न्दस्व॒ त्वं पु॒त्रं ना॑रि॒ यस्तुभ्यं॒ शमस॒च्छमु॒ तस्मै॒ त्वं भव॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे स्त्री! ब्रह्मा ने वृषभ संबंधी जो व्यवस्था की है, उस के अनुसार मैं तेरे लिए संतानोत्पत्ति संबंधी कर्म करता हूं. गर्भ तेरी योनि में जाए. उस के पश्चात तू पुत्र प्राप्त करे, वह पुत्र तेरे लिए सुख प्रदान करे तथा तू भी उस के लिए सुख का कारण बने. (५)

EN English Translation

O woman! According to the arrangement made by Brahma regarding Taurus, I do child-bearing deeds for you. Let the womb go into your vagina. After that you get a son, may that son give you happiness, and you also be a source of happiness for him. (5)

Mantra 3.23.6

यासां॒ द्यौष्पि॒ता पृ॑थि॒वी मा॒ता स॑मु॒द्रो मूलं॑ वी॒रुधां॑ ब॒भूव॑ । तास्त्वा॑ पुत्र॒विद्या॑य॒ दैवीः॒ प्राव॒न्त्वोष॑धयः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

जिन वृक्षों का पिता आकाश और माता पृथ्वी है, जलराशि उन की वृद्धि का मूल कारण है. वृक्षों के रूप में वे दिव्य जड़ीबूटियां पुत्र लाभ के लिए तेरी रक्षा करें. (६)

EN English Translation

Water is the root cause of the growth of trees whose father is the sky and mother is the earth. Protect you as trees as they divine herbs for the benefit of the Son. (6)

卐 HinduText AI