Kanda 3 • Sukta 5
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 3 • Sukta 5
आयम॑गन्पर्णम॒णिर्ब॒ली बले॑न प्रमृ॒णन्त्स॒पत्ना॑न् । ओजो॑ दे॒वानां॒ पय॒ ओष॑धीनां॒ वर्च॑सा मा जिन्व॒त्वप्र॑यावन् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
अपनी शक्ति की अधिकता से शत्रुओं को नष्ट करने वाली तथा सभी ओषधियों की सार रूप तथा श्रेष्ठ फल देने वाली यह पर्णमणि मुझे प्राप्त हो. हे देवो! ओज रूप यह पर्णमणि मुझे अपने तेज से तेजस्वी बनाए. (१)
EN English Translation
May I get this parnamani, which destroys enemies with the excess of my power and gives the essence and best results of all medicines. O God! This oz form makes me stunning with its sharpness. (1)
मयि॑ क्ष॒त्रं प॑र्णमणे॒ मयि॑ धारयताद्र॒यिम् । अ॒हं रा॒ष्ट्रस्या॑भीव॒र्गे नि॒जो भू॑यासमुत्त॒मः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पलाश से निर्मित पर्णमणि! मुझ मणि धारण कर्ता को बल एवं धन प्रदान करो. तुम्हें धारण करने के कारण मैं अपने राज्य को स्वाधीन करने में किसी की सहायता न लेने से सर्वोत्तम बनू. (२)
EN English Translation
O leaf made of palash! Give strength and wealth to me, the one who holds the gem. Because of holding you, I will be the best than not taking anyone's help in liberating my kingdom. (2)
यं नि॑द॒धुर्वन॒स्पतौ॒ गुह्यं॑ दे॒वाः प्रि॒यं म॒णिम् । तम॒स्मभ्यं॑ स॒हायु॑षा दे॒वा द॑दतु॒ भर्त॑वे ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र आदि देवों ने मनचाहा फल देने के कारण प्रिय इस मणि को पलाश वृक्ष में गोपनीय रूप से छिपा कर रखा था. देवगण मेरी आयु वृद्धि करें और भरणपोषण के निमित्त मुझे वह पर्णमणि प्रदान करें. (३)
EN English Translation
Indra etc. devs had hidden this beloved gem secretly in the Palash tree due to giving the desired results. May the gods increase my life and give me that leafy for the sake of maintenance. (3)
सोम॑स्य प॒र्णः सह॑ उ॒ग्रमाग॒न्निन्द्रे॑ण द॒त्तो वरु॑णेन शि॒ष्टः । तं प्रि॑यासं ब॒हु रोच॑मानो दीर्घायु॒त्वाय॑ श॒तशा॑रदाय ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
दूसरों को पराजित करने की शक्ति देने वाली सोम मणि मुझे प्राप्त हो. इंद्र द्वारा दी हुई और वरुण द्वारा अनुमत उस प्रिय मणि को मैं सौ वर्ष की दीर्घ आयु पाने के लिए धारण करूं, (४)
EN English Translation
May I get Som Mani, who gives me the power to defeat others. I may wear that beloved gem given by Indra and allowed by Varuna to attain a long life of a hundred years, (4)
आ मा॑रुक्षत्पर्णम॒णिर्म॒ह्या अ॑रिष्ट॒तात॑ये । यथा॒हमु॑त्त॒रोऽसा॑न्यर्य॒म्ण उ॒त सं॒विदः॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
यह पर्णमणि मेरा कल्याण करने के लिए मुझे चिरकाल तक प्राप्त हो. यह मणि धारण कर के मैं अर्यमा की कृपा से शत्रु नाश में समर्थ, अधिक बली एवं उत्तम बन जाऊं. (५)
EN English Translation
May I get this foliage for my welfare for a long time. By wearing this gem, I become capable, more powerful and better in destroying the enemy by the grace of Aryama. (5)
ये धीवा॑नो रथका॒राः क॒र्मारा॒ ये म॑नी॒षिणः॑ । उ॑प॒स्तीन्प॑र्ण॒ मह्यं॑ त्वं॒ सर्वा॑न्कृण्व॒भितो॒ जना॑न् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पर्णमणि! तुम सभी मछली पकड़ने वाले, रथकार अर्थात् बढ़ई, लुहार और बुद्धिजीवी जनों को मेरी सेवा करने के लिए मेरे चारों ओर उपस्थित करो. (६)
EN English Translation
O swami! Present all of you fishing, charioteers, carpenters, blacksmiths and intellectuals around me to serve me. (6)
ये राजा॑नो राज॒कृतः॑ सू॒ता ग्रा॑म॒ण्य॑श्च॒ ये । उ॑प॒स्तीन्प॑र्ण॒ मह्यं॒ त्वं सर्वा॑न्कृण्व॒भितो॒ जना॑न् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पर्णमणि! जो राजगण, राजा बनाने में समर्थ सचिवगण, रथ हांकने वाले सूत और गांव के मुखिया हैं, उन सब को तू मेरी सेवा करने के लिए मेरे चारों ओर उपस्थित कर. (७)
EN English Translation
O leafy queen! Present all those who are capable of making kings, the secretaries capable of making kings, the yarn that drives the chariots and the head of the village, all around me to serve me. (7)
प॒र्णोऽसि॑ तनू॒पानः॒ सयो॑निर्वी॒रो वी॒रेण॒ मया॑ । सं॑वत्स॒रस्य॒ तेज॑सा॒ तेन॑ बध्नामि त्वा मणे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पर्णमणि! सोमलता के पत्तों से निर्मित होने के कारण तुम देह की रक्षा करने वाली हो. तुम शक्तिशालिनी और मुझ वीर के समान जन्म वाली हो. सूर्य के समान तेजस्विनी तुझ पर्णमणि को मैं तेज प्राप्ति के लिए बांधना चाहता हूं. (८)
EN English Translation
O leafy queen! Being made from the leaves of Somlata, you are going to protect the body. You are born like Shaktishalini and me veer. Like the sun, I want to tie tejaswini your parnamani to get radiance. (8)