Kanda 4 • Sukta 10
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 4 • Sukta 10
वाता॑ज्जा॒तो अ॒न्तरि॑क्षाद्वि॒द्युतो॒ ज्योति॑ष॒स्परि॑ । स नो॑ हिरण्य॒जाः श॒ङ्खः कृश॑नः पा॒त्वंह॑सः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
वायु से उत्पन्न, अंतरिक्ष से उत्पन्न, बिजली से उत्पन्न, ज्योति मंडल के ऊपर के स्थान से उत्पन्न तथा स्वर्ग से उत्पन्न शंख पाप से हमारी रक्षा करे. (१)
EN English Translation
May the conch produced from air, produced from space, generated from electricity, originating from the place above the lithosphere and originating from heaven protect us from sin. (1)
यो अ॑ग्र॒तो रो॑च॒नानां॑ समु॒द्रादधि॑ जज्ञि॒षे । श॒ङ्खेन॑ ह॒त्वा रक्षां॑स्य॒त्त्रिणो॒ वि ष॑हामहे ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शंख! तू प्रकाशित होने वाले नक्षत्रों के आगे वर्तमान होता है तथा सागर के ऊपर वाले भाग पर जन्म लेता है. हम तेरे द्वारा राक्षसों और पिशाचों को पराजित करते हैं. (२)
EN English Translation
O conch! You are present in front of the constellations that are illuminated and are born on the upper part of the ocean. We defeat demons and vampires through you. (2)
श॒ङ्खेनामी॑वा॒मम॑तिं श॒ङ्खेनो॒त स॒दान्वाः॑ । श॒ङ्खो नो॑ वि॒श्वभे॑षजः॒ कृश॑नः पा॒त्वंह॑सः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हम मणि के रूप में प्राप्त शंख से रोग और सभी अनर्थो के मूल अज्ञान के साथसाथ दरिद्रता को भी पराजित करते हैं. सभी उपद्रवों का विनाशक और स्वर्ण से उत्पन्न शंख पाप से हमारी रक्षा करे. (३)
EN English Translation
We defeat the basic ignorance of disease and all evils as well as poverty with the conch received in the form of a gem. May the destroyer of all nuisances and the conch produced by gold protect us from sin. (3)
दि॒वि जा॒तः स॑मुद्र॒जः सि॑न्धु॒तस्पर्याभृ॑तः । स नो॑ हिरण्य॒जाः श॒ङ्ख आ॑युष्प्र॒तर॑णो म॒णिः ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
शंख पहले स्वर्गलोक में और उस के बाद समुद्र में उत्पन्न हुआ. नदी के उदगम स्थान से लाया हुआ तथा स्वर्ण निर्मित शंख और शंख से निर्मित मणि हमारी आयु वृद्धि करने वाली हो. (४)
EN English Translation
The conch originated first in paradise and then in the sea. The gem brought from the origin of the river and made of gold-made conch and conch should increase our life. (4)
स॑मु॒द्राज्जा॒तो म॒णिर्वृ॒त्राज्जा॒तो दि॑वाक॒रः । सो अ॒स्मान्त्स॒र्वतः॑ पातु हे॒त्या दे॑वासु॒रेभ्यः॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
समुद्र अथवा आकाश से उत्पन्न मणि शंख का उपादान है अर्थात् मणि से ही शंख का निर्माण होता है. यह मणि निर्मित शंख बादलों से बाहर निकले सूर्य के समान दमकता है. शंख से निर्मित यह मणि हमें देवों और असुरों के भय से बचाए. (५)
EN English Translation
The gem produced from the sea or sky is the gift of conch, that is, the conch is formed from the gem itself. This gem-made conch shines like the sun coming out of the clouds. This gem made of conch shells should save us from the fear of gods and asuras. (5)
हिर॑ण्याना॒मेको॑ऽसि॒ सोमा॒त्त्वमधि॑ जज्ञिषे । रथे॒ त्वम॑सि दर्श॒त इ॑षु॒धौ रो॑च॒नस्त्वं प्र ण॒ आयूं॑षि तारिषत् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शंख! तू स्वर्ण, रजत आदि भास्वर द्रव्यों में प्रमुख है, क्योंकि तू अमृतमय चंद्रमंडल से उत्पन्न हुआ है. युद्धों में तू रथों पर दिखाई देने योग्य है. तरकश में भरा हुआ तू दीप्त दिखाई देता है. इस प्रकार का शंख अथवा शंख से निर्मित मणि हमारी आयु को बढ़ाए. (६)
EN English Translation
O conch! You are the chief among the precious substances like gold, silver, etc., because you have been born from the nectar-like lunar system. In wars you are visible on chariots. You look full in the quiver. This type of conch or gem made from conch increases our life. (6)
दे॒वाना॒मस्थि॒ कृश॑नं बभूव॒ तदा॑त्म॒न्वच्च॑रत्य॒प्स्वन्तः । तत्ते॑ बध्ना॒म्यायु॑षे॒ वर्च॑से॒ बला॑य दीर्घायु॒त्वाय॑ श॒तशा॑रदाय कार्श॒नस्त्वा॒भि र॑क्षतु ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र आदि देवों का जो रक्षक था, वह स्वर्ण शंख का कारण हुआ अर्थात् स्वर्ण से शंख का निर्माण हुआ. वह स्वर्ण शंख के रूप में शरीर धारण कर के जलों के भीतर विद्यमान रहता है. हे यज्ञोपवीतधारी ब्रह्मचारी! मैं इस प्रकार से शंख के रूप में स्थित स्वर्ण को तेरे शरीर में चिरकाल जीवन के लिए बांधता हूं. यह स्वर्ण संबंधी मणि तुझे शक्ति, तेज एवं दीर्घ आयु प्रदान करने के साथसाथ सौ वर्ष तक तेरी रक्षा करे. (७)
EN English Translation
Indra was the protector of the gods, which was the cause of the golden conch, that is, the conch was formed from gold. He is present inside the waters by holding the body in the form of a golden conch. O Brahmachari with sacrifice! In this way, I bind the gold in the form of conch in your body for eternal life. May this golden jewel give you strength, speed and long life and protect you for a hundred years. (7)