Kanda 4 • Sukta 14
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 4 • Sukta 14
अ॒जो ह्यग्नेरज॑निष्ट॒ शोका॒त्सो अ॑पश्यज्जनि॒तार॒मग्रे॑ । तेन॑ दे॒वा दे॒वता॒मग्र॑ आय॒न्तेन॒ रोहा॑न्रुरुहु॒र्मेध्या॑सः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
बकरा अग्नि के ताप से उत्पन्न हुआ था. उस ने सभी पशुओं की सृष्टि करने वाले प्रजापति को सब से पहले देखा. सृष्टि के आदि में इंद्र आदि देव उसी बकरे के कारण देवत्व को प्राप्त हुए. उसी बकरे को साधन बना कर अन्य ऋषि भी स्वर्ग आदि लोकों में पहुंचे. (१)
EN English Translation
The goat was born from the heat of agni. He saw Prajapati, the creator of all animals, first of all. In the beginning of creation, Indra adi dev attained divinity due to the same goat. By making the same goat a means, other sages also reached heaven etc. (1)
क्रम॑ध्वम॒ग्निना॒ नाक॒मुख्या॒न्हस्ते॑षु॒ बिभ्र॑तः । दि॒वस्पृ॒ष्ठं स्व॑र्ग॒त्वा मि॒श्रा दे॒वेभि॑राध्वम् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! तुम यज्ञ के निमित्त प्रज्वलित अग्नि के द्वारा दुःख रहित स्वर्ग में पहुंचो. अंतरिक्ष की पीठ के समान स्वर्ग में पहुंच कर तुम देवों के समान ऐश्वर्य प्राप्त करो तथा वहीं निवास करो. (२)
EN English Translation
O men! You reach heaven without sorrow through the agni ignited for the sake of yajna. By reaching heaven like the back of space, you attain opulence like gods and live there. (2)
पृ॒ष्ठात्पृ॑थि॒व्या अ॒हम॒न्तरि॑क्ष॒मारु॑हम॒न्तरि॑क्षा॒द्दिव॒मारु॑हम् । दि॒वो नाक॑स्य पृ॒ष्ठात्स्व॑१र्ज्योति॑रगाम॒हम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं पृथ्वी की पीठ अर्थात् भूलोक से अंतरिक्षलोक पर और अंतरिक्ष से स्वर्गलोक पर चढ़ता हूं. दुःख रहित स्वर्ग की पीठ से मैं सूर्यमंडल में स्थित हिरण्यगर्भ रूपी ज्योति को प्राप्त करता हूं. (३)
EN English Translation
I ascend from the back of the earth i.e. from the earth to space and from space to heaven. From the back of a sorrow-free heaven, I receive the light of Hiranyagarbha located in the solar system. (3)
स्वर्यन्तो॒ नापे॑क्षन्त॒ आ द्यां रो॑हन्ति॒ रोद॑सी । य॒ज्ञं ये वि॒श्वतो॑धारं॒ सुवि॑द्वांसो वितेनि॒रे ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ के फल से प्राप्त होने वाले स्वर्ग को जाने वाले लोग पुत्र, पशु आदि संबंधी सुख की इच्छा नहीं करते हैं. जो यजमान विश्व को धारण करने वाले यज्ञ को भलीभांति जानते हुए उस का विस्तार करते हैं, वे स्वर्ग को जाते हैं. (४)
EN English Translation
People who go to heaven who get the fruits of yajna do not desire happiness related to sons, animals etc. Those hosts who know the yajna that holds the world and expand it, they go to heaven. (4)
अग्ने॒ प्रेहि॑ प्रथ॒मो दे॒वता॑नां॒ चक्षु॑र्दे॒वाना॑मु॒त मानु॑षाणाम् । इय॑क्षमाणा॒ भृगु॑भिः स॒जोषाः॒ स्व॑र्यन्तु॒ यज॑मानाः स्व॒स्ति ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि देव! तुम देवों में मुख्य होने के कारण यज्ञ करने योग्य स्थान पर पहुंचो. अग्नि देव हवि पहुंचाने के कारण इंद्र आदि देवों को नेत्र के समान प्रिय हैं तथा मनुष्यों को यज्ञ के द्वारा पुण्यलोक का दर्शन कराते हैं. अग्नि के प्रकाश में यज्ञ करने के इच्छुक एवं यज्ञ करने वाले भृगुवंशी महर्षियों के साथ समान प्रीति वाले बन कर यज्ञ के फल के रूप में स्वर्ग प्राप्त र, (५)
EN English Translation
O God of Agni! You, being the chief among the gods, reach a place worthy of performing yajna. Due to the delivery of agni, Indra is as dear to gods like eyes and makes human beings see the holy world through yajna. The Bhriguvanshis, who want to perform yajna in the light of agni and perform yajna, have become equally loving with maharishis and attain heaven as the result of yajna, (5)
अ॒जम॑नज्मि॒ पय॑सा घृ॒तेन॑ दि॒व्यं सु॑प॒र्णं प॑य॒सं बृ॒हन्त॑म् । तेन॑ गेष्म सुकृ॒तस्य॑ लो॒कं स्व॑रा॒रोह॑न्तो अ॒भि नाक॑मुत्त॒मम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
द्युलोक के योग्य एवं यजमान को स्वर्ग में पहुंचाने वाले बकरे को मैं रसयुक्त घी से चुपड़ता हूं. इस प्रकार के बकरे की सहायता से पुण्य के फल के रूप में मिलने वाले स्वर्गलोक को जाएं तथा दुःख के स्पर्श से शून्य हो कर उत्तम सूर्य ज्योति को प्राप्त करें. (६)
EN English Translation
I rub the goat worthy of the temple and the one who takes the host to heaven with juice-rich ghee. With the help of this type of goat, go to heaven, which is the fruit of virtue, and get rid of the touch of sorrow and get the best sunlight. (6)
पञ्चौ॑दनं प॒ञ्चभि॑र॒ङ्गुलि॑भि॒र्दर्व्योद्ध॑र पञ्च॒धैतमो॑द॒नम् । प्राच्यां॑ दि॒शि शिरो॑ अ॒जस्य॑ धेहि॒ दक्षि॑णायां दि॒शि दक्षि॑णं धेहि पा॒र्श्वम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पाचक! पांच भागों में कटे हुए इस बकरे को अपनी पांच उंगलियों की सहायता से पकड़ी हुई कलछी के सहारे बटलोई से निकाल कर कुशों पर रखो. पांच भागों में विभाजित इस बकरे के पके हुए सिर को पूर्व दिशा में रखो तथा इस के शरीर के दाएं भाग को दक्षिण दिशा में स्थापित करो. (७)
EN English Translation
O digestive! Cut into five parts, take this goat out of the batloi with the help of a ladle held with the help of your five fingers and put it on the kushas. Keep the cooked head of this goat divided into five parts in the east direction and place the right part of its body in the south direction. (7)
प्र॒तीच्यां॑ दि॒शि भ॒सद॑मस्य धे॒ह्युत्त॑रस्यां दि॒श्युत्त॑रं धेहि पा॒र्श्वम् । ऊ॒र्ध्वायां॑ दि॒श्यजस्यानू॑कं धेहि दि॒शि ध्रु॒वायां॑ धेहि पाज॒स्य॑म॒न्तरि॑क्षे मध्य॒तो मध्य॑मस्य ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
इस बकरे की कमर के पके हुए मांस को पश्चिम दिशा में तथा इस के बाएं भाग के मांस को उत्तर दिशा में रखो. इस की पीठ के मांस को ऊपर की दिशा में तथा पेट के मांस को नीचे की दिशा में रखो. इस के शरीर के मध्यवर्ती मांस को आकाश में स्थापित करो. (८)
EN English Translation
Keep the cooked meat of this goat's waist in the west direction and the meat of its left part in the north direction. Place the back meat in the upward direction and the stomach meat in the downward direction. Set the intermediate flesh of this body in the sky. (8)
शृ॒तम॒जं शृ॒तया॒ प्रोर्णु॑हि त्व॒चा सर्वै॒रङ्गैः॒ संभृ॑तं वि॒श्वरू॑पम् । स उत्ति॑ष्ठे॒तो अ॑भि॒ नाक॑मुत्त॒मं प॒द्भिश्च॒तुर्भिः॒ प्रति॑ तिष्ठ दि॒क्षु ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
अपने सभी अंगों से पूर्ण बने बकरे को सभी दिशाओं में व्याप्त करो. हे बकरे! तुम इस लीक से चारों पैरों के द्वारा स्वर्गलोक में चढ़ते हुए चारों दिशाओं को व्याप्त करो. (९)
EN English Translation
Spread the goat made of all your organs in all directions. O goat! You may ascend to heaven with all four legs from this leak and pervade the four directions. (9)