Popular:
अथर्ववेद

Kanda 4 • Sukta 24

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 4

Kanda 4 • Sukta 24

7 Mantras Loaded
Mantra 4.24.1

इन्द्र॑स्य मन्महे॒ शश्व॒दिद॑स्य मन्महे वृत्र॒घ्न स्तोमा॒ उप॑ मे॒म आगुः॑ । यो दा॒शुषः॑ सु॒कृतो॒ हव॒मेति॒ स नो॑ मुञ्च॒त्वंह॑सः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं बारबार इंद्र का महत्त्व स्वीकार करता हूं. वृत्र की हत्या करने वाले इंद्र के ये स्तोत्र मेरे समीप आ कर मुझे स्तोता बनाते हैं. जो इंद्र चरु, पुरोडाश आदि देने वाले एवं उत्तम यज्ञ करने वाले यजमान का आह्वान स्वीकार करते हैं, वह इंद्र मुझे पाप से बचाएं. (१)

EN English Translation

I repeatedly acknowledge the importance of Indra. These hymns of Indra, who killed Vritra, come close to me and make me a stota. Indra, who accepts the call of the host who gives charu, purodash, etc. and performs the best yajna, save me from sin. (1)

Mantra 4.24.2

य उ॒ग्रीणा॑मु॒ग्रबा॑हुर्य॒युर्यो दा॑न॒वानां॒ बल॑मारु॒रोज॑ । येन॑ जि॒ताः सिन्ध॑वो॒ येन॒ गावः॒ स नो॑ मुञ्च॒त्वंह॑सः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जो इंद्र ऊपर हाथ उठा कर शत्रु सेनाओं को भगा देते हैं, जिन्होंने दानवों के बल को सभी ओर से नष्ट कर दिया है, जिन इंद्र ने मेघों में स्थित जलों को जीता था तथा जिन्होंने पणियों के द्वारा चुराई हुई गाएं प्राप्त कीं, वह हमें पाप से छुड़ाएं. (२)

EN English Translation

Indra who raises his hand and drives away the enemy armies, who has destroyed the force of demons from all sides, Indra who won the waters in the clouds and who received the songs stolen by the panis, may he redeem us from sin. (2)

Mantra 4.24.3

यश्च॑र्षणि॒प्रो वृ॑ष॒भः स्व॒र्विद्यस्मै॒ ग्रावा॑णः प्र॒वद॑न्ति नृ॒म्णम् । यस्या॑ध्व॒रः स॒प्तहो॑ता॒ मदि॑ष्ठः॒ स नो॑ मुञ्च॒त्वंह॑सः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

जो इंद्र मनुष्यों को मनचाहा फल दे कर पूर्ण करने वाले, बैल के समान शक्तिशाली और स्वर्ग प्राप्त करने वाले हैं, जिन इंद्र के लिए पत्थर सोमरस प्रदान करते हैं एवं सात होताओं से युक्त जिन इंद्र से संबंधित सोमयाग प्रसन्न करने वाला होता है, वह हमें पाप से बचाएं. (३)

EN English Translation

May Indra, who gives human beings the desired fruits, is as powerful as a bull and attains heaven, for whom the stone provides Somras, and for whom the Somayag related to Indra, who is happy, save us from sin. (3)

Mantra 4.24.4

यस्य॑ व॒शास॑ ऋष॒भास॑ उ॒क्षणो॒ यस्मै॑ मी॒यन्ते॒ स्वर॑वः स्व॒र्विदे॑ । यस्मै॑ शु॒क्रः पव॑ते॒ ब्रह्म॑शुम्भितः॒ स नो॑ मुञ्च॒त्वंह॑सः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

जिन इंद्र के यज्ञ के निमित्त बांझ गाएं, बैल एवं सांड़ लाए जाते हैं, स्वर्ग प्राप्त करने वाले जिन इंद्र के निमित्त यज्ञों में गांठों वाले खंभे गाड़े जाते हैं तथा जिन इंद्र के निमित्त निचोड़ने के साधनों से युक्त एवं निर्मल सोमरस छाना जाता है, वह इंद्र हमें पाप से बचाएं. (४)

EN English Translation

Indra, for whose yajna infertile cows, bulls and bulls are brought, indra, who attains heaven, in the yagyas, pillars with knots are erected and for whom the means of squeezing and pure someras is filtered, that Indra should save us from sin. (4)

Mantra 4.24.5

यस्य॒ जुष्टिं॑ सो॒मिनः॑ का॒मय॑न्ते॒ यं हव॑न्त॒ इषु॑मन्तं॒ गवि॑ष्टौ । यस्मि॑न्न॒र्कः शि॑श्रि॒ये यस्मि॒न्नोजः॒ स नो॑ मुञ्च॒त्वंह॑सः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

सोमरस वाले यजमान जिन की प्रीति की कामना करते हैं तथा जिन आयुध धारी इंद्र को पणियों द्वारा चुराई गई गायों की खोज के लिए बुलाया जाता है तथा जिन इंद्र के विषय में अर्चना के साधन मंत्र आश्रित हैं, वह इंद्र हमें पाप से बचाएं. (५)

EN English Translation

May indra, the one who is loved by the somers, who is called to search for the cows stolen by the panis and the one about whom the means of worship depend on mantras, save us from sin. (5)

Mantra 4.24.6

यः प्र॑थ॒मः क॑र्म॒कृत्या॑य ज॒ज्ञे यस्य॑ वी॒र्यं प्रथ॒मस्यानु॑बुद्धम् । येनोद्य॑तो॒ वज्रो॒ऽभ्याय॒ताहिं॒ स नो॑ मुञ्च॒त्वंह॑सः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

जो इंद्र प्रमुख रूप से ज्योतिष्टोम आदि यज्ञ करने के लिए उत्पन्न हुए थे, जिन प्रमुख इंद्र का वृत्र हनन संबंधी शौर्य कर्म प्रसिद्ध है तथा जिन के द्वारा उठाया गया वज्र सभी ओर हिंसा करता है, वह इंद्र देव मुझे पाप से बचाएं. (६)

EN English Translation

Indra who was born mainly to perform jyotishtom etc. yagya, the chief Indra whose bravery is famous for vritra hanan and the vajra raised by whom violence does violence all over, that Indra Dev should save me from sin. (6)

Mantra 4.24.7

यः सं॑ग्रा॒मान्न॑यति॒ सं यु॒धे व॒शी यः पु॒ष्टानि॑ संसृ॒जति॑ द्व॒यानि॑ । स्तौमीन्द्रं॑ नाथि॒तो जो॑हवीमि॒ स नो॑ मुञ्च॒त्वंह॑सः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

जो स्वतंत्र इंद्र प्रहार करने के लिए युद्ध करते हैं, जो पुष्ट स्त्रीपुरुषों के जोड़े बनाते हैं, मैं फल की कामना से उन्हीं इंद्र की स्तुति करता हूं और उन के निमित्त बारबार हवन करता हूं. वह मुझे पाप से छुड़ाएं. (७)

EN English Translation

Those who fight to strike independent Indra, who make pairs of strong men, I praise the same Indra with the desire of fruit and do havan again and again for him. May he redeem me from sin. (7)

卐 HinduText AI