Popular:
अथर्ववेद

Kanda 4 • Sukta 37

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 4

Kanda 4 • Sukta 37

12 Mantras Loaded
Mantra 4.37.1

त्वया॒ पूर्व॒मथ॑र्वाणो ज॒घ्नू रक्षां॑स्योषधे । त्वया॑ जघान क॒श्यप॒स्त्वया॒ कण्वो॑ अ॒गस्त्यः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जड़ीबूटियो! प्राचीन काल में तुम्हें साधन बना कर अथर्ववेद संबंधी महर्षियों ने राक्षसों को मारा था. तुम्हारे द्वारा कश्यप, कण्व और अगस्त्य ऋषियों ने राक्षसों का वध किया. (१)

EN English Translation

O herbs! In ancient times, the Maharishis of Atharvaveda killed demons by making you a means. Through you, Kashyapa, Kanva and Agastya rishis killed demons. (1)

Mantra 4.37.2

त्वया॑ व॒यम॑प्स॒रसो॑ गन्ध॒र्वांश्चा॑तयामहे । अज॑शृ॒ङ्ग्यज॒ रक्षः॒ सर्वा॑न् ग॒न्धेन॑ नाशय ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अजशृंगी नाम की जड़ी! तुझे साधन बना कर हम उपद्रव करने वाली अप्सराओं और गंधर्वो का नाश करते हैं. तू राक्षसों को यहां से दूर भगा तथा अपनी गंध से सभी राक्षसों का विनाश कर. (२)

EN English Translation

O herbs named Ajshringi! By making you a means, we destroy the apsaras and Gandharvas who create nuisance. Drive the demons away from here and destroy all the demons with your smell. (2)

Mantra 4.37.3

न॒दीं य॑न्त्वप्स॒रसो॒ऽपां ता॒रम॑वश्व॒सम् । गु॑ल्गु॒लूः पीला॑ नल॒द्यौ॒क्षग॑न्धिः प्रमन्द॒नी । तत्परे॑ताप्सरसः॒ प्रति॑बुद्धा अभूतन ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

गंधर्वो की पत्नियां अप्सराएं अपने वास स्थान पर उसी प्रकार चली जाएं, जिस प्रकार नदी पार करने वाले नाविक के समीप पहुंचते हैं. हे अप्सराओ! गुग्गुलु, पीला, नलवी, ओक्षगंधि एवं प्रमंदिनी के हवन से भयभीत हो कर अपने निवास स्थान को चली जाओ तथा वहीं रहो. (३)

EN English Translation

The wives of gandharvas, apsaras should go to their place of residence in the same way as those who cross the river reach near the sailor. O nymphs! Scared of the havan of Guggulu, Peela, Nalvi, Okshgandhi and Pramandini, go to your place of residence and stay there. (3)

Mantra 4.37.4

यत्रा॑श्व॒त्था न्य॒ग्रोधा॑ महावृ॒क्षाः शि॑ख॒ण्डिनः॑ । तत्परे॑ताप्सरसः॒ प्रति॑बुद्धा अभूतन ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

जहां अश्वत्थ, न्यग्रोध आदि महावृक्ष एवं मोर होते हैं, हे अप्सराओ! वहां से अपने निवास स्थान को चली जाओ तथा वहीं रुकी रहो. (४)

EN English Translation

Where there are great trees and peacocks like Ashwattha, Nyagrodh etc., O Apsarao! From there, go to your place of residence and stay there. (4)

Mantra 4.37.5

यत्र॑ वः प्रे॒ङ्खा हरि॑ता॒ अर्जु॑ना उ॒त यत्रा॑घा॒टाः क॑र्क॒र्यः॑ सं॒वद॑न्ति । तत्परे॑ताप्सरसः॒ प्रति॑बुद्धा अभूतन ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अप्सराओ।! तुम्हारे खेलने के लिए जहां झूले पड़े हैं, उन झूलों का रंग हरा और सफेद है. जहां कर्करी नाम के बाजे बजाए जाते हैं, वहां से भाग कर अपने निवास स्थान को चली जाओ तथा वहीं रहो. (५)

EN English Translation

O nymphs. Where the swings are lying for you to play, the color of those swings is green and white. Run away from where the instruments named Karkari are played and go to your place of residence and stay there. (5)

Mantra 4.37.6

एयम॑ग॒न्नोष॑धीनां वी॒रुधां॑ वी॒र्या॑वती । अ॑जशृ॒ङ्ग्य॑राट॒की ती॑क्ष्णशृ॒ङ्गी व्यृ॑षतु ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

जड़ीबूटियों एवं वृक्षों में सब से अधिक शक्ति वाली अजशृंगी, अराटकी तथा तीक्ष्ण शृंगी नाम की जड़ीबूटियां आ गई हैं. इस स्थान से राक्षस भाग जाएं. (६)

EN English Translation

Herbs and trees have come with the most power called Ajshringi, Arataki and Sharp Shringi. Escape the demons from this place. (6)

Mantra 4.37.7

आ॒नृत्य॑तः शिख॒ण्डिनो॑ गन्ध॒र्वस्या॑प्सराप॒तेः । भि॒नद्मि॑ मु॒ष्कावपि॑ यामि॒ शेपः॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं मोर के समान नाचते हुए अप्सरा के पति गंधर्व के अंडकोषों को फोड़ता हूं तथा उस के पुरुष जननांग को निष्क्रिय बनाता हूं. (७)

EN English Translation

I dance like a peacock and break the testicles of Gandharva, the husband of the nymph, and make his male genitalia inactive. (7)

Mantra 4.37.8

भी॒मा इन्द्र॑स्य हे॒तयः॑ श॒तं ऋ॒ष्टीर॑य॒स्मयीः॑ । ताभि॑र्हविर॒दान्ग॑न्ध॒र्वान॑वका॒दान्व्यृ॑षतु ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र का आयुध भयंकर, सौ धारों वाला एवं लोहे का बना हुआ है. उसी से वह हवि न देने वाले एवं शैवाल खाने वाले गंधर्वो को मारें. (८)

EN English Translation

Indra's armament is fierce, hundred-edged and made of iron. With that, he should kill the Gandharvas who do not give havi and eat algae. (8)

Mantra 4.37.9

भी॒मा इन्द्र॑स्य हे॒तयः॑ श॒तं ऋ॒ष्टीर्हि॑र॒ण्ययीः॑ । ताभि॑र्हविर॒दान्ग॑न्ध॒र्वान॑वका॒दान्व्यृ॑षतु ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र के आयुध भयंकर, सौ धारों वाले एवं सोने के बने हैं. इंद्र उन्हीं से हवि न देने वाले तथा शैवाल भक्षण करने वाले गंधर्वो का वध करें. (९)

EN English Translation

Indra's weapons are fierce, hundred-edged and made of gold. Indra should kill the Gandharvas who do not give havi from them and eat algae. (9)

Mantra 4.37.10

अ॑वका॒दान॑भिशो॒चान॒प्सु ज्यो॑तय माम॒कान् । पि॑शा॒चान्त्सर्वा॑नोषधे॒ प्र मृ॑णीहि॒ सह॑स्व च ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अजशुंगी जड़ी! शैवाल खाने वाले, सभी को शोक पहुंचाने वाले उन गंधर्वो को जलों में प्रकाशित करो, जो युद्ध से संबंधित हैं. तुम सभी पिशाचों को मारो तथा पराजित करो. (१०)

EN English Translation

O ajshugi jadi! Publish in the waters the Gandharvas who eat algae, mourn all, who are related to war. You kill and defeat all the vampires. (10)

Mantra 4.37.11

श्वेवैकः॑ क॒पिरि॒वैकः॑ कुमा॒रः स॑र्वकेश॒कः । प्रि॒यो दृ॒श इ॑व भू॒त्वा ग॑न्ध॒र्वः स॑चते॒ स्त्रिय॑स्तमि॒तो ना॑शयामसि॒ ब्रह्म॑णा वी॒र्या॑वता ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

मायावी होने के कारण एक गंधर्व कुत्ते के समान, दूसरा बंदर के समान है. गंधर्व सारे शरीर पर बाल उगे होने पर भी बालक ही होता है. गंधर्व देखने में प्रिय रूप बना कर स्त्रियों से मिलते हैं. मैं अत्यधिक शक्तिशाली मंत्रों की सहायता से उन्हें यहां से भगाता हूं. (११)

EN English Translation

Being elusive, one Gandharva is like a dog, another is like a monkey. Gandharva is a child even if hair grows all over the body. Gandharvas make a favorite form in appearance and meet women. I drive them away from here with the help of highly powerful mantras. (11)

Mantra 4.37.12

जा॒या इद्वो॑ अप्स॒रसो॒ गन्ध॑र्वाः॒ पत॑यो यू॒यम् । अप॑ धावतामर्त्या॒ मर्त्या॒न्मा स॑चध्वम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे गंधर्वो! ये अप्सराएं तुम्हारी पत्नियां हैं और तुम इन के पति हो. तुम गंधर्व जाति के हो, इसलिए मनुष्यों से दूर भाग जाओ, इन से मत मिलो. (१२)

EN English Translation

O Gandharvo! These nymphs are your wives and you are their husbands. You belong to the Gandharva jati, so run away from humans, do not meet them. (12)

卐 HinduText AI