Popular:
अथर्ववेद

Kanda 5 • Sukta 11

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 5

Kanda 5 • Sukta 11

11 Mantras Loaded
Mantra 5.11.1

क॒थं म॒हे असु॑रायाब्रवीरि॒ह क॒थं पि॒त्रे हर॑ये त्वे॒षनृ॑म्णः । पृश्निं॑ वरुण॒ दक्षि॑णां ददा॒वान्पुन॑र्मघ॒ त्वं मन॑साचिकित्सीः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शक्तिशाली वरुण! तुम ने जगत्‌ के पालन करने वाले सूर्य से क्या कहा था? तुम सूर्य को दक्षिणा देते हो एवं मन से चिकित्सा करते हो. (१)

EN English Translation

O mighty Varuna! What did you say to the sun that follows the world? You give dakshina to the sun and heal with your mind. (1)

Mantra 5.11.2

न कामे॑न॒ पुन॑र्मघो भवामि॒ सं च॑क्षे॒ कं पृश्नि॑मे॒तामुपा॑जे । केन॒ नु त्वम॑थर्व॒न्काव्ये॑न॒ केन॑ जा॒तेना॑सि जा॒तवे॑दाः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं इच्छा मात्र से ही संपत्तिशाली नहीं बन गया हूं, अपितु सूर्य देव से प्रार्थना करता हूं. मैं यह सुख प्राप्त करता रहूं. हे ऋत्विज्‌! तुम किस विद्या और चातुर्य के द्वारा सभी जन्म लेने वालों के ज्ञाता बन गए हो? (२)

EN English Translation

I have not become rich just by desire, but I pray to the Sun God. May I continue to get this pleasure. O Ritvij! Through what knowledge and tact have you become the knower of all those born? (2)

Mantra 5.11.3

स॒त्यम॒हं ग॑भी॒रः काव्ये॑न स॒त्यं जा॒तेना॑स्मि जा॒तवे॑दाः । न मे॑ दा॒सो नार्यो॑ महि॒त्वा व्र॒तं मी॑माय॒ यद॒हं ध॑रि॒ष्ये ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

यह सत्य बात है कि मैं काव्य अर्थात्‌ अथर्व के द्वारा प्राप्त चतुरता से ज्ञानी बन गया हूं तथा अग्नि के समान सब का मार्गदर्शन करता हूं. मैं जिस व्रत को धारण करूंगा, उसे कोई भंग नहीं कर सकता. (३)

EN English Translation

It is true that I have become knowledgeable by the cleverness attained by poetry i.e. Atharva and guide everyone like agni. No one can break the fast I will observe. (3)

Mantra 5.11.4

न त्वद॒न्यः क॒वित॑रो॒ न मे॒धया॒ धीर॑तरो वरुण स्वधावन् । त्वं ता विश्वा॒ भुव॑नानि वेत्थ॒ स चि॒न्नु त्वज्जनो॑ मा॒यी बि॑भाय ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे स्वधा वाले वरुण! तुम्हारे अतिरिक्त कोई भी दूसरा विद्वान्‌ मेधावी और वीर नहीं है. बुम सभी भुवनों को जानते हो, इसलिए सब लोग तुम से भयभीत रहते हैं. (४)

EN English Translation

O Varuna! Apart from you, no other scholar is meritorious and brave. Bum knows all the bhuvanas, so everyone is afraid of you. (4)

Mantra 5.11.5

त्वं ह्यङ्ग व॑रुण स्वधाव॒न्विश्वा॒ वेत्थ॒ जनि॑मा सुप्रणीते । किं रज॑स ए॒ना प॒रो अ॒न्यद॑स्त्ये॒ना किं परे॒णाव॑रममुर ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सुधा के पात्र एवं नीति पालक वरुण! तुम प्राणियों के सभी जन्मों को जानते हो. तुम सभी से मोह रखते हो. इस रजोगुण युक्त धन से श्रेष्ठ कौन सी वस्तु है. इस से श्रेष्ठ कुछ भी नहीं है. (५)

EN English Translation

O Varun, the character of Sudha and the guardian of policy! You know all the births of beings. You are infatuated with everyone. What is better than this rajagun-rich wealth? There is nothing better than this. (5)

Mantra 5.11.6

एकं॒ रज॑स ए॒ना प॒रो अ॒न्यदस्त्ये॒ना प॒र एके॑न दु॒र्णशं॑ चिद॒र्वाक् । तत्ते॑ वि॒द्वान्व॑रुण॒ प्र ब्र॑वीम्य॒धोव॑चसः प॒णयो॑ भवन्तु नी॒चैर्दा॒सा उप॑ सर्पन्तु॒ भूमि॑म् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

इस रजोगुण युक्त धन से श्रेष्ठ गुण युक्त धन है. सतोगुण युक्त से श्रेष्ठ ब्रह्म है. हे वरण देव! तुम इस विषय के जानने वाले हो, इसलिए मैं तुम से निवेदन करता हूं कि बुरा व्यवहार करने वाले लोग मेरे सामने निकृष्ट वचन न बोलें और दास जन झुक कर चलें. (६)

EN English Translation

Wealth with the best quality is this rajoguna wealth. Brahman is superior to satogun yukt. O Swami Of God! You are the knower of this subject, so I request you not to speak bad words in front of Me and that the slaves should bow down. (6)

Mantra 5.11.7

त्वं ह्यङ्ग व॑रुण॒ ब्रवी॑षि॒ पुन॑र्मघेष्वव॒द्यानि॒ भूरि॑ । मो षु प॒णीँर॑भ्ये॒ताव॑तो भू॒न्मा त्वा॑ वोचन्नरा॒धसं॒ जना॑सः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वरुण देव! तुम बारबार धन प्राप्ति के अवसरों के विषय में बताते हो. तुम इन व्यवहार करने वालों की उपेक्षा मत करो. अन्यथा ये तुम्हें धनहीन समझने लगेंगे. (७)

EN English Translation

O Varun Dev! You repeatedly talk about the opportunities to get money. Don't ignore these behaviors. Otherwise, they will start thinking of you as moneyless. (7)

Mantra 5.11.8

मा मा॑ वोचन्नरा॒धसं॒ जना॑सः॒ पुन॑स्ते॒ पृश्निं॑ जरितर्ददामि । स्तो॒त्रं मे॒ विश्व॒मा या॑हि॒ शची॑भिर॒न्तर्विश्वा॑सु॒ मानु॑षीषु दि॒क्षु ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

लोग बारबार तुम्हें धनहीन अथवा कंजूस न समझ लें, इसलिए मैं तुम्हें यह थोड़ा सा धन भेंट करता हूं. मेरी इच्छा है कि तुम्हारी यह स्तुति सारे संसार में फैल जाए और सभी दिशाओं में मनुष्य इसे गाएं. (८)

EN English Translation

People do not think of you as moneyless or stingy again and again, so I offer you this little money. I wish that this praise of yours spreads all over the world and humans in all directions sing it. (8)

Mantra 5.11.9

आ ते॑ स्तो॒त्राण्युद्य॑तानि यन्त्व॒न्तर्विश्वा॑सु॒ मानु॑षीषु दि॒क्षु । दे॒हि नु मे॒ यन्मे॒ अद॑त्तो॒ असि॒ युज्यो॑ मे स॒प्तप॑दः॒ सखा॑सि ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वरुण! मनुष्यों से युक्त सभी दिशाओं में तुम्हारी स्तुतियां फैल जाएं. तुम मुझे यह वस्तु दो जो अब तक नहीं दी है. तुम मेरे सप्तदा अर्थात्‌ सात कदम साथ चलने वाले सखा हो. (९)

EN English Translation

O Varuna! Spread your praise in all directions consisting of human beings. You give me this object which has not been given so far. You are my saptada i.e. seven steps along. (9)

Mantra 5.11.10

स॒मा नौ॒ बन्धु॑र्वरुण स॒मा जा वेदा॒हं तद्यन्ना॑वे॒षा स॒मा जा । ददा॑मि॒ तद्यत्ते॒ अद॑त्तो॒ अस्मि॒ युज्य॑स्ते स॒प्तप॑दः॒ सखा॑स्मि ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बंधु वरुण! हम और तुम दोनों समान हैं. हमारी संतान भी समान हो. इन बातों को मैं जानता हूं. मै ने तुम्हें अब तक जो नहीं दिया है, वह अब दे रहा हूं. मैं तुम्हारा सप्तदा सखा हूं. (१०)

EN English Translation

O Brother Varun! We and you are both the same. Our children should also be equal. I know these things. What I haven't given you so far, I'm giving it now. I am your saptada sakha. (10)

Mantra 5.11.11

दे॒वो दे॒वाय॑ गृण॒ते व॑यो॒धा विप्रो॒ विप्रा॑य स्तुव॒ते सु॑मे॒धाः । अजी॑जनो॒ हि व॑रुण स्वधाव॒न्नथ॑र्वाणं पि॒तरं॑ दे॒वब॑न्धुम् । तस्मा॑ उ॒ राधः॑ कृणुहि सुप्रश॒स्तं सखा॑ नो असि पर॒मं च॒ बन्धुः॑ ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अन्नधारक वरुण देव! देवगण देवों की स्तुति करते हैं तथा बुद्धिमान ब्राह्मण ब्राह्मणों की स्तुति करते हैं. हे सुधा के पात्र वरुण! तुम ने देवों को बंधु एवं हमारे पिता के समान अथर्व को जानने वाले को उत्पन्न किया है. तुम मुझे श्रेष्ठ धन में स्थापित करो. तुम हमारे सब से बड़े बंधु एवं सखा हो. (११)

EN English Translation

O Arjuna Dev, the god of food! Devgan praises the gods and intelligent Brahmins praise brahmins. O Sudha's character Varun! You have created gods as brothers and those who know Atharva like our father. You establish me in the best wealth. You are our eldest brother and friend. (11)

卐 HinduText AI