Popular:
अथर्ववेद

Kanda 5 • Sukta 14

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 5

Kanda 5 • Sukta 14

13 Mantras Loaded
Mantra 5.14.1

सु॑प॒र्णस्त्वान्व॑विन्दत्सूक॒रस्त्वा॑खनन्न॒सा । दिप्सौ॑षधे॒ त्वं दिप्स॑न्त॒मव॑ कृत्या॒कृतं॑ जहि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ओषधि! सुपर्ण अर्थात्‌ गरुड़ या सूर्य ने तुम्हें प्राप्त किया था. सुअर ने अपनी नाक से तुम्हें खोदा था. हे कृत्या से संबंधित ओषधि! तुम कृत्या का प्रयोग करने वाले और हमें मारने का प्रयत्न करने वाले का नाश करो. (१)

EN English Translation

O medicine! Suparna i.e. Garuda or Sun received you. The pig dug you with its nose. O medicine related to the act! Destroy the one who uses the act and tries to kill us. (1)

Mantra 5.14.2

अव॑ जहि यातु॒धाना॒नव॑ कृत्या॒कृतं॑ जहि । अथो॒ यो अ॒स्मान्दिप्स॑ति॒ तमु॒ त्वं ज॑ह्योषधे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ओषधि! तुम याततुधानों अर्थात्‌ राक्षसों और कृत्या का निर्माण करने वाले का विनाश करो. तुम उस का भी विनाश करो जो हमारी मृत्यु की इच्छा करता है. (२)

EN English Translation

O medicine! You destroy the creator of the demons and the act. Destroy him who desires our death. (2)

Mantra 5.14.3

रि॑श्यस्येव परीशा॒सं प॑रि॒कृत्य॒ परि॑ त्व॒चः । कृ॒त्यां कृ॑त्या॒कृते॑ देवा नि॒ष्कमि॑व॒ प्रति॑ मुञ्चत ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवो! जो हमारी हिंसा करने वाले हैं, उन की त्वचा पर अपने आयुधों से घाव बना कर अपने आयुधों को अलग करो. लोग जिस प्रकार सोने के सिक्के अथवा आभूषण को ग्रहण करते हैं, उसी प्रकार कृत्या का निर्माण करने वाला उस को स्वीकार करे. (३)

EN English Translation

O God! Separate your weapons by making wounds with your weapons on the skin of those who are going to do our violence. Just as people accept gold coins or ornaments, the creator of the work should accept it. (3)

Mantra 5.14.4

पुनः॑ कृ॒त्यां कृ॑त्या॒कृते॑ हस्त॒गृह्य॒ परा॑ णय । स॑म॒क्षम॑स्मा॒ आ धे॑हि॒ यथा॑ कृत्या॒कृतं॒ हन॑त् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ओषधि! तुम कृत्या का हाथ पकड़ कर उन के समीप ले जाओ, जिन्होंने इस का निर्माण किया है. उन के समीप पहुंची हुई कृत्या उन का विनाश कर देगी. (४)

EN English Translation

O medicine! Take krita's hand and take it closer to those who built it. The act that has reached them will destroy them. (4)

Mantra 5.14.5

कृ॒त्याः स॑न्तु कृत्या॒कृते॑ श॒पथः॑ शपथीय॒ते । सु॒खो रथ॑ इव वर्ततां कृ॒त्या कृ॑त्या॒कृतं॒ पुनः॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

कृत्या का प्रयोग करने वाले पर कृत्या का बुरा प्रभाव पड़े और शाप देने वाले को ही शाप लगे. जिस प्रकार रथ सरलतापूर्वक घूम जाता है, उसी प्रकार कृत्या अपने प्रेरक की ओर घूम जाए. (५)

EN English Translation

The act should have a bad effect on the person using the act and the curse should be cursed only. Just as the chariot rotates easily, so the krita should turn towards its motivator. (5)

Mantra 5.14.6

यदि॒ स्त्री यदि॑ वा॒ पुमा॑न्कृ॒त्यां च॒कार॑ पा॒प्मने॑ । तामु॒ तस्मै॑ नयाम॒स्यश्व॑मिवाश्वाभि॒धान्या॑ ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

यदि किसी स्त्री अथवा पुरुष ने तुझे पाप कर्म अर्थात्‌ मुझे डसने के लिए प्रेरणा दी है तो जिस प्रकार लगाम का संकेत करने से घोड़ा पीछे की ओर लौट पड़ता है, उसी प्रकार हम तुझे प्रेरणा देने वालों की ओर ही लौटाते हैं. (६)

EN English Translation

If a man or woman has inspired you to commit sin, that is, to bite me, then just as the horse returns backwards by indicating reins, we return you to those who inspire you. (6)

Mantra 5.14.7

यदि॒ वासि॑ दे॒वकृ॑ता॒ यदि॑ वा॒ पुरु॑षैः कृ॒ता । तां त्वा॒ पुन॑र्णयाम॒सीन्द्रे॑ण स॒युजा॑ व॒यम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! यदि तुझे देवों ने अथवा पुरुषों ने प्रेरित किया है तो हम तुझे उन्हीं की ओर वापस लौटाते हैं, क्योंकि हम इंद्र के सखा हैं. (७)

EN English Translation

O act! If you have been inspired by gods or men, we return you to them, because we are indra's friends. (7)

Mantra 5.14.8

अग्ने॑ पृतनाषा॒ट्पृत॑नाः सहस्व । पुनः॑ कृ॒त्यां कृ॑त्या॒कृते॑ प्रति॒हर॑णेन हरामसि ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे राक्षसों की सेना का सामना करने वाले अग्नि देव! तुम इन सेनाओं का सामना करो. हम इस कृत्या को कृत्या के प्रेरक की ओर ही वापस लौटा रहे हैं. (८)

EN English Translation

O Agni God facing the army of demons! You face these armies. We are returning this act to the motivator of the act. (8)

Mantra 5.14.9

कृत॑व्यधनि॒ विद्य॒ तं यश्च॒कार॒ तमिज्ज॑हि । न त्वामच॑क्रुषे व॒यं व॒धाय॒ सं शि॑शीमहि ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे संहार का साधन कृत्या! जिस ने तेरा निर्माण किया है, तू उसी का छेदन कर के मार डाल. जिस ने तेरा निर्माण नहीं किया है, उस के वध के निमित्त हम तुझे शक्तिशालिनी नहीं बनाते. (९)

EN English Translation

O act of destruction! He who created you, pierce him and kill him. We do not make you powerful for the slaughter of him who has not created you. (9)

Mantra 5.14.10

पु॒त्र इ॑व पि॒तरं॑ गच्छ स्व॒ज इ॑वा॒भिष्ठि॑तो दश । ब॒न्धमि॑वावक्रा॒मी ग॑च्छ॒ कृत्ये॑ कृत्या॒कृतं॒ पुनः॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे कृत्या! जिस प्रकार पुत्र पिता के पास जाता है, उसी प्रकार तू अपने उत्पत्तिकर्ता के समीप जा. दबने पर जिस प्रकार सांप काट लेता है, उसी प्रकार तू उसे डस ले, जिस ने तुझे बनाया है. जिस प्रकार टूटा हुआ बंधन अपने ही शरीर पर गिरता है, उसी प्रकार तू कृत्याकर्ता के पास लौट जा. (१०)

EN English Translation

O act! Just as the Son goes to the Father, so go near to your Creator. Just as a snake bites when pressed, so you bite him, who made you. Just as a broken bond falls on your own body, so return to the creator. (10)

Mantra 5.14.11

उदे॒णीव॑ वार॒ण्य॑भि॒स्कन्धं॑ मृ॒गीव॑ । कृ॒त्या क॒र्तार॑मृच्छतु ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

कृत्या इस प्रकार अपने निर्माणकर्ता के पास जाए, जिस प्रकार ऐणी नाम की हिरनी, हथिनी और मृगी शीघ्रता से झपटती है. (११)

EN English Translation

The work should go to its creator in this way, just as the deer, elephant and antelope named Aini quickly pounce. (11)

Mantra 5.14.12

इष्वा॒ ऋजी॑यः पततु॒ द्यावा॑पृथिवी॒ तं प्रति॑ । सा तं मृ॒गमि॑व गृह्णातु कृ॒त्या कृ॑त्या॒कृतं॒ पुनः॑ ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

कृत्या अपने निर्माण कर्ता की ओर उस के प्रतिकूल आचरण करती हुई अग्नि के समान जाए. जैसे किनारे को काट कर गिराता हुआ जल का वेग मिलता है अथवा रथ जिस प्रकार सरलता से मुड़ जाता है, उसी प्रकार कृत्या अपने निर्माणकर्ता से मिले. (१२)

EN English Translation

The act should be towards its creator as a agni acting against him. Just as the velocity of the water is found cutting the edge and dropping, or the way the chariot turns easily, in the same way, the work meets its creator. (12)

Mantra 5.14.13

अ॒ग्निरि॑वैतु प्रति॒कूल॑मनु॒कूल॑मिवोद॒कम् । सु॒खो रथ॑ इव वर्ततां कृ॒त्या कृ॑त्या॒कृतं॒ पुनः॑ ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि की तरह कृत्याकारी से प्रतिकूल आचरण करती हुई वह कृत्या उस के पास पहुंचे. जिस प्रकार पानी किनारों को काटता हुआ बढ़ता है उसी प्रकार वह कृत्या कृत्याकारी के अनुकूल हो कर उस के पास पहुंचे. वह कृत्या सुखकारी रथ के समान कृत्याकारी के पास पुनः चली आए. (१३)

EN English Translation

Acting like agni, the act reached him, behaving adversely. Just as the water grows by cutting the edges, in the same way, it should be compatible with the act and reach it. He came back to Kriyakari like a Sukhkari Rath. (13)

卐 HinduText AI