Popular:
अथर्ववेद

Kanda 6 • Sukta 127

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 6

Kanda 6 • Sukta 127

3 Mantras Loaded
Mantra 6.127.1

वि॑द्र॒धस्य॑ ब॒लास॑स्य॒ लोहि॑तस्य वनस्पते । वि॒सल्प॑कस्योषधे॒ मोच्छि॑षः पिशि॒तं च॒न ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पलाश वृक्ष एवं हे विसर्प व्याधि की ओषधि! खांसी और सांस से रक्त बहाने वाले विसर्पक रोग से संबंधित मांस, रक्त आदि को हम से दूर करो. (१)

EN English Translation

O palash tree and O medicine of meander disease! Remove meat, blood, etc. related to cough and respiratory blood disease from us. (1)

Mantra 6.127.2

यौ ते॑ बलास॒ तिष्ठ॑तः॒ कक्षे॑ मु॒ष्कावप॑श्रितौ । वेदा॒हं तस्य॑ भेष॒जं ची॒पुद्रु॑रभि॒चक्ष॑णम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे खांसी और सांस रोग! तेरे विसर्पक आदि रूप कांख अर्थात्‌ बगल में विदध्रि नाम के विशेष घाव के रूप में स्थित रहते हैं तथा अंडकोषों में आश्रय लेते हैं. मैं उन की ओषधि जानता हूं, चीपुद्र नाम का विशेष वृक्ष इसे मिटाने वाली ओषधि है. (२)

EN English Translation

O cough and respiratory disease! Your creepers etc. are located in the form of a special wound called vidhri in the armpit and take shelter in the testicles. I know his medicine, a special tree called Chipudra is the medicine to eradicate it. (2)

Mantra 6.127.3

यो अङ्ग्यो॒ यः कर्ण्यो॒ यो अ॒क्ष्योर्वि॒सल्प॑कः । वि वृ॑हामो वि॒सल्प॑कं विद्र॒धं हृ॑दयाम॒यम् । परा॒ तमज्ञा॑तं॒ यक्ष्म॑मध॒राञ्चं॑ सुवामसि ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हमारे हाथ, पैर आदि अंगों में, कानों में और आंखों में जो विसर्पक हैं, उन्हें मैं जड़ से उखाड़ता हूं. मैं विदध्रि को, हृदय रोग को तथा अज्ञात स्वरूप वाले यक्ष्मा रोग को भी नीचे की ओर विमुख करता हूं. (३)

EN English Translation

I root out the creepers in our hands, feet, etc., in the ears and in the eyes. I also turn down the disease of electricity, heart disease and tuberculosis of unknown nature. (3)

शास्त्र जिज्ञासा
ध्यान मोड सक्रिय |
॥ पठन सेटिंग्स ॥

ध्यान मोड (Focus Mode)

नेविगेशन व शीर्षक छुपाएं

पृष्ठभूमि रंग (Theme)

अक्षर आकार (Font Size)

लिपि शैली (Typography)

प्रामाणिक वैदिक पाठन अनुभव • HinduText