Kanda 6 • Sukta 19
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 6 • Sukta 19
पु॒नन्तु॑ मा देवज॒नाः पु॒नन्तु॒ मन॑वो धि॒या । पु॒नन्तु॒ विश्वा॑ भू॒तानि॒ पव॑मानः पुनातु मा ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
देवगण मुझे पवित्र करें. मनुष्य मुझे बुद्धि अथवा कर्म के द्वारा पवित्र करें. सभी प्राणी मुझे पवित्र करें और अंतरिक्ष में विचरण करने वाली वायु मुझे पवित्र करे. (१)
EN English Translation
May the gods sanctify me. May man sanctify me through wisdom or deeds. May all beings sanctify me and may the air that moves in space sanctify me. (1)
पव॑मानः पुनातु मा॒ क्रत्वे॒ दक्षा॑य जी॒वसे॑ । अथो॑ अरि॒ष्टता॑तये ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
निचोड़ा जाता हुआ सोम मुझे यज्ञ कर्म के लिए, बल प्राप्ति के लिए, जीवन के लिए तथा अहिंसा करने के लिए पवित्र करे. (२)
EN English Translation
May the squeezed Soma sanctify me for yajna karma, for gaining strength, for life and for non-violence. (2)
उ॒भाभ्यां॑ देव सवितः प॒वित्रे॑ण स॒वेन॑ च । अ॒स्मान्पु॑नीहि॒ चक्ष॑से ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सब के प्रेरक सविता देव! तुम्हारा तेज पवित्र करने का साधन है. अपने तेज और प्रेरणा से हमें इहलोक और परलोक के सुख के साधन यज्ञ के लिए शुद्ध करो. (३)
EN English Translation
O inspiration of all Savita Dev! Your glory is a means to sanctify. With your radiance and inspiration, purify us for yajna, the means of happiness of this world and the hereafter. (3)