Popular:
ऋग्वेद

Mandal 1 • Sukta 97

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 1

Mandal 1 • Sukta 97

8 Mantras Loaded
Mantra 1.97.1

अप॑ नः॒ शोशु॑चद॒घमग्ने॑ शुशु॒ग्ध्या र॒यिम् । अप॑ नः॒ शोशु॑चद॒घम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हमारा पाप नष्ट हो. तुम हमारे धन को सब ओर से प्रकाशित करो. हमारा पाप नष्ट हो. (१)

EN English Translation

O agni! Let our sins be destroyed. You publish our wealth from all sides. Let our sins be destroyed. (1)

Mantra 1.97.2

सु॒क्षे॒त्रि॒या सु॑गातु॒या व॑सू॒या च॑ यजामहे । अप॑ नः॒ शोशु॑चद॒घम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हम शोभन क्षेत्र, शोभन मार्ग और धन की इच्छा से हवि द्वारा तुम्हारी पूजा करते हैं. हमारा पाप नष्ट हो. (२)

EN English Translation

O agni! We worship you through Shobhan Kshetra, Shobhan Marga and the desire for wealth. Let our sins be destroyed. (2)

Mantra 1.97.3

प्र यद्भन्दि॑ष्ठ एषां॒ प्रास्माका॑सश्च सू॒रयः॑ । अप॑ नः॒ शोशु॑चद॒घम् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हमारे स्तोता कुत्स के समान श्रेष्ठ हों. वे सभी स्तोताओं में उत्तम हैं. हमारा पाप नष्ट हो. (३)

EN English Translation

O agni! Let our stotas be as superior as dogs. They are best at all the hymns. Let our sins be destroyed. (3)

Mantra 1.97.4

प्र यत्ते॑ अग्ने सू॒रयो॒ जाये॑महि॒ प्र ते॑ व॒यम् । अप॑ नः॒ शोशु॑चद॒घम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! तुम्हारी स्तुति करने वाले पुत्र-पौत्रादि पाकर बढ़ते हैं, इसीलिए हम भी तुम्हारी स्तुति करके बढ़ें. हमारे पाप नष्ट हों. (४)

EN English Translation

O agni! Those who praise you grow with sons and grandsons, that is why we also increase by praising you. May our sins be destroyed. (4)

Mantra 1.97.5

प्र यद॒ग्नेः सह॑स्वतो वि॒श्वतो॒ यन्ति॑ भा॒नवः॑ । अप॑ नः॒ शोशु॑चद॒घम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

शत्रुओं को पराजित करने वाली अग्नि की किरणें सभी जगह जाती हैं, इसलिए हमारे पाप नष्ट हों. (५)

EN English Translation

The rays of agni that defeat enemies go all over the place, so may our sins perish. (5)

Mantra 1.97.6

त्वं हि वि॑श्वतोमुख वि॒श्वतः॑ परि॒भूरसि॑ । अप॑ नः॒ शोशु॑चद॒घम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! तुम्हारे मुख चारों ओर हैं, इसलिए तुम चारों ओर से हमारी रक्षा करो. हमारा पाप नष्ट हो. (६)

EN English Translation

O agni! Your faces are all around, so protect us from all around you. Let our sins be destroyed. (6)

Mantra 1.97.7

द्विषो॑ नो विश्वतोमु॒खाति॑ ना॒वेव॑ पारय । अप॑ नः॒ शोशु॑चद॒घम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सर्वतोमुख अग्नि! जिस प्रकार नाव से नदी को पार करते हैं, उसी प्रकार तुम हमारे कल्याण के लिए हमें शत्रुरहित देश में पहुंचाओ. हमारे पाप नष्ट हों. (७)

EN English Translation

This is the agni! Just as you cross the river by boat, so you take us to a land without enemies for our welfare. Let our sins be destroyed. (7)

Mantra 1.97.8

स नः॒ सिन्धु॑मिव ना॒वयाति॑ पर्षा स्व॒स्तये॑ । अप॑ नः॒ शोशु॑चद॒घम् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! जिस प्रकार नाव से नदी को पार करते हैं, उसी प्रकार तुम हमारे कल्याण के लिए हमें शत्रुरहित देश में पहुंचाकर हमारा पालन करो. हमारे पाप नष्ट हों. (८)

EN English Translation

O agni! Just as you cross the river by boat, so follow us by taking us to a land without enemies for our welfare. Let our sins be destroyed. (8)

卐 HinduText AI