Mandal 8 • Sukta 66
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 8 • Sukta 66
ज॒ज्ञा॒नो नु श॒तक्र॑तु॒र्वि पृ॑च्छ॒दिति॑ मा॒तर॑म् । क उ॒ग्राः के ह॑ शृण्विरे ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
शतक्रतु इंद्र ने जन्म लेते ही अपनी माता से पूछा-“कोन उग्र एवं कौन प्रसिद्ध है?” (१)
EN English Translation
As soon as He was born, Shatrattu Indra asked his mother, "Who is angry and famous?" (1)
आदीं॑ शव॒स्य॑ब्रवीदौर्णवा॒भम॑ही॒शुव॑म् । ते पु॑त्र सन्तु नि॒ष्टुरः॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र की माता शवसी ने तभी कहा-“ऊर्णनाभ, अहीशुव आदि अनेक असुर हैं. तुम उन्हें समाप्त करो.” (२)
EN English Translation
Indra's mother Shavasi said, "There are many asuras like Urnabha, Ahishuva, etc. You finish them." (2)
समित्तान्वृ॑त्र॒हाखि॑द॒त्खे अ॒राँ इ॑व॒ खेद॑या । प्रवृ॑द्धो दस्यु॒हाभ॑वत् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
वृत्रनाशक इंद्र ने उन्हें एक साथ इस प्रकार खींचा जिस प्रकार रस्सी से चक्र के अरे खींचे जाते हैं. इंद्र दस्युजनों को मारकर बढ़े. (३)
EN English Translation
The vrittle Indra pulled them together in such a way as the rope pulls the wheels of the chakra. Indra grew up killing the bandits. (3)
एक॑या प्रति॒धापि॑बत्सा॒कं सरां॑सि त्रिं॒शत॑म् । इन्द्रः॒ सोम॑स्य काणु॒का ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र ने एक साथ ही सोमरस से भरे हुए तीन सुंदर उवथ मंत्रों को पी लिया. (४)
EN English Translation
Indra drank three beautiful uwath mantras filled with somras at the same time. (4)
अ॒भि ग॑न्ध॒र्वम॑तृणदबु॒ध्नेषु॒ रज॒स्स्वा । इन्द्रो॑ ब्र॒ह्मभ्य॒ इद्वृ॒धे ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र ने ब्राह्मणों की वृद्धि के लिए आधाररहित अंतरिक्ष में मेघ को सब ओर से मारा. (५)
EN English Translation
Indra hit the cloud from all sides in the baseless space for the growth of the Brahmins. (5)
निरा॑विध्यद्गि॒रिभ्य॒ आ धा॒रय॑त्प॒क्वमो॑द॒नम् । इन्द्रो॑ बु॒न्दं स्वा॑ततम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र ने मनुष्यों के लिए पके हुए अन्न का निर्माण करने के लिए बड़ा सा बाण लेकर बादल को छेदा. (६)
EN English Translation
Indra pierced the cloud with a large arrow to make cooked food for humans. (6)
श॒तब्र॑ध्न॒ इषु॒स्तव॑ स॒हस्र॑पर्ण॒ एक॒ इत् । यमि॑न्द्र चकृ॒षे युज॑म् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम युद्ध में जिस एकमात्र बाण की सहायता लेते हो, उस में आगे फलक हैं एवं पीछे हजार पंख हैं. (७)
EN English Translation
O Indra! The only arrow you take the help of in battle has a front face and a thousand wings behind it. (7)
तेन॑ स्तो॒तृभ्य॒ आ भ॑र॒ नृभ्यो॒ नारि॑भ्यो॒ अत्त॑वे । स॒द्यो जा॒त ऋ॑भुष्ठिर ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! हम स्तोताओं, हमारे पुत्रों और हमारी नगरियों के भोग के लिए उसी बाण की सहायता से पर्याप्त धन ले आओ. तुम जन्म के समय ही विशाल एवं स्थिर थे. (८)
EN English Translation
O Indra! We bring enough money with the help of the same arrow for the enjoyment of the Stotas, our sons and our cities. You were huge and stable at birth. (8)
ए॒ता च्यौ॒त्नानि॑ ते कृ॒ता वर्षि॑ष्ठानि॒ परी॑णसा । हृ॒दा वी॒ड्व॑धारयः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुमने इन उत्कृष्ट, अतिशय बढ़े हुए एवं चारों ओर फैले पर्वतों को बनाया है. तुम इन्हें बुद्धि में स्थिररूप से धारण करो. (९)
EN English Translation
O Indra! You have created these excellent, very enlarged and spread mountains all around. You hold them firmly in the intellect. (9)
विश्वेत्ता विष्णु॒राभ॑रदुरुक्र॒मस्त्वेषि॑तः । श॒तं म॑हि॒षान्क्षी॑रपा॒कमो॑द॒नं व॑रा॒हमिन्द्र॑ एमु॒षम् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आकाश में घूमने वाले एवं तुम्हारे द्वारा प्रेरित आदित्य तुम्हारे द्वारा बनाए जल संसार को देते हैं. इंद्र ने सी भैंसें, दूध के साथ पका हुआ भात एवं जल चुराने वाला बादल बनाया. (१०)
EN English Translation
O Indra! Aditya, who wanders in the sky and inspired by you, gives the water you create to the world. Indra made a cloud that stole buffaloes, rice cooked with milk and water. (10)
तु॒वि॒क्षं ते॒ सुकृ॑तं सू॒मयं॒ धनुः॑ सा॒धुर्बु॒न्दो हि॑र॒ण्ययः॑ । उ॒भा ते॑ बा॒हू रण्या॒ सुसं॑स्कृत ऋदू॒पे चि॑दृदू॒वृधा॑ ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम्हारा धनुष अनेक बाण फेंकने वाला, भली प्रकार बना हुआ एवं सुखदाता है तथा तुम्हारा बाण सोने का है. तुम्हारी भुजाएं रमणीय, भली प्रकार अलंकृत एवं युद्ध में हनन करने वाली हैं. (११)
EN English Translation
O Indra! Your bow is a many-arrow thrower, well-formed and pleasing, and your arrow is of gold. Your arms are delightful, well-embellished and violative in war. (11)