Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 16 • Dashati / Sukta 11

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 16

Chapter / Prapathak 16 • Dashati / Sukta 11

15 Mantras Loaded
Mantra 16.11.1

त्वँ सोमासि धारयुर्मन्द्र ओजिष्ठो अध्वरे । पवस्व मँहयद्रयिः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप बलिष्ठ व पवित्र हैं. आप यज्ञ में धारा से वैभवयुक्त मार्ग बनाते हैं. आप धनदाता व शक्तिदाता हैं. आप शुद्ध हो कर कलश में विराजिए. (१)

EN English Translation

O Mon! You are strong and holy. You make a glorious path from the stream in the yajna. You are a money giver and a power giver. You should be pure and sit in the urn. (1)

Mantra 16.11.2

त्वँ सुतो मदिन्तमो दधन्वान्मत्सरिन्तमः । इन्दुः सत्राजिदस्तृतः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप मददायी, बलधारी, यज्ञ के मूलाधार, प्रकाशित, स्फूर्तिदायी और शत्रुओं को जीतने वाले हैं. आप को जीता नहीं जा सकता. (२)

EN English Translation

O Mon! You are the madadya, the forceful, the foundation of yajna, illuminated, energized and conquering enemies. You can't be won. (2)

Mantra 16.11.3

त्वँ सुष्वाणो अद्रिभिरभ्यर्ष कनिक्रदत् । द्युमन्तँ शुष्मा भर ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! पत्थरों से कूटकूट कर आप का रस निकाला व निचोड़ा जाता है. आप हमें ओज और सामर्थ्य प्रदान करने की कृपा करें. आप आवाज करते हुए कलश में प्रवेश करने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O Mon! Your juice is extracted and squeezed by crushing with stones. Please give us energy and strength. Please enter the urn while making a sound. (3)

Mantra 16.11.4

पवस्व देववीतय इन्दो धाराभिरोजसा । आ कलशं मधुमान्त्सोम नः सदः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप मधुरतायुक्त हैं. आप देवताओं की तृप्ति के लिए अपनी ओजयुक्त धाराओं से सदैव हमारे कलशों में आइए. (४)

EN English Translation

O Mon! You are sweet. Always come to our urns with your energetic streams for the satisfaction of the gods. (4)

Mantra 16.11.5

तव द्रप्सा उदप्रुत इन्द्रं मदाय वावृधुः । त्वां देवासो अमृताय कं पपुः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप का रस जल से ओतप्रोत है. आप को इंद्र का यश और आनंद बढ़ाने के लिए उन्हें पिलाया जाता है. देवगण अमरता के लिए आप को पीते हैं. (५)

EN English Translation

O Mon! Your juice is filled with water. You are fed to Indra to increase his fame and joy. Devgans drink you for immortality. (5)

Mantra 16.11.6

आ नः सुतास इन्दवः पुनाना धावता रयिम् । वृष्टिद्यावो रीत्यापः स्वर्विदः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप आत्मज्ञाता, रसीले और यजमान के लिए बादलों से पानी बरसाने की भांति धन बरसाने वाले हैं. आप हमारे लिए वैभव प्रदान करने की कृपा कीजिए. (६)

EN English Translation

O Mon! You are going to shower money like raining water from the clouds for self-knowledge, succulent and host. Please give us splendour. (6)

Mantra 16.11.7

परि त्यँ हर्यतँ हरिं बभ्रुं पुनन्ति वारेण । यो देवान्विश्वाँ इत्परि मदेन सह गच्छति ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

सोमरस आनंद के साथ सभी देवताओं तक पहुंचता है. हरे सोमरस को छलनी से छान कर साफ किया जाता है. सोम पापों से रोकते हैं और मन को हरने वाले (मनोहर) हैं. (७)

EN English Translation

Someras reaches out to all the gods with joy. The green somers is filtered with a sieve and cleaned. Soma stops from sins and is the one who defeats the mind (Manohar). (7)

Mantra 16.11.8

द्विर्यं पञ्च स्वयशसँ सखायो अद्रिसँहतम् । प्रियमिन्द्रस्य काम्यं प्रस्नापयन्त ऊर्मयः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

सोमरस पत्थरों से कूट कर निकाला जाता है. इन्हें दोनों हाथों की दस अंगुलियां साफ करती हैं और जलमय बनाती हैं. ये तरंगों की तरह लहराते हैं. ये सभी को प्रिय, सभी के मित्र और इंद्र के काम्य (चाहे गए) हैं. (८)

EN English Translation

Somers is crushed with stones. Ten fingers of both hands clean them and make them watery. They wave like waves. They are dear to all, friends of all and kamya (wanted) of Indra. (8)

Mantra 16.11.9

इन्द्राय सोम पातवे वृत्रघ्ने परि षिच्यसे । नरे च दक्षिणावते वीराय सदनासदे ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप वृत्रनाशक इंद्र के लिए द्रोणकलश में स्थित रहिए. आप यज्ञ में दक्षिणा देने वाले और यज्ञकर्ता यजमान के लिए मटके में बने रहिए व स्थिर रहिए. (९)

EN English Translation

O Mon! You stay in Dronakalash for the vritrasankar indra. You should remain in the matka for the yagna giving dakshina and yajnakar yajaman in the yajna and remain stable. (9)

Mantra 16.11.10

पवस्व सोम महे दक्षायाश्वो न निक्तो वाजी धनाय ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप पवित्र हैं. आप शत्रुनाशक हैं. आप धन और बल के लिए पात्र में पधारिए. आप घोड़े जैसे वेगवान और बलवान हैं. (१०)

EN English Translation

O Mon! You are holy. You are an enemy destroyer. You come in the worthy for money and strength. You are as fast and strong as a horse. (10)

Mantra 16.11.11

प्र ते सोतारो रसं मदाय पुनन्ति सोमं महे द्युम्नाय ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! पृथ्वी पर यजमान आनंद पाने के लिए आप के रस को साफ कर के छानते हैं. (११)

EN English Translation

O Mon! To get the host pleasure on earth, clean and filter your juice. (11)

Mantra 16.11.12

शिशुं जज्ञानँ हरिं मृजन्ति पवित्रे सोमं देवेभ्य इन्दुम् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! तुरंत पैदा हुए बच्चे को नहला कर जैसे साफ किया जाता है, वैसे ही यजमान आप को साफ करते हैं. आप को देवों के लिए छलनी में छाना जाता है. (१२)

EN English Translation

O Mon! Just as the child born immediately is bathed and cleaned, the host cleans you. You are filtered in a sieve for the gods. (12)

Mantra 16.11.13

उषो षु जातमप्तुरं गोभिर्भङ्गं परिष्कृतम् । इन्दुं देवा अयासिषुः ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! देवगण आप का रस पीते हैं. उसे गाय के दूध और जल में मिला कर परिष्कृत किया गया है. वह चमकीला है. (१३)

EN English Translation

O Mon! Devgan drinks your juice. It has been refined by mixing it with cow's milk and water. He is bright. (13)

Mantra 16.11.14

तमिद्वर्धन्तु नो गिरो वत्सँ सँशिश्वरीरिव । य इन्द्रस्य हृदँसनिः ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

माता जैसे शिशु के शरीर को अपने दूध से बढ़ाती है, वैसे ही हमारी स्तुतियां सोम की बढ़ोतरी करें. वे इंद्र के हृदय में निवास करते हैं. (१४)

EN English Translation

Just as the mother increases the baby's body with her milk, so increase our praises of Soma. They reside in Indra's heart. (14)

Mantra 16.11.15

अर्षा नः सोम शं गवे धुक्षस्व पिप्युषीमिषम् । वर्धा समुद्रमुक्थ्यम् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! आप उपास्य हैं और समुद्र की तरह उमड़ कर श्रेष्ठ पात्र में विराजिए. हमारे घर धनधान्य से भरे रहें. आप की कृपा से हमारा गोधन भी सुखी रहे. (१५)

EN English Translation

O Mon! You are a worshipper and sit in the best vessel like the sea. Our homes should be full of wealth. May our Godhan also be happy with your grace. (15)

卐 HinduText AI