Chapter / Prapathak 16 • Dashati / Sukta 3
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 16 • Dashati / Sukta 3
एष उ स्य वृषा रथोऽव्या वारेभिरव्यत । गच्छन्वाजँ सहस्रिणम् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम हजारों घोड़ों की तरह गतिपूर्वक जाते हैं. ये रथ की तरह गतिमान हैं. इन्हें द्रोणकलश में छलनी से छाना जाता है. ये अन्नदाता हैं. (१)
EN English Translation
Som goes as fast as thousands of horses. They are moving like chariots. They are filtered with a sieve in Dronalash. They are food providers. (1)
एतं त्रितस्य योषणो हरिँ हिन्वन्त्यद्रिभिः । इन्दुमिन्द्राय पीतये ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र के पीने के लिए हरित कांति वाला सोमरस पत्थरों से त्रित (तीन प्रकार से स्तुतियों के साथ पवित्र किया जाता हुआ) कूटा जा रहा है. (२)
EN English Translation
For Indra to drink, someras with green radiance is being crushed with stones (sanctified with praises in three ways). (2)
एष स्य मानुषीष्वा श्येनो न विक्षु सीदति । गच्छं जारो न योषितम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
यह सोमरस मनुष्यों में उसी प्रकार जल्दी पहुंच रहा है, जैसे बाज पक्षी अपने शिकार के पास पहुंचता है व प्रेमी अपनी प्रेमिका के पास जाता है. (३)
EN English Translation
This somerus is reaching humans as quickly as the hawk bird reaches its prey and the lover goes to his girlfriend. (3)
एष स्य मद्यो रसोऽव चष्टे दिवः शिशुः । य इन्दुर्वारमाविशत् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम स्वर्गलोक के शिशु (बच्चे), मददायी और सर्द्रष्टा हैं. ये छलनी से शुद्ध होते हैं. (४)
EN English Translation
Som is the infant (child), madman and serdashta of heaven. They are purified by sieves. (4)
एष स्य पीतये सुतो हरिरर्षति धर्णसिः । क्रन्दन्योनिमभि प्रियम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम आवाज करते हुए अपने अभीष्ट (प्रिय) स्थान (द्रोणकलश) में जाते हैं. इन्हें देवताओं के पीने के लिए तैयार किया जाता है. ये हरित कांति वाले हैं. ये सब को धारण करते हैं. (५)
EN English Translation
Soma goes to his desired (beloved) place (Dronakalash) making a sound. They are prepared for the drinking of the gods. They are green. They hold all. (5)
एतं त्यँ हरितो दश मर्मृज्यन्ते अपस्युवः । याभिर्मदाय शुम्भते ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र को प्रसन्न करने के लिए सोमयाग किया जाता है. दसों अंगुलियां मसलमसल कर सोमरस को शुद्ध करती हैं. (६)
EN English Translation
Somayag is done to please Indra. Ten fingers muscles and purify someras. (6)