Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 3 • Dashati / Sukta 12

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 3

Chapter / Prapathak 3 • Dashati / Sukta 12

10 Mantras Loaded
Mantra 3.12.1

गायन्ति त्वा गायत्रिणोऽर्चन्त्यर्कमर्किणः । ब्रह्माणस्त्वा शतक्रत उद्वँशमिव येमिरे ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप सैकड़ों कर्म करने वाले हैं. गाने वाले आप के गुण गाते हैं. मंत्रों से आप का आह्वान करते हैं. ब्रह्मा नामक ऋत्विक्‌ वैसे ही स्वर साध कर आप की उपासना करते हैं, जैसे बांस के ऊपर नट अपनेआप को साधते हैं. (१)

EN English Translation

O Indra! You are going to do hundreds of deeds. The singers sing your qualities. Invoke you with mantras. A ritvik named Brahma worships you by maintaining the same tone, just as the nuts on the bamboo themselves. (1)

Mantra 3.12.2

इन्द्रं विश्वा अवीवृधन्त्समुद्रव्यचसं गिरः । रथीतमँ रथीनां वाजानाँ सत्पतिं पतिम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप श्रेष्ठ रथ पर विराजमान हैं. आप श्रेष्ठ योद्धा, अन्न व बल के स्वामी हैं. आप सज्जनों के रक्षक हैं. हमारी सारी प्रार्थनाएं आप का गुणगान करती हैं. (२)

EN English Translation

O Indra! You are sitting on the best chariot. You are the best warrior, the master of food and strength. You are the protector of gentlemen. All our prayers praise you. (2)

Mantra 3.12.3

इममिन्द्र सुतं पिब ज्येष्ठममर्त्यं मदम् । शुक्रस्य त्वाभ्यक्षरन्धारा ऋतस्य सादने ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप अमर व प्रसन्नतादायी हैं. सदन में परिष्कृत सोमरस आप की ओर बढ़ रहा है. आप उसे स्वीकारने की कृपा कीजिए. (३)

EN English Translation

O Indra! You are immortal and happy. The sophisticated Somers in the House is heading towards you. Please accept it. (3)

Mantra 3.12.4

यदिन्द्र चित्र म इह नास्ति त्वादातमद्रिवः । राधस्तन्नो विदद्वस उभयाहस्त्या भर ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप धनवान व विलक्षण हैं. हमारे पास ऐसा कोई धन नहीं है, जो हम आप को भेंट कर सकें. आप खुले हाथों से हमें भरपूर धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (४)

EN English Translation

O Indra! You are rich and extraordinary. We don't have any money that we can gift you. Please give us plenty of money with open hands. (4)

Mantra 3.12.5

श्रुदी हवं तिरश्च्या इन्द्र यस्त्वा सपर्यति । सुवीर्यस्य गोमतो रायस्पूर्धि महाँ असि ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! तिरश्चि (ऋषि) आप की उपासना कर रहे हैं. आप उन की प्रार्थना सुनने की कृपा कीजिए. आप महान हैं. आप हमें धनवान, गोवान व श्रेष्ठ वीर्यवान बनाने की कृपा कीजिए. (५)

EN English Translation

O Indra! Tirshchi (sage) is worshiping you. Please listen to their prayers. You are great. Please make us rich, goan and best vires. (5)

Mantra 3.12.6

असावि सोम इन्द्र ते शविष्ठ धृष्णवा गहि । आ त्वा पृणक्त्विन्द्रियँ रजः सूर्यो न रश्मिभिः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप बलवान, शत्रुजित एवं अंतरिक्ष को सूर्य की तरह प्रकाशित करने वाले हैं. सोमरस आप को भी अपार शक्ति से भर दे. (६)

EN English Translation

O Indra! You are strong, hostile and illuminating space like the sun. May Somerus also fill you with immense power. (6)

Mantra 3.12.7

एन्द्र याहि हरिभिरुप कण्वस्य सुष्टुतिम् । दिवो अमुष्य शासतो दिवं यय दिवावसो ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप तेजोमय हैं. आप घोड़ों की सहायता से कण्व ऋषि की प्रार्थनाएं सुनने के लिए स्वर्गलोक से पृथ्वीलोक पर पधारिए. आप को हमारे लोक में भी सुख मिलेगा. आप कुछ समय यहीं वास करने के लिए पधारिए. (७)

EN English Translation

O Indra! You are radiant. With the help of horses, you came from heaven to earth to listen to the prayers of Kanva Rishi. You will also get happiness in our world. You come here for some time to stay here. (7)

Mantra 3.12.8

आ त्वा गिरो रथीरिवास्थुः सुतेषु गिर्वणः । अभि त्वा समनूषत गावो वत्सं न धेनवः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप उपासना के योग्य हैं. सोमयज्ञ में हमारी प्रार्थनाएं वैसे ही आप के पास पहुंचती हैं, जैसे गाएं झटपट अपने बछड़ों के पास पहुंचती हैं और योद्धा रथ पर चढ़ कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचता है. (८)

EN English Translation

O Indra! You are worthy of worship. In Somyagya, our prayers reach you just as cows reach their calves quickly and the warrior climbs on a chariot and reaches a safe place. (8)

Mantra 3.12.9

एतो न्विन्द्रँ स्तवाम शुद्धँ शुद्धेन साम्ना । शुद्धैरुक्थैर्वावृध्वाँसँ शुद्धैराशीर्वान्ममत्तु ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप जल्दी आइए. हम शुद्धता से साम और यजु मंत्र पढ़ कर आप की उपासना कर रहे हैं. हम बल बढ़ाने वाला मंत्रों से शुद्ध किया और गाय के दूध में मिला हुआ सोमरस आप को भेंट कर रहे हैं. वह सोमरस आप की प्रसन्नता बढ़ाए. (९)

EN English Translation

O Indra! You come quickly. We are worshiping you by reciting sama and yaju mantras with purity. We are offering you somersa purified with force-enhancing mantras and mixed with cow's milk. May that somerasa increase your happiness. (9)

Mantra 3.12.10

यो रयिं वो रयिन्तमो यो द्युम्नैर्द्युम्नवत्तमः । सोमः सुतः स इन्द्र तेऽस्ति स्वधापते मदः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप शक्तिमान, सुंदर एवं प्रकाशमान हैं. उपासकों की आहुति आप को आनंद देने वाली हो. (१०)

EN English Translation

O Indra! You are powerful, beautiful and bright. The sacrifice of the worshippers is going to give you pleasure. (10)

卐 HinduText AI