Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 5 • Dashati / Sukta 8

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 5

Chapter / Prapathak 5 • Dashati / Sukta 8

9 Mantras Loaded
Mantra 5.8.1

पुरोजिती वो अन्धसः सुताय मादयित्नवे । अप श्वानँ श्नथिष्टन सखायो दीर्घजिह्व्यम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे यजमानो! आप के आगे आनंददायी सोमरस रखा हुआ है. लंबीलंबी जीभ वाले कुत्ते इस के पास जाना चाहते हैं. आप उन कुत्तों को दूर भगाओ. (१)

EN English Translation

O hosts! There is a joyful someras in front of you. Dogs with long tongues want to go near this. You drive those dogs away. (1)

Mantra 5.8.2

अयं पूषा रयिर्भगः सोमः पुनानो अर्षति । पतिर्विश्वस्य भूमनो व्यख्यद्रोदसी उभे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

सोमरस पोषक, पीने योग्य व शोभादायी है. वह छन कर बरतन में गिरता है. वह सभी प्राणियों का पालनहार है. वह स्वर्गलोक तथा पृथ्वीलोक दोनों को अपने प्रकाश से प्रकाशित करता है. (२)

EN English Translation

Someras is nutritious, potable and beautiful. He filters and falls into the vessel. He is the sustainer of all beings. He illuminates both heaven and earth with His light. (2)

Mantra 5.8.3

सुतासो मधुमत्तमाः सोमा इन्द्राय मन्दिनः । पवित्रवन्तो अक्षरन्देवान्गच्छन्तु वो मदाः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र के लिए मीठा और मादक सोमरस तैयार किया जाता है. हे सोम! आप का यह आनंददायी रस देवताओं तक अवश्य पहुंचे. (३)

EN English Translation

Sweet and intoxicating somersa is prepared for Indra. O Mon! This blissful juice of yours must reach the gods. (3)

Mantra 5.8.4

सोमाः पवन्त इन्दवोऽस्मभ्यं गातुवित्तमाः । मित्राः स्वाना अरेपसः स्वाध्यः स्वर्विदः ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

सोम सभी रास्तों को भलीभांति जानने वाले हैं. वे मित्रों के समान हैं. सोम आत्मज्ञाता, मन को पाप रहित करने वाले व उस को एकाग्र करने वाले हैं. उस को हमारे लिए छाना जाता है. (४)

EN English Translation

Som is going to know all the paths well. They are like friends. Soma is self-conscious, one who frees the mind from sin and concentrates it. That is filtered for us. (4)

Mantra 5.8.5

अभी नो वाजसातमँ रयिमर्ष शतस्पृहम् । इन्दो सहस्रभर्णसं तुविद्युम्नं विभासहम् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! सैकड़ों लोग आप की प्रशंसा करते हैं. आप हजारों जीवों के पालनहार व बहुत अन्न, धन और प्रकाश वाले हैं. आप हमें बुद्धिशाली और बलशाली पुत्र प्रदान कीजिए. (५)

EN English Translation

O Mon! Hundreds of people praise you. You are the sustainer of thousands of creatures and have a lot of food, wealth and light. Give us wise and strong sons. (5)

Mantra 5.8.6

अभी नवन्ते अद्रुहः प्रियमिन्द्रस्य काम्यम् । वत्सं न पूर्व आयुनि जातँ रिहन्ति मातरः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

गाएं जैसे बछड़ों को चाटती हैं, वैसे ही जल सोमरस में मिलते हैं. वे किसी प्रकार का विद्रोह नहीं करते. वे इंद्र को चाहने वाले सोमरस में मिल जाते हैं. (६)

EN English Translation

Just as cows lick calves, water is found in someras. They do not revolt in any way. They join Someras, who loves Indra. (6)

Mantra 5.8.7

आ हर्यताय धृष्णवे धनुष्टन्वन्ति पौँस्यम् । शुक्रा वि यन्त्यसुराय निर्णिजे विपामग्रे महीयुवः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

योद्धा जैसे धनुष पर डोरी चढ़ाते हैं, वैसे ही यजमान सोमरस को छानते हैं. सोम शत्रुओं को हराने वाले और पूजनीय हैं. गाय का दूध मिला कर सोमरस को और श्रेष्ठ बनाया जाता है. (७)

EN English Translation

Just as the warriors offer a string on the bow, the host filters the somras. Soma is the one who defeats the enemies and is revered. Someras is made better by mixing cow's milk. (7)

Mantra 5.8.8

परि त्यँ हर्यतँ हरिं बभ्रुं पुनन्ति वारेण । यो देवान्विश्वाँ इत्परि मदेन सह गच्छति ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

सोमरस हराभरा और सुंदर है. उसे भेड़ के बालों से बनी छलनी से छाना जाता है. यह आनंददायी गुणों वाला है. यह अपने इन्हीं गुणों के साथ इंद्र और अन्य देवों के पास जाता है. (८)

EN English Translation

Someras is green and beautiful. It is filtered with a sieve made of sheep's hair. It has enjoyable qualities. It goes to Indra and other gods with these qualities. (8)

Mantra 5.8.9

प्र सुन्वानास्यान्धसो मर्तो न वष्ट तद्वचः । अप श्वानमराधसँ हता मखं न भृगवः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

छाने जाने के समय सोम के वचन (ध्वनि को) विघ्न पैदा कर के संतोष पाने वाले लोग न सुनें. भृगु नामक ऋषि ने जैसे मख नामक राक्षस को यज्ञ स्थल से दूर हटा दिया था, वैसे ही यजमान यज्ञ स्थल के पास आने के इच्छुक कुत्तों को हटा दें. (९)

EN English Translation

Do not listen to people who get satisfaction by creating obstacles in the word (sound) of Soma at the time of being filtered. Just as a sage named Bhrigu had removed a demon named Makh away from the yajna site, the host should remove the dogs willing to come near the yajna site. (9)

卐 HinduText AI