Popular:
ऋग्वेद

Mandal 8 • Sukta 47

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 8

Mandal 8 • Sukta 47

18 Mantras Loaded
Mantra 8.47.1

महि॑ वो मह॒तामवो॒ वरु॑ण॒ मित्र॑ दा॒शुषे॑ । यमा॑दित्या अ॒भि द्रु॒हो रक्ष॑था॒ नेम॒घं न॑शदने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे महान्‌ मित्र एवं वरुण! हवि देने वाले यजमान की तुम जो रक्षा करते हो, वह महान्‌ है. हे आदित्यो! तुम शत्रु के हाथ से जिस यजमान की रक्षा करते हो, उसे पाप नहीं छू सकता. तुम्हारी रक्षाएं उपद्रवरहित एवं शोभन हैं. (१)

EN English Translation

Great friends and Varun! What you protect the host who gives the havi is great. Hey Aditya! Sin cannot touch the host you protect from the enemy's hand. Your defenses are hassle-free and benign. (1)

Mantra 8.47.2

वि॒दा दे॑वा अ॒घाना॒मादि॑त्यासो अ॒पाकृ॑तिम् । प॒क्षा वयो॒ यथो॒परि॒ व्य१॒॑स्मे शर्म॑ यच्छताने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे आदित्य देवो! तुम पापों को दूर करना जानते हो. पक्षी जिस प्रकार अपने बच्चों के ऊपर पंख फैला लेते हैं, उसी प्रकार तुम हमें सुख दो. तुम्हारी रक्षाएं उपद्रवरहित एवं शोभन हैं. (२)

EN English Translation

Hey Aditya Devo! You know how to remove sins. Just as birds spread wings over their children, so do you give us happiness. Your defenses are hassle-free and benign. (2)

Mantra 8.47.3

व्य१॒॑स्मे अधि॒ शर्म॒ तत्प॒क्षा वयो॒ न य॑न्तन । विश्वा॑नि विश्ववेदसो वरू॒थ्या॑ मनामहेऽने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे आदित्यो! तुम्हारे पास पक्षियों के पंखों के समान जो सुख है, वह हमें दो. हे सब धन के स्वामी आदित्यो! हम तुमसे घर के उपयुक्त सभी संपत्तियां मांगते हैं. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (३)

EN English Translation

Hey Aditya! Give us the happiness that you have like the wings of birds. O Aditya, lord of all wealth! We ask you for all the suitable property of the house. Your defense is hassle-free and adorning. (3)

Mantra 8.47.4

यस्मा॒ अरा॑सत॒ क्षयं॑ जी॒वातुं॑ च॒ प्रचे॑तसः । मनो॒र्विश्व॑स्य॒ घेदि॒म आ॑दि॒त्या रा॒य ई॑शतेऽने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

उत्तम बुद्धि वाले आदित्य जिस मनुष्य के लिए घर एवं जीवनोपयोगी अन्न देते हैं, उसे देने के लिए ये सभी धनों के स्वामी बन जाते हैं. इनकी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (४)

EN English Translation

Aditya, with good intellects, becomes the master of all the wealth to give to the man for whom he gives home and life-saving food. Their defense is hassle-free and benign. (4)

Mantra 8.47.5

परि॑ णो वृणजन्न॒घा दु॒र्गाणि॑ र॒थ्यो॑ यथा । स्यामेदिन्द्र॑स्य॒ शर्म॑ण्यादि॒त्याना॑मु॒ताव॑स्यने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

रथ वाले घोड़े जिस प्रकार बुरा मार्ग त्याग देते हैं, उसी प्रकार हमारे पाप हमें छोड़ दें. हम इंद्र एवं आदित्यं के रक्षासाधन प्राप्त करेंगे. इनकी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (५)

EN English Translation

Just as the chariot horses forsake the evil path, so may our sins leave us. We will get the rakshasadhan of Indra and Aditya. Their defense is hassle-free and benign. (5)

Mantra 8.47.6

प॒रि॒ह्वृ॒तेद॒ना जनो॑ यु॒ष्माद॑त्तस्य वायति । देवा॒ अद॑भ्रमाश वो॒ यमा॑दित्या॒ अहे॑तनाने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शीघ्रगमन वाले देवो! तप आदि के नियमों से पीड़ित लोग ही तुम्हारे द्वारा दिया हुआ धन पाते हैं. तुम जिस यजमान को प्राप्त होते हो, वह अधिक धन पाता है. (६)

EN English Translation

O gods of hurry! Only those suffering from the rules of penance etc. get the money you have given. The host you get gets more money. (6)

Mantra 8.47.7

न तं ति॒ग्मं च॒न त्यजो॒ न द्रा॑सद॒भि तं गु॒रु । यस्मा॑ उ॒ शर्म॑ स॒प्रथ॒ आदि॑त्यासो॒ अरा॑ध्वमने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सब ओर से विशाल आदित्यो! जिस यजमान को तुम सुख देते हो, वह तीखे स्वभाव वाला होकर भी क्रोध से दुःखी नहीं होता और न उसे अपरिहार्य दुःख प्राप्त होता है. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (७)

EN English Translation

Hey huge Adityas from all sides! The host to whom you give pleasure, even though he is of a sharp nature, is not grieved by anger, nor does he receive unavoidable sorrow. Your defense is hassle-free and adorning. (7)

Mantra 8.47.8

यु॒ष्मे दे॑वा॒ अपि॑ ष्मसि॒ युध्य॑न्त इव॒ वर्म॑सु । यू॒यं म॒हो न॒ एन॑सो यू॒यमर्भा॑दुरुष्यताने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे आदित्यो! योद्धा जिस प्रकार कवच की रक्षा में रहते हैं, उसी प्रकार हम तुम्हारी सुरक्षा में रहेंगे. तुम हमें बड़े एवं छोटे पाप से बचाओ. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित व शोभन है. (८)

EN English Translation

Hey Aditya! Just as warriors live in defense of armor, so we will be in your protection. You save us from sin, big and small. Your defense is hassle-free and adorning. (8)

Mantra 8.47.9

अदि॑तिर्न उरुष्य॒त्वदि॑तिः॒ शर्म॑ यच्छतु । मा॒ता मि॒त्रस्य॑ रे॒वतो॑ऽर्य॒म्णो वरु॑णस्य चाने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

अदिति हमारी रक्षा करें एवं हमें सुख दें. अदिति मित्र, धनस्वी अर्यमा एवं वरुण की माता हैं. अदिति की रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (९)

EN English Translation

Let Aditi protect us and give us happiness. Aditi is the mother of friend, Dhanasvi Aryama and Varun. Aditi's defence is hassle-free and soothing. (9)

Mantra 8.47.10

यद्दे॑वाः॒ शर्म॑ शर॒णं यद्भ॒द्रं यद॑नातु॒रम् । त्रि॒धातु॒ यद्व॑रू॒थ्यं१॒॑ तद॒स्मासु॒ वि य॑न्तनाने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे आदित्यो! हमें शरण लेने योग्य, शरण के योग्य, सबके द्वारा सेवनीय, रोगरहित, तीन गुणों से युक्त एवं घर के अनुकूल सुख प्रदान करो. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (१०)

EN English Translation

O Adityao! Give us refuge, worthy of refuge, consumeable by all, disease-free, full of three qualities and home-friendly happiness. Your protection is foolproof and beautiful. (10)

Mantra 8.47.11

आदि॑त्या॒ अव॒ हि ख्यताधि॒ कूला॑दिव॒ स्पशः॑ । सु॒ती॒र्थमर्व॑तो य॒थानु॑ नो नेषथा सु॒गम॑ने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे आदित्यो! जिस प्रकार तट पर खड़ा हुआ व्यक्ति जल को देखता है, उसी प्रकार तुम हम निम्नस्थ लोगों को देखो. घोड़े को जिस प्रकार उत्तम घाट पर ले जाते हैं उसी प्रकार हमें शोभन मार्ग पर ले जाओ. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (११)

EN English Translation

Hey Aditya! Just as a person standing on the shore sees the water, so you look at the lowly ones. Take us on the shobhan way just as the best take the horse to the ghat. Your defense is hassle-free and adorning. (11)

Mantra 8.47.12

नेह भ॒द्रं र॑क्ष॒स्विने॒ नाव॒यै नोप॒या उ॒त । गवे॑ च भ॒द्रं धे॒नवे॑ वी॒राय॑ च श्रवस्य॒ते॑ऽने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे आदित्यो! हमसे द्वेष करने वाले शक्तिशाली को इस धरती पर सुख न मिले. तुम्हारा सुख गाय, नई ब्याई धेनु एवं अन्न की अभिलाषा रखने वाले शोभन पुत्र को प्राप्त हो. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (१२)

EN English Translation

Hey Aditya! May the powerful who hate us not find happiness on this earth. May your happiness be given to the cow, the new bride, the bride, the son of Adhanu and Shobhan, who desires food. Your defense is hassle-free and adorning. (12)

Mantra 8.47.13

यदा॒विर्यद॑पी॒च्यं१॒॑ देवा॑सो॒ अस्ति॑ दुष्कृ॒तम् । त्रि॒ते तद्विश्व॑मा॒प्त्य आ॒रे अ॒स्मद्द॑धातनाने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे आदित्य देवो! जो छिपे हुए अथवा स्पष्ट पाप हैं, उन में से एक भी मुझ आप्त्यत्रित को न हो. मुझसे पापों को दूर रखो. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (१३)

EN English Translation

Hey Aditya Devo! Not one of those which are hidden or clear sins should be to my enemies. Keep sins away from me. Your defense is hassle-free and adorning. (13)

Mantra 8.47.14

यच्च॒ गोषु॑ दु॒ष्ष्वप्न्यं॒ यच्चा॒स्मे दु॑हितर्दिवः । त्रि॒ताय॒ तद्वि॑भावर्या॒प्त्याय॒ परा॑ वहाने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे स्वर्ण की पुत्री एवं विभावरी उषा! हमारी गायों में अथवा हम में जो दुःख छिपा है, वह मुझ आप्त्यत्रित के कल्याण के लिए दूर करो. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (१४)

EN English Translation

O daughter of gold and vibhavari Usha! Remove the sorrow hidden in our cows or in us for the welfare of me. Your protection is foolproof and beautiful. (14)

Mantra 8.47.15

नि॒ष्कं वा॑ घा कृ॒णव॑ते॒ स्रजं॑ वा दुहितर्दिवः । त्रि॒ते दु॒ष्ष्वप्न्यं॒ सर्व॑मा॒प्त्ये परि॑ दद्मस्यने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे स्वर्ग की पुत्री उषा! आभरण बनाने वाले सुनार अथवा माला बनाने वाले का जो दुःख है वह मुझ आप्त्यत्रित के पास से दूर चला जावे. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (१५)

EN English Translation

O daughter of heaven Usha! Let the sorrow of the goldsmith or the garland maker who makes the filler go away from me. Your defense is hassle-free and adorning. (15)

Mantra 8.47.16

तद॑न्नाय॒ तद॑पसे॒ तं भा॒गमु॑पसे॒दुषे॑ । त्रि॒ताय॑ च द्वि॒ताय॒ चोषो॑ दु॒ष्ष्वप्न्यं॑ वहाने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषा! मुझ आप्त्यत्रित द्वारा स्वप्न में मधु, खीर आदि भोजन पाने पर दुःस्वप्न का कष्ट दूर करो. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (१६)

EN English Translation

Oh, Usha! Remove the suffering of nightmares when I get food like honey, kheer, etc. in the dream by the disaster. Your defense is hassle-free and adorning. (16)

Mantra 8.47.17

यथा॑ क॒लां यथा॑ श॒फं यथ॑ ऋ॒णं सं॒नया॑मसि । ए॒वा दु॒ष्ष्वप्न्यं॒ सर्व॑मा॒प्त्ये सं न॑यामस्यने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषा! जिस प्रकार यज्ञ में बलि दिए गए पशु के हृदय, खुर, सींग आदि अंग क्रम से लिए जाते हैं अथवा जिस प्रकार ऋण धीरे-धीरे दिया जाता है, उसी प्रकार आप्त्यत्रित के सभी बुरे स्थान धीरे-धीरे दूर करो. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (१७)

EN English Translation

Oh, Usha! Just as the organs of the heart, hoof, horn, etc. of the animal sacrificed in the yajna are taken in order or just as the loan is given gradually, so gradually remove all the bad places of the disaster. Your defense is hassle-free and adorning. (17)

Mantra 8.47.18

अजै॑ष्मा॒द्यास॑नाम॒ चाभू॒माना॑गसो व॒यम् । उषो॒ यस्मा॑द्दु॒ष्ष्वप्न्या॒दभै॒ष्माप॒ तदु॑च्छत्वने॒हसो॑ व ऊ॒तयः॑ सुऊ॒तयो॑ व ऊ॒तयः॑ ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवी उषा! आज हम जीतेंगे एवं पापरहित होंगे. आज हम सुख प्राप्त करेंगे, हम जिस बुरे स्वप्न से डर रहे हैं, उसके पाप से हमें बचाओ. तुम्हारी रक्षा उपद्रवरहित एवं शोभन है. (१८)

EN English Translation

O Goddess Usha! Today we will win and be sinless. Today we will get happiness, save us from the sin of the bad dream we are afraid of. Your defense is hassle-free and adorning. (18)

卐 HinduText AI