Kanda 5 • Sukta 28
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 5 • Sukta 28
नव॑ प्रा॒णान्न॒वभिः॒ सं मि॑मीते दीर्घायु॒त्वाय॑ श॒तशा॑रदाय । हरि॑ते॒ त्रीणि॑ रज॒ते त्रीण्यय॑सि॒ त्रीणि॒ तप॒सावि॑ष्ठितानि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हम सौ वर्ष की आयु पाने के लिए नव प्राणों को इन तीन से संयुक्त करते हैं. इन नौ में सोने, चांदी और लोहे के तीनतीन धागे अर्थात् तार हैं जो उष्णता लिए हुए हैं. (१)
EN English Translation
We combine the new souls with these three to attain the age of a hundred years. These nine have three threads of gold, silver and iron i.e. wires which are carrying heat. (1)
अ॒ग्निः सूर्य॑श्च॒न्द्रमा॒ भूमि॒रापो॒ द्यौर॒न्तरि॑क्षं प्र॒दिशो॒ दिश॑श्च । आ॑र्त॒वा ऋ॒तुभिः॑ संविदा॒ना अ॒नेन॑ मा त्रि॒वृता॑ पारयन्तु ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि, चंद्र, सूर्य, पृथ्वी, जल, आकाश, अंतरिक्ष, दिशाएं और उपदिशाएं इस त्रिवृत्त अर्थात् नौ कर्मो से मुझे ऋतुओं सहित प्राप्त हो कर पार करें. इस में ऋतुओं के अंश भी सहायता करें. (२)
EN English Translation
Agni, moon, sun, earth, water, sky, space, directions and sub-directions should be crossed with seasons from this tricircle i.e. nine deeds. Also help in this, the parts of the seasons. (2)
त्रयः॒ पोष॑स्त्रि॒वृति॑ श्रयन्ताम॒नक्तु॑ पू॒षा पय॑सा घृ॒तेन॑ । अन्न॑स्य भू॒मा पुरु॑षस्य भू॒मा भू॒मा प॑शू॒नां त॑ इ॒ह श्र॑यन्ताम् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
तीन पुष्टिकारक इस त्रिवृत्त के आश्रित हों. उषा देवी दूध और घी से इस यज्ञ कर्म को बढ़ाएं. इस के आश्रय में अन्न, पुरुषों और पशुओं की अधिकता रहे. (३)
EN English Translation
Three confirmants should depend on this tribron. Usha Devi increase this yajna karma with milk and ghee. There should be a lot of food, men and animals in this shelter. (3)
इ॒ममा॑दित्या॒ वसु॑ना॒ समु॑क्षते॒मम॑ग्ने वर्धय वावृधा॒नः । इ॒ममि॑न्द्र॒ सं सृ॑ज वी॒र्ये॑णा॒स्मिन्त्रि॒वृच्छ्र॑यतां पोषयि॒ष्णु ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
आदित्य इस बालक को धन से पूर्ण करें. हे अग्नि, तुम स्वयं बढ़ते हुए इस बालक की भी वृद्धि करो. हे इंद्र! तुम इसे वीर्य युक्त करो. पोषण करने वाला त्रिवृत्त इस का आश्रित हो. (४)
EN English Translation
Aditya should complete this child with money. O Agni, grow yourself and increase this child too. O Indra! You make it-containing. The nourishing trinity should be dependent on it. (4)
भूमि॑ष्ट्वा पातु॒ हरि॑तेन विश्व॒भृद॒ग्निः पि॑प॒र्त्वय॑सा स॒जोषाः॑ । वी॒रुद्भि॑ष्टे॒ अर्जु॑नं संविदा॒नं दक्षं॑ दधातु सुमन॒स्यमा॑नम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
पृथ्वी स्वर्ग के द्वारा तेरी रक्षा करे. विश्व का भरणपोषण करने वाले अग्नि देव लोहे के द्वारा तेरा पालन करें तथा तुझ में लताओं से प्राप्त जल के द्वारा बल धारण करें. (५)
EN English Translation
May the earth protect you through heaven. The agni god who sustains the world should follow you through iron and take strength in you through the water obtained from the vines. (5)
त्रे॒धा जा॒तं जन्म॑ने॒दं हिर॑ण्यम॒ग्नेरेकं॑ प्रि॒यत॑मं बभूव॒ सोम॒स्यैकं॑ हिंसि॒तस्य॒ परा॑पतत् । अ॒पामेकं॑ वे॒धसां॒ रेत॑ आहु॒स्तत्ते॒ हिर॑ण्यं त्रि॒वृद॒स्त्वायु॑षे ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
जन्म से ही यह स्वर्ण तीन प्रकार से उत्पन्न हुआ है. अग्नि को उस स्वर्ण का एक जन्म प्रिय हुआ. वह सोम के पीड़ित होने पर गिरा. विद्वान् लोग एक को जलों का वीर्य कहते थे. हे ब्रह्मचारी! वह स्वर्ण तेरी आयु वृद्धि के हेतु त्रिवृत्त अर्थात् तिगुना हो जाए. (६)
EN English Translation
Since birth, this gold has been born in three ways. Agni loved one birth of that gold. He fell when Som suffered. Scholars used to call one the semen of waters. O brahmachari! That gold should triple to increase your life. (6)
त्र्या॑यु॒षं ज॒मद॑ग्नेः क॒श्यप॑स्य त्र्यायु॒षम् । त्रे॒धामृत॑स्य॒ चक्ष॑णं॒ त्रीण्यायूं॑षि तेऽकरम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
जमदग्नि ऋषि की तीन आयु हैं-बचपन, यौवन और वृद्धावस्था. महर्षि कश्यप की भी यही तीन अवस्थाएं हैं. अमृत के निदर्शन रूप में तीनों आयु मैं तुझे देता हूं. (७)
EN English Translation
There are three ages of Jamadagni Rishi - childhood, youth and old age. Maharishi Kashyap also has these three stages. I give you all three ages as a demonstration of nectar. (7)
त्रयः॑ सुप॒र्णास्त्रि॒वृता॒ यदाय॑न्नेकाक्ष॒रम॑भिसं॒भूय॑ श॒क्राः । प्रत्यौ॑हन्मृ॒त्युम॒मृते॑न सा॒कम॑न्त॒र्दधा॑ना दुरि॒तानि॒ विश्वा॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
त्रिवृत्त रूप से तीन समर्थ स्वर्ण एक अक्षर पर आकर शक्तिशाली बनते हैं. वे सभी पापों को नष्ट कर के अमृत के द्वारा तेरी मृत्यु को समाप्त करें. (८)
EN English Translation
In a tricircular form, three capable golds come on one letter and become powerful. Let them destroy all sins and end your death through nectar. (8)
दि॒वस्त्वा॑ पातु॒ हरि॑तं॒ मध्या॑त्त्वा पा॒त्वर्जु॑नम् । भूम्या॑ अय॒स्मयं॑ पातु॒ प्रागा॑द्देवपु॒रा अ॒यम् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
आकाश स्वर्ण के द्वारा तेरी रक्षा करे. मध्य लोक से रजत तेरी रक्षा करे. पृथ्वीलोक तेरी रक्षा करे. ये तीनों देव नगरियों को प्राप्त होते हैं. (९)
EN English Translation
May the sky protect you with gold. May silver protect you from the middle world. May the earth protect you. These three gods are received by the cities. (9)
इ॒मास्ति॒स्रो दे॑वपु॒रास्तास्त्वा॑ रक्षन्तु स॒र्वतः॑ । तास्त्वं बिभ्र॑द्वर्च॒स्व्युत्त॑रो द्विष॒तां भ॑व ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
ये देवताओं की जो तीन नगरियां हैं, वे सभी ओर से तेरी रक्षा करें. उन्हें धारण करता हुआ तू अपने शत्रुओं की अपेक्षा अधिक तेजस्वी बन. (१०)
EN English Translation
May the three cities of these gods protect you from all sides. While holding them, you become more brilliant than your enemies. (10)
पुरं॑ दे॒वाना॑म॒मृतं॒ हिर॑ण्यं॒ य आ॑बे॒धे प्र॑थ॒मो दे॒वो अग्रे॑ । तस्मै॒ नमो॒ दश॒ प्राचीः॑ कृणो॒म्यनु॑ मन्यतां त्रि॒वृदा॒बधे॑ मे ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
देवों के आगे प्रमुख देव ने स्वर्ण रूपी अमृत को बांधा था. मैं उस के लिए दस बार नमस्कार करता हूं. वह देवता मुझे इस त्रिवृत्त को मांगने की आज्ञा दे. (११)
EN English Translation
In front of the Devas, the chief God tied the nectar of gold. I greet him ten times. May that deity order me to ask for this trivrat. (11)
आ त्वा॑ चृतत्वर्य॒मा पू॒षा बृह॒स्पतिः॑ । अह॑र्जातस्य॒ यन्नाम॒ तेन॒ त्वाति॑ चृतामसि ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
अर्यमा, पूषा और बृहस्पति तुझे भली प्रकार बांधें. दिन में उत्पन्न होने वाले का जो नाम है, उस नाम से हम तुझे बांधते हैं. (१२)
EN English Translation
May Aryama, Pusha and Jupiter bind you well. We bind you with the name of the one who is born in the day. (12)
ऋ॒तुभि॑ष्ट्वार्त॒वैरायु॑षे॒ वर्च॑से त्वा । सं॑वत्स॒रस्य॒ तेज॑सा॒ तेन॒ संह॑नु कृण्मसि ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे ब्रह्मचारी! आयु और तेज की प्राप्ति के लिए मैं तुझे ऋतुओं, मासों और संवत्सरों के तेजरूप सूर्य से संबंधित करता हूं. (१३)
EN English Translation
O brahmachari! For the attainment of age and brightness, I relate you to the bright sun of seasons, months and samvatsaras. (13)
घृ॒तादुल्लु॑प्तं॒ मधु॑ना॒ सम॑क्तं भूमिदृं॒हमच्यु॑तं पारयि॒ष्णु । भि॒न्दन्त्स॒पत्ना॒नध॑रांश्च कृ॒ण्वदा मा॑ रोह मह॒ते सौभ॑गाय ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
घी से तर तथा शहद से सिंचा हुआ तू पृथ्वी के समान दृढ़ है. तू शत्रुओं को चीरता हुआ एवं उन्हें तिरस्कृत करता हुआ महान सौभाग्य देने के लिए मुझ पर स्थित हो. (१४)
EN English Translation
With ghee and honey, you are as strong as the earth. You are seated on me to give great good fortune, tearing off enemies and despising them. (14)