Kanda 8 • Sukta 10
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 8 • Sukta 10
तद्यस्मा॑ ए॒वं वि॒दुषे॒ऽलाबु॑नाभिषि॒ञ्चेत्प्र॒त्याह॑न्यात् ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
जो इस को जानने वाले को अलाबु के द्वारा सींचता है, वह उस का हनन कर देता है. (१)
EN English Translation
He who waters the one who knows it through Alabu violates him. (1)
न च॑ प्रत्याह॒न्यान्मन॑सा॒ त्वा प्र॒त्याह॒न्मीति॑ प्र॒त्याह॑न्यात् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
वैसे तो इस का हनन नहीं करता, पर जब मन से सोचता है कि उस का हनन करूं तो हनन कर देता है. (२)
EN English Translation
By the way, it does not violate it, but when he thinks with his mind that I should violate it, then he violates it. (2)
हि हिन्दी अनुवाद
जो विषकारी विनाश करते हैं, वे ही विनाश करवाते हैं. (३)
EN English Translation
Those who destroy poison, they cause destruction. (3)
वि॒षमे॒वास्याप्रि॑यं॒ भ्रातृ॑व्यमनु॒विषि॑च्यते॒ य ए॒वं वेद॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
जो इस बात को जानता है, उस का विष ही प्रिय होता है. वह अपने भाई के पुत्र का ही सिंचन करता है. (४)
EN English Translation
Whoever knows this, his poison is dear. He irrigates his brother's son. (4)
सोद॑क्राम॒त्सा ग॑न्धर्वाप्स॒रस॒ आग॑च्छ॒त्तां ग॑न्धर्वाप्स॒रस॒ उपा॑ह्वयन्त॒ पुण्य॑गन्ध॒ एहीति॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
उस विराट् ने उत्क्रमण किया और वह गंधर्वो तथा अप्सराओं के समीप पहुंचा. गंधर्वो और अप्सराओं ने उस का आह्वान करते हुए कहा-“हे पुण्य गंध, आओ.” (५)
EN English Translation
That virat reversed and he approached the Gandharvas and apsaras. The Gandharvas and the nymphs invoked him and said, "O virtuous smell, come." (5)
तस्या॑श्चि॒त्रर॑थः सौर्यवर्च॒सो व॒त्स आसी॑त्पुष्करप॒र्णं पात्र॑म् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्यवर्चस का पुत्र उस का वत्स था और पुष्करपर्ण अर्थात् सरोवर का पत्ता उस का पात्र था. (६)
EN English Translation
The son of Suryavarchas was his vatsa and Pushkarparna i.e. the leaf of the lake was his character. (6)
तां वसु॑रुचिः सौर्यवर्च॒सोधो॒क्तां पुण्य॑मे॒व ग॒न्धम॑धोक् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्यवर्चस के पुत्र वसुरुचि ने उस का दोहन किया और पुण्यगंध को ही दुहा. (७)
EN English Translation
Vasuruchi, the son of Suryavarchas, exploited him and called punyagandha. (7)
तं पुण्यं॑ गन्धं ग॑न्धर्वाप्स॒रस॒ उप॑ जीवन्ति॒ पुण्य॑गन्धिरुपजीव॒नीयो॑ भवति॒ य ए॒वं वेद॑ ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
गंधर्व और अप्सराएं उस पुण्यगंध को अपने जीवन का सहारा बनाते हैं. जो इस बात को जानता है, वह सब को जीवन का आश्रय देने वाला बनता है. (८)
EN English Translation
Gandharvas and Apsaras make that punyagandha the support of their lives. He who knows this becomes the shelter of life for all. (8)
सोद॑क्राम॒त्सेत॑रज॒नानाग॑च्छ॒त्तामि॑तरज॒ना उपा॑ह्वयन्त॒ तिरो॑ध॒ एहीति॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
उस विराट् ने उत्क्रमण किया और वह अन्य जनों के समीप गया. अन्य जनों ने उस का आह्वान करते हुए कहा-“हे तिरोधा, आओ.” (९)
EN English Translation
That virat reversed and he went near other people. Others called on him and said, "O Tiroda, come." (9)
तस्याः॒ कुबे॑रो वैश्रव॒णो व॒त्स आसी॑दामपा॒त्रं पात्र॑म् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
विश्रवा ऋषि के पुत्र कुबेर उस के वत्स थे और मिट्टी का कच्चा पात्र उस का पात्र था. (१०)
EN English Translation
Kubera, the son of Vishrava Rishi, was his vatsa and the raw vessel of clay was his vessel. (10)
तां र॑ज॒तना॑भिः काबेर॒कोधो॒क्तां ति॑रो॒धामे॒वाधो॑क् ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
रजत नाभि काबेरक ने उस का दोहन किया और उस से तिरोधा को दुहा. (११)
EN English Translation
Silver navel Kaberak exploited it and milked Tirodha from it. (11)
तां ति॑रो॒धामि॑तरज॒ना उप॑ जीवन्ति ति॒रो ध॑त्ते॒ सर्वं॑ पा॒प्मान॑मुपजीव॒नीयो॑ भवति॒ य ए॒वं वेद॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
अन्य जन तिरोधा को जीवन का सहारा बनाते हैं. जो इस बात को जानता है, वह सब के पापों को तिरोहित करता है और सब को जीवन का सहारा देने वाला बनता है. (१२)
EN English Translation
Other people make Tirodha a support for life. He who knows this removes everyone's sins and becomes the one who supports everyone's life. (12)
सोद॑क्राम॒त्सा स॒र्पानाग॑च्छ॒त्तां स॒र्पा उपा॑ह्वयन्त॒ विष॑व॒त्येहीति॑ ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
उस विराट ने उत्क्रमण किया और वह सर्पो के समीप पहुंचा. सर्पो ने उस का आह्वान करते हुए कहा-“हे विषवाले आओ.” (१३)
EN English Translation
That Virat reversed and he reached near Sarpo. Serpo called on him and said, "Come, O poison ones." (13)
तस्या॑स्तक्ष॒को वै॑शाले॒यो व॒त्स आसी॑दलाबुपा॒त्रं पात्र॑म् ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
वैशालेय तक्षक उस का वत्स और अलाबु उस का पात्र था. (१४)
EN English Translation
Vaisalya Takshak was his vatsa and Alabu was his character. (14)
हि हिन्दी अनुवाद
ऐरावत संबंधी सर्प ने उस का दोहन किया और विष का दोहन किया. (१५)
EN English Translation
The snake belonging to Airavat exploited it and exploited the poison. (15)
तद्वि॒षं स॒र्पा उप॑ जीवन्त्युपजीव॒नीयो॑ भवति॒ य ए॒वं वेद॑ ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
उस विष के सहारे सर्प जीवित रहते हैं. जो इस बात को जानता है, वह सब को जीवन का सहारा देने वाला बनता है. (१६)
EN English Translation
Snakes survive with the help of that poison. He who knows this becomes the one who supports everyone with life. (16)