Mandal 10 • Sukta 64
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 10 • Sukta 64
क॒था दे॒वानां॑ कत॒मस्य॒ याम॑नि सु॒मन्तु॒ नाम॑ शृण्व॒तां म॑नामहे । को मृ॑ळाति कत॒मो नो॒ मय॑स्करत्कत॒म ऊ॒ती अ॒भ्या व॑वर्तति ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञ में किस स्तुतियोग्य देव की हम भली प्रकार स्तुति करें? कौन हमारी रक्षा करता है? कौन हमें सुख प्रदान करता है? हमारी रक्षा के लिए कौन हमारे पास आता है. (१)
EN English Translation
Which praiseworthy God should we praise well in the yajna? Who is protecting us? Who gives us happiness? Who comes to us to protect us? (1)
क्र॒तू॒यन्ति॒ क्रत॑वो हृ॒त्सु धी॒तयो॒ वेन॑न्ति वे॒नाः प॒तय॒न्त्या दिशः॑ । न म॑र्डि॒ता वि॑द्यते अ॒न्य ए॑भ्यो दे॒वेषु॑ मे॒ अधि॒ कामा॑ अयंसत ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हमारे हृदयों में निहित बुद्धियां यज्ञ करने की इच्छा करती हैं. हमारी बुद्धियां देवों की कामना करती हैं. हमारी कामनाएं फलप्राप्ति के लिए देवों के पास जाती हैं. इन देवों के अतिरिक्त कोई भी हमारा सुखदाता नहीं है. हमारी अभिलाषाएं इंद्रादि देवों तक सीमित हैं. (२)
EN English Translation
The intellects contained in our hearts desire to perform yajna. Our intellects desire gods. Our wishes go to the gods for fruition. Apart from these gods, no one is our giver of happiness. Our desires are limited to the Indradi Devas. (2)
नरा॑ वा॒ शंसं॑ पू॒षण॒मगो॑ह्यम॒ग्निं दे॒वेद्ध॑म॒भ्य॑र्चसे गि॒रा । सूर्या॒मासा॑ च॒न्द्रम॑सा य॒मं दि॒वि त्रि॒तं वात॑मु॒षस॑म॒क्तुम॒श्विना॑ ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मेरे मन! मानवों द्वारा प्रशंसनीय, धनदान के द्वारा स्तोताओं का पोषण करने वाले एवं अन्यों द्वारा अगम्य पूषा देव एवं देवों द्वारा प्रज्वलित अग्नि देव की स्तुतियों द्वारा पूजा करो. तुम सूर्य, चंद्र, यम, द्युलोक में स्थित यम, तीनों लोकों में व्याप्त इंद्र, वायु, उषा, रात्रि तथा अश्चिनीकुमारों की स्तुति करो. (३)
EN English Translation
Oh my mind! Worship the praiseworthy by human beings, the nurturer of the psalms by the gifting, and the praises of the agni god ignited by the gods, the inaccessible Pusha God by others. Praise the Sun, Chandra, Yama, Yama in Dulok, Indra, Vayu, Usha, Ratri and Aschinikumaras in the three lokas. (3)
क॒था क॒विस्तु॑वी॒रवा॒न्कया॑ गि॒रा बृह॒स्पति॑र्वावृधते सुवृ॒क्तिभिः॑ । अ॒ज एक॑पात्सु॒हवे॑भि॒रृक्व॑भि॒रहिः॑ शृणोतु बु॒ध्न्यो॒३॒॑ हवी॑मनि ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
विद्वान् अग्नि किस प्रकार अनेक स्तोताओं वाले एवं किस स्तुति से वृद्धियुक्त होते हैं? बृहस्पति देव शोभन स्तुतियों से बढ़ते हैं. अजएकपात् एवं अहिर्बु्य नामक देव आह्वान के समय हमारे द्वारा रचित शोभन-स्तोत्रों को सुनें. (४)
EN English Translation
How do the learned agnis have many hymns and with which praise are incremental? Jupiter god sobhan grows with praises. Listen to the hymns we have composed at the time of the invoking of the God named Ajaekpata and Ahirbuya. (4)
दक्ष॑स्य वादिते॒ जन्म॑नि व्र॒ते राजा॑ना मि॒त्रावरु॒णा वि॑वाससि । अतू॑र्तपन्थाः पुरु॒रथो॑ अर्य॒मा स॒प्तहो॑ता॒ विषु॑रूपेषु॒ जन्म॑सु ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पृथ्वी! तुम सूर्य के जन्म के समय तेजस्वी मित्र एवं वरुण की सेवा करती हो. सूर्य विशाल रथ पर चढ़कर धीरे-धीरे जाते हैं. सात होता वाले सूर्य के अनेक रूप हैं. (५)
EN English Translation
O earth! You serve the brightest friend and Varuna at the time of the sun's birth. The sun climbs on a huge chariot and goes slowly. There are many forms of the seven-occurring sun. (5)
ते नो॒ अर्व॑न्तो हवन॒श्रुतो॒ हवं॒ विश्वे॑ शृण्वन्तु वा॒जिनो॑ मि॒तद्र॑वः । स॒ह॒स्र॒सा मे॒धसा॑ताविव॒ त्मना॑ म॒हो ये धनं॑ समि॒थेषु॑ जभ्रि॒रे ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र के वे प्रसिद्ध घोड़े हमारा आह्वान सुनें जो सबकी पुकार सुनते हैं, मार्ग पर सधे हुए चरण रखते हैं, यज्ञ के समय हजारों की संख्या में धन देते हैं एवं युद्ध के समय शत्रुओं से स्वयं ही महान् धन ले आते हैं. (६)
EN English Translation
Listen to our call to those famous horses of Indra who hear the call of all, keep the steps on the path, give thousands of money at the time of yajna and bring great wealth from the enemies themselves in the time of war. (6)
प्र वो॑ वा॒युं र॑थ॒युजं॒ पुरं॑धिं॒ स्तोमैः॑ कृणुध्वं स॒ख्याय॑ पू॒षण॑म् । ते हि दे॒वस्य॑ सवि॒तुः सवी॑मनि॒ क्रतुं॒ सच॑न्ते स॒चितः॒ सचे॑तसः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्तोताओ! रथ में घोड़े जोड़ने वाले वायु, अनेक कर्म करने वाले इंद्र एवं पूषा की स्तुति करके उनसे अपनी मित्रता स्वीकार कराओ. वे समान बुद्धि वाले एवं ज्ञानयुक्त होकर प्रातःकाल में सविता देव का यज्ञ करते हैं. (७)
EN English Translation
This stotao! Praise the wind who add horses to the chariot, Indra and Pusha who do many deeds and make them accept your friendship. They perform the yajna of Savita Dev in the morning with equal intellect and knowledge. (7)
त्रिः स॒प्त स॒स्रा न॒द्यो॑ म॒हीर॒पो वन॒स्पती॒न्पर्व॑ताँ अ॒ग्निमू॒तये॑ । कृ॒शानु॒मस्तॄ॑न्ति॒ष्यं॑ स॒धस्थ॒ आ रु॒द्रं रु॒द्रेषु॑ रु॒द्रियं॑ हवामहे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हम यज्ञ में सोम की रक्षा के निमित्त इक्कीस जल वाली विशाल वनस्पतियों, पर्वतों अग्नि, कृशानु नामक सोमपालक गंधर्व, बाण चलाने वाले गंधर्वो, नक्षत्रों व स्तुतियोग्य रुद्र को बुलाते हैं. (८)
EN English Translation
We call the huge vegetation of twenty-one water, the mountains agni, the sompalak Gandharva named Krishnanu, the arrow-wielding Gandharvo, the nakshatras and the praiseworthy Rudra to protect Som in the yajna. (8)
सर॑स्वती स॒रयुः॒ सिन्धु॑रू॒र्मिभि॑र्म॒हो म॒हीरव॒सा य॑न्तु॒ वक्ष॑णीः । दे॒वीरापो॑ मा॒तरः॑ सूदयि॒त्न्वो॑ घृ॒तव॒त्पयो॒ मधु॑मन्नो अर्चत ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
परम महान् एवं तरंगों वाली सरस्वती, सरयू, सिंधु आदि इक्कीस नदियां रक्षा के लिए हमारे यज्ञ में आवें. जल बहाने वाली एवं माता के समान ये दिव्य नदियां हमें घी और मधु के समान जल प्रदान करें. (९)
EN English Translation
The twenty-one rivers like Saraswati, Saryu, Indus, etc., with the ultimate great and waves, should come to our yagna for protection. May these divine rivers, which shed water and like mothers, provide us with water like ghee and honey. (9)
उ॒त मा॒ता बृ॑हद्दि॒वा शृ॑णोतु न॒स्त्वष्टा॑ दे॒वेभि॒र्जनि॑भिः पि॒ता वचः॑ । ऋ॒भु॒क्षा वाजो॒ रथ॒स्पति॒र्भगो॑ र॒ण्वः शंसः॑ शशमा॒नस्य॑ पातु नः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
विशाल दीप्ति वाली देवमाता हमारी पुकार सुनें. त्वष्टा अपने पुत्र देवों तथा उनकी पत्नियों के साथ हमारा वचन सुनें. ऋभुक्षा, वाज, रथपति भग व रमणीय मरुद्गण हम स्तोताओं की रक्षा करें. (१०)
EN English Translation
Listen to our call to the god with great light. Listen to our word with your sons, the gods and their wives. We protect the hymns, the sages, the vaj, the chariots and the delightful deserts. (10)
र॒ण्वः संदृ॑ष्टौ पितु॒माँ इ॑व॒ क्षयो॑ भ॒द्रा रु॒द्राणां॑ म॒रुता॒मुप॑स्तुतिः । गोभिः॑ ष्याम य॒शसो॒ जने॒ष्वा सदा॑ देवास॒ इळ॑या सचेमहि ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
मरुद्गण अन्न वाले घर के समान देखने में सुंदर हैं. रुद्रपुत्र मरुतों की स्तुति कल्याणकारिणी है. हम गायों रूपी धन से युक्त होकर मानवों में यशस्वी बनें. हे देवो! हम सदा अन्न से युक्त हों. (११)
EN English Translation
Deserts are beautiful to look like a house with food grains. The praise of Rudraputra Maruts is beneficial. Let us be successful among human beings by having the wealth of cows. Oh, God! We are always rich in food. (11)
यां मे॒ धियं॒ मरु॑त॒ इन्द्र॒ देवा॒ अद॑दात वरुण मित्र यू॒यम् । तां पी॑पयत॒ पय॑सेव धे॒नुं कु॒विद्गिरो॒ अधि॒ रथे॒ वहा॑थ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मरुतो, इंद्र, देवगण, वरुण एवं मित्र! जिस प्रकार गाय दूध से भरी रहती है, उसी प्रकार तुम मेरे कर्म को फलयुक्त करो. तुम हमारी स्तुतियां सुनकर रथ के द्वारा यज्ञ में आए हो. (१२)
EN English Translation
O Maruto, Indra, Devagana, Varuna and friends! Just as a cow is full of milk, so do you make my deeds fruitful. You have come to the yagna by chariot after hearing our praises. (12)
कु॒विद॒ङ्ग प्रति॒ यथा॑ चिद॒स्य नः॑ सजा॒त्य॑स्य मरुतो॒ बुबो॑धथ । नाभा॒ यत्र॑ प्रथ॒मं सं॒नसा॑महे॒ तत्र॑ जामि॒त्वमदि॑तिर्दधातु नः ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मरुतो! तुमने पहले अनेक बार जैसा हमारी मैत्री को जाना है, उसी प्रकार इस बार भी जानो. धरती की नाभितुल्य जिस वेदी पर हम हव्य से मिलते हैं, वहां देवमाता अदिति हमारे साथ मित्रता करें. (१३)
EN English Translation
O Maruto! Just as you have known our friendship many times before, know this time too. At the navel-like altar of the earth where we meet Havya, May Devmata Aditi befriend us. (13)
ते हि द्यावा॑पृथि॒वी मा॒तरा॑ म॒ही दे॒वी दे॒वाञ्जन्म॑ना य॒ज्ञिये॑ इ॒तः । उ॒भे बि॑भृत उ॒भयं॒ भरी॑मभिः पु॒रू रेतां॑सि पि॒तृभि॑श्च सिञ्चतः ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
सबका निर्माण करने वाले, महान्, दिव्य एवं यज्ञ के योग्य द्यावा-पृथिवी जन्म के साथ ही देवों को प्राप्त करते हैं. ये द्यावा-पृथिवी नानाविध उपायों से देवों और मानवों की रक्षा करते हैं तथा पितृतुल्य देवों के साथ जल बरसाते हैं. (१४)
EN English Translation
The creators of all, the great, the divine and the worthy of yajna, attain the devas with the birth of the earth. These dyava-prithvivis protect the gods and human beings by various means and rain water with the paternal gods. (14)
वि षा होत्रा॒ विश्व॑मश्नोति॒ वार्यं॒ बृह॒स्पति॑र॒रम॑तिः॒ पनी॑यसी । ग्रावा॒ यत्र॑ मधु॒षुदु॒च्यते॑ बृ॒हदवी॑वशन्त म॒तिभि॑र्मनी॒षिणः॑ ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
बड़ों का पालन करने वाली, पर्याप्त स्तुति वाली, देवों की अधिक स्तुति करने वाली एवं सोमरस निचोड़ने के कारण महती वाणी सभी उत्तम धनों को व्याप्त करती हैं. विद्वान् स्तोता अपनी स्तुतियों से देवों को यज्ञ का अभिलाषी बनाते हैं. (१५)
EN English Translation
Because of the elders' observance, having enough praise, praising the gods more and squeezing the somras, the great voice pervades all the good wealth. The learned Hymns make the gods aspire for yajna through their praises. (15)
ए॒वा क॒विस्तु॑वी॒रवा॑ँ ऋत॒ज्ञा द्र॑विण॒स्युर्द्रवि॑णसश्चका॒नः । उ॒क्थेभि॒रत्र॑ म॒तिभि॑श्च॒ विप्रोऽपी॑पय॒द्गयो॑ दि॒व्यानि॒ जन्म॑ ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
कवि अनेक प्रकार की स्तुतियों वाले, यज्ञ के ज्ञाता, धन के इच्छुक, पशु आदि के अभिलाषी एवं मेधावी गय ऋषि ने धन की कामना करते हुए उक्थों और स्तोत्रों द्वारा देवों की स्तुति की थी. (१६)
EN English Translation
The poet, who had many kinds of praises, the knower of yajna, the seeker of wealth, the desire for wealth, the desire of animals, etc., and the bright sage, had praised the gods through camels and hymns, wishing for wealth. (16)
ए॒वा प्ल॒तेः सू॒नुर॑वीवृधद्वो॒ विश्व॑ आदित्या अदिते मनी॒षी । ई॒शा॒नासो॒ नरो॒ अम॑र्त्ये॒नास्ता॑वि॒ जनो॑ दि॒व्यो गये॑न ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अदितिपुत्र देवो और देवमाता अदिति! प्लुति के पुत्र एवं विद्वान् गय ऋषि ने तुम सब लोगों को बढ़ाया था. देवों की कृपा से मानवों को प्रभुता मिलती है. गय ऋषि ने देवसमूह की स्तुति की थी. (१७)
EN English Translation
O Aditiputra Devo and Devmata Aditi! The son of Pluty and the learned sage had raised you all. By the grace of the gods, human beings get dominion. Sage Gaya had praised the god group. (17)