Mandal 8 • Sukta 15
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 8 • Sukta 15
तम्व॒भि प्र गा॑यत पुरुहू॒तं पु॑रुष्टु॒तम् । इन्द्रं॑ गी॒र्भिस्त॑वि॒षमा वि॑वासत ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
उन्हीं इंद्र की स्तुति करो, जिन्हें बहुतों ने बुलाया है और बहुतों ने जिनकी स्तुति की है. स्तुतिवचनों द्वारा महान् इंद्र की सेवा करो. (१)
EN English Translation
Praise the same Indra whom many have called and whom many have praised. Serve the great Indra through hymns. (1)
यस्य॑ द्वि॒बर्ह॑सो बृ॒हत्सहो॑ दा॒धार॒ रोद॑सी । गि॒रीँरज्रा॑ँ अ॒पः स्व॑र्वृषत्व॒ना ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
द्यावा-पृथिवी दोनों स्थानों में पूज्य इंद्र की महती शक्ति द्यावा-पृथिवी को धारण करती है. इंद्र अपनी शक्ति द्वारा शीघ्रगामी बादलों एवं बहने वाले जलों को धारण करते हैं. (२)
EN English Translation
In both the places, the great power of the revered Indra holds the Dyava-Prithvivi. Indra by his power holds the fast-moving clouds and flowing waters. (2)
स रा॑जसि पुरुष्टुत॒ँ एको॑ वृ॒त्राणि॑ जिघ्नसे । इन्द्र॒ जैत्रा॑ श्रव॒स्या॑ च॒ यन्त॑वे ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बहुतों द्वारा स्तुत इंद्र! तुम दीप्तिशाली बनते हो. तुम जीतने-योग्य धनों एवं सुनने योग्य यशों को नियंत्रित करने के लिए अकेले ही शत्रुओं का वध करते हो. (३)
EN English Translation
O Indra praised by many! You become bright. You kill your enemies alone to control the winning riches and the praises that are worth hearing. (3)
तं ते॒ मदं॑ गृणीमसि॒ वृष॑णं पृ॒त्सु सा॑स॒हिम् । उ॒ लो॒क॒कृ॒त्नुम॑द्रिवो हरि॒श्रिय॑म् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे वज्रधारी इंद्र! हम तुम्हारे अभिलाषापूरक, युद्धों में शत्रुओं को हराने वाले, स्थान बनाने वाले एवं हरि नामक घोड़ों द्वारा सेवायोग्य साहस की प्रशंसा करते हैं. (४)
EN English Translation
O Vajradhari Indra! We admire your wishful courage, defeating enemies in wars, making space and serving horses called Hari. (4)
येन॒ ज्योतीं॑ष्या॒यवे॒ मन॑वे च वि॒वेदि॑थ । म॒न्दा॒नो अ॒स्य ब॒र्हिषो॒ वि रा॑जसि ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुमने जिस मद के कारण आयु एवं मनु के हेतु प्रकाशपिंडों को दीप्त किया था, उसी मद से प्रसन्न होकर तुम इस विशाल यज्ञ के कर्ता के रूप में सुशोभित हो. (५)
EN English Translation
O Indra! Pleased with the item for which you illuminated the light-bodies for age and Manu, you are adorned as the doer of this great yajna. (5)
तद॒द्या चि॑त्त उ॒क्थिनोऽनु॑ ष्टुवन्ति पू॒र्वथा॑ । वृष॑पत्नीर॒पो ज॑या दि॒वेदि॑वे ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! स्तोता पहले के समान आज भी तुम्हारी स्तुति करते हैं. तुम उस जल को प्रतिदिन स्वायत्त करो, जिसके स्वामी बादल हैं. (६)
EN English Translation
O Indra! The Psalms praise you even today, as before. You autonomous every day the water whose owner is the clouds. (6)
तव॒ त्यदि॑न्द्रि॒यं बृ॒हत्तव॒ शुष्म॑मु॒त क्रतु॑म् । वज्रं॑ शिशाति धि॒षणा॒ वरे॑ण्यम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! यह स्तुति तुम्हारे बल को विस्तृत करती है. तुम्हारा बल तुम्हारे कर्मो एवं वज्र को तेज करता है. (७)
EN English Translation
O Indra! This praise broadens your strength. Your strength accelerates your deeds and thunderbolts. (7)
तव॒ द्यौरि॑न्द्र॒ पौंस्यं॑ पृथि॒वी व॑र्धति॒ श्रवः॑ । त्वामापः॒ पर्व॑तासश्च हिन्विरे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! स्वर्गलोक तुम्हारी शक्ति और धरती तुम्हारा यश बढ़ाती है. पर्वत एवं अंतरिक्ष तुम्हें प्रसन्न करते हैं. (८)
EN English Translation
O Indra! Paradise increases your power and earth your glory. Mountains and space please you. (8)
त्वां विष्णु॑र्बृ॒हन्क्षयो॑ मि॒त्रो गृ॑णाति॒ वरु॑णः । त्वां शर्धो॑ मद॒त्यनु॒ मारु॑तम् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! महान् व निवासस्थान देने वाले विष्णु, मित्र एवं वरुण तुम्हारी स्तुति करते हैं. मरुतों की शक्ति तुम्हारे मद के पश्चात् मत्त होती है. (९)
EN English Translation
O Indra! Vishnu, friends and Varuna, who give the great abode, praise you. The power of the maruts is after your item. (9)
त्वं वृषा॒ जना॑नां॒ मंहि॑ष्ठ इन्द्र जज्ञिषे । स॒त्रा विश्वा॑ स्वप॒त्यानि॑ दधिषे ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! तुम अभिलाषापूरक एवं मानव में अतिशय महान् बनकर जन्म लेते हो. तुम शोभन संतान के साथ समस्त धन दान हेतु धारण करते हो. (१०)
EN English Translation
O Indra! You are born as a wisher and a great man. You wear all the money with the shobhan child for charity. (10)
स॒त्रा त्वं पु॑रुष्टुत॒ँ एको॑ वृ॒त्राणि॑ तोशसे । नान्य इन्द्रा॒त्कर॑णं॒ भूय॑ इन्वति ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बहुतों द्वारा स्तुत इंद्र! तुम अकेले ही महान् शत्रुओं को नष्ट करते हो. इंद्र के अतिरिक्त कोई भी वध आदि नहीं कर सकता. (११)
EN English Translation
O Indra praised by many! You alone are great and slayer of enemies. Except Indra, no one can slay. (11)
यदि॑न्द्र मन्म॒शस्त्वा॒ नाना॒ हव॑न्त ऊ॒तये॑ । अ॒स्माके॑भि॒र्नृभि॒रत्रा॒ स्व॑र्जय ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! जिस युद्ध में रक्षा के लिए अनेक प्रकार से तुम्हारी स्तुति की जाती है, हमारे स्तोताओं द्वारा उस युद्ध में बुलाए जाने पर शत्रुओं को जीतो. (१२)
EN English Translation
O Indra! In the war in which you are praised in many ways for defense, win the enemies when our hymns call them into that war. (12)
अरं॒ क्षया॑य नो म॒हे विश्वा॑ रू॒पाण्या॑वि॒शन् । इन्द्रं॒ जैत्रा॑य हर्षया॒ शची॒पति॑म् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्तोता! हमारे विशाल घर के लिए इंद्र के व्याप्त रूप की स्तुति करो एवं विजयप्रद धन पाने के लिए शक्तिशाली इंद्र की प्रशंसा करो. (१३)
EN English Translation
This is the hymn! Praise the prevailing form of Indra for our vast house and praise the mighty Indra for getting the victorious wealth. (13)