Popular:
सामवेद

Chapter / Prapathak 12 • Dashati / Sukta 3

Samaveda (सामवेद)

सामवेद • प्रपाठक / अध्याय 12

Chapter / Prapathak 12 • Dashati / Sukta 3

12 Mantras Loaded
Mantra 12.3.1

तव श्रियो वर्ष्यस्येव विद्युतोग्नेश्चिकित्र उषसामिवेतयः । यदोषधीरभिसृष्टो वनानि च परि स्वयं चिनुषे अन्नमासनि ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! जब हम अन्न और वनस्पतियों को आप के मुंह में डालते हैं, उस समय आप की लपटें वर्षा के समय चमकने वाली बिजली और उषा के प्रकाश की तरह दृष्टिगोचर होती हैं. (१)

EN English Translation

O agni! When we put food and vegetation in your mouth, at that time your flames are visible like the light of lightning and usha shining at the time of rain. (1)

Mantra 12.3.2

वातोपजूत इषितो वशाँ अनु तृषु यदन्ना वेविषद्वितिष्ठसे । आ ते यतन्ते रथ्यो३ यथा पृथक्षर्धाँस्यग्ने अजरस्य धक्षतः ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! हवा से हिलने पर आप वनस्पतियों के पीछे जा कर उसे चारों ओर से आवृत्त कर (घेर) लेते हैं, उस समय आप को बढ़ते हुए देख कर ऐसा लगता है—मानो रथ पर चढ़ कर कोई शूरवीर सब कुछ नष्ट (शत्रुओं का) करने के लिए आगे बढ़ रहा हो. (२)

EN English Translation

O agni! When you move from the wind, you go behind the vegetation and surround it from all sides, at that time seeing you growing, it seems as if a knight is moving forward to destroy everything (of the enemies) by climbing on the chariot. (2)

Mantra 12.3.3

मेधाकारं विदथस्य प्रसाधनमग्निँ होतारं परिभूतरं मतिम् । त्वामर्भस्य हविषः समानमित्तवां महो वृणते नान्यं त्वत् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि! आप बुद्धि को बढ़ाते हैं. आप यज्ञ के प्रसाधन (शृंगार) हैं. आप विशाल आकार के हैं. हम होता हवि स्वीकार करने के लिए एक स्वर से आप के अलावा किसी और का आह्वान नहीं कर रहे हैं. (३)

EN English Translation

O agni! You increase intelligence. You are the toiletries of the yajna. You are of huge size. We would accept Havi to invoke none other than you by one voice. (3)

Mantra 12.3.4

पुरूरुणा चिद्ध्यस्त्यवो नूनं वां वरुण । मित्र वँसि वाँ सुमतिम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सूर्य! हे वरुण! आप पर्याप्त साधनों वाले हैं. आप अपनी सुमति हमें प्राप्त कराने की कृपा कीजिए. हम आप के मित्र हो जाएं. (४)

EN English Translation

O sun! O Varuna! You have enough means. Please please get us your consent. Let us be your friends. (4)

Mantra 12.3.5

ता वाँ सम्यगद्रुह्वाणेषमश्याम धाम च । वयं वां मित्रा स्याम ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सूर्य! हे वरुण! आप दोनों देव अद्वेषी हैं. हम आप की सम्यकू रूप से उपासना करते हैं. हम आप दोनों के मित्र हो जाएं. (५)

EN English Translation

O sun! O Varuna! Both of you are dev atheists. We worship you properly. Let us be friends of both of you. (5)

Mantra 12.3.6

पातं नो मित्रा पायुभिरुत त्रायेथाँ सुत्रात्रा । साह्याम दस्यूं तनूभिः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मित्र! हे वरुण! आप अपने रक्षासाधनों से हमारी रक्षा कीजिए. आप की कृपा से हम अपने शरीर द्वारा शत्रुओं को नष्ट कर सकें. (६)

EN English Translation

Hey friend! O Varuna! You protect us with your defence tools. By your grace, we can destroy enemies through our body. (6)

Mantra 12.3.7

उत्तिष्ठन्नोजसा सह पीत्वा शिप्रे अवेपयः । सोममिन्द्र चमूसुतम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप ओज के साथ उठिए. आप अपनी ठोड़ी को ऊपर उठाइए. आप युद्ध में स्फूर्ति दिखाने के लिए इस सोमरस को पीजिए. (७)

EN English Translation

O Indra! You get up with oz. Raise your chin. You drink this somerus to show energy in war. (7)

Mantra 12.3.8

अनु त्वा रोदसी उभे स्पर्धमानमददेताम् । इन्द्र यद्दस्युहाभवः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आप स्वर्गलोक और पृथ्वीलोक दोनों के लिए आनंददायी हैं. आप दस्युओं के प्रति प्रतिस्पर्धा रखते हैं. आप दस्युओं का नाश करते हैं. (८)

EN English Translation

O Indra! You are blissful to both heaven and earth. You have competition against bandits. You destroy bandits. (8)

Mantra 12.3.9

वाचमष्टापदीमहं नवस्रक्तिमृतावृधम् । इन्द्रात्परितन्वं ममे ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! अमृत की बढ़ोतरी करने वाली नई कल्पनाओं से परिपूर्ण, आठ पदों वाली स्तुति स्वीकार करने की कृपा कीजिए. (९)

EN English Translation

O Indra! Please accept the praise of eight verses, full of new fantasies that increase nectar. (9)

Mantra 12.3.10

इन्द्राग्नी युवामिमे३ऽभि स्तोमा अनूषत । पिबतँ शम्भुवा सुतम् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हे अग्नि! हम यजमान आप दोनों देवताओं की उपासना करते हैं. आप दोनों सोमरस पीजिए. (१०)

EN English Translation

O Indra! O agni! We hosts worship both of you gods. You both drink somers. (10)

Mantra 12.3.11

या वाँ सन्ति पुरुस्पृहो नियुतो दाशुषे नरा । इन्द्राग्नी ताभिरा गतम् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हे अग्नि! यजमान की आप के प्रति स्पृहा (चाहना) है. आप शीघ्र ही हवि पाने के लिए अपने गतिशील साधनों से हमारे पास पधारने की कृपा कीजिए और दान देने वालों की सहायता कीजिए. (११)

EN English Translation

O Indra! O agni! The host has a desire for you. Please come to us with your dynamic means to get a boost soon and help the donors. (11)

Mantra 12.3.12

ताभिरा गच्छतं नरोपेदँ सवनँ सुतम् । इन्द्राग्नी सोमपीतये ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! हे अग्नि! आप अपने उन गतिशील साधनों से मनुष्यों के पास पधारने की कृपा कीजिए. आप दोनों सोमरस पीने के लिए पधारिए. (१२)

EN English Translation

O Indra! O agni! Please come to humans with those dynamic means of yours. You both come to drink somers. (12)

卐 HinduText AI