Chapter / Prapathak 12 • Dashati / Sukta 7
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 12 • Dashati / Sukta 7
आ ते अग्न इधीमहि द्युमन्तं देवाजरम् । युद्ध स्या ते पनीयसी समिद्दीदयति द्यवीषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप अजर हैं. हम समिधाओं से आप को प्रदीप्त करते हैं. आप के प्रकाश से स्वर्गलोक ह्युतिमान होता है. आप यजमानों को भरपूर धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (१)
EN English Translation
O agni! You are ajar. We illuminate you with committees. Heaven is illuminated by your light. Please provide plenty of money to the hosts. (1)
आ ते अग्न ऋचा हविः शुक्रस्य ज्योतिषस्पते । सुश्चन्द्र दस्म विश्पते हव्यवाट्तुभ्यँ हूयत इषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप विश्वपालक, शत्रुनाशक, प्रकाशक, हविवाहक व आनंदवर्दधक हैं. यजमान स्तुतियां पढ़ते हुए आप को आहुति प्रदान करते हैं. आप यजमानों को भरपूर धन प्रदान करने की कृपा कीजिए. (२)
EN English Translation
O agni! You are a globalist, destroyer, publisher, husband and anandvardhak. The hosts offer sacrifices to you while reciting praises. Please provide plenty of money to the hosts. (2)
ओभे सुश्चन्द्र विश्पते दर्वी श्रीणीष आसनि । उतो न उत्पुपूर्या उक्थेषु शवसस्पत इषँ स्तोतृभ्य आ भर ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप प्रजापालक, शक्तिमान और प्रकाशित हैं. आहुति देते समय मुख्य पात्र आप के मुख तक पहुंच जाते हैं. उपासक हवि भेंट कर के आप को प्रसन्न करना चाहते हैं. आप यजमानों को भरपूर वैभव प्रदान करने की कृपा कीजिए. (३)
EN English Translation
O agni! You are prajapalak, shaktimaan and prakash. While offering sacrifices, the main characters reach your mouth. The worshippers want to please you by offering havi. Please give full glory to the hosts. (3)
इन्द्राय साम गायत विप्राय बृहते बृहत् । ब्रह्माकृते विपश्चिते पनस्यवे ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे साम गायक ब्राह्मणो! इंद्र प्रशंसा के योग्य हैं. आप उन के लिए विस्तृत साममंत्र गाइए. इंद्र ज्ञानसाधक व उस के विस्तारक हैं. (४)
EN English Translation
O Saam singer Brahmins! Indra deserves praise. You sing elaborate samantras for them. Indra is a knowledge seeker and an extension of it. (4)
त्वमिन्द्राभिभूरसि त्वँ सूर्यमरोचयः । विश्वकर्मा विश्वदेवो महाँ असि ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप विश्व (संपूर्ण संसार के देव) और विश्वकर्मा (विश्व के संपूर्ण कार्य करने वाले) हैं. आप सूर्य को चमकाते हैं. आप की भूरिभूरि प्रशंसा की जाती है. (५)
EN English Translation
O Indra! You are vishwa (god of the whole world) and Vishwakarma (the complete work of the world). You shine the sun. You are admired. (5)
विभ्राजं ज्योतिषा त्व३रगच्छो रोचनं दिवः । देवास्त इन्द्र सख्याय येमिरे ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप प्रकाश से चमकते हुए सुशोभित होते हैं. आप स्वर्गलोक को भी प्रकाशित करते हैं. सभी देवगण आप के सखा होना चाहते हैं. कृपया आप पधारिए. (६)
EN English Translation
O Indra! You are adorned with light. You also illuminate heaven. All the gods want to be your friends. Please come. (6)
असावि सोम इन्द्र ते शविष्ठ धृष्णवा गहि । आ त्वा पृणक्त्विन्द्रियँ रजः सूर्यो न रश्मिभिः ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप शत्रुओं को हराते हैं. आप सामर्थ्यवान हैं. आप पधारने की कृपा कीजिए. आप के लिए सोमरस भेंट किया गया है. आप हमारे यज्ञ को पधार कर उसी प्रकार प्रकाशित कीजिए, जिस प्रकार सूर्य अपनी किरणों से अंतरिक्षलोक को प्रकाशित करते हैं. (७)
EN English Translation
O Indra! You defeat enemies. You are powerful. Please come. Somers has been gifted to you. You come and illuminate our yajna in the same way as the sun illuminates the space world with its rays. (7)
आ तिष्ठ वृत्रहन्रथं युक्ता ते ब्रह्मणा हरी । अर्वाचीनँ सु ते मनो ग्रावा कृणोतु वग्नुना ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप वृत्रहंता हैं. आप के रथ में घोड़े (मंत्रों द्वारा) जोड़ दिए गए हैं. आप उस रथ में विराजिए, आइए और बैठिए. सोम को कूटते हुए पत्थरों की आवाजें आप के मन को आकर्षित करने में समर्थ हो सकें. (८)
EN English Translation
O Indra! You are a great man. Horses (by mantras) have been added to your chariot. You sit in that chariot, come and sit down. The sounds of stones crushing Soma may be able to attract your mind. (8)
इन्द्रमिद्धरी वहतोऽप्रतिधृष्टशवसम् । ऋषीणाँ सुष्टुतीरुप यज्ञं च मानुषाणाम् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे इंद्र! आप अपराजित हैं और सदैव शत्रुओं को हराते हैं. आप के घोड़े आप को यज्ञ स्थान तक पहुंचाने की कृपा करें. मनुष्यों के इस यज्ञ में ऋषि लोग स्तुतियां गा रहे हैं. (९)
EN English Translation
O Indra! You are undefeated and always defeat enemies. Please your horses to take you to the yagna place. In this yajna of humans, sages are singing praises. (9)