Chapter / Prapathak 20 • Dashati / Sukta 3
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 20 • Dashati / Sukta 3
देवो वो द्रविणोदाः पूर्णां विवष्ट्वासिचम् । उद्वा सिञ्चध्वमुप वा पृणध्वमादिद्वो देव ओहते ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! धनदाता अग्नि को घी और सोमरस से सींचिए. उन्हें पूरी हवि दीजिए. वे आप का पालनपोषण करने वाले हैं. (१)
EN English Translation
O hosts! Irrigate the money-giver agni with ghee and somerus. Give them full respect. They are going to nurture you. (1)
तँ होतारमध्वरस्य प्रचेतसं वह्निं देवा अकृण्वत । दधाति रत्नं विधते सुवीर्यमग्निर्जनाय दाशुषे ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
देवताओं ने श्रेष्ठ बुद्धिमान अग्नि को अपना होता बनाया है. वे हवि से हवन करते हैं, यजमान के लिए रत्न धारते हैं, अच्छी संतान देते हैं, दानदाता यजमान को शक्ति प्रदान करते हैं. (२)
EN English Translation
The gods have made the best intelligent agni their own. They perform havan with havi, hold gems for the host, give good children, give strength to the donor host. (2)
अदर्शि गातुवित्तमो यस्मिन्व्रतान्यादधुः । उपोषु जातमार्यस्य वर्धनमग्निं नक्षन्तु नो गिरः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि में यजमान व्रत धारण करते हैं. अग्ने श्रेष्ठ पथप्रदर्शक हैं. वे श्रेष्ठ पथ दिखाते हैं. अग्नि आयों की बढ़ोतरी चाहते हैं. अग्नि को हमारी वाणी प्राप्त हो. (३)
EN English Translation
In the agni, the hosts observe fast. You are the best guide. They show the best path. Want to increase agni incomes. May agni receive our voice. (3)
यस्माद्रेजन्त कृष्टयश्चर्कृत्यानि कृण्वतः । सहस्रसां मेधसाताविव त्मनाग्निं धीभिर्नमस्यत ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे यजमानो! आप बुद्धिपूर्वक अग्नि को नमन कीजिए. आप हजारों बुद्धिपूर्वक कार्यो से उन की उपासना कीजिए, जिस से अग्नि कर्तव्यपरायण यजमानों के लिए शत्रुपक्ष को बहुत पीड़ित कर सकें. (४)
EN English Translation
O hosts! You bow down to agni wisely. Worship them with thousands of wise deeds, so that the agni can cause a lot of suffering to the enemy for the dutiful hosts. (4)
प्र दैवोदासो अग्निर्देव इन्द्रो न मज्मना । अनु मातरं पृथिवीं वि वावृते तस्थौ नाकस्य शर्मणि ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि उत्कृष्ट स्वर्गलोक में निवास करते हैं. वे इंद्र जैसी सामर्थ्य वाले हैं. वे पृथ्वी माता पर श्रेष्ठ यज्ञ कार्य पूर्ण कराते हैं. वे स्वर्गिक सुख प्रदान करते हैं. (५)
EN English Translation
Agni resides in the excellent paradise. He is as powerful as Indra. They complete the best yajna work on Mother Earth. They provide heavenly happiness. (5)
अग्न आयूँषि पवसे आसुवोर्जमिषं च नः । आरे बाधस्व दुच्छुनाम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप हमें दीर्घायु बनाइए. आप हमें श्रेष्ठ अन्न, बल दीजिए. आप दुष्टों को बाधित कीजिए. (६)
EN English Translation
O agni! You make us longevity. You give us the best food, the strength. You obstruct the wicked. (6)
अग्निरृषिः पवमानः पाञ्चजन्यः पुरोहितः । तमीमहे महागयम् ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
अग्नि ऋषि हैं. वे पवित्र, पुरोहित, पंच व सर्वद्रष्टा हैं. हम उन के गुण गाते हैं. (७)
EN English Translation
Agni is a sage. He is holy, priest, panch and all-perishta. We sing the virtues of them. (7)
अग्ने पवस्व स्वपा अस्मे वर्चः सुवीर्यम् । दधद्रयिं मयि योषम् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप पोषक अन्न व धन धारण करिए. आप हमें शक्ति व श्रेष्ठ संतान दीजिए और पवित्र बनाइए. (८)
EN English Translation
O agni! You should wear nutritious food and wealth. You give us strength and superior children and make us pure. (8)
अग्ने पावक रोचिषा मन्द्रया देव जिह्वया । आ देवान्वक्षि यक्षि च ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप पवित्र एवं देवताओं को खुश रखने वाले हैं. आप अपनी जिह्वाओं (लपटों) से देवताओं को बुलाइए और देवताओं के लिए यज्ञ कराइए. (९)
EN English Translation
O agni! You are holy and keep the gods happy. You call the gods with your tongues (flames) and perform yagna for the gods. (9)
तं त्वा घृतस्नवीमहे चित्रभानो स्वर्दृशम् । देवाँ आ वीतये वह ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप सर्वद्रष्टा हैं. हम आप को घी से सींचते हैं. आप अदभुत हैं. हम आप से देवताओं का आह्वान करने के लिए निवेदन करते हैं. (१०)
EN English Translation
O agni! You are the all-perishta. We water you with ghee. You are amazing. We request you to invoke the gods. (10)
वीतिहोत्रं त्वा कवे द्युमन्तँ समिधीमहि । अग्ने बृहन्तमध्वरे ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! आप बुद्धिमान, यञ्ञप्रेमी हैं और ह्युतिमान हैं. हम विशाल यज्ञ में आप को समिधाओं से प्रज्वलित करते हैं. (११)
EN English Translation
O agni! You are intelligent, loving and humble. We ignite you with samidhas in a huge yajna. (11)