Chapter / Prapathak 5 • Dashati / Sukta 9
Samaveda (सामवेद)
Samaveda Quick Jump
Navigate to any Chapter / Prapathak or Mantra
Chapter / Prapathak 5 • Dashati / Sukta 9
अभि प्रियाणि पवते चनोहितो नामानि यह्वो अधि येषु वर्धते । आ सूर्यस्य बृहतो बृहन्नधि रथं विष्वञ्चमरुहद्विचक्षणः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप दिव्य दृष्टि वाले हैं. सूर्य का रथ सब जगह जा सकता है. आप उस रथ पर विराजमान होते हैं और सारे संसार को देखते हैं. आप प्रिय जल में मिलते हैं एवं अन्नों को बढ़ाते हैं. आप व्यापक होते हुए बहते हैं. (१)
EN English Translation
O Mon! You are divinely visible. The chariot of the sun can go everywhere. You sit on that chariot and see the whole world. You meet in the beloved water and increase the grains. You flow wider. (1)
अचोदसो नो धन्वन्त्विन्दवः प्र स्वानासो बृहद्देवेषु हरयः । वि चिदश्नाना इषयो अरातयोऽर्यो नः सन्तु सनिषन्तु नो धियः ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप दूसरों से प्रेरित नहीं होते. आप का रस हरा है. आप को विधिवत निचोड़ा जाता है. आप हमारे यज्ञ में पधारिए. आप यज्ञ और यजमान के दुश्मन तथा दान न देने वाले लोगों को अन्न की इच्छा होने पर भी अन्न, धन मत दीजिए. हमारी प्रार्थनाएं जिनजिन देवताओं के लिए हैं, वे उनउन देवताओं तक पहुंचें. (२)
EN English Translation
O Mon! You are not inspired by others. Your juice is green. You are duly squeezed. You come to our yajna. Do not give food, money to the enemies of yajna and host and people who do not donate even if they want food. Let our prayers reach out to the gods for whom we are. (2)
एष प्र कोशे मधुमाँ अचिक्रददिन्द्रस्य वज्रो वपुषो वपुष्टमः । अभ्यॄ३तस्य सुदुघा घृतश्चुतो वाश्रा अर्षन्ति पयसा च घेनवः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप का रस इंद्र के वज्र की भांति बहुत ही बलवान और मीठा है. यह रस ध्वनि करता हुआ द्रोणकलश में प्रवेश करे. सोमरस की धाराएं फलों को मधुर बनाने वाली, जल बरसाने वाली व दुधारू गायों के समान आवाज करने वाली हैं. (३)
EN English Translation
O Mon! Your juice is very strong and sweet like Indra's thunderbolt. This juice should make a sound and enter the dronakalsh. The streams of Someras are sweet to make fruits sweet, rain water and make a sound like milch cows. (3)
प्रो अयासीदिन्दुरिन्द्रस्य निष्कृतँ सखा सख्युर्न प्र मिनाति सङ्गिरम् । मर्य इव युवतिभिः समर्षति सोमः कलशे शतयामना पथा ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
यह सोमरस इंद्र के पेट में पहुंचता है. मित्र की तरह सोम इंद्र को किसी भी प्रकार का कोई कष्ट नहीं देते. युवक जैसे युवतियों के साथ घुलमिल कर रहता है, वैसे ही सोमरस जल के साथ घुलमिल कर रहता है. वह छलनी के अनेक छेदों से छनछन कर मटके में जाता है. (४)
EN English Translation
This somerus reaches Indra's stomach. Like a friend, Som does not give any kind of trouble to Indra. Just as the young man mixes with young women, so Someras mixes with water. He filters through many holes of the sieve and goes to the pot. (4)
धर्ता दिवः पवते कृत्व्यो रसो दक्षो देवानामनुमाद्यो नृभिः । हरिः सृजानो अत्यो न सत्वभिर्वृथा पाजाँसि कृणुषे नदीष्वा ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
सोमरस सब को धारण कर सकता है. यह कर्म करने वाला और देवताओं की शक्ति बढ़ाने वाला है. यह छनछन कर घड़े में प्रवेश करता है. शक्तिशाली यजमान इस को निचोड़ते हैं. यह शक्तिशाली घोड़े की तरह वेग से नदियों के जल में स्वयं को मिला लेता है. (५)
EN English Translation
Someras can hold everyone. It is a deed and enhancer the power of the gods. It enters the pitcher by filtering. Powerful hosts squeeze this. It can absorb itself in the waters of rivers like a powerful horse. (5)
वृषा मतीनां पवते विचक्षणः सोमो अह्नां प्रतरीतोषसां दिवः । प्राणा सिन्धूनां कलशाँ अचिक्रददिन्द्रस्य हार्द्याविशन्मनीषिभिः ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम सब की इच्छा पूरी करने वाले, विशेष कृपा दृष्टि रखने वाले, उषा और सूर्य की शक्ति बढ़ाने वाले हैं. विद्वान् यजमान इसे छानते है. नदियों का जल मिला कर इसे तैयार किया गया है. इंद्र के पेट में पहुंचने के लिए यह शब्द करता हुआ घड़े में प्रवेश करता है. (६)
EN English Translation
Soma is the one who fulfills everyone's wish, has special grace, enhances the power of Usha and Sun. Scholars filter it out. It has been prepared by mixing the water of the rivers. To reach Indra's stomach, this word enters the pitcher. (6)
त्रिरस्मै सप्त धेनवो दुदुह्रिरे सत्यामाशिरं परमे व्योमनि । चत्वार्यन्या भुवनानि निर्णिजे चारूणि चक्रे यदृतैरवर्धत ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
सोम श्रेष्ठ यज्ञ में निवास करने वाले हैं. इन के लिए इक्कीस गाएं नियमित रूप से शुद्ध दूध देती हैं. चारों लोकों के जल, शुद्ध दूध होने के लिए कल्याणकारी रूप से बहते हैं. (७)
EN English Translation
Som is going to reside in the best yajna. Twenty-one cows regularly give pure milk for these. The waters of the four worlds flow welfarely to be pure milk. (7)
इन्द्राय सोम सुषुतः परि स्रवापामीवा भवतु रक्षसा सह । मा ते रसस्य मत्सत द्वयाविनो द्रविणस्वन्त इह सन्त्विन्दवः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! भलीभांति आप का रस निकाला जाता है. आप को इंद्र के लिए तैयार किया गया है. रोग और राक्षस आप के पास न फटकें. जो पापी लोग झूठा और सच्चा दोनों तरह का व्यवहार करते हैं, उन पर आप की कृपा न हो. आप हमें इस यज्ञ में धन प्रदान कीजिए. (८)
EN English Translation
O Mon! Your juice is extracted well. You have been prepared for Indra. Don't let disease and monsters burst near you. Sinful people who behave both falsely and truthfully should not be blessed by you. You give us money in this yajna. (8)
असावि सोमो अरुषो वृषा हरी राजेव दस्मो अभि गा अचिक्रदत् । पुनानो वारमत्येष्यव्ययँ श्येनो न योनिं घृतवन्तमासदत् ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
सोमरस प्रकाशमान, शक्तिवर्धक और हरा है. वह राजा के समान सुंदर और देखने योग्य है. गाय का दूध मिलाने और छानने के समय यह आवाज करता है. भेड़ों के बालों से बनी छलनी से छान कर इसे साफ किया जाता है. यह जलमय है. श्येन पक्षी के समान यह घड़े में स्थित रहता है. (९)
EN English Translation
Somerus is bright, powerful and green. He is as beautiful and observable as the king. It makes a sound when adding and filtering cow's milk. It is filtered with a sieve made of sheep's hair and cleaned. It's watery. Like the Shyen bird, it is located in the pitcher. (9)
प्र देवमच्छा मधुमन्त इन्दवोऽसिष्यदन्त गाव आ न धेनवः । बर्हिषदो वचनावन्त ऊधभिः परिस्रुतमुस्रिया निर्णिजं धिरे ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
सोमरस मीठा है. इसे देवताओं के लिए तैयार किया जाता है. दुधारू गाएं जैसे अपने बछड़ों के पास जाती हैं, वैसे ही सोमरस कलश में जाता है. यज्ञ मंडप में गाएं इंद्र के लिए अपने स्तनों से टपकने वाले दूध में सोमरस धारण करती हैं. (१०)
EN English Translation
Someras is sweet. It is prepared for the gods. Just as milch cows go to their calves, someras goes to the urn. In the Yajna Mandap, the cows wear someras in the milk dripping from their breasts for Indra. (10)
अञ्जते व्यञ्जते समञ्जते क्रतुँ रिहन्ति मघ्वाभ्यञ्जते । सिन्धोरुऽच्छ्वासे पतयन्तमुक्षणँ हिरण्यपावाः पशुमप्सु गृभ्णते ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
यजमान सोमरस में गाय के दूध को एकमेक कर के मिलाते हैं. देवतागण सोमरस का आनंद लेते हैं. यजमान इस सोमरस में गाय का घी और शहद मिलाते हैं. नदी के जल में रहने वाले सोम को सोने से शुद्ध कर के चमकाया जाता है. (११)
EN English Translation
The host mixes cow's milk together in Someras. The gods enjoy Someras. The hosts add cow's ghee and honey to this somerasa. Som, who lives in the water of the river, is purified with gold and brightened. (11)
पवित्रं ते विततं ब्रह्मणस्पते प्रभुर्गात्राणि पर्येषि विश्वतः । अतप्ततनूर्न तदामो अश्नुते शृतास इद्वहन्तः सं तदाशत ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! आप ज्ञान के स्वामी हैं. आप अपने पवित्र अंगों से सर्वव्यापक व सामर्थ्यवान हैं. आप पीने वाले को बल (स्फूर्ति) देते हैं. जिस ने तप, व्रत आदि से अपने को नहीं तपाया, उस पर आप कृपा नहीं करते. तपाने या परिपक्व होने के बाद ही उपासक यजमान पर आप की कृपा होती है. (१२)
EN English Translation
O Mon! You are the master of knowledge. You are omnipresent and powerful with your sacred organs. You give strength to the drinker. You do not bless the one who did not heat himself with penance, fasting, etc. You are blessed only after heating or maturing. (12)