Popular:
ऋग्वेद

Mandal 1 • Sukta 117

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 1

Mandal 1 • Sukta 117

25 Mantras Loaded
Mantra 1.117.1

मध्वः॒ सोम॑स्याश्विना॒ मदा॑य प्र॒त्नो होता वि॑वासते वाम् । ब॒र्हिष्म॑ती रा॒तिर्विश्रि॑ता॒ गीरि॒षा या॑तं नास॒त्योप॒ वाजैः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! तुम्हारा पुराना होता तुम्हारी प्रसन्नता के लिए मधुर सोमरस से तुम्हारी सेवा करता है. ऋत्विजों द्वारा स्तुति के साथ ही कुशों पर हव्य रखा गया है. हमारे लिए देवबल और अन्न के साथ हमारे यहां आओ. (१)

EN English Translation

O aschinikumaro! Your old being serves you with sweet somras for your happiness. Along with praise by the Ritvijas, the kushas have been placed on the havya. Come to us with god and food. (1)

Mantra 1.117.2

यो वा॑मश्विना॒ मन॑सो॒ जवी॑या॒न्रथः॒ स्वश्वो॒ विश॑ आ॒जिगा॑ति । येन॒ गच्छ॑थः सु॒कृतो॑ दुरो॒णं तेन॑ नरा व॒र्तिर॒स्मभ्यं॑ यातम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! मन से भी अधिक तीव्रगामी एवं सुंदर घोड़ों वाला तुम्हारा जो रथ प्रजाओं की ओर जाता है तथा जिससे तुम सुंदर यज्ञ करने वाले लोगों के घर जाते हो, हे नेताओ! तुम उसी रथ द्वारा हमारे समीप आओ. (२)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Your chariot, with more intense and beautiful horses than the mind, which leads to the people and from which you go to the houses of those who perform beautiful yajna, O leaders! You come to us by the same chariot. (2)

Mantra 1.117.3

ऋषिं॑ नरा॒वंह॑सः॒ पाञ्च॑जन्यमृ॒बीसा॒दत्रिं॑ मुञ्चथो ग॒णेन॑ । मि॒नन्ता॒ दस्यो॒रशि॑वस्य मा॒या अ॑नुपू॒र्वं वृ॑षणा चो॒दय॑न्ता ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे नेता एवं कामवर्षक अश्विनीकुमारो! तुमने पांच जनों द्वारा पूजित अत्रि को शतद्वार यंत्रगृह की पाप रूप तुषानल से पुत्र-पौत्रों सहित छुड़ाया था. इसके लिए तुमने शत्रुओं की हिंसा एवं दस्युओं की दुःखदायिनी माया का क्रमशः विनाश किया. (३)

EN English Translation

O leader and workman Ashwinikumaro! You rescued Atri, worshipped by five men, along with his sons and grandsons, from the sin form of the Shatdwara Yantragriha, Tushnal. For this, you have gradually destroyed the violence of the enemies and the grieving Maya of the bandits. (3)

Mantra 1.117.4

अश्वं॒ न गू॒ळ्हम॑श्विना दु॒रेवै॒रृषिं॑ नरा वृषणा रे॒भम॒प्सु । सं तं रि॑णीथो॒ विप्रु॑तं॒ दंसो॑भि॒र्न वां॑ जूर्यन्ति पू॒र्व्या कृ॒तानि॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे नेता एवं कामवर्षक अश्चिनीकुमारो! तुमने दुर्दात दस्युओं द्वारा कुएं के जल में डुबाए गए रेभ ऋषि को बाहर निकालकर उनका विकलांग शरीर घोड़े के समान अपनी दवाओं से ठीक किया था. तुम्हारे पूर्वकृत कार्य अभी पुराने नहीं हुए हैं. (४)

EN English Translation

O leader and worker Aschinikumaro! You took out the sage Rebh rishi, who was drowned in the water of the well by the dreaded bandits, and cured his disabled body with your medicines like a horse. Your predestined works are not yet out of date. (4)

Mantra 1.117.5

सु॒षु॒प्वांसं॒ न निरृ॑तेरु॒पस्थे॒ सूर्यं॒ न द॑स्रा॒ तम॑सि क्षि॒यन्त॑म् । शु॒भे रु॒क्मं न द॑र्श॒तं निखा॑त॒मुदू॑पथुरश्विना॒ वन्द॑नाय ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दर्शनीयो! तुमने धरती के ऊपर सोए हुए मनुष्य के समान पड़े हुए, कुएं में पड़ने वाले सूर्यबिंब के समान तेजस्वी एवं शोभन स्वर्ण निर्मित अलंकार के समान दर्शनीय कूपपतित वंदन ऋषि को बाहर निकाला था. (५)

EN English Translation

O you see! You brought out the sage, who was lying like a man sleeping on the earth, as bright as the sun's image falling in the well, and as a magnificent golden ornament. (5)

Mantra 1.117.6

तद्वां॑ नरा॒ शंस्यं॑ पज्रि॒येण॑ क॒क्षीव॑ता नासत्या॒ परि॑ज्मन् । श॒फादश्व॑स्य वा॒जिनो॒ जना॑य श॒तं कु॒म्भाँ अ॑सिञ्चतं॒ मधू॑नाम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे नेता रूप नासत्यो! अभीष्ट प्राप्ति के कारण कहे जाने वाले अनुष्ठान के समान ही मैं अंगिरावंशी कक्षीवान्‌ तुम्हारे यज्ञ की प्रतिज्ञा करता हूं. तुमने वेगवान्‌ घोड़ों के खुरों से निकले हुए मधु से अपेक्षित लोगों के लिए सैकड़ों घड़े भर दिए थे. (६)

EN English Translation

This is the leader! Just like the ritual called the cause of the desired attainment, I pledge to sacrifice your angiravanshi kambivan. You filled hundreds of pitchers for those who were expected of the honey coming out of the hooves of the horses. (6)

Mantra 1.117.7

यु॒वं न॑रा स्तुव॒ते कृ॑ष्णि॒याय॑ विष्णा॒प्वं॑ ददथु॒र्विश्व॑काय । घोषा॑यै चित्पितृ॒षदे॑ दुरो॒णे पतिं॒ जूर्य॑न्त्या अश्विनावदत्तम् ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे नेताओ! कृष्ण के पुत्र विश्वकाय ने तुम लोगों की स्तुति की तो तुमने उसके खोए हुए पुत्र विष्णायु को लाकर दे दिया. हे अश्चिनीकुमारो! कुष्ठ रोग के कारण पति को प्राप्त न करके अपने पिता के घर बैठी हुई एवं वृद्धावस्था को प्राप्त घोषा को तुमने पति प्रदान किया. (७)

EN English Translation

Hey leaders! Krishna's son Vishwakaya praised you, so you brought his lost son Vishnuyu and gave it to him. O aschinikumaro! You have given a husband to your father's house and who is sitting in your father's house and attaining old age, without getting a husband due to leprosy. (7)

Mantra 1.117.8

यु॒वं श्यावा॑य॒ रुश॑तीमदत्तं म॒हः क्षो॒णस्या॑श्विना॒ कण्वा॑य । प्र॒वाच्यं॒ तद्वृ॑षणा कृ॒तं वां॒ यन्ना॑र्ष॒दाय॒ श्रवो॑ अ॒ध्यध॑त्तम् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! तुमने कोढ़ी श्याव ऋषि को उज्ज्वल त्वचा वाली स्त्री प्रदान की एवं दृष्टिरहित होने के कारण चलने में अशक्त कण्व को तेजपूर्ण नेत्र दिए. हे कामवर्षको! तुमने नृषद के बहरे पुत्र को कान प्रदान किए. तुम्हारे ये कार्य प्रशंसा के योग्य हैं. (८)

EN English Translation

O aschinikumaro! You gave the sage the leper-shy sage a woman with bright skin and gave a sharp eye to the hapless ear to walk due to being visually impaired. O work years! You gave ear to the deaf son of the nation. These actions of yours are worthy of praise. (8)

Mantra 1.117.9

पु॒रू वर्पां॑स्यश्विना॒ दधा॑ना॒ नि पे॒दव॑ ऊहथुरा॒शुमश्व॑म् । स॒ह॒स्र॒सां वा॒जिन॒मप्र॑तीतमहि॒हनं॑ श्रव॒स्यं१॒॑ तरु॑त्रम् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे बहुरूपधारी अश्चिनीकुमारो! तुमने पेदु ऋषि को शीघ्रगामी सहस्र संख्या वाले धन का दाता, बलवान्‌, शत्रुओं द्वारा जीतने में अशक्य, शन्रुहंता, स्तुतिपात्र एवं रक्षक अश्व दिया था. (९)

EN English Translation

O polymorphic aschinikumaro! You gave the sage Pedu the giver of wealth, the giver of the fast-moving millennium, the power, the ashkya, the devil, the protector, and the protector of the enemies. (9)

Mantra 1.117.10

ए॒तानि॑ वां श्रव॒स्या॑ सुदानू॒ ब्रह्मा॑ङ्गू॒षं सद॑नं॒ रोद॑स्योः । यद्वां॑ प॒ज्रासो॑ अश्विना॒ हव॑न्ते या॒तमि॒षा च॑ वि॒दुषे॑ च॒ वाज॑म् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शोभनदानशील अश्चिनीकुमारो! तुम्हारे वीर-कार्य सबके जानने योग्य हैं. धरती और आकाश के रूप में वर्तमान तुम दोनों की स्तुति प्रसन्नतादायक एवं घोषणा करने योग्य है. अंगिरागोत्रीय यजमान तुम्हें जब-जब बुलावें, तब-तब देने योग्य अन्न लेकर आओ एवं तुम्हारी स्तुति जानने वाले मुझको बल प्रदान करो. (१०)

EN English Translation

This is a beautiful aschinikumaro! Your heroic deeds are worth knowing for all. The praise of both of you as the present as the earth and the sky is pleasant and worthy of declaration. Whenever the Angiragothri hosts call you, bring you enough food, and give me strength to those who know your praise. (10)

Mantra 1.117.11

सू॒नोर्माने॑नाश्विना गृणा॒ना वाजं॒ विप्रा॑य भुरणा॒ रद॑न्ता । अ॒गस्त्ये॒ ब्रह्म॑णा वावृधा॒ना सं वि॒श्पलां॑ नासत्यारिणीतम् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पोषणकर्ता एवं सत्य स्वभाव वाले अश्चिनीकुमारो! तुमने कुंभ से उत्पन्न अगस्त्य ऋषि की स्तुतियों का विषय बनकर मेधावी भरद्वाज ऋषि को अन्न दिया एवं मंत्रों से वृद्धि पाकर तुमने विश्पला की जंघा को तोड़ा. (११)

EN English Translation

O nourisher and true-natured Aschinikumaro! You have become the subject of praises of sage Agastya born out of Aquarius and gave food to the meritorious Bharadwaja sage and by getting the increase from the mantras, you broke the thigh of Vishpala. (11)

Mantra 1.117.12

कुह॒ यान्ता॑ सुष्टु॒तिं का॒व्यस्य॒ दिवो॑ नपाता वृषणा शयु॒त्रा । हिर॑ण्यस्येव क॒लशं॒ निखा॑त॒मुदू॑पथुर्दश॒मे अ॑श्वि॒नाह॑न् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सूर्यपुत्र एवं कामवर्षक अश्चिनीकुमारो! तुम किस निवासस्थान में वर्तमान काव्य की शोभन स्तुति सुनने जाते हो? जिस प्रकार सोने से भरे एवं धरती में गड़े कलश को कोई जानकार ही निकालता है, उसी प्रकार तुमने कुएं में पड़े रेभ ऋषि को दसवें दिन बाहर निकाला था. (१२)

EN English Translation

O son of the sun and the working aschinikumaro! In which place do you go to hear the praise of the present poem? Just as only someone knows the kalash filled with gold and buried in the earth, so you brought out the sage Rebh lying in the well on the tenth day. (12)

Mantra 1.117.13

यु॒वं च्यवा॑नमश्विना॒ जर॑न्तं॒ पुन॒र्युवा॑नं चक्रथुः॒ शची॑भिः । यु॒वो रथं॑ दुहि॒ता सूर्य॑स्य स॒ह श्रि॒या ना॑सत्यावृणीत ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुमने अपने ओषधि दान के कार्य द्वारा वृद्ध च्यवन ऋषि को युवा बनाया. हे सत्य स्वभावो! सूर्य की पुत्री संपत्ति के साथ तुम्हारे रथ पर चढ़ी थी. (१३)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You made the old Chyawan sage young by the act of donating your medicine. O true natures! The daughter of the sun had climbed on your chariot with the property. (13)

Mantra 1.117.14

यु॒वं तुग्रा॑य पू॒र्व्येभि॒रेवैः॑ पुनर्म॒न्याव॑भवतं युवाना । यु॒वं भु॒ज्युमर्ण॑सो॒ निः स॑मु॒द्राद्विभि॑रूहथुरृ॒ज्रेभि॒रश्वैः॑ ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दुःखनिवारको! तुम जिस प्रकार प्राचीन समय में तुग्र के स्तुतिपात्र थे, उसी प्रकार बाद में भी स्तुतिपात्र रहे. तुम सेना के साथ डूबे हुए भुज्यु को अधिक जलयुक्त सागर में गमनशील नौकाओं एवं शीघ्रगति वाले अश्वं द्वारा ले आए थे. (१४)

EN English Translation

O you who are sad! Just as you were the praiseworthy of Tugrah in ancient times, so you were also praised later. You brought the submerged Bhuju with the army into the more watery sea by moving boats and fast-moving horses. (14)

Mantra 1.117.15

अजो॑हवीदश्विना तौ॒ग्र्यो वां॒ प्रोळ्हः॑ समु॒द्रम॑व्य॒थिर्ज॑ग॒न्वान् । निष्टमू॑हथुः सु॒युजा॒ रथे॑न॒ मनो॑जवसा वृषणा स्व॒स्ति ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुग्र द्वारा समुद्र में भेजे गए एवं जल में डूबे हुए भुज्यु ने सरलतापूर्वक सागर के पार जाकर तुम्हारी स्तुति की थी. हे मनोवेगयुक्तो एवं कामवर्षको! तुम शोभन अश्चों वाले रथ द्वारा क्षेमपूर्वक भुज्यु को लाए थे. (१५)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Bhuju, who was sent to the sea by Tugrah and immersed in water, easily went across the sea and praised you. O psychologists and work years! You brought Bhuju in a fervent manner by a chariot with shobhan asshon. (15)

Mantra 1.117.16

अजो॑हवीदश्विना॒ वर्ति॑का वामा॒स्नो यत्सी॒ममु॑ञ्चतं॒ वृक॑स्य । वि ज॒युषा॑ ययथुः॒ सान्वद्रे॑र्जा॒तं वि॒ष्वाचो॑ अहतं वि॒षेण॑ ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! वर्तिका ने उस समय तुम दोनों का आह्वान किया था, जिस समय तुमने वृक के मुख से उसे बचाया था. तुम अपने जयशील रथ द्वारा जाहुष को लेकर पर्वत की चोटियों पर चले गए थे एवं विष्वाच राक्षस के पुत्र को तुमने विष से मारा था. (१६)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! Vartika invoked both of you at the time you saved her from the mouth of the kidney. You went to the tops of the mountain with jahush by your jaisheel chariot and you killed the son of the demon Poison with poison. (16)

Mantra 1.117.17

श॒तं मे॒षान्वृ॒क्ये॑ मामहा॒नं तमः॒ प्रणी॑त॒मशि॑वेन पि॒त्रा । आक्षी ऋ॒ज्राश्वे॑ अश्विनावधत्तं॒ ज्योति॑र॒न्धाय॑ चक्रथुर्वि॒चक्षे॑ ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! वृकों के निमित्त सौ मेषों को समर्पित करने वाले एवं दुःखदायी पिता द्वारा अंधे बनाए गए ऋजाश्च को तुमने नेत्र दिए एवं उस अंधे को संसार देखने योग्य बनाया. (१७)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You gave eyes to the sage, who had dedicated a hundred aries to the elders and was made blind by the grieving Father, and made the blind man worthy of seeing the world. (17)

Mantra 1.117.18

शु॒नम॒न्धाय॒ भर॑मह्वय॒त्सा वृ॒कीर॑श्विना वृषणा॒ नरेति॑ । जा॒रः क॒नीन॑ इव चक्षदा॒न ऋ॒ज्राश्वः॑ श॒तमेकं॑ च मे॒षान् ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे नेताओ एवं कामवर्षी अश्विनीकुमारो! दृष्टिहीन को पोषण का कारणभूत सुख देने की इच्छा से वृकी ने तुम्हें बुलाया था, क्योंकि ऋजाश्च ने उसी प्रकार एक सौ एक मेष के टुकड़े करके मुझे दिए हैं, जिस प्रकार यौवन प्राप्त कामुक किसी परस्त्री को बहुत सा धन देता है. (१८)

EN English Translation

O leaders and businessman AshwiniKumaro! Vriki had called you out of the desire to give nourishment to the blind, because Rizash has given me a hundred and one pieces of Aries in the same way as the young erotic gives a lot of money to a stranger. (18)

Mantra 1.117.19

म॒ही वा॑मू॒तिर॑श्विना मयो॒भूरु॒त स्रा॒मं धि॑ष्ण्या॒ सं रि॑णीथः । अथा॑ यु॒वामिद॑ह्वय॒त्पुरं॑धि॒राग॑च्छतं सीं वृषणा॒ववो॑भिः ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्चिनीकुमारो! तुम्हारा महान्‌ रक्षाकार्य सुख का कारण है. हे स्तुतिपात्रो! तुमने व्याधित पुरुषों को स्वस्थ शरीर वाला बनाया था. बहुबुद्धिसंपन्ना घोषा ने रोग नाश के निमित्त तुम्हीं को बुलाया था. हे कामवर्षको! अपने रक्षणकार्य सहित यहां आओ. (१९)

EN English Translation

O aschinikumaro! Your great defense work is the cause of happiness. O praise! You made the diseased men with healthy bodies. The multi-buddhist Ghosha had called you to eradicate the disease. O work years! Come here with your protective work. (19)

Mantra 1.117.20

अधे॑नुं दस्रा स्त॒र्यं१॒॑ विष॑क्ता॒मपि॑न्वतं श॒यवे॑ अश्विना॒ गाम् । यु॒वं शची॑भिर्विम॒दाय॑ जा॒यां न्यू॑हथुः पुरुमि॒त्रस्य॒ योषा॑म् ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दर्शनीयो! तुमने विशेषरूप से कृश अंगों वाली, निवृत्तप्रसवा एवं दुग्धहीना गाय को शंयु के निमित्त दुधारू बनाया था. तुमने अपने कमों द्वारा पुरुमित्र की कन्या को विमद ऋषि की पत्नी बनाया था. (२०)

EN English Translation

O you see! You had made a cow with a specially cultivated, retired and milkless cow for the sake of hernia. You made the daughter of Purumitra's daughter the wife of the sage Vimad through your servants. (20)

Mantra 1.117.21

यवं॒ वृके॑णाश्विना॒ वप॒न्तेषं॑ दु॒हन्ता॒ मनु॑षाय दस्रा । अ॒भि दस्युं॒ बकु॑रेणा॒ धम॑न्तो॒रु ज्योति॑श्चक्रथु॒रार्या॑य ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दर्शनीय अश्विनीकुमारो! तुमने विद्वान्‌ मनु के लिए हल द्वारा जुते हुए खेत में जौ बोए, अन्न की हेतुभूत वर्षा की एवं भासमान वज्र द्वारा दस्युओं का नाश करके अपना माहात्म्य विस्तृत किया. (२१)

EN English Translation

O spectacular Ashwinikumaro! You have expanded your glory by sowing barley in the field of ploughing for the learned Manu, the rain for the food, and the destruction of the bandits by the Bhasman Vajra. (21)

Mantra 1.117.22

आ॒थ॒र्व॒णाया॑श्विना दधी॒चेऽश्व्यं॒ शिरः॒ प्रत्यै॑रयतम् । स वां॒ मधु॒ प्र वो॑चदृता॒यन्त्वा॒ष्ट्रं यद्द॑स्रावपिक॒क्ष्यं॑ वाम् ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! तुमने अथर्वा के पुत्र दधीचि के धड़ पर घोड़े का सिर लगाया था. उसने पूर्वकृत प्रतिज्ञा को सत्य बनाते हुए त्वष्टा से प्राप्त मधुविद्या तुम्हें बताई थी. हे दर्शनीयो! वही तुम लोगों से संबंधित प्रवर्ग्य नामक विद्या बनी. (२२)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! You put the head of the horse on the torso of Dadhichi, the son of Atharva. He told you the honey-learning he received from the skin, making the promise of the prophecy a truth. O you see! That is what became the science of the class related to you. (22)

Mantra 1.117.23

सदा॑ कवी सुम॒तिमा च॑के वां॒ विश्वा॒ धियो॑ अश्विना॒ प्राव॑तं मे । अ॒स्मे र॒यिं ना॑सत्या बृ॒हन्त॑मपत्य॒साचं॒ श्रुत्यं॑ रराथाम् ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे क्रांतदर्शी अश्चिनीकुमारो! मैं तुम्हारी कल्याणकारिणी अनुग्रह बुद्धि की सदा प्रार्थना करता हूं. तुम मेरे सभी कर्मो की रक्षा करो. हे दर्शनीयो! हमें महान्‌, संतानयुक्त एवं प्रशंसनीय धन दो. (२३)

EN English Translation

This is the revolutionary aschinikumaro! I pray forever for your welfare grace. You protect all my deeds. O you see! Give us great, childlike and admirable wealth. (23)

Mantra 1.117.24

हिर॑ण्यहस्तमश्विना॒ ररा॑णा पु॒त्रं न॑रा वध्रिम॒त्या अ॑दत्तम् । त्रिधा॑ ह॒ श्याव॑मश्विना॒ विक॑स्त॒मुज्जी॒वस॑ ऐरयतं सुदानू ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दाता एवं नेता अश्विनीकुमारो! तुमने तीन भागों में विच्छिन्न श्याव को जीवन दिया है. (२४)

EN English Translation

O donor and leader Ashwini Kumars! You have given life to Shyava, in three parts. (24)

Mantra 1.117.25

ए॒तानि॑ वामश्विना वी॒र्या॑णि॒ प्र पू॒र्व्याण्या॒यवो॑ऽवोचन् । ब्रह्म॑ कृ॒ण्वन्तो॑ वृषणा यु॒वभ्यां॑ सु॒वीरा॑सो वि॒दथ॒मा व॑देम ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अश्विनीकुमारो! मेरे द्वारा कहे गए तुम्हारे इन वीर-कर्मो को प्राचीन लोगों ने कहा है. हे कामवर्षको! तुम्हारी स्तुति करते हुए हम शोभन वीरों से युक्त होकर यज्ञ के अभिमुख हों (२५)

EN English Translation

O Ashwinikumaro! These heroic deeds of yours that I have spoken of have been said by the ancients. O work years! In praising you, let us be in the face of yajna with brave heroes (25)

卐 HinduText AI