Popular:
ऋग्वेद

Mandal 8 • Sukta 51

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 8

Mandal 8 • Sukta 51

12 Mantras Loaded
Mantra 8.51.1

प्रो अ॑स्मा॒ उप॑स्तुतिं॒ भर॑ता॒ यज्जुजो॑षति । उ॒क्थैरिन्द्र॑स्य॒ माहि॑नं॒ वयो॑ वर्धन्ति सो॒मिनो॑ भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ऋत्विजो! इंद्र सेवा करते हैं, इसलिए उनके पास जाकर स्तुति करो. लोग सोमरस पीने वाले इंद्र के अन्न को उवथ मंत्रों द्वारा बढ़ाते हैं. इंद्र के दान कल्याण करने वाले हैं. (१)

EN English Translation

Hey Ritvijo! Indra serves, so go to him and praise him. People increase the grain of Indra, who drinks somras, through uwatha mantras. Indra's donations are welfare-doers. (1)

Mantra 8.51.2

अ॒यु॒जो अस॑मो॒ नृभि॒रेकः॑ कृ॒ष्टीर॒यास्यः॑ । पू॒र्वीरति॒ प्र वा॑वृधे॒ विश्वा॑ जा॒तान्योज॑सा भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

किसी की सहायता न लेने वाले, अद्वितीय, देवों में प्रमुख और विनाशरहित इंद्र प्राचीन प्रजाओं का अतिक्रमण करके बढ़ते हैं. इंद्र के दान कल्याण करने वाले हैं. (२)

EN English Translation

Indra, who does not take anyone's help, unique, prominent among the gods and without destruction, grows by encroaching on the ancient subjects. Indra's donations are welfare. (2)

Mantra 8.51.3

अहि॑तेन चि॒दर्व॑ता जी॒रदा॑नुः सिषासति । प्र॒वाच्य॑मिन्द्र॒ तत्तव॑ वी॒र्या॑णि करिष्य॒तो भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

शीघ्र दान करने वाले इंद्र अपने द्वारा अप्रेरित घोड़े के द्वारा भोग करना चाहते हैं. हे सामर्थ्य देने वाले इंद्र! तुम्हारा महत्त्व स्तुति के योग्य है. इंद्र के दान कल्याण करने वाले हैं. (३)

EN English Translation

Indra, who makes a quick donation, wants to indulge in the enjoyment by the horse unserced by him. O Indra, who gives power! Your importance is worthy of praise. Indra's donations are welfare-doers. (3)

Mantra 8.51.4

आ या॑हि कृ॒णवा॑म त॒ इन्द्र॒ ब्रह्मा॑णि॒ वर्ध॑ना । येभिः॑ शविष्ठ चा॒कनो॑ भ॒द्रमि॒ह श्र॑वस्य॒ते भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! आओ. हम तुम्हारी उत्साहवर्धक स्तुतियां करते हैं. हे अतिशय शक्तिशाली इंद्र! तुम ये स्तुतियां सुनकर अन्न चाहने वाले स्तोता का कल्याण करने की अभिलाषा करते हो. इंद्र का दान कल्याण करने वाला है. (४)

EN English Translation

O Indra! Come. We give you encouraging praises. O very powerful Indra! By listening to these praises, you desire to do good to the food-seekers. Indra's donation is welfare-doering. (4)

Mantra 8.51.5

धृ॒ष॒तश्चि॑द्धृ॒षन्मनः॑ कृ॒णोषी॑न्द्र॒ यत्त्वम् । ती॒व्रैः सोमैः॑ सपर्य॒तो नमो॑भिः प्रति॒भूष॑तो भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! तुम्हारा मन अतिशय शत्रुधर्षक है. तुम नशीले सोमों द्वारा सेवा करने वाले एवं नमस्कारों द्वारा अलंकृत करने वाले यजमान को असीम फल देते हो. इंद्र के दान कल्याण करने वाले हैं. (५)

EN English Translation

O Indra! Your mind is very hostile. You give boundless fruits to the host who serves by intoxicating mons and embellishes with greetings. Indra's donations are welfare-doers. (5)

Mantra 8.51.6

अव॑ चष्ट॒ ऋची॑षमोऽव॒ताँ इ॑व॒ मानु॑षः । जु॒ष्ट्वी दक्ष॑स्य सो॒मिनः॒ सखा॑यं कृणुते॒ युजं॑ भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

मनुष्य जिस प्रकार कुएं को देखता है, उसी प्रकार स्तुतियों से घिरे हुए इंद्र हमें कृपापूर्वक देखते हैं एवं देखने के बाद सोमरस वाले यजमान को अपना मित्र बना लेते हैं. इंद्र के दान कल्याण करने वाले हैं. (६)

EN English Translation

Just as man looks at the well, indra, surrounded by praises, looks at us graciously and after seeing it, he makes the host of somras his friend. Indra's donations are welfare-doers. (6)

Mantra 8.51.7

विश्वे॑ त इन्द्र वी॒र्यं॑ दे॒वा अनु॒ क्रतुं॑ ददुः । भुवो॒ विश्व॑स्य॒ गोप॑तिः पुरुष्टुत भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र तुम्हारा अनुकरण करते हुए सभी देव शक्ति एवं बुद्धि को धारण करते हैं. हे सभी गायों के स्वामी इंद्र! तुम बहुतों द्वारा स्तुत हो. इंद्र के दान कल्याण करने वाले हैं. (७)

EN English Translation

O Indra, all the gods possess power and wisdom by imitating you. O Lord of all cows Indra! You are praised by many. Indra's donations are welfare-doers. (7)

Mantra 8.51.8

गृ॒णे तदि॑न्द्र ते॒ शव॑ उप॒मं दे॒वता॑तये । यद्धंसि॑ वृ॒त्रमोज॑सा शचीपते भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे इंद्र! तुम्हारी उपमा देने योग्य शक्ति की मैं यज्ञ के निमित्त स्तुति करता हूं. हे यज्ञस्वामी इंद्र! तुमने बल द्वारा वृत्र का हनन किया था. इंद्र के दान कल्याण करने वाले हैं. (८)

EN English Translation

O Indra! I praise your simile power for the sake of yajna. O Yajnaswamy Indra! You violated the circle by force. Indra's donations are welfare-doers. (8)

Mantra 8.51.9

सम॑नेव वपुष्य॒तः कृ॒णव॒न्मानु॑षा यु॒गा । वि॒दे तदिन्द्र॒श्चेत॑न॒मध॑ श्रु॒तो भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रेम रखने वाली युवती जिस प्रकार शरीर चाहने वाले पुरुषों को वश में करती है, उसी प्रकार इंद्र मनुष्यों को वश में रखते हैं. इंद्र लोगों को काल का ज्ञान कराते हैं. इंद्र के दान कल्याणकारक हैं. (९)

EN English Translation

Just as a young woman who loves a body subdues men, Indra controls humans. Indra gives people the knowledge of time. Indra's donations are beneficial. (9)

Mantra 8.51.10

उज्जा॒तमि॑न्द्र ते॒ शव॒ उत्त्वामुत्तव॒ क्रतु॑म् । भूरि॑गो॒ भूरि॑ वावृधु॒र्मघ॑व॒न्तव॒ शर्म॑णि भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अनेक पशुओं वाले एवं धनस्वामी इंद्र! जो लोग तुम्हारे द्वारा दिया हुआ सुख भोगते हैं, वे तुम्हारे बल को तुम्हें एवं तुम्हारे यज्ञों को अधिक मात्रा में बढ़ाते हैं. इंद्र का दान कल्याणकारक है. (१०)

EN English Translation

O many animals and wealthy Indra! Those who enjoy the pleasures you have given increase your strength to you and your sacrifices to a greater extent. Indra's charity is beneficial. (10)

Mantra 8.51.11

अ॒हं च॒ त्वं च॑ वृत्रह॒न्सं यु॑ज्याव स॒निभ्य॒ आ । अ॒रा॒ती॒वा चि॑दद्रि॒वोऽनु॑ नौ शूर मंसते भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वृत्रहंता इंद्र! जब तक धन प्राप्त न हो जाए, तब तक हम और तुम मिलकर रहें. हे वज्रधारी एवं शूर इंद्र! दान न देने वाला भी तुम्हारे दान की प्रशंसा करता है. इंद्र के दान कल्याणकारक हैं. (११)

EN English Translation

O Vrithrahanta Indra! You and I will stay together until you receive the money. O Vajradhari and Shur Indra! The non-donor also praises your donation. Indra's donations are welfare. (11)

Mantra 8.51.12

स॒त्यमिद्वा उ॒ तं व॒यमिन्द्रं॑ स्तवाम॒ नानृ॑तम् । म॒हाँ असु॑न्वतो व॒धो भूरि॒ ज्योतीं॑षि सुन्व॒तो भ॒द्रा इन्द्र॑स्य रा॒तयः॑ ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हम निश्चित रूप से इंद्र की सच्ची स्तुति करेंगे. हम झूठ नहीं बोलेंगे. इंद्र सोमरस न निचोड़ने वालों का वध करते हैं एवं सोमरस निचोड़ने वालों को अधिक ज्योति देते हैं. (१२)

EN English Translation

We will certainly truly praise Indra. We won't lie. Indra kills those who do not squeeze somers and the somras give more light to those who squeeze. (12)

卐 HinduText AI