Kanda 10 • Sukta 8
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 10 • Sukta 8
यो भू॒तं च॒ भव्यं॑ च॒ सर्वं॒ यश्चा॑धि॒तिष्ठ॑ति । स्वर्यस्य॑ च॒ केव॑लं॒ तस्मै॑ ज्ये॒ष्ठाय॒ ब्रह्म॑णे॒ नमः॑ ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
जो इन भूत, भविष्य तथा वर्तमान कालों को व्याप्त कर के स्थित है तथा जिस का स्वरूप केवल प्रकाशमय है, उसी ज्येष्ठ ब्रह्म को मैं नमस्कार करता हूं. (१)
EN English Translation
I salute the Jyeshtha Brahm, who is situated by spreading these past, future and present times and whose form is only light. (1)
स्क॒म्भेने॒मे विष्ट॑भिते॒ द्यौश्च॒ भूमि॑श्च तिष्ठतः । स्क॒म्भ इ॒दं सर्व॑मात्म॒न्वद्यत्प्रा॒णन्नि॑मि॒षच्च॒ यत् ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
परमात्मा के द्वारा धारण की हुई भूमि और स्वर्ग अपने स्थान पर स्थित हैं. जो सांस लेते हैं और जो पलक झपकाते हैं, वे सब आत्मा के समान परमात्मा में व्याप्त हैं. (२)
EN English Translation
The land and heaven possessed by God are located in their place. Those who breathe and those who blink are all pervaded in god like the soul. (2)
ति॒स्रो ह॑ प्र॒जा अ॑त्या॒यमा॑य॒न्न्यन्या अ॒र्कम॒भितो॑ऽविशन्त । बृ॒हन्ह॑ तस्थौ॒ रज॑सो वि॒मानो॒ हरि॑तो॒ हरि॑णी॒रा वि॑वेश ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
तीन प्रकार की प्रजाएं अतिक्रमण करती हुई परमेश्वर को प्राप्त होती हैं. एक प्रकार की अर्थात् सतोगुणी प्रजाएं सूर्य में प्रविष्ट होती हैं. दूसरे प्रकार की अर्थात् रजोगुणी प्रजाएं रजोलोक को नापती हुई स्थित रहती हैं. तीसरी अर्थात् तमोगुणी प्रजाएं सब का हरण करती हुई हरे रंग में अर्थात् अंधकार में प्रवेश करती हैं. (३)
EN English Translation
Three kinds of subjects transcend and receive God. One type of i.e. satoguni subjects enter the sun. The second type of i.e. rajoguni subjects are located measuring Rajolok. Thirdly, tamoguni subjects take away everyone and enter green color i.e. darkness. (3)
द्वाद॑श प्र॒धय॑श्च॒क्रमेकं॒ त्रीणि॒ नभ्या॑नि॒ क उ॒ तच्चि॑केत । तत्राह॑ता॒स्त्रीणि॑ श॒तानि॑ श॒ङ्कवः॑ ष॒ष्टिश्च॒ खीला॒ अवि॑चाचला॒ ये ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
बारह अरे तथा तीन नेमियां एक पहिए से संबंधित हैं. बारह मास, बारह अरे तथा शीत, ग्रीष्म, वर्षा, तीन ऋतुएं तीन नेमियां हैं. ये समय रूपी पहिए में स्थित हैं. इस बात को कौन जानता है अर्थात् कोई नहीं जानता. उस पहिए में तीन सौ साठ खूंटियां तथा इतनी ही कीलें लगाई गई हैं जो स्थिर हैं. वर्ष के दिन और रात ही खूंटियां और कीले हैं. (४)
EN English Translation
Twelve are and three names are related to one wheel. Twelve months, twelve are and winter, summer, rain, three seasons are three names. They are located in the wheel of time. Who knows this, that is, no one knows. Three hundred and sixty pegs and as many nails have been installed in that wheel which are stable. The day and night of the year are pegs and nails. (4)
इ॒दं स॑वित॒र्वि जा॑नीहि॒ षड्य॒मा एक॑ एक॒जः । तस्मि॑न्हापि॒त्वमि॑च्छन्ते॒ य ए॑षा॒मेक॑ एक॒जः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सविता देव! तुम यह जानो कि ये एक से एक बने हुए छः जोड़े हैं. इन में जो एकएक से बने जोड़े हैं, वे उस में समाहित होना चाहते हैं. तात्पर्य दो-दो मासों वाली छः ऋतुओं के वर्ष अथवा काल में समाहित होने से है. (५)
EN English Translation
O Savita Dev! You know that these are six pairs made one by one. The pairs that are made up of each other want to be contained in it. It means the inclusion of six seasons of two months in the year or time. (5)
आ॒विः सन्निहि॑तं॒ गुहा॒ जर॒न्नाम॑ म॒हत्प॒दम् । तत्रे॒दं सर्व॒मार्पि॑त॒मेज॑त्प्रा॒णत्प्रति॑ष्ठितम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
प्रकट होने वाला एवं संचार करने वाला महत्त्व पद गुफा में है. यह शरीर ही गुफा है और आत्मा उस में संचार करने वाला महत्त्व पद है. वह महत्त्व पद अर्थात् आत्मा गतिशील एवं सांस लेने वाला है तथा उसी में यह सारा विश्व समाहित और प्रतिष्ठित है. (६)
EN English Translation
The important position that appears and transmits is in the cave. This body is the cave and the soul is the important position that communicates in it. That important position i.e. the soul is dynamic and breathing and in it the whole world is contained and established. (6)
एक॑चक्रं वर्तत॒ एक॑नेमि स॒हस्रा॑क्षरं॒ प्र पु॒रो नि प॑श्चा । अ॒र्धेन॒ विश्वं॒ भुव॑नं ज॒जान॒ यद॑स्या॒र्धं क्व तद्ब॑भूव ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
बीच की नाभि वाला एक पहिया है. इस में आगेपीछे से हजार अरे लगे हुए हैं. यह पहिया लगातार चल रहा है. इस के आधे भाग से संसार उत्पन्न हुआ है तथा इस का शेष भाग कहां है? सूर्य ही एक नाभि वाला एक पहिया है. उस की हजार किरणें हजार अरे हैं. दिन उस का आधा भाग है, जिस के कारण संसार गतिशील रहता है. शेष आधा भाग अर्थात् रात्रि में वह सूर्य न जाने कहां चला जाता है? (७)
EN English Translation
There is a wheel with a middle navel. There are thousands of aries in front of it. This wheel is constantly running. Half of this has created the world and where is the rest of it? The sun is a wheel with an navel. His thousand rays are thousands. The day is half of that, due to which the world remains moving. Where does the sun go in the remaining half i.e. at night? (7)
प॑ञ्चवा॒ही व॑ह॒त्यग्र॑मेषां॒ प्रष्ट॑यो यु॒क्ता अ॑नु॒संव॑हन्ति । अया॑तमस्य ददृ॒शे न या॒तं परं॒ नेदी॒योऽव॑रं॒ दवी॑यः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
इन में जो आगे चलने वाला है, वह पंचवाही (पांच के द्वारा उठाया जाने वाला). इस में जुड़े हुए घोड़े इसे ठीक से ले कर चलते हैं. इस का न आना दिखाई देता है और न जाना. यह अत्यंत दूर और अत्यधिक समीप है. तात्पर्य यह है कि प्राण, अपान पांच वायुएं जीवन को गतिशील रखती हैं. इंद्रियां ही शरीर को आगे बढ़ाने वाले घोड़े हैं. शरीर में आत्मा का आना और जाना दृष्टिगोचर नहीं होता है. यह आत्मा अत्यंत समीप और अत्यधिक दूर है. (८)
EN English Translation
What is going to go ahead in these is panchwahi (to be picked up by five). The horses attached in it carry it properly. It does not appear to come and does not go. It is very far and very close. The meaning is that prana, apana five airs keep life moving. The senses are the horses that move the body forward. The coming and going of the soul in the body is not visible. This soul is very close and very far away. (8)
ति॒र्यग्बि॑लश्चम॒स ऊ॒र्ध्वबु॑ध्न॒स्तस्मि॒न्यशो॒ निहि॑तं वि॒श्वरू॑पम् । तदा॑सत॒ ऋष॑यः स॒प्त सा॒कं ये अ॒स्य गो॒पा म॑ह॒तो ब॑भू॒वुः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
एक चमचा है, जिस का मुख नीचे की ओर है और जड़ अर्थात् पकड़ने वाला भाग ऊपर की ओर है. उस में अनेक रूपों वाला यशस्वी छिपा हुआ है. वहां सात ऋषि एक साथ बैठे हैं. वे ही अनेक रूपों वाले के रक्षक बनें. (९)
EN English Translation
There is a spoon facing downwards and the root i.e. the catching part is facing upwards. There is a glorious name hidden in it. There are seven sages sitting together. They should be the protectors of many forms. (9)
या पु॒रस्ता॑द्यु॒ज्यते॒ या च॑ प॒श्चाद्या वि॒श्वतो॑ यु॒ज्यते॒ या च॑ स॒र्वतः॑ । यया॑ य॒ज्ञः प्राङ्ता॒यते॒ तां त्वा॑ पृच्छामि कत॒मा सा ऋ॒चाम् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
ऋचाओं के मध्य वह कौन सी ऋचा है जो आगे से और पीछे से जुड़ी हुई है. जो चारों ओर से तथा सभी प्रकार जुड़ी हुई है. जिस की सहायता से पूर्व की ओर यज्ञ विस्तृत किया गया, मैं तुम से उसी के विषय में पूछता हूं. (१०)
EN English Translation
Which is the richa between the richas which is connected from the front and back? Which is connected to all sides and in all ways. With whose help the yajna was expanded on the east side, I ask you about that. (10)
यदेज॑ति॒ पत॑ति॒ यच्च॒ तिष्ठ॑ति प्रा॒णदप्रा॑णन्निमि॒षच्च॒ यद्भुव॑त् । तद्दा॑धार पृथि॒वीं वि॒श्वरू॑पं॒ तत्सं॒भूय॑ भव॒त्येक॑मे॒व ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
जो कांपता है, गिरता है और स्थित रहता है; जो सांस लेता है, सांस नहीं लेता तथा सत् है, उसी विश्व रूप ने पृथ्वी को धारण किया है. वह सब से मिल कर एक रूप हो जाता है. (११)
EN English Translation
who trembles, falls and remains situated; The one who breathes, does not breathe and is sat, the same world form has taken the earth. He becomes a form by meeting everyone. (11)
अ॑न॒न्तं वित॑तं पुरु॒त्रान॒न्तमन्त॑वच्चा॒ सम॑न्ते । ते ना॑कपा॒लश्च॑रति विचि॒न्वन्वि॒द्वान्भू॒तमु॒त भव्य॑मस्य ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
एक तत्त्व अंतहीन तथा चारों ओर विस्तृत है. दूसरा अंतहीन तथा अंत वाला है. ये दोनों परस्पर मिले हुए हैं. स्वर्ग सुख का इच्छुक उन्हें खोजता फिरता है. वही सब जानता है तथा भूत और भविष्य उसी के कर्म हैं. यहां पहला परमात्मा और दूसरा आत्मा है. (१२)
EN English Translation
One element is endless and wide all around. The second is endless and end-ending. These two are intertwined. Heaven seeks them desirous of happiness. He knows everything and the past and the future are His deeds. Here the first is God and the second soul. (12)
प्र॒जाप॑तिश्चरति॒ गर्भे॑ अ॒न्तरदृ॑श्यमानो बहु॒धा वि जा॑यते । अ॒र्धेन॒ विश्वं॒ भुव॑नं ज॒जान॒ यद॑स्या॒र्धं क॑त॒मः स के॒तुः ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
प्रजापति दिखाई न देता हुआ गर्भ में संचरण करता है तथा अनेक रूपों में जन्म लेता है. उस के आधे भाग से सारा विश्व उत्पन्न हुआ है. उस का शेष भाग श्रद्धा है, वही उस की पहचान है. (१३)
EN English Translation
Prajapati transmits in the womb without being visible and is born in many forms. Half of that has created the whole world. The rest of his is faith, that is his identity. (13)
ऊ॒र्ध्वं भर॑न्तमुद॒कं कु॒म्भेने॑वोदहा॒र्यम् । पश्य॑न्ति॒ सर्वे॒ चक्षु॑षा॒ न सर्वे॒ मन॑सा विदुः ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
घड़े की सहायता से कुएं के जल को ऊपर निकालते हुए को सभी आंख से देखते हैं, परंतु मन से नहीं जान पाते. (१४)
EN English Translation
With the help of a pitcher, everyone sees the water of the well coming up with their eyes, but they do not know with the mind. (14)
दू॒रे पू॒र्णेन॑ वसति दू॒र ऊ॒नेन॑ हीयते । म॒हद्य॒क्षं भुव॑नस्य॒ मध्ये॒ तस्मै॑ ब॒लिं रा॑ष्ट्र॒भृतो॑ भरन्ति ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
अपने को पूर्ण मानने वाले से वह बहुत दूर रहता है तथा अपने को हीन मानने वाले से भी दूर भागता है. ऐसा महान देव अर्थात् परमात्मा संसार के मध्य व्याप्त है. राष्ट्र का भरणपोषण करने वाला उस की सेवा करता है. (१५)
EN English Translation
He lives far away from the one who considers himself complete and runs away from the one who considers himself inferior. Such a great God i.e. God is prevalent among the world. The sustainer of the nation serves it. (15)
यतः॒ सूर्य॑ उ॒देत्यस्तं॒ यत्र॑ च॒ गच्छ॑ति । तदे॒व म॑न्ये॒ऽहं ज्ये॒ष्ठं तदु॒ नात्ये॑ति॒ किं च॒न ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
सूर्य जहां से उदय होता है और जहां अस्त होता है, मैं उसी को सब से बड़ा मानता हूं. कोई भी उस का अतिक्रमण नहीं करता अर्थात् कोई भी उस से महान नहीं है. (१६)
EN English Translation
Where the sun rises and where it sets, I consider it to be the greatest. No one transgresses him, that is, no one is greater than him. (16)
ये अ॒र्वाङ्मध्य॑ उ॒त वा॑ पुरा॒णं वेदं॑ वि॒द्वांस॑म॒भितो॒ वद॑न्ति । आ॑दि॒त्यमे॒व ते परि॑ वदन्ति॒ सर्वे॑ अ॒ग्निं द्वि॒तीयं॑ त्रि॒वृतं॑ च हं॒सम् ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
जो पुराण, ज्ञानी एवं विद्वान् उस के पीछे, बीच में अथवा चारों ओर बताते हैं, वे सब सूर्य की ही प्रशंसा करते हैं. वे अग्नि को दूसरा और हंस को तीसरा बताते हैं. (१७)
EN English Translation
The Puranas, scholars and scholars who tell behind him, in the middle or around him, they all praise the sun. They call Agni second and Hans third. (17)
स॑हस्रा॒ह्ण्यं विय॑तावस्य प॒क्षौ हरे॑र्हं॒सस्य॒ पत॑तः स्व॒र्गम् । स दे॒वान्त्सर्वा॒नुर॑स्युप॒दद्य॑ सं॒पश्य॑न्याति॒ भुव॑नानि॒ विश्वा॑ ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
पाप का विनाश करने वाला यह हंस जब स्वर्ग की ओर गमन करता है तो इस के दोनों पंख हजार दिनों तक फैले रहते हैं. यह सभी देवों को अपनी छाती पर बैठा कर सारे संसार को देखता हुआ जाता है. (१८)
EN English Translation
When this swan, which destroys sin, goes to heaven, both its wings are spread for a thousand days. He sits all the gods on his chest and looks at the whole world. (18)
स॒त्येनो॒र्ध्वस्त॑पति॒ ब्रह्म॑णा॒र्वाङ्वि प॑श्यति । प्रा॒णेन॑ ति॒र्यङ्प्राण॑ति॒ यस्मि॑ञ्ज्ये॒ष्ठमधि॑ श्रि॒तम् ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
वह सत्य की सहायता से ऊपर तपता है तथा वेद मंत्रों के द्वारा नीचे की ओर देखता है. वह प्राण वायु में तिरछी सांस लेता है, उसी में वह सब से महान परमात्मा स्थित है. (१९)
EN English Translation
He heats up with the help of truth and looks down through Veda mantras. That soul breathes obliquely in the air, in him he is the greatest God. (19)
यो वै ते वि॒द्याद॒रणी॒ याभ्यां॑ निर्म॒थ्यते॒ वसु॑ । स वि॒द्वाञ्ज्ये॒ष्ठं म॑न्येत॒ स वि॑द्या॒द्ब्राह्म॑णं म॒हत् ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
जो उन दोनों अणियों को जानता है, जिस के द्वारा धन का मंथन किया जाता है, वही विद्वान् परमात्मा को सब से महान मानता है और वही महान वेद मंत्रों को जानता है. (२०)
EN English Translation
The one who knows those two anis, through whom wealth is churned, the same scholar considers God to be the greatest and he knows the great Veda mantras. (20)
अ॒पादग्रे॒ सम॑भव॒त्सो अग्रे॒ स्वराभ॑रत् । चतु॑ष्पाद्भू॒त्वा भोग्यः॒ सर्व॒माद॑त्त॒ भोज॑नम् ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
सब से पहले चरणहीन आत्मा उत्पन्न हुआ. उस ने आगे चल कर आनंद को अपने में पूर्ण किया. उस ने चार चरणों वाला अर्थात् अर्थ, धर्म, काम, मोक्ष चतुर्वर्ग बन कर समस्त भोजन को स्वीकार किया अर्थात् सारे भोग भोगे. (२१)
EN English Translation
First of all the stepless souls arose. He went ahead and completed the joy in himself. He accepted all the food by becoming a four-step i.e. meaning, dharma, work, salvation chaturvarga, that is, enjoy all the enjoyments. (21)
भोग्यो॑ भव॒दथो॒ अन्न॑मदद्ब॒हु । यो दे॒वमु॑त्त॒राव॑न्तमु॒पासा॑तै सना॒तन॑म् ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
पहले भोग्य अर्थात् भोजन करने वाला उत्पन्न हुआ. इस के पश्चात उस ने बहुत सा अन्न खाया. वही सनातन एवं श्रेष्ठ देव की उपासना करता है. वही भोग्य हुआ और अधिक मात्रा में अन्न खाने लगा, जो सनातन एवं सर्वश्रेष्ठ देव परमात्मा की उपासना करता है. (२२)
EN English Translation
The first bhogya i.e. the one who eats was born. After this, he ate a lot of food. He worships sanatan and superior god. The same bhogya happened and started eating more food, which worships the eternal and best God God God. (22)
स॑ना॒तन॑मेनमाहुरु॒ताद्य स्या॒त्पुन॑र्णवः । अ॑होरा॒त्रे प्र जा॑येते अ॒न्यो अ॒न्यस्य॑ रू॒पयोः॑ ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
इस सूर्य को सनातन कहा गया है. वह आज भी पुनः नवीन है. उसी परमात्मा से दिन और रात उत्पन्न होते हैं जो एकदूसरे से भिन्न रूप वाले हैं. (२३)
EN English Translation
This Sun has been called Sanatan. He is still new again today. Day and night which are different from each other appeared from the same Paramatma. (23)
श॒तं स॒हस्र॑म॒युतं॒ न्यर्बुदमसंख्ये॒यं स्वम॑स्मि॒न्निवि॑ष्टम् । तद॑स्य घ्नन्त्यभि॒पश्य॑त ए॒व तस्मा॑द्दे॒वो रो॑चत ए॒ष ए॒तत् ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
सौ, एक हजार, दस हजार, एक अरब एवं अनगिनती दिवस इसी सूर्य में व्याप्त हैं. वे दिवस इस के देखतेदेखते ही आघात करते हैं. इसी कारण यह देव अर्थात् सूर्य इस विश्व को प्रकाशित करता है. (२४)
EN English Translation
Hundred, one thousand, ten thousand, one billion and countless days pervade this sun. Those days are traumatized as soon as they see it. That is why this god, i.e. the Sun, illuminates this world. (24)
बाला॒देक॑मणीय॒स्कमु॒तैकं॒ नेव॑ दृश्यते । ततः॒ परि॑ष्वजीयसी दे॒वता॒ सा मम॑ प्रि॒या ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
आत्मतत्त्व एक है. यह बाल से भी सूक्ष्म होने के कारण दिखाई नहीं देता. इस आत्मा का आलिंगन करने वाला देवता अर्थात् परमात्मा मुझे प्रिय है. (२५)
EN English Translation
Self-essence is one. It is not visible due to being subtle even from the hair. The god who embraces this soul, that is, God, is dear to me. (25)
इ॒यं क॑ल्या॒ण्यजरा॒ मर्त्य॑स्या॒मृता॑ गृ॒हे । यस्मै॑ कृ॒ता शये॒ स यश्च॒कार॑ ज॒जार॒ सः ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
यह कल्याणी आत्मा वृद्धावस्था से रहित है तथा मरणशील शरीर रूपी घर में रह कर भी अमर है. जिस आत्मा के लिए शरीर का निर्माण हुआ है, वह इस में शयन करती है. वह शरीर ही वृद्ध होता है. (२६)
EN English Translation
This Kalyani soul is devoid of old age and is immortal even after living in a dying body. The soul for which the body is built sleeps in it. That body is old. (26)
त्वं स्त्री त्वं पुमा॑नसि॒ त्वं कु॑मा॒र उ॒त वा॑ कुमा॒री । त्वं जी॒र्णो द॒ण्डेन॑ वञ्चसि॒ त्वं जा॒तो भ॑वसि वि॒श्वतो॑मुखः ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे आत्मा! तू स्त्री है, तू ही पुरुष है. तू ही कुमार है और तू ही कुमारी है. वृद्ध होने पर तू ही डंडे के सहारे चलता है तथा तू ही उत्पन्न होने पर सभी ओर मुख वाला बनता है. (२७)
EN English Translation
O soul! You are a woman, you are a man. You are Kumar and you are Kumari. When you grow old, you walk with the help of a stick and when you are born, you become facing all sides. (27)
उ॒तैषां॑ पि॒तोत वा॑ पु॒त्र ए॑षामु॒तैषां॑ ज्ये॒ष्ठ उ॒त वा॑ कनि॒ष्ठः । एको॑ ह दे॒वो मन॑सि॒ प्रवि॑ष्टः प्रथ॒मो जा॒तः स उ॒ गर्भे॑ अ॒न्तः ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
इन समस्त जीवों में पिता और पुत्र के रूप में एवं बड़े और छोटे के रूप में एक ही देव है जो मन में प्रविष्ट है. वह सब से पहले उत्पन्न हुआ था. वही गर्भ में स्थित होता है. (२८)
EN English Translation
In all these creatures, there is only one God as father and son and as big and small, who is entered in the mind. He was born first of all. The same is located in the womb. (28)
पू॒र्णात्पू॒र्णमुद॑चति पू॒र्णं पू॒र्णेन॑ सिच्यते । उ॒तो तद॒द्य वि॑द्याम॒ यत॒स्तत्प॑रिषि॒च्यते॑ ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
पूर्ण अर्थात् परमात्मा से ही पूर्ण अर्थात समस्त विश्व अलग होता है अर्थात् जन्म लेता है. उसी पूर्ण के द्वारा यह विश्व सिंचित होता है अर्थात् पालन किया जाता है. आज हम उस तत्त्व को जानें, जहां से वह सींचा जाता है अर्थात् जो इस विश्व का पालन करता है. (२९)
EN English Translation
Purna means that the whole world is different from God, that is, it takes birth. Through the same whole, this world is irrigated, that is, it is followed. Today we know the principle from which it is watered, that is, the one who follows this world. (29)
ए॒षा स॒नत्नी॒ सन॑मे॒व जा॒तैषा पु॑रा॒णी परि॒ सर्वं॑ बभूव । म॒ही दे॒व्युषसो॑ विभा॒ती सैके॑नैकेन मिष॒ता वि च॑ष्टे ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
यह सनातन शक्ति वाला आकर्षण सनातन परमात्मा के साथ ही उत्पन्न हुआ है. वही पुराण शक्ति सब कुछ बन गई है. वही महती, दिव्य शक्ति उषाओं को प्रकाशित करती है तथा वह प्रत्येक प्राणी के साथ अलगअलग दिखाई देती है. (३०)
EN English Translation
This eternal power attraction has arisen with Sanatan Parmatma. The same Purana power has become everything. The same great, divine power illuminates ushas and she appears differently with each creature. (30)