Popular:
अथर्ववेद

Kanda 12 • Sukta 7

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 12

Kanda 12 • Sukta 7

16 Mantras Loaded
Mantra 12.7.1

सैषा भी॒मा ब्र॑ह्मग॒व्यघवि॑षा सा॒क्षात्कृ॒त्या कूल्ब॑ज॒मावृ॑ता ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मण की यह धेनु विराजमान होती है. कूल्बज पाप से ढके हुए हिंसा करने वाले विष से युक्त हुई यह धेनु कृत्या के समान हो जाती है. (१)

EN English Translation

This dhenu of a Brahmin is seated. It becomes like a dhenu krita, covered with sin-covered poison. (1)

Mantra 12.7.2

सर्वा॑ण्यस्यां घो॒राणि॒ सर्वे॑ च मृ॒त्यवः॑ ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मण की इस गाय में सभी विकराल कर्म और मृत्यु देने वाले कारण व्याप्त रहते है. (२)

EN English Translation

All the terrible deeds and death-giving causes are prevalent in this cow of Brahmin. (2)

Mantra 12.7.3

सर्वा॑ण्यस्यां क्रू॒राणि॒ सर्वे॑ पुरुषव॒धाः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मण की इस गाय में सभी प्रकार के कूट कर्म तथा पुरुषों के सब प्रकार के वध व्याप्त रहते हैं. (३)

EN English Translation

In this cow of Brahmin, all kinds of coot deeds and all kinds of slaughter of men are prevalent. (3)

Mantra 12.7.4

सा ब्र॑ह्म॒ज्यं दे॑वपी॒युं ब्र॑ह्मग॒व्यादी॒यमा॑ना मृ॒त्योः पड्वी॑ष॒ आ द्य॑ति ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मण से छीनी हुई इस प्रकार की यह गाय ब्राह्मणत्व को अपमानित करने वाले मनुष्य को मृत्यु के बंधन में बांध देती है. (४)

EN English Translation

This type of cow snatched from a Brahmin binds a man who humiliates Brahmanism in the bondage of death. (4)

Mantra 12.7.5

मे॒निः श॒तव॑धा॒ हि सा ब्र॑ह्म॒ज्यस्य॒ क्षिति॒र्हि सा ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

जो मनुष्य ब्राह्मण की आयु क्षीण करता है. उस को क्षीण करने वाली यह गौ सैकड़ों प्रकार के संहारक अस्त्रों के समान बन जाती है. (५)

EN English Translation

The person who reduces the life of a Brahmin. This cow that weakens it becomes like hundreds of types of destructive weapons. (5)

Mantra 12.7.6

तस्मा॒द्वै ब्रा॑ह्म॒णानां॒ गौर्दु॑रा॒धर्षा॑ विजान॒ता ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

इसलिए ब्राह्मण की धेनु को विद्वान्‌ पुरुष सैकड़ों का वध करने वाली के रूप में जाने. (६)

EN English Translation

Therefore, the Brahmin's Dhenu is known as the one who killed hundreds of learned men. (6)

Mantra 12.7.7

वज्रो॒ धाव॑न्ती वैश्वान॒र उद्वी॑ता ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मण की गाय वज्र के समान दौड़ती है तथा अग्नि के समान ऊपर उठती है. (७)

EN English Translation

The Brahmin's cow runs like a thunderbolt and rises like agni. (7)

Mantra 12.7.8

हे॒तिः श॒फानु॑त्खि॒दन्ती॑ महादे॒वो॒पेक्ष॑माणा ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

खुरों का शब्द करती हुई ब्राह्मण की गाय महादेव के आयुध के रूप में बन जाती है. (८)

EN English Translation

The Brahmin's cow becomes as mahadev's armament while making the word of hooves. (8)

Mantra 12.7.9

क्षु॒रप॑वि॒रीक्ष॑माणा॒ वाश्य॑माना॒भि स्फू॒र्जति ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

रंभाती हुई ब्राह्मण की गाय के खुर वज्र के समान होते हैं. (९)

EN English Translation

The hooves of a rambhat Brahmin's cow are like thunderbolts. (9)

Mantra 12.7.10

मृ॒त्युर्हि॑ङ्कृण्व॒त्युग्रो दे॒वः पुच्छं॑ प॒र्यस्य॑न्ती ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हुंकार का शब्द करती हुई ब्राह्मण की गाय मृत्यु के समान होती हैं. सभी ओर पूंछ को घुमाती हुई यह गाय उग्र रूप वाली हो जाती है. (१०)

EN English Translation

A Brahmin's cow is like death while uttering a hunkar. Turning the tail all around, this cow becomes furious. (10)

Mantra 12.7.11

स॑र्वज्या॒निः कर्णौ॑ वरीव॒र्जय॑न्ती राजय॒क्ष्मो मेह॑न्ती ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

सभी प्रकार से आयु को क्षीण करने वाली यह गौ कानों को हिलाती है. यह गौ अपने मूत्र को त्यागती हुई क्षय अर्थात्‌ विनाश को उत्पन्न करने वाली हो जाती है. (११)

EN English Translation

This cow, which weakens age in all ways, moves the ears. This cow discards its urine and becomes the cause of decay i.e. destruction. (11)

Mantra 12.7.12

मे॒निर्दु॒ह्यमा॑ना शीर्ष॒क्तिर्दु॒ग्धा ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

यह गौ जब दुही जाती है तब यह अस्त्र के समान होती है. तब दुही जाने के बाद सिर दर्द स्वरूपा बन जाती है. (१२)

EN English Translation

When this cow is milked, it is like a weapon. Then after the milk, the headache becomes Swaroopa. (12)

Mantra 12.7.13

से॒दिरु॑प॒तिष्ठ॑न्ती मिथोयो॒धः परा॑मृष्टा ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

यह गाय स्पर्श करने पर आपस में युद्ध कराती है तथा समीप खड़ी होने पर विदीर्ण अर्थात्‌ टुकड़ेटुकड़े कर देती है. (१३)

EN English Translation

This cow fights among themselves when touched and breaks down when standing nearby. (13)

Mantra 12.7.14

श॑र॒व्या॒ मुखे॑ऽपिन॒ह्यमा॑न॒ ऋति॑र्ह॒न्यमा॑ना ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

यह गाय पीटने पर दुर्गति प्रदान करती है तथा ढकने पर विनाश करने वाली होती है. (१४)

EN English Translation

This cow causes misery when beaten and is destructive when covered. (14)

Mantra 12.7.15

अ॒घवि॑षा नि॒पत॑न्ती॒ तमो॒ निप॑तिता ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

यह गाय बैठती हुई भयानक विष के समान तथा बैठ जाने पर साक्षात मृत्युरूपी अंधकार के समान हो जाती है. (१५)

EN English Translation

This cow becomes like a terrible poison while sitting and when it sits, it becomes like a darkness of death. (15)

Mantra 12.7.16

अ॑नु॒गच्छ॑न्ती प्रा॒णानुप॑ दासयति ब्रह्मग॒वी ब्र॑ह्म॒ज्यस्य॑ ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मण की यह गाय ब्राह्मण को हानि पहुंचाने वाले के पीछे चलती हुई उस के प्राणों का विनाश करती है. (१६)

EN English Translation

This cow of a Brahmin follows the one who harms the Brahmin and destroys his life. (16)

卐 HinduText AI