Popular:
अथर्ववेद

Kanda 14 • Sukta 2

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 14

Kanda 14 • Sukta 2

30 Mantras Loaded
Mantra 14.2.1

तुभ्य॒मग्रे॒पर्य॑वहन्त्सू॒र्यां व॑ह॒तुना॑ स॒ह । स नः॒ पति॑भ्यो जा॒यां दा अ॑ग्ने प्र॒जया॑स॒ह ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अग्नि देव! हम उपहारों के साथ सूर्या को तुम्हारे निमित्त लाए थे. तुम हमें संतान वाली पत्नी दो. (१)

EN English Translation

O God of Agni! We brought Surya for you with gifts. You give us a wife with children. (1)

Mantra 14.2.2

पुनः॒पत्नी॑म॒ग्निर॑दा॒दायु॑षा स॒ह वर्च॑सा । दी॒र्घायु॑रस्या॒ यः पति॒र्जीवा॑तिश॒रदः॑ श॒तम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

अग्नि देव ने हमें आयु और तेज के साथसाथ पत्नी प्रदान की है. इस का पति दीर्घजीवी हो और सौ वर्ष की आयु प्राप्त करे. (२)

EN English Translation

Agni Dev has given us a wife along with age and speed. Her husband should be long-lived and attain the age of 100 years. (2)

Mantra 14.2.3

सोम॑स्य जा॒याप्र॑थ॒मं ग॑न्ध॒र्वस्तेऽप॑रः॒ पतिः॑ । तृ॒तीयो॑ अ॒ग्निष्टे॒ पति॑स्तु॒रीय॑स्तेमनुष्य॒जाः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वधू! तू पहले सोम की पत्नी हुई. इस के बाद तू गंधर्वो की पत्नी बनी. इस के बाद तेरे तीसरे पति अग्नि देव बने. मैं मनुष्य तेरा चौथा पति हूं. (३)

EN English Translation

O bride! You were Som's wife first. After this, you became the wife of Gandharva. After this, your third husband became Agni Dev. I man is your fourth husband. (3)

Mantra 14.2.4

सोमो॑ददद्गन्ध॒र्वाय॑ गन्ध॒र्वो द॑दद॒ग्नये॑ । र॒यिं च॑पु॒त्रांश्चा॑दाद॒ग्निर्मह्य॒मथो॑ इ॒माम् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वधू! सोम ने तुझे गंधर्व को दिया. गंधर्व ने तुझे अग्नि को प्रदान किया तथा अग्नि ने तुझे मेरे लिए दिया है. उन्होंने मुझे धन और पुत्रों से भी संपन्न किया. (४)

EN English Translation

O bride! Som gave you to Gandharva. Gandharva gave you agni and agni has given you for me. He also endowed me with wealth and sons. (4)

Mantra 14.2.5

आवा॑मगन्त्सुम॒तिर्वा॑जिनीवसू॒ न्यश्विना हृ॒त्सु कामा॑ अरंसत । अभू॑तं गो॒पामि॑थु॒ना शु॑भस्पती प्रि॒या अ॑र्य॒म्णो दुर्याँ॑ अशीमहि ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे उषाकालीन ऐश्वर्य वाले अश्विनकुमारो! तुम्हारे हृदय में जो अभीष्ट है, वह तुम्हारी कृपामयी बुद्धि के द्वारा हमें प्राप्त हो. तुम हमारे प्रिय तथा रक्षक बनो. हम सूर्य देव की कृपा से घरों में सुख का भोग करने वाले हैं. (५)

EN English Translation

O Ashwinkumaro, the o omensy of usha! May what is desired in your heart be achieved by your gracious intellect. Be our beloved and protector. We are going to enjoy happiness in homes by the grace of Sun God. (5)

Mantra 14.2.6

सा म॑न्दसा॒नामन॑सा शि॒वेन॑ र॒यिं धे॑हि॒ सर्व॑वीरं वच॒स्यम् । सु॒गं ती॒र्थं सु॑प्रपा॒णंशु॑भस्पती स्था॒णुं प॑थि॒ष्ठामप॑ दुर्म॒तिं ह॑तम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

तुम कल्याणकारी मन से वीरों से युक्त धन का पोषण करो. हे अश्विनी कुमारो! तुम इस तीर्थ को सुफल करते हुए मार्ग में प्राप्त होने वाली दुर्गति आदि को दूर करो. (६)

EN English Translation

Nurture the wealth containing heroes with a welfare mind. O Ashwini Kumaro! You should remove the evil etc. received on the way by refining this pilgrimage. (6)

Mantra 14.2.7

या ओष॑धयो॒ यान॒द्यो॒ यानि॒ क्षेत्रा॑णि॒ या वना॑ । तास्त्वा॑ वधु प्र॒जाव॑तीं॒ पत्ये॑रक्षन्तु र॒क्षसः॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वधू! ओषधि, नदी, श्वैत और वन तुझे संतान वाली बनाएं तथा दुष्टों से तेरे पति की रक्षा करें. (७)

EN English Translation

O bride! Make the medicine, the river, the white and the forest with children and protect your husband from the wicked. (7)

Mantra 14.2.8

एमंपन्था॑मरुक्षाम सु॒गं स्व॑स्ति॒वाह॑नम् । यस्मि॑न्वी॒रो न रिष्य॑त्य॒न्येषां॑वि॒न्दते॒ वसु॑ ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हम उस मार्ग पर चलते हैं, जिस पर वाहन सुखपूर्वक चल सकते हैं. इस मार्ग पर वीरों की हानि नहीं होती तथा अन्य जनों का धन प्राप्त होता है. (८)

EN English Translation

We walk on the route on which vehicles can ply happily. On this path, there is no loss of heroes and money of other people is obtained. (8)

Mantra 14.2.9

इ॒दं सु मे॑ नरःशृणुत॒ यया॒शिषा॒ दंप॑ती वा॒मम॑श्नु॒तः । ये ग॑न्ध॒र्वा अ॑प्स॒रस॑श्च दे॒वीरे॒षुवा॑नस्प॒त्येषु॒ येऽधि॑ त॒स्थुः । स्यो॒नास्ते॑ अ॒स्यै व॒ध्वै॑ भवन्तु॒ माहिं॑सिषुर्वह॒तुमु॒ह्यमा॑नम् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे मनुष्यो! मेरी बात सुनो. वनस्पतियों में गंधर्व तथा अप्सराएं हैं. वे इसे सुख देने वाले हैं. इस उपहार रूप धन को नष्ट न करें. इस आशीर्वादात्मक वाणी से ये दोनों उत्तम पदार्थों का उपभोग करें. (९)

EN English Translation

O men! Listen to me. Among the flora are Gandharva and Nymphs. They are going to give it pleasure. Do not destroy this gift money. Consume these two best things with this blessing speech. (9)

Mantra 14.2.10

येव॒ध्वश्च॒न्द्रं व॑ह॒तुं यक्ष्मा॑ यन्ति॒ जनाँ॒ अनु॑ । पुन॒स्तान्य॒ज्ञिया॑दे॒वा न॑यन्तु॒ यत॒ आग॑ताः ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

चंद्रमा के समान प्रसन्नता देने वाले उपहार की ओर जो साधन आते हैं, यज्ञीय देवता उन्हें वहीं पहुंचा दें, जहां से वे आते हैं. (१०)

EN English Translation

The sacrificial deities should deliver the means that come towards the gift of happiness like the moon, where they come from. (10)

Mantra 14.2.11

मावि॑दन्परिप॒न्थिनो॒ य आ॒सीद॑न्ति॒ दम्प॑ती । सु॒गेन॑ दु॒र्गमती॑ता॒मप॑द्रा॒न्त्वरा॑तयः ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

जो दस्यु दंपती के समीप आना चाहते हैं, वे इन्हें प्राप्त न कर सकें. हम इस दुर्गम मार्ग को सुगमता से पार करें तथा हमारे शत्रु दुर्गति में पड़ें. (११)

EN English Translation

Those who want to come close to the bandit couple could not get them. We should cross this inaccessible path easily and our enemies fall into misery. (11)

Mantra 14.2.12

सं का॑शयामिवह॒तुं ब्रह्म॑णा गृ॒हैरघो॑रेण॒ चक्षु॑षा मि॒त्रिये॑ण । प॒र्याण॑द्धंवि॒श्वरू॑पं॒ यदस्ति॑ स्यो॒नं पति॑भ्यः सवि॒ता तत्कृ॑णोतु ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं मंत्रों और नक्षत्रों के द्वारा स्त्रीधन को दीप्त करता हूं. इस में जो विभिन्न प्रकार के पदार्थ हैं, सविता देव उन पदार्थो को प्राप्त करने वालों को सुख देने वाला बनाएं. (१२)

EN English Translation

I light up feminine wealth through mantras and constellations. The different types of substances in it, Savita Dev should make those who get those substances happy. (12)

Mantra 14.2.13

शि॒वानारी॒यमस्त॒माग॑न्नि॒मं धा॒ता लो॒कम॒स्यै दि॑देश । ताम॑र्य॒मा भगो॑ अ॒श्विनो॒भाप्र॒जाप॑तिः प्र॒जया॑ वर्धयन्तु ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

इस स्त्री के लिए धाता ने घर के रूप में लोक का निर्माण किया है. यह कल्याणी इसे प्राप्त हो गई है. इस वधू को अश्विनीकुमार, अर्यमा, भग और प्रजापति संतान के द्वारा बढ़ाएं. (१३)

EN English Translation

For this woman, Dhata has created folk as a home. This Kalyani has received it. Raise this bride through Ashwinikumar, Aryama, Bhaga and Prajapati children. (13)

Mantra 14.2.14

आ॑त्म॒न्वत्यु॒र्वरा॒ नारी॒यमाग॒न्तस्यां॑ नरो वपत॒ बीज॑मस्याम् । सा वः॑प्र॒जां ज॑नयद्व॒क्षणा॑भ्यो॒ बिभ्र॑ती दु॒ग्धमृ॑ष॒भस्य॒ रेतः॑ ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पुरुष! तू इस उर्वरा नारी में बीजों का वपन कर. वृषभ के समान तेरे वीर्य को और अपने दूध को धारण करने वाले यह तेरे निमित्त संतान उत्पन्न करे. (१४)

EN English Translation

O man! You plant seeds in this fertile woman. May this one who holds your semen and his milk like Taurus produce children for you. (14)

Mantra 14.2.15

प्रति॑ तिष्ठवि॒राड॑सि॒ विष्णु॑रिवे॒ह स॑रस्वति । सिनी॑वालि॒ प्र जा॑यतां॒ भग॑स्यसुम॒ताव॑सत् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सरस्वती! तू विष्णु के समान विराट्‌ है. इसलिए तू प्रतिष्ठित हो. हे सिनीवाली! तू भग देवता की सुंदर बुद्धि में रहती हुई संतान उत्पन्न कर. (१५)

EN English Translation

O Saraswati! You are as vast as Vishnu. That's why you are distinguished. O Siniwali! You will produce children living in the beautiful intellect of God. (15)

Mantra 14.2.16

उद्व॑ ऊ॒र्मिःशम्या॑ ह॒न्त्वापो॒ योक्त्रा॑णि मुञ्चत । मादु॑ष्कृतौ॒व्येनसाव॒घ्न्यावशु॑न॒मार॑ताम् ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जलो! अपने कर्म की तरंगों को शांत करो तथा लगामों को ढीला करो. श्रेष्ठ कर्म करने वाले तथा न मारने योग्य वाहन अशुभ न करने लगें. (१६)

EN English Translation

O burn! Calm the waves of your karma and loosen the reins. Vehicles that do good deeds and do not kill should not start doing inauspicious. (16)

Mantra 14.2.17

अघो॑रचक्षु॒रप॑तिघ्नी स्यो॒ना श॒ग्मा सु॒शेवा॑ सु॒यमा॑ गृ॒हेभ्यः॑ । वी॑र॒सूर्दे॒वृका॑मा॒ सं त्वयै॑धिषीमहि सुमन॒स्यमा॑ना ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वधू! तू स्निग्ध दृष्टि रखती हुई तथा पति को क्षीण न करने वाली हो. तू वीर पुत्रों को प्रसन्न करती हुई तथा अपने मन में प्रसन्न होती हुई सब को सुखी करने वाली हो. तू इस घर को प्राप्त हो तथा हम भी तेरे द्वारा वृद्धि प्राप्त करें. (१७)

EN English Translation

O bride! You have a faint eye and do not diminish your husband. You are pleasing the brave sons and making everyone happy while being happy in your mind. May you receive this house and let us also gain through you. (17)

Mantra 14.2.18

अदे॑वृ॒घ्न्यप॑तिघ्नी॒हैधि॑ शि॒वा प॒शुभ्यः॑ सु॒यमा॑ सु॒वर्चाः॑ । प्र॒जाव॑तीवीर॒सूर्दे॒वृका॑मा स्यो॒नेमम॒ग्निं गार्ह॑पत्यं सपर्य ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वधू! तू अपने पति और देवर को हानि न पहुंचाने वाली, पशुओं का हित करने वाली, प्रजावती, शोभन कांति से युक्त तथा सुख देने वाली होती हुई पति और देवर को कष्ट मत पहुंचाए. तू अग्नि का पूजन कर. (१८)

EN English Translation

O bride! Do not harm your husband and brother-in-law, who does not harm your husband and brother-in-law, who benefits animals, Prajavati, Shobhan Kanti and gives happiness, do not hurt her husband and brother-in-law. Worship the agni. (18)

Mantra 14.2.19

उत्ति॑ष्ठे॒तःकिमि॒च्छन्ती॒दमागा॑ अ॒हं त्वे॑डे अभि॒भूः स्वाद्गृ॒हात् । शू॑न्यै॒षी नि॑रृते॒याज॒गन्धोत्ति॑ष्ठाराते॒ प्र प॑त॒ मेह रं॑स्थाः ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे निर्ऋति! तू यहां से उठ कर भाग. तू किसी वस्तु की इच्छा से यहां उपस्थित हुई है. मैं तुझे अपने घर से भगाता हुआ तेरा सत्कार करता हूं. तू शुभ रूपिणी है तथा शून्य बनाने की इच्छा से यहां आई है, परंतु तू यहां विहार मत कर. (१९)

EN English Translation

O nirvati! You get up from here and run away. You have been here out of the desire of something. I welcome you away from my house. You are an auspicious heroine and have come here with the desire to create zero, but do not wander here. (19)

Mantra 14.2.20

य॒दागार्ह॑पत्य॒मस॑पर्यै॒त्पूर्व॑म॒ग्निं व॒धूरि॒यम् । अधा॒ सर॑स्वत्यै नारिपि॒तृभ्य॑श्च॒ नम॑स्कुरु ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

गृहस्थ रूप आश्रम में प्रवेश करने से पहले यह वधू अग्नि का पूजन कर रही है. हे स्त्री! अब तू सरस्वती को तथा पितरों को नमस्कार कर. (२०)

EN English Translation

Before entering the ashram, this bride is worshiping agni. O woman! Now greet Saraswati and your ancestors. (20)

Mantra 14.2.21

शर्म॒ वर्मै॒तदाह॑रा॒स्यै नार्या॑ उप॒स्तिरे॑ । सिनी॑वालि॒ प्र जा॑यतां॒ भग॑स्य सुम॒ताव॑सत् ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

इस स्त्री के लिए मृगचर्म रूप आसन मंगल और रक्षा को प्राप्त कराए. ये भग देवता प्रसन्न रहें. हे सिनीवाली! यह स्त्री संतानोत्पत्ति करती रहे. (२१)

EN English Translation

For this woman, the antelope form asana should get Mars and protection. May these gods be pleased. O Siniwali! May this woman continue to have children. (21)

Mantra 14.2.22

यं बल्ब॑जं॒न्यस्य॑थ॒ चर्म॑ चोपस्तृणी॒थन॑ । तदा रो॑हतु सुप्र॒जा या क॒न्या वि॒न्दते॒पति॑म् ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

यह प्रजावती और पति की कामना करने वाली कन्या तुम्हारे द्वारा रखे गए तृण और मृगचर्म पर आसीन हो. (२२)

EN English Translation

May this woman, who wishes for Prajavati and husband, sit on the grass and antelope kept by you. (22)

Mantra 14.2.23

उप॑ स्तृणीहि॒बल्ब॑ज॒मधि॒ चर्म॑णि॒ रोहि॑ते । तत्रो॑प॒विश्य॑ सुप्र॒जा इ॒मम॒ग्निं स॑पर्यतु ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

पहले चटाई फैला दो. इस के बाद मृगचर्म के ऊपर उत्तम प्रजा उत्पन्न करने वाली यह स्त्री अग्नि की उपासना करे. (२३)

EN English Translation

Spread the mat first. After this, this woman, who produces the best people on the deer, should worship agni. (23)

Mantra 14.2.24

आ रो॑ह च॒र्मोप॑सीदा॒ग्निमे॒ष दे॒वो ह॑न्ति॒ रक्षां॑सि॒ सर्वा॑ । इ॒ह प्र॒जां ज॑नय॒ पत्ये॑अ॒स्मै सु॑ज्यै॒ष्ठ्यो भ॑वत्पु॒त्रस्त॑ ए॒षः ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे स्त्री! तू इस मृगचर्म पर चढ़ कर अग्नि देव के पास बैठ. ये देवता सभी राक्षसों को मारने में समर्थ हैं. तू इस घर में अपनी प्रथम संतान को उत्पन्न कर. यह तेरा ज्येष्ठ पुत्र कहलाएगा. (२४)

EN English Translation

O woman! You climb this antelope and sit near the agni god. These gods are capable of killing all the demons. Give birth to your first child in this house. He will be called your eldest son. (24)

Mantra 14.2.25

वि ति॑ष्ठन्तांमा॒तुर॒स्या उ॒पस्था॒न्नाना॑रूपाः प॒शवो॒ जाय॑मानाः । सु॑मङ्ग॒ल्युप॑सीदे॒मम॒ग्निं संप॑त्नी॒ प्रति॑ भूषे॒ह दे॒वान् ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

इस माता से अनेक पुत्र प्रकट हो कर इस की गोद में बैठे. हे सुंदर कल्याण वाली स्त्री! तू अग्नि के पास बैठ कर इन सब देवताओं को सुशोभित कर. (२५)

EN English Translation

Many sons appeared from this mother and sat on her lap. O beautiful woman of welfare! Sit near the agni and adorn all these gods. (25)

Mantra 14.2.26

सु॑मङ्ग॒लीप्र॒तर॑णी गृ॒हाणां॑ सु॒शेवा॒ पत्ये॒ श्वशु॑राय शं॒भूः । स्यो॒ना श्व॒श्र्वै प्रगृ॒हान्वि॑शे॒मान् ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

तू कल्याणकारी, पति को सुख देने वाली, घर का काम करने वाली ससुर और सास के लिए सुखकारिणी होती हुई घर में प्रवेश कर. (२६)

EN English Translation

You enter the house being a benefactor, giving happiness to the husband, father-in-law who does household work and happiness for the mother-in-law. (26)

Mantra 14.2.27

स्यो॒ना भ॑व॒श्वशु॑रेभ्यः स्यो॒ना पत्ये॑ गृ॒हेभ्यः॑ । स्यो॒नास्यै॒ सर्व॑स्यै वि॒शे स्यो॒नापु॒ष्टायै॑षां भव ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

तू पति को सुख देने वाली तथा घर के लिए मंगलमयी हो. तू श्वसुर का कल्याण करने वाली तथा संतानों को सुख देती हुई उन का पालन पोषण कर. (२७)

EN English Translation

You are happy for your husband and happy for the house. You nurture the father-in-law and give happiness to the children. (27)

Mantra 14.2.28

सु॑मङ्ग॒लीरि॒यंव॒धूरि॒मां स॒मेत॒ पश्य॑त । सौभा॑ग्यम॒स्यै द॒त्त्वा दौर्भा॑ग्यैर्वि॒परे॑तन ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

यह वधू कल्याणमयी है. सब मिल कर इसे देखो. तुम सब इस के दुर्भाग्य को दूर करते हुए इसे भाग्य प्रदान करो. (२८)

EN English Translation

This bride is kalyanmayi. All get together and watch it. All of you remove the misfortune of this while giving it luck. (28)

Mantra 14.2.29

या दु॒र्हार्दो॑युव॒तयो॒ याश्चे॒ह जर॑ती॒रपि॑ । वर्चो॒ न्वस्यै सं द॒त्ताथास्तं॑ वि॒परे॑तन ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

जो स्त्रियां दूषित हृदय वाली तथा वृद्धाएं हों, वे इसे तेज प्रदान करती हुई यहां से चली जाएं. (२९)

EN English Translation

Women who have contaminated hearts and old women should leave here, giving it a sharp rise. (29)

Mantra 14.2.30

रु॒क्मप्र॑स्तरणंव॒ह्यं विश्वा॑ रू॒पाणि॒ बिभ्र॑तम् । आरो॑हत्सू॒र्या सा॑वि॒त्री बृ॑ह॒तेसौभ॑गाय॒ कम् ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

सूर्या सुख देने के लिए इस पलंग पर चढ़ी थी जिस पर मन को अच्छा लगने वाला बिछौना बिछा था. (३०)

EN English Translation

Surya had climbed this bed to give happiness, on which the bed that the mind liked was laid. (30)

卐 HinduText AI