Mandal 9 • Sukta 64
Rigveda (ऋग्वेद)
Rigveda Quick Jump
Navigate to any Mandal or Mantra / Rik
Mandal 9 • Sukta 64
वृषा॑ सोम द्यु॒माँ अ॑सि॒ वृषा॑ देव॒ वृष॑व्रतः । वृषा॒ धर्मा॑णि दधिषे ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! तुम अभिलाषापूरक एवं दीप्तिशाली हो. हे दीप्तिशाली एवं अभिलाषापूरक सोम! तुम देवों और मानवों के उपयोगी कर्मो को धारण करते हो. (१)
EN English Translation
Hey Mon! You are full of desire and bright. O glorious and wishful Mon! You possess the useful deeds of gods and human beings. (1)
वृष्ण॑स्ते॒ वृष्ण्यं॒ शवो॒ वृषा॒ वनं॒ वृषा॒ मदः॑ । स॒त्यं वृ॑ष॒न्वृषेद॑सि ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अभिलाषापूरक सोम! तुम्हारा बल, तुम्हारी सेवा एवं तुम्हारा मद अभिलाषापूरक है. तुम वास्तव में अभिलाषापूरक हो. (२)
EN English Translation
He is a wishy Mon! Your strength, your service and your item are full of desire. You're truly full of desires. (2)
अश्वो॒ न च॑क्रदो॒ वृषा॒ सं गा इ॑न्दो॒ समर्व॑तः । वि नो॑ रा॒ये दुरो॑ वृधि ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अभिलाषापूरक सोम! तुम घोड़े के समान हिनहिनाते हो. तुम हमें गाएं एवं घोड़े दो और हमारे लिए धन के द्वार खोलो. (३)
EN English Translation
He is a wishy Mon! You're like a horse. "You sing to us and give us horses, and open the doors of wealth for us." (3)
असृ॑क्षत॒ प्र वा॒जिनो॑ ग॒व्या सोमा॑सो अश्व॒या । शु॒क्रासो॑ वीर॒याशवः॑ ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
ऋत्विजों ने शक्तिशाली, उज्ज्वल एवं वेगशाली सोम का निर्माण गायों, घोड़ों और संतान को पाने की अभिलाषा से किया है. (४)
EN English Translation
The ritwijas have built the mighty, bright and fast som with the desire to get cows, horses and offspring. (4)
शु॒म्भमा॑ना ऋता॒युभि॑र्मृ॒ज्यमा॑ना॒ गभ॑स्त्योः । पव॑न्ते॒ वारे॑ अ॒व्यये॑ ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
यज्ञाभिलाषी यजमानों द्वारा अलंकृत एवं दोनों हाथों से मसले जाते हुए सोम भेड़ के बालों से बने दशापवित्र पर छनते हैं. (५)
EN English Translation
The yajnabhilagis, embellished by hosts and mashed with both hands, are snagged on the dashapavitra made of som sheep's hair. (5)
ते विश्वा॑ दा॒शुषे॒ वसु॒ सोमा॑ दि॒व्यानि॒ पार्थि॑वा । पव॑न्ता॒मान्तरि॑क्ष्या ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
वे सोम हव्य देने वाले यजमान के लिए द्युलोक, धरती एवं अंतरिक्ष में उत्पन्न सभी धन बरसावें. (६)
EN English Translation
They should shower all the wealth generated in dulok, earth and space for the host who gives the som havya. (6)
पव॑मानस्य विश्ववि॒त्प्र ते॒ सर्गा॑ असृक्षत । सूर्य॑स्येव॒ न र॒श्मयः॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सबको देखने वाले एवं छनते हुए सोम! तुम्हारी बनती हुई धारें इस समय सूर्य किरणों के समान चमकती हुई निर्मित होती हैं. (७)
EN English Translation
O all the seers and seers, Mon! The edges you make are made at this time shining like the sun rays. (7)
के॒तुं कृ॒ण्वन्दि॒वस्परि॒ विश्वा॑ रू॒पाभ्य॑र्षसि । स॒मु॒द्रः सो॑म पिन्वसे ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे रस भरे हुए सोम! तुम हमारी पहचान करते हुए हमारे लिए सभी रूप अंतरिक्ष से बरसाओ एवं हमें भांति-भांति का धन दो. (८)
EN English Translation
O juicy Mon! You identify us, and shower us of all forms from space and give us all kinds of wealth. (8)
हि॒न्वा॒नो वाच॑मिष्यसि॒ पव॑मान॒ विध॑र्मणि । अक्रा॑न्दे॒वो न सूर्यः॑ ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे छनते हुए सोम! जब तुम सूर्य देव के समान दशापवित्र पर पहुंचते हो, तब तुम प्रेरणा पाकर शब्द करते हो. (९)
EN English Translation
That's it, Mon! When you reach the dashapavitra like the Sun God, you speak the words with inspiration. (9)
इन्दुः॑ पविष्ट॒ चेत॑नः प्रि॒यः क॑वी॒नां म॒ती । सृ॒जदश्वं॑ र॒थीरि॑व ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
ज्ञान कराने वाले व देवों के प्रिय सोम क्रांतकर्म वाले स्तोताओं की स्तुतियां सुनकर पवित्र होते हैं. जैसे रथी घोड़े को चलाता है, उसी प्रकार सोम अपनी लहरें आगे बढ़ाते हैं. (१०)
EN English Translation
The devotees of knowledge and the beloved mons of the gods are sanctified by listening to the praises of the hymns. Just as the charioteer drives the horse, so so the Mon moves his waves forward. (10)
ऊ॒र्मिर्यस्ते॑ प॒वित्र॒ आ दे॑वा॒वीः प॒र्यक्ष॑रत् । सीद॑न्नृ॒तस्य॒ योनि॒मा ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! तुम्हारी देवाभिलाषिणी लहरें यज्ञ के स्थान में दशापवित्र पर बैठती हैं. (११)
EN English Translation
Hey Mon! Your devabhilashani waves sit on the dashapavitra in the place of the yajna. (11)
स नो॑ अर्ष प॒वित्र॒ आ मदो॒ यो दे॑व॒वीत॑मः । इन्द॒विन्द्रा॑य पी॒तये॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे दीप्तिशाली, नशीले एवं अतिशय देवाभिलाषी सोम! तुम इंद्र के पीने के लिए हमारे दशापवित्र पर गिरो. (१२)
EN English Translation
O glorious, intoxicating and very devabhilashi Mon! You fall on our dashapavittra to drink of Indra. (12)
इ॒षे प॑वस्व॒ धार॑या मृ॒ज्यमा॑नो मनी॒षिभिः॑ । इन्दो॑ रु॒चाभि गा इ॑हि ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
ऋत्विजों द्वारा मसले जाते हुए हे सोम! तुम हमें अन्न देने के लिए टपको एवं तेजस्वी अन्न के साथ हमारी गायों के समीप आओ. (१३)
EN English Translation
O Mon, being dealt with by the Ritvijs! You come to our cows with the stunning food and the bright food to give us food. (13)
पु॒ना॒नो वरि॑वस्कृ॒ध्यूर्जं॒ जना॑य गिर्वणः । हरे॑ सृजा॒न आ॒शिर॑म् ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे स्तुतियों द्वारा प्रशंसनीय, हरे रंग वाले, दूध में डाले जाते हुए एवं पवित्र होते हुए सोम! तुम यजमान को अन्न और धन दो. (१४)
EN English Translation
O Mon, admirable by the praises, green in color, poured into milk and being holy! You give food and wealth to the host. (14)
पु॒ना॒नो दे॒ववी॑तय॒ इन्द्र॑स्य याहि निष्कृ॒तम् । द्यु॒ता॒नो वा॒जिभि॑र्य॒तः ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शक्तिशाली, यजमानों द्वारा गृहीत, यज्ञ के निमित्त शुद्ध होते हुए एवं दीप्तिशाली सोम! तुम इंद्र के स्थान पर जाओ. (१५)
EN English Translation
O mighty, accepted by the hosts, pure and radiant for the sake of the yagna! You go to Indra's place. (15)
प्र हि॑न्वा॒नास॒ इन्द॒वोऽच्छा॑ समु॒द्रमा॒शवः॑ । धि॒या जू॒ता अ॑सृक्षत ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
वेगशाली एवं अंतरिक्ष की ओर प्रेरित सोम उंगलियों से आकृष्ट होकर निर्मित होते हैं. (१६)
EN English Translation
The swift and space-driven mons are drawn to the fingers and are formed by the fingers. (16)
म॒र्मृ॒जा॒नास॑ आ॒यवो॒ वृथा॑ समु॒द्रमिन्द॑वः । अग्म॑न्नृ॒तस्य॒ योनि॒मा ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
मसले जाते हुए एवं गतिशील सोम बिना कारण ही अंतरिक्ष एवं जलपात्र की ओर जाते हैं. (१७)
EN English Translation
The moving and moving mons go towards space and water bodies without any reason. (17)
परि॑ णो याह्यस्म॒युर्विश्वा॒ वसू॒न्योज॑सा । पा॒हि नः॒ शर्म॑ वी॒रव॑त् ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे हमें चाहने वाले सोम! तुम शक्ति द्वारा हमारे सभी धनों की रक्षा के लिए आओ तथा हमारे संतान वाले घरों की रक्षा करो. (१८)
EN English Translation
Hey mon who loves us! You come to protect all our riches by power and protect the houses of our children. (18)
मिमा॑ति॒ वह्नि॒रेत॑शः प॒दं यु॑जा॒न ऋक्व॑भिः । प्र यत्स॑मु॒द्र आहि॑तः ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सोम! जब तुम ढोने वाले घोड़े के समान हिनहिनाते हो और स्तोताओं द्वारा स्तुतियां सुनने के लिए यज्ञ स्थल में बुलाए जाते हो, तब तुम जल में स्थित होते हो. (१९)
EN English Translation
Hey Mon! When you hunker like a carrying horse and are called to the place of yajna by the psalms to hear the praises, you are in the water. (19)
आ यद्योनिं॑ हिर॒ण्यय॑मा॒शुरृ॒तस्य॒ सीद॑ति । जहा॒त्यप्र॑चेतसः ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
शीघ्रगति वाले सोम जब यज्ञ के सुनहरे स्थान पर बैठते हैं, तब स्तोत्र न बोलने वालों के यज्ञ को छोड़ देते हैं. (२०)
EN English Translation
When the speedy som sits in the golden place of the yajna, he leaves the yajna of those who do not speak the hymns. (20)
अ॒भि वे॒ना अ॑नूष॒तेय॑क्षन्ति॒ प्रचे॑तसः । मज्ज॒न्त्यवि॑चेतसः ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
सुंदर स्तोता सोम की स्तुति करते हैं, शोभन बुद्धि वाले लोग सोम के लिए यज्ञ करना चाहते हैं एवं बुद्धिहीन लोग नरक में डूबते हैं. (२१)
EN English Translation
The beautiful stotas praise Som, people with a good intellect want to perform yajna for Som and the mindless people drown in hell. (21)
इन्द्रा॑येन्दो म॒रुत्व॑ते॒ पव॑स्व॒ मधु॑मत्तमः । ऋ॒तस्य॒ योनि॑मा॒सद॑म् ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अतिशय मधुर सोम! तुम यज्ञ के स्थान पर बैठने के लिए एवं इंद्र के पीने के हेतु टपको. (२२)
EN English Translation
O very sweet Mon! You tap to sit at the place of yajna and drink to Indra. (22)
तं त्वा॒ विप्रा॑ वचो॒विदः॒ परि॑ ष्कृण्वन्ति वे॒धसः॑ । सं त्वा॑ मृजन्त्या॒यवः॑ ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे छनते हुए सोम! विद्वान् एवं यज्ञकर्म करने वाले स्तोता तुम्हें अलंकृत करते हैं और मनुष्य तुम्हें भली प्रकार मसलते हैं. (२३)
EN English Translation
That's it, Mon! The scholars and the hymns who perform the yajnakarma decorate you and the human beings groom you well. (23)
रसं॑ ते मि॒त्रो अ॑र्य॒मा पिब॑न्ति॒ वरु॑णः कवे । पव॑मानस्य म॒रुतः॑ ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे क्रांतकर्मा एवं टपकने वाले सोम! तुम्हारा रस मित्र, अर्यमा, वरुण और मरुद्गण पीते हैं. (२४)
EN English Translation
O krantkarma and dripping mon! Your rasa friends, Aryama, Varuna and Marudgana drink. (24)
त्वं सो॑म विप॒श्चितं॑ पुना॒नो वाच॑मिष्यसि । इन्दो॑ स॒हस्र॑भर्णसम् ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे दीप्तिशाली एवं पवित्र होते हुए सोम! तुम हमें ऐसा वचन दो, जो हजारों का भरण करने वाला एवं बुद्धि द्वारा पवित्र हो. (२५)
EN English Translation
O You, being glorious and holy, Mon! Give us a promise that is worth thousands and holy by wisdom. (25)
उ॒तो स॒हस्र॑भर्णसं॒ वाचं॑ सोम मख॒स्युव॑म् । पु॒ना॒न इ॑न्द॒वा भ॑र ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे दीप्तिशाली एवं छनते हुए सोम! तुम हमें ऐसी वाणी दो, जो हजारों का भरण करने वाली एवं हमें धन देने की अभिलाषा वाली हो. (२६)
EN English Translation
O bright and wretched Mon! Give us a voice that is worth thousands and desires to give us money. (26)
पु॒ना॒न इ॑न्दवेषां॒ पुरु॑हूत॒ जना॑नाम् । प्रि॒यः स॑मु॒द्रमा वि॑श ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बहुतों द्वारा बुलाए गए एवं छनते हुए सोम! तुम इस यज्ञ में स्तोत्र बोलने वाले लोगों के प्यारे बनकर द्रोणकलश में घुसो. (२७)
EN English Translation
O Mon, called and sifted by many! You enter dronakalash by becoming the beloved of the people who speak hymns in this yajna. (27)
दवि॑द्युतत्या रु॒चा प॑रि॒ष्टोभ॑न्त्या कृ॒पा । सोमाः॑ शु॒क्रा गवा॑शिरः ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
उज्ज्वल, चमकती हुई दीप्ति से युक्त एवं चारों ओर शब्द करने वाली धारा वाले सोम गाय के दूध में मिलते हैं. (२८)
EN English Translation
Mons with bright, shining radiance and a stream of words all around are found in cow's milk. (28)
हि॒न्वा॒नो हे॒तृभि॑र्य॒त आ वाजं॑ वा॒ज्य॑क्रमीत् । सीद॑न्तो व॒नुषो॑ यथा ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
जैसे युद्धस्थल में प्रवेश करने वाले योद्धा आक्रमण करते हैं, उसी प्रकार शक्तिशाली सोम स्तोताओं द्वारा प्रेरित एवं संयत होकर यज्ञभूमि पर चलते हैं. (२९)
EN English Translation
Just as the warriors who enter the battlefield attack, so the powerful Mons, inspired and restrained by the stotas, walk to the yagnabhoomi. (29)
ऋ॒धक्सो॑म स्व॒स्तये॑ संजग्मा॒नो दि॒वः क॒विः । पव॑स्व॒ सूर्यो॑ दृ॒शे ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे बुद्धिमान् एवं शोभन शक्ति वाले सोम! तुम सबसे मिलकर सबके कल्याण और दर्शन के लिए स्वर्ग से बरसो. (३०)
EN English Translation
O the wise and the soothing mon! Join you all together and rain down from heaven for the welfare and philosophy of all. (30)