Kanda 10 • Sukta 9
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 10 • Sukta 9
अघाय॒तामपि॑ नह्या॒ मुखा॑नि स॒पत्ने॑षु॒ वज्र॑मर्पयै॒तम् । इन्द्रे॑ण द॒त्ता प्र॑थ॒मा श॒तौद॑ना भ्रातृव्य॒घ्नी यज॑मानस्य गा॒तुः ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
यह धेनु पापियों के मुखों को बंद करे और शत्रुओं पर इस वज्र को गिराए. इंद्र के द्वारा दी हुई यह सब से पहली शतौदना गाय शत्रु विनाशिनी एवं यजमान का मार्गदर्शन करने वाली है. (१)
EN English Translation
May this dhenu close the faces of sinners and drop this thunderbolt on the enemies. The first of all this shataudana cows given by Indra is going to guide the enemy destroyer and the host. (1)
वेदि॑ष्टे॒ चर्म॑ भवतु ब॒र्हिर्लोमा॑नि॒ यानि॑ ते । ए॒षा त्वा॑ रश॒नाग्र॑भी॒द्ग्रावा॑ त्वै॒षोऽधि॑ नृत्यतु ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरे रोम कुशों के रूप में हैं और यज्ञ वेदी तेरा चर्म है. यह रस्सी तुझे बांध रही है. यह पत्थर तेरे ऊपर नृत्य करे. (२)
EN English Translation
O Shataudana Gau! Your hair is in the form of Kushas and the sacrificial altar is your skin. This rope is tying you. May this stone dance over you. (2)
बाला॑स्ते॒ प्रोक्ष॑णीः सन्तु जि॒ह्वा सं मा॑र्ष्ट्वघ्न्ये । शु॒द्धा त्वं य॒ज्ञिया॑ भू॒त्वा दिवं॒ प्रेहि॑ शतौदने ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे हिंसा के अयोग्य गौ! तेरे बाल यज्ञ का प्रोक्षणी नामक पात्र बनें तथा तेरी जीभ यज्ञ वेदी का मार्जन करे अर्थात् सफाई करे. हे शतौदना गौ! तू इस प्रकार शुद्ध और यज्ञ के योग्य बन कर स्वर्ग को गमन कर. (३)
EN English Translation
O cow unworthy of violence! Your hair should become a vessel called Prokshni of yajna and your tongue should clean the yajna altar i.e. clean it. O Shataudana Gau! In this way, become pure and worthy of sacrifice and go to heaven. (3)
यः श॒तौद॑नां॒ पच॑ति काम॒प्रेण॒ स क॑ल्पते । प्री॒ता ह्यस्य ऋ॒त्विजः॒ सर्वे॒ यन्ति॑ यथाय॒थम् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
जो शतौदना गौ का पालन करता है, वह अपनी कामनाएं पूर्ण करता है. उस के संतुष्ट हुए सभी ऋत्विज् जहां से आते हैं, वहीं चले जाते हैं. (४)
EN English Translation
The one who follows the shataudana cow fulfills his wishes. All the satisfied Ritwijas go where they come from. (4)
स स्व॒र्गमा रो॑हति॒ यत्रा॒दस्त्रि॑दि॒वं दि॒वः । अ॑पू॒पना॑भिं कृ॒त्वा यो ददा॑ति श॒तौद॑नाम् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
वह उस स्वर्ग में पहुंचता है जो अंतरिक्ष में स्थित है तथा जो पुए बना कर शतौदना गौ को देता है. (५)
EN English Translation
He reaches the heaven which is located in space and who makes pua and gives it to the shatodana cow. (5)
स तांल्लो॒कान्त्समा॑प्नोति॒ ये दि॒व्या ये च॒ पार्थि॑वाः । हिर॑ण्यज्योतिषं कृ॒त्वा यो ददा॑ति श॒तौद॑नाम् ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
जो स्वर्ण से अलंकृत कर के शतौदना गौ का दान करता है, वह उन लोकों को प्राप्त करता है, जो दिव्य एवं पार्थिव अर्थात् पृथ्वी से संबंधित हैं. (६)
EN English Translation
One who donates shataudana cow by decorating it with gold, he gets those worlds, which are related to the divine and earthly i.e. earth. (6)
ये ते॑ देवि शमि॒तारः॑ प॒क्तारो॒ ये च॑ ते॒ जनाः॑ । ते त्वा॒ सर्वे॑ गोप्स्यन्ति॒ मैभ्यो॑ भैषीः शतौदने ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरी शांति करने वाले एवं तेरे पालन कर्ता तेरे रक्षक होंगे. तू उन से भयभीत मत हो. (७)
EN English Translation
O Shataudana Gau! Your peacemakers and your sustainers will be your protectors. Don't be afraid of them. (7)
वस॑वस्त्वा दक्षिण॒त उ॑त्त॒रान्म॒रुत॑स्त्वा । आ॑दि॒त्याः प॒श्चाद्गो॑प्स्यन्ति॒ साग्नि॑ष्टो॒ममति॑ द्रव ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! आठ वसु, दक्षिण की ओर, उनचास मरुत् उत्तर की ओर तथा आदित्य पीछे से तेरी रक्षा करेंगे. तू अग्निष्टोम यज्ञ के पार जा. (८)
EN English Translation
O Shataudana Gau! Eight Vasus will protect you from south, forty-nine will be on the north side and Aditya will protect you from behind. You go across the Agnishtom Yajna. (8)
दे॒वाः पि॒तरो॑ मनु॒ष्या गन्धर्वाप्स॒रस॑श्च॒ ये । ते त्वा॒ सर्वे॑ गोप्स्यन्ति॒ साति॑रा॒त्रमति॑ द्रव ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! देव, पितर, मनुष्य, गंधर्व, और अप्सराएं-ये सभी तेरी रक्षा करेंगे. तू अतिशय नामक यज्ञ कर्म के पार जा. (९)
EN English Translation
O Shataudana Gau! God, Pitar, Man, Gandharva, and Apsaras - all of them will protect you. You go beyond the sacrificial karma called Atishaya. (9)
अ॒न्तरि॑क्षं॒ दिवं॒ भूमि॑मादि॒त्यान्म॒रुतो॒ दिशः॑ । लो॒कान्त्स सर्वा॑नाप्नोति॒ यो ददा॑ति श॒तौद॑नाम् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
जो शतौदना गौ का दान करता है, वह अंतरिक्ष को, स्वर्ग को, भूमि को, आदित्यो को, मरुतों को, दिशाओं को तथा सभी लोकों को प्राप्त करता है. (१०)
EN English Translation
The one who donates shataudana cow receives space, heaven, land, adityas, maruts, directions and all worlds. (10)
घृ॒तं प्रो॒क्षन्ती॑ सु॒भगा॑ दे॒वी दे॒वान्ग॑मिष्यति । प॒क्तार॑मघ्न्ये॒ मा हिं॑सी॒र्दिवं॒ प्रेहि॑ शतौदने ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
घी टपकाती हुई, सौभाग्यशालिनी एवं दिव्य गुणयुक्त शतौदना गौ देवों के समीप जाएगी. हे हिंसा के अयोग्य शतौदना गौ! तू अपने पालने वाले की हिंसा मत कर और स्वर्ग को जा. (११)
EN English Translation
The ghee will go to the cow gods with a golden and divine quality. O unworthy cow of violence! Do not commit violence against your shepherd and go to heaven. (11)
ये दे॒वा दि॑वि॒षदो॑ अन्तरिक्ष॒सद॑श्च॒ ये ये चे॒मे भूम्या॒मधि॑ । तेभ्य॒स्त्वं धु॑क्ष्व सर्व॒दा क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! जो देव स्वर्ग में स्थित हैं, जो अंतरिक्ष में हैं एवं जो पृथ्वी पर निवास करते हैं, तू उन के लिए सदा मीठा दूध, दही और घी प्रदान कर. (१२)
EN English Translation
O Shataudana Gau! For those who are located in heaven, who are in space and who live on earth, always provide sweet milk, curd and ghee to them. (12)
यत्ते॒ शिरो॒ यत्ते॒ मुखं॒ यौ कर्णौ॒ ये च॑ ते॒ हनू॑ । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरा जो शीश, तेरा जो मुख, तेरे जो दो कान एवं तेरी ठोड़ी है-ये सब अंग तेरे दानदाता को दही, मधुर दूध एवं घी देते रहें. (१३)
EN English Translation
O Shataudana Gau! May your head, your mouth, your two ears and your chin - all these organs give curd, sweet milk and ghee to your donor. (13)
यौ त॒ ओष्ठौ॒ ये नासि॑के॒ ये शृङ्गे॒ ये च॒ तेऽक्षि॑णी । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरे जो दोनों होंठ, तेरी नाक, तेरे जो दोनों सींग तथा जो दोनों आंखें हैं, वे तेरे दानदाता को सदा दही, मधुर दूध एवं घी देते रहें. (१४)
EN English Translation
O Shataudana Gau! May your two lips, your nose, your two horns and your two eyes always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (14)
यत्ते॑ क्लो॒मा यद्धृद॑यं पुरी॒तत्स॒हक॑ण्ठिका । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरा क्लोम, हृदय, मलाशय और गला तेरे दानदाता को सदा दही, मधुर दूध और घी देते रहें. (१५)
EN English Translation
O Shataudana Gau! May your branch, heart, rectum and throat always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (15)
यत्ते॒ यकृ॒द्ये मत॑स्ने॒ यदा॒न्त्रं याश्च॑ ते॒ गुदाः॑ । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरा जिगर, तेरी आंतें तथा तेरी गुदा तेरे दानदाता को सदा दही, मीठा दूध और घी देते रहें. (१६)
EN English Translation
O Shataudana Gau! May your liver, your intestines and your anus always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (16)
यस्ते॑ प्ला॒शिर्यो व॑नि॒ष्ठुर्यौ कु॒क्षी यच्च॒ चर्म॑ ते । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरी जो तिल्ली, गुदा, दोनों आंखें और तेरा चमङड़ा है, ये सब तेरे दानदाता को सदा दही, मीठा दूध और घी देते रहें. (१७)
EN English Translation
O Shataudana Gau! May your spleen, anus, both eyes and your skin always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (17)
यत्ते॑ म॒ज्जा यदस्थि॒ यन्मां॒सं यच्च॒ लोहि॑तम् । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरी चरबी, तेरी हड्डियां, मांस और रक्त तेरे दानदाता को सदा दही, मीठा दूध और घी देते रहें. (१८)
EN English Translation
O Shataudana Gau! May your fat, your bones, flesh and blood always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (18)
यौ ते॑ बा॒हू ये दो॒षणी॒ यावंसौ॒ या च॑ ते क॒कुत् । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरी दोनों भुजाएं, दोनों पिंडलियां, दोनों कंधे और ठाट तेरे दानदाता को सदा दही, मीठा दूध और घी देते रहें. (१९)
EN English Translation
O Shataudana Gau! May your two arms, both shins, both shoulders and thatt always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (19)
यास्ते॑ ग्री॒वा ये स्क॒न्धा याः पृ॒ष्टीर्याश्च॒ पर्श॑वः । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरी जो गरदन, तेरे जो कंधे, जो पीठ और जो पसलियां हैं, वे तेरे दानदाता को सदा दही, मीठा दूध और घी देते रहें. (२०)
EN English Translation
O Shataudana Gau! May your neck, your shoulders, your back and ribs always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (20)
यौ त॑ उ॒रू अ॑ष्ठी॒वन्तौ॒ ये श्रोणी॒ या च॑ ते भ॒सत् । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गी! तेरे पैर, तेरे घुटने, तेरे कूल्हे और प्रजनन अंग सदा तेरे दानदाता को दही, मीठा दूध और घी देते रहें. (२१)
EN English Translation
O shatabana gi! May your feet, your knees, your hips and reproductive organs always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (21)
यत्ते॒ पुच्छं॒ ये ते॒ बाला॒ यदूधो॒ ये च॑ ते॒ स्तनाः॑ । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरी जो पूंछ, तेरे जो बाल, तेरा जो ऐन एवं जो थन हैं, वे तेरे दानदाता को सदा दही, मीठा दूध और घी देते रहें. (२२)
EN English Translation
O Shataudana Gau! May your tail, your hair, your ann and your udder always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (22)
यास्ते॒ जङ्घा॒ याः कुष्ठि॑का ऋ॒च्छरा॒ ये च॑ ते श॒फाः । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरी जो जंघाएं, जो घुटने, कूल्हे और खुर हैं, वे सदा तेरे दानदाता को दही, मीठा दूध और घी देते रहें. (२३)
EN English Translation
O Shataudana Gau! May your thighs, knees, hips and hoofs always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (23)
यत्ते॒ चर्म॑ शतौदने॒ यानि॒ लोमा॑न्यघ्न्ये । आ॒मिक्षां॑ दुह्रतां दा॒त्रे क्षी॒रं स॒र्पिरथो॒ मधु॑ ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरा जो चमड़ा है, हे हिंसा के अयोग्य! तेरे जो बाल हैं, वे सदा तेरे दानदाता को दही, मीठा दूध और घी देते रहें. (२४)
EN English Translation
O Shataudana Gau! Your leather is unworthy of violence! May your hair always give curd, sweet milk and ghee to your donor. (24)
क्रो॒डौ ते॑ स्तां पुरो॒डाशा॒वाज्ये॑ना॒भिघा॑रितौ । तौ प॒क्षौ दे॑वि कृ॒त्वा सा प॒क्तारं॒ दिवं॑ वह ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे शतौदना गौ! तेरे पिछले दोनों भाग घी से सिंचित हैं एवं पुरोडाश हैं. हे देवी! उन्हें पंख बना कर तू पालनकर्ता को स्वर्ग में ले जा. (२५)
EN English Translation
O Shataudana Gau! Both your hind parts are irrigated with ghee and purodash. O Goddess! Make them wings and take the Sustainer to heaven. (25)
उ॒लूख॑ले॒ मुस॑ले॒ यश्च॒ चर्म॑णि॒ यो वा॒ शूर्पे॑ तण्डु॒लः कणः॑ । यं वा॒ वातो॑ मात॒रिश्वा॒ पव॑मानो म॒माथा॒ग्निष्टद्धोता॒ सुहु॑तं कृणोतु ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
जो ओखली और मूसल हैं, जो चमड़े, जो सूप, चावल और चावलों के टूटे हुए भाग हैं तथा जिन को पवित्र करने वाली वायु ने मथा है, उन्हें होता अग्नि की उत्तम आहुति बनाएं. (२६)
EN English Translation
Make the best sacrifice of agni to the oak and pestle, the leather, which are the broken parts of soups, rice and rice, and which are churned by the sanctifying air. (26)
अ॒पो दे॒वीर्मधु॑मतीर्घृत॒श्चुतो॑ ब्र॒ह्मणां॒ हस्ते॑षु प्रपृ॒थक्सा॑दयामि । यत्का॑म इ॒दम॑भिषि॒ञ्चामि॑ वो॒ऽहं तन्मे॒ सर्वं॒ सं प॑द्यतां व॒यं स्या॑म॒ पत॑यो रयी॒णाम् ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
मधु से युक्त एवं घी टपकाने वाले जल हम ब्राह्मणों के हाथों में अलग-अलग डालते हैं. जिस कामना से हम ब्राह्मणों के हाथों को धुलाते हैं, हमारी वह कामना पूर्ण हो तथा हम धनों के स्वामी बनें. (२७)
EN English Translation
We put water containing honey and dripping ghee separately in the hands of Brahmins. The desire with which we wash the hands of Brahmins, our wish should be fulfilled and we become the masters of wealth. (27)