Kanda 4 • Sukta 11
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 4 • Sukta 11
अ॑न॒ड्वान्दा॑धार पृथि॒वीमु॒त द्याम॑न॒ड्वान्दा॑धारो॒र्वन्तरि॑क्षम् । अ॑न॒ड्वान्दा॑धार प्र॒दिशः॒ षडु॒र्वीर॑न॒ड्वान्विश्वं॒ भुव॑न॒मा वि॑वेश ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
गाड़ी ढोने में समर्थ बैल हल जोतने आदि के कारण पृथ्वी का पोषक है. वही बैल चरु, पुरोडाश आदि की उत्पत्ति में सहायक होने के कारण आकाश और अंतरिक्ष को भी धारण करता है. पूर्व आदि महा दिशाओं का पोषण कर्ता भी यही धर्म रूपी बैल है. इस प्रकार ब्रह्मा द्वारा बनाया गया यह बैल पृथ्वी आदि सभी लोकों की रक्षा के लिए उन में प्रवेश कर के स्थित रहता है. (१)
EN English Translation
The bull capable of carrying the car is the nourisher of the earth due to ploughing etc. The same bull also holds the sky and space due to being helpful in the origin of charu, purodash etc. The nurturer of the former adi maha directions is also the bull of this dharma. In this way, this bull made by Brahma enters all the worlds like earth etc. to protect them and remains located. (1)
अ॑न॒ड्वानिन्द्रः॒ स प॒शुभ्यो॒ वि च॑ष्टे त्र॒यां छ॒क्रो वि मि॑मीते॒ अध्व॑नः । भू॒तं भ॑वि॒ष्यद्भुव॑ना॒ दुहा॑नः॒ सर्वा॑ दे॒वानां॑ चरति व्र॒तानि॑ ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
यह बैल इंद्र है. इसलिए सभी पशुओं की अपेक्षा अधिक तेजस्वी है. जिस प्रकार बैल अविच्छिन्न रूप से संतान उत्पन्न करता है, इंद्र उसी प्रकार भूत, भविष्य और वर्तमान वस्तुओं को उत्पन्न करता हुआ अन्य देवों के कार्य करता है. (२)
EN English Translation
This bull is Indra. Therefore, it is more stunning than all animals. Just as the bull produces children inseparably, Indra does the work of other gods, producing past, future and present things. (2)
इन्द्रो॑ जा॒तो म॑नु॒ष्ये॑ष्व॒न्तर्घ॒र्मस्त॒प्तश्च॑रति॒ शोशु॑चानः । सु॑प्र॒जाः सन्त्स उ॑दा॒रे न स॑र्ष॒द्यो नाश्नी॒याद॑न॒डुहो॑ विजा॒नन् ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
मनुष्यों में वह बैल इंद्र के समान है. वह बैल धर्म है. वह सूर्य के रूप में सारे जगत् को ऊर्जा एवं प्रकाश देता हुआ विचरण करता है. जो हमारे द्वारा बैल को दिया गया महत्त्व विशेष रूप से जानता है, वह सभी सुखों को भोगता है और शोभन संतान युक्त हो कर देह त्याग करने के बाद संसार में नहीं आता. (३)
EN English Translation
In humans, that bull is like Indra. That bull is dharma. He roams in the form of the sun giving energy and light to the whole world. He who knows the importance given by us to the bull especially enjoys all the pleasures and does not come into the world after giving up the body with shobhan child. (3)
अ॑न॒ड्वान्दु॑हे सुकृ॒तस्य॑ लो॒क एनं॑ प्याययति॒ पव॑मानः पु॒रस्ता॑त् । प॒र्जन्यो॒ धारा॑ म॒रुत॒ ऊधो॑ अस्य य॒ज्ञः पयो॒ दक्षि॑णा॒ दोहो॑ अस्य ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
इंद्र देव रूपी यह बैल यज्ञ आदि पुण्य से प्राप्त लोकों में अधिक फल देता है. यज्ञ के आरंभ में शोधन किया गया यह अमृतमय सोम इस बैल को रस से भर देता है. वृष्टि प्रेरकदेव दुग्ध की धारा है. उनचास पवन ऐन हैं, सभी प्रकार का यज्ञ इस का दूध है और यज्ञ में दी गई दिण ही दुहने की क्रिया है. इस प्रकार इस इंद्र और धर्म रूपी बैल का दोहन अक्षय होता . (४)
EN English Translation
This bull in the form of Indra Dev gives more fruit in the worlds received from virtue like yagna etc. This elixir som purified at the beginning of the yajna fills this bull with juice. Rain is the stream of milk. Forty-nine are windy, all kinds of yajna are its milk and the milk given in the yajna is the act of milking. Thus the exploitation of this indra and the bull in the form of Dharma would have been inexhaustible . (4)
यस्य॑ नेशे य॒ज्ञप॑ति॒र्न य॒ज्ञो नास्य॑ दातेशे॒ न प्र॑तिग्रही॒ता । यो वि॑श्व॒जिद्वि॑श्व॒भृद्वि॒श्वक॑र्मा घ॒र्मं नो॑ ब्रूत यत॒मश्चतु॑ष्पात् ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
यजमान इस देवता रूप बैल का स्वामी नहीं है. यज्ञ, दान देने वाला और दान ग्रहण करने वाला भी इस का स्वामी नहीं है. यह विश्व को जीतने वाला तथा विश्व का भरणपोषण करने वाला है. समस्त विश्व इसी का कार्य है. चार चरणों वाला यह वृषभ हमें तेजस्वी सूर्य का स्वरूप बताता है. (५)
EN English Translation
The host is not the master of this deity form bull. The one who gives yajna, charity and accepts donation is also not the master of it. It is going to conquer the world and feed the world. The whole world is its work. This Taurus with four steps tells us the form of the bright sun. (5)
येन॑ दे॒वाः स्व॑रारुरु॒हुर्हि॒त्वा शरी॑रम॒मृत॑स्य॒ नाभि॑म् । तेन॑ गेष्म सुकृ॒तस्य॑ लो॒कं घ॒र्मस्य॑ व्र॒तेन॒ तप॑सा यश॒स्यवः॑ ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
इस वृषभ रूप धर्म की सहायता से देवगण शरीर त्याग कर स्वर्ग को प्राप्त हुए हैं. वह स्वर्ग अमृत की नाभि है. इस वृषभ की सहायता से हम पुण्य के फल के रूप में प्राप्त भूलोक पर विजय करते हैं. दीप्ति वाले सूर्य से संबंधित वृत्त के द्वारा हम आदित्य के सुख की इच्छा करते हैं. (६)
EN English Translation
With the help of this Taurus form dharma, the gods have renounced their bodies and attained heaven. That heaven is the navel of nectar. With the help of this Taurus, we conquer the land received as the fruit of virtue. Through the circle related to the bright Sun, we desire the happiness of Aditya. (6)
इन्द्रो॑ रू॒पेणा॒ग्निर्वहे॑न प्र॒जाप॑तिः परमे॒ष्ठी वि॒राट् । वि॒श्वान॑रे अक्रमत वैश्वान॒रे अ॑क्रमतान॒डुह्य॑क्रमत । सोऽदृं॑हयत॒ सोऽधा॑रयत ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
यह वृषभ आकृति से इंद्र तथा अपने कंधे से अग्नि के समान है. इस प्रकार यह वृषभ प्रजापति रूप है. (७)
EN English Translation
It is like Indra from taurus shape and agni from your shoulder. Thus it is taurus prajapati form. (7)
मध्य॑मे॒तद॑न॒डुहो॒ यत्रै॒ष वह॒ आहि॑तः । ए॒ताव॑दस्य प्रा॒चीनं॒ यावा॑न्प्र॒त्यङ्स॒माहि॑तः ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
इस वृषभ के शरीर में प्रजापति ब्रह्म प्रविष्ट हैं. उन्होंने इस के शरीर के मध्य भाग को भार वहन करने योग्य बनाया है. इस के मध्य भाग में भार रखा है. इस के अगले और पिछले दोनों भाग समान हैं. (८)
EN English Translation
Prajapati Brahma is entered in the body of this Taurus. They have made the middle part of its body loadable. The load is placed in the central part of this. Both the front and the previous parts of this are the same. (8)
यो वेदा॑न॒डुहो॒ दोहा॑न्स॒प्तानु॑पदस्वतः । प्र॒जां च॑ लो॒कं चा॑प्नोति॒ तथा॑ सप्तऋ॒षयो॑ विदुः ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
जो पुरुष इस बैल के क्षय रहित जौ आदि रूप सात दोहनों को जानता है, वह पुत्र, पौत्र आदि संतान तथा स्वर्ग आदि लोकों को प्राप्त करता है. इस बात को सप्त ऋषि जानते हैं. (९)
EN English Translation
The man who knows the seven exploits of this bull in the form of barley etc. without decay, he gets sons, grandsons etc. children and heaven etc. Sapta Rishi knows this. (9)
प॒द्भिः से॒दिम॑व॒क्राम॒न्निरां॒ जङ्घा॑भिरुत्खि॒दन् । श्रमे॑णान॒ड्वान्की॒लालं॑ की॒नाश॑श्चा॒भि ग॑छतः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
यह प्रजापति रूप वृषभ निराशा उत्पन्न करने वाली दरिद्रता को अपने चारों चरणों से औंधे मुंह गिरा कर अपनी जंघाओं से धरती को खोदता है. यह बैल अपने श्रम से किसान को अन्न देता है. (१०)
EN English Translation
This Prajapati form Taurus digs the earth with its four legs, dropping its face from all four legs, causing depression. This bull gives food to the farmer with his labor. (10)
द्वाद॑श॒ वा ए॒ता रात्री॒र्व्रत्या॑ आहुः प्र॒जाप॑तेः । तत्रोप॒ ब्रह्म॒ यो वेद॒ तद्वा अ॑न॒डुहो॑ व्र॒तम् ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
इस वृषभ में व्याप्त यज्ञात्मक प्रजापति के व्रत के योग्य बारह रात्रियों को विद्यमान बताते हैं. उन रात्रियों में प्रजापति रूपी वृषभ को जो जानता है, वही इस व्रत का अधिकारी है. (११)
EN English Translation
Twelve nights worthy of the fast of Yajnatmik Prajapati prevailing in this Taurus are said to be present. In those nights, the one who knows Prajapati-like Taurus is the possessor of this fast. (11)
दु॒हे सा॒यं दु॒हे प्रा॒तर्दु॒हे म॒ध्यंदि॑नं॒ परि॑ । दोहा॒ ये अ॑स्य सं॒यन्ति॒ तान्वि॒द्मानु॑पदस्वतः ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
ऊपर बताए गए लक्षणों वाले वृषभ को मैं सायंकाल, प्रातःकाल और दोपहर के समय दुहता हूं. मैं सभी यज्ञों के अनुष्ठान के फलों को भी दुहता हूं. इस वृषभ के जो दोहन फल प्रदान करते हैं, उन्हें मैं जानता हूं. (१२)
EN English Translation
I milk Taurus with the above mentioned symptoms in the evening, morning and afternoon. I also milk the fruits of the rituals of all the yagnas. I know the harness fruits of this Taurus that provide. (12)