Kanda 5 • Sukta 29
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 5 • Sukta 29
पु॒रस्ता॑द्यु॒क्तो व॑ह जातवे॒दोऽग्ने॑ वि॒द्धि क्रि॒यमा॑णं॒ यथे॒दम् । त्वं भि॒षग्भे॑ष॒जस्या॑सि क॒र्ता त्वया॒ गामश्वं॒ पुरु॑षं सनेम ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे सभी कमों में प्रथम नियुक्त होने वाले अग्नि देव! मेरे द्वारा किए गए इस कार्य का भार वहन करो. तुम ओषधि प्रदान करने वाले वैद्य हो. हम तुम्हारे द्वारा गाय, अश्व एवं मनुष्यों को रोग रहित दशा में प्राप्त करें. (१)
EN English Translation
O Agni God who is appointed first among all things! Bear the burden of this work I have done. You are a physician who provides medicines. May we get cows, horses and humans in a disease-free state through you. (1)
तथा॒ तद॑ग्ने कृणु जातवेदो॒ विश्वे॑भिर्दे॒वैः स॒ह सं॑विदा॒नः । यो नो॑ दि॒देव॑ यत॒मो ज॒घास॒ यथा॒ सो अ॒स्य प॑रि॒धिष्पता॑ति ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे जातवेद अग्नि देव! जो हमारे विरुद्ध खेल खेल रहा है तथा जो हमारा भक्षण करना चाहता है, सभी देवों के साथ मिल कर उस का परकोटा गिरा दो. (२)
EN English Translation
O Jataveda Agni Dev! Whoever is playing against us and who wants to eat us, together with all the gods, drop his curtain. (2)
यथा॒ सो अ॒स्य प॑रि॒धिष्पता॑ति॒ तथा॒ तद॑ग्ने कृणु जातवेदः । विश्वे॑भिर्दे॒वैः स॒ह सं॑विदा॒नः ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम सभी देवों के साथ मिल कर ऐसा यत्न करो, जिस से उस का परकोटा गिर जाए जो हमारे विरोध में खेल खेल रहा है और जो हमें खाना चाहता है. (३)
EN English Translation
O agni! Make such an effort with all of you gods, so that the person who is playing the game against us and who wants to eat us falls. (3)
अ॒क्ष्यौ॒ नि वि॑ध्य॒ हृद॑यं॒ नि वि॑ध्य जि॒ह्वां नि तृ॑न्द्धि॒ प्र द॒तो मृ॑णीहि । पि॑शा॒चो अ॒स्य य॑त॒मो ज॒घासाग्ने॑ यविष्ठ॒ प्रति॑ तं शृणीहि ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
जो पिशाच हमें खाना चाहता है, तुम उस की आंखें फोड़ दो, जीभ काट डालो और दांत तोड़ दो. इस प्रकार तुम उस का विनाश कर दो. (४)
EN English Translation
The vampire who wants to eat us, break his eyes, cut off his tongue and break his teeth. Thus you destroy him. (4)
यद॑स्य हृ॒तं विहृ॑तं॒ यत्परा॑भृतमा॒त्मनो॑ ज॒ग्धं य॑त॒मत्पि॑शा॒चैः । तद॑ग्ने वि॒द्वान्पुन॒रा भ॑र॒ त्वं शरी॑रे मां॒समसु॒मेर॑यामः ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि देव! इस का जो मांस पिशाचों ने इस के शरीर से नोंच कर खा लिया है, उसे इस के शरीर में पुनः स्थापित कर दो तथा मंत्र शक्ति से इस के शरीर में प्राणों का पुनः संचार कर दो. (५)
EN English Translation
O God of Agni! The meat of this which the vampires have eaten from his body, restore it in his body and re-transmit the life in his body with the power of mantras. (5)
आ॒मे सुप॑क्वे श॒बले॒ विप॑क्वे॒ यो मा॑ पिशा॒चो अश॑ने द॒दम्भ॑ । तदा॒त्मना॑ प्र॒जया॑ पिशा॒चा वि या॑तयन्तामग॒दोयम॑स्तु ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! जो पिशाच कच्चे, पक्के और चितकबरे पात्र में विशेष रूप से पके हुए एवं कच्चे, पक्के भोजन में इस पुरुष के मांस को घोल कर हमारे विनाश की इच्छा कर रहा है, वह पिशाच अपनी संतान सहित कष्ट भोगे तथा यह पुरुष आरोग्य को प्राप्त करे. (६)
EN English Translation
O agni! The vampire who is wishing to destroy us by dissolving the flesh of this man in raw, pucca and mottled vessels, especially cooked and raw, pucca food, that vampire should suffer with his children and this man should attain health. (6)
क्षी॒रे मा॑ म॒न्थे य॑त॒मो द॒दम्भा॑कृष्टप॒च्ये अश॑ने धा॒न्ये॒ यः । तदा॒त्मना॑ प्र॒जया॑ पिशा॒चा वि या॑तयन्तामग॒दो॒यम॑स्तु ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! दूध में, मटूठे में एवं कृषि द्वारा पके हुए अन्न में प्रविष्ट हो कर जो पिशाच इस पुरुष को नष्ट करने की इच्छा कर रहा है, वह अपनी संतान के साथ कष्ट भोगे एवं यह पुरुष रोग रहित हो जाए. (७)
EN English Translation
O agni! The vampire who is wishing to destroy this man by entering milk, matutha and food cooked by agriculture, should suffer with his child and this man should become disease-free. (7)
अ॒पां मा॒ पाने॑ यत॒मो द॒दम्भ॑ क्र॒व्याद्या॑तू॒नां शय॑ने॒ शया॑नम् । तदा॒त्मना॑ प्र॒जया॑ पिशा॒चा वि या॑तयन्तामग॒दो॒यम॑स्तु ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस पिशाच ने मुझे जल पीने में, यात्रा करने में तथा सोते समय पीड़ित किया है, हे अग्नि! वह संतान के सहित इसी प्रकार का कष्ट भोगे एवं यह पुरुष रोग रहित हो जाए. (८)
EN English Translation
The vampire who has made me suffer in drinking water, traveling and sleeping, O agni! He should suffer the same kind of suffering with the child and this man should become disease-free. (8)
दिवा॑ मा॒ नक्तं॑ यत॒मो द॒दम्भ॑ क्र॒व्याद्या॑तू॒नां शय॑ने॒ शया॑नम् । तदा॒त्मना॑ प्र॒जया॑ पिशा॒चा वि या॑तयन्तामग॒दो॒यम॑स्तु ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! मुझे रात और दिन में यात्रा करते समय और सोते समय जिस मांस भक्षी पिशाच ने पीड़ित किया है, वह अपनी संतान सहित कष्ट भोगे तथा यह पुरुष नीरोग हो जाए. (९)
EN English Translation
O agni! The meat-eating vampire who has afflicted me while traveling at night and day and sleeping, suffers along with his child and this man becomes healthy. (9)
क्र॒व्याद॑मग्ने रुधि॒रं पि॑शा॒चं म॑नो॒हनं॑ जहि जातवेदः । तमिन्द्रो॑ वा॒जी वज्रे॑ण हन्तु छि॒नत्तु॒ सोमः॒ शिरो॑ अस्य धृ॒ष्णुः ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम मांसभक्षी, रुधिर पीने वाले तथा मन को कष्ट देने वाले पिशाच को नष्ट करो. अश्च के स्वामी इंद्र उसे अपने वज्र से मारें तथा सोम उस का शीश काट लें. (१०)
EN English Translation
O agni! Destroy the vampire who eats, drinks blood and hurts the mind. Indra, the swami of Ashcha, should kill him with his thunderbolt and Soma cut his head. (10)
स॒नाद॑ग्ने मृणसि यातु॒धाना॒न्न त्वा॒ रक्षां॑सि॒ पृत॑नासु जिग्युः । स॒हमू॑रा॒ननु॑ दह क्र॒व्यादो॒ मा ते॑ हे॒त्या मु॑क्षत॒ दैव्या॑याः ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम सदा से राक्षसों का मर्दन करते आए हो, राक्षस युद्ध में तुम्हें कभी नहीं जीत सके हैं, तुम मांस भक्षियों को जला दो. ये तुम्हारे दिव्य अस्त्र से बच न सकें. (११)
EN English Translation
O agni! You have always been killing demons, demons have never been able to conquer you in battle, you burn meat eaters. They cannot escape your divine weapon. (11)
स॒माह॑र जातवेदो॒ यद्धृ॒तं यत्परा॑भृतम् । गात्रा॑ण्यस्य वर्धन्तामं॒शुरि॒वा प्या॑यताम॒यम् ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! इस मनुष्य का जो ज्ञान और मांस नष्ट हो गया है, उसे तुम पुनः इस के शरीर में लाओ. यह सोमलता के अंकुर के समान पुष्ट हो तथा इस के अंगप्रत्यंग पूर्ण हों. (१२)
EN English Translation
O agni! Bring back the knowledge and flesh of this man that has been destroyed, bring it back into his body. It should be as strong as the seedling of Somalata and its limbs should be complete. (12)
सोम॑स्येव जातवेदो अं॒शुरा प्या॑यताम॒यम् । अग्ने॑ विर॒प्शिनं॒ मेध्य॑मय॒क्ष्मं कृ॑णु॒ जीव॑तु ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! सोमलता के अंकुर के समान पुष्ट होने के कारण इस पुरुष के अंगप्रत्यंग पूर्णता को प्राप्त हों. इस गुणवान पुरुष को जीवित रहने के लिए नीरोग कीजिए. (१३)
EN English Translation
O agni! Due to being as strong as the seedling of Somlata, the limbs of this man should attain complete perfection. Make this virtuous man healthy to survive. (13)
ए॒तास्ते॑ अग्ने स॒मिधः॑ पिशाच॒जम्भ॑नीः । तास्त्वं जु॑षस्व॒ प्रति॑ चैना गृहाण जातवेदः ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तुम्हारी ये समिधाएं पिशाचों को नष्ट करने वाली हैं. हे जातवेद! इन समिधाओं को प्राप्त कर के तुम प्रसन्न बनो. (१४)
EN English Translation
O agni! These samidhas of yours are going to destroy vampires. O Jataved! Be happy by getting these facilities. (14)
ता॑र्ष्टा॒घीर॑ग्ने स॒मिधः॒ प्रति॑ गृह्णाह्य॒र्चिषा॑ । जहा॑तु क्र॒व्याद्रू॒पं यो अ॑स्य मां॒सं जिही॑र्षति ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! तृषा शांत करने वाली इन समिधाओं को घी के साथ ग्रहण करो. जो राक्षस इस पुरुष के मांस की इच्छा करता है, वह अपने कार्य से विमुख हो जाए. (१५)
EN English Translation
O agni! Take these samidhas with ghee that calm the trisha. The demon who desires the flesh of this man should turn away from his work. (15)