Popular:
ऋग्वेद

Mandal 10 • Sukta 27

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 10

Mandal 10 • Sukta 27

24 Mantras Loaded
Mantra 10.27.1

अस॒त्सु मे॑ जरितः॒ साभि॑वे॒गो यत्सु॑न्व॒ते यज॑मानाय॒ शिक्ष॑म् । अना॑शीर्दाम॒हम॑स्मि प्रह॒न्ता स॑त्य॒ध्वृतं॑ वृजिना॒यन्त॑मा॒भुम् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र ने कहा-“हे स्तोता! मेरी ऐसी शोभन मनोवृत्ति है कि मैं सोमरस निचोड़ने वाले यजमान को मनचाहा फल देता हूं. जो मुझे हव्य नहीं देता, असत्य भाषण करता है एवं पापकर्म करना चाहता है, उसे मैं पूरी तरह नष्ट कर देता हूं.” (१)

EN English Translation

Indra said, "This is the hymn! I have such a soothing attitude that I give the desired fruit to the host who squeezes the Somras. I completely destroy the one who does not give me a word, makes untrue speeches and wants to commit sin." (1)

Mantra 10.27.2

यदीद॒हं यु॒धये॑ सं॒नया॒न्यदे॑वयून्त॒न्वा॒३॒॑ शूशु॑जानान् । अ॒मा ते॒ तुम्रं॑ वृष॒भं प॑चानि ती॒व्रं सु॒तं प॑ञ्चद॒शं नि षि॑ञ्चम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

ऋषि ने कहा-“हे इंद्र! जिस समय मैं देवयज्ञ न करने वाले एवं केवल अपने शरीर को पालने में लगे हुए लोगों से युद्ध करने जाता हूं. उस समय ऋत्विजों के साथ मिलकर बैल का मांस पकाता हूं एवं पंद्रह दिनों में अर्थात्‌ प्रतिदिन तेज नशे वाले सोमरस को तुम्हारे लिए देता हुं.” (२)

EN English Translation

The sage said, "O Indra! At the time when I go to war with those who do not worship godly and only those who are engaged in rearing my body. At that time, I cook the meat of the bull together with the ritwijas and in fifteen days, i.e., every day I will give it to the heavily drunk somers for you." (2)

Mantra 10.27.3

नाहं तं वे॑द॒ य इति॒ ब्रवी॒त्यदे॑वयून्स॒मर॑णे जघ॒न्वान् । य॒दावाख्य॑त्स॒मर॑ण॒मृघा॑व॒दादिद्ध॑ मे वृष॒भा प्र ब्रु॑वन्ति ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र ने कहा-“मैं ऐसे किसी व्यक्ति को नहीं जानता जो यह कहता हो कि मैंने देवयज्ञ करने वालों को युद्ध में मारा है. मैं भयानक युद्ध में जाकर जब देवयज्ञ रहित लोगों का नाश करता हूं, तब विद्वान्‌ लोग मेरे उस वीरकर्म का विस्तार से वर्णन करते हैं.” (३)

EN English Translation

Indra said, "I don't know anyone who says that I have killed those who perform the godly offerings in battle. When I go to war and destroy people without godly offerings, scholars describe in detail my heroic deeds." (3)

Mantra 10.27.4

यदज्ञा॑तेषु वृ॒जने॒ष्वासं॒ विश्वे॑ स॒तो म॒घवा॑नो म आसन् । जि॒नामि॒ वेत्क्षेम॒ आ सन्त॑मा॒भुं प्र तं क्षि॑णां॒ पर्व॑ते पाद॒गृह्य॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

“जिस समय मैं सहसा सामने आए युद्ध में सम्मिलित होता हूं, उस समय सारे ऋषि मेरे आसपास बैठते हैं. मैं प्रजा के कल्याण के लिए उस चारों ओर घूमने वाले शत्रु को जीतता हूं तथा उसके पैर पकड़कर उसे पर्वत के ऊपर फेंक देता हूं.” (४)

EN English Translation

"At the time I join the war that usually unfolds, all the sages sit around me. I conquer the enemy who moves around him for the welfare of the people and hold his feet and throw him on the mountain." (4)

Mantra 10.27.5

न वा उ॒ मां वृ॒जने॑ वारयन्ते॒ न पर्व॑तासो॒ यद॒हं म॑न॒स्ये । मम॑ स्व॒नात्कृ॑धु॒कर्णो॑ भयात ए॒वेदनु॒ द्यून्कि॒रणः॒ समे॑जात् ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

“मुझे युद्ध में कोई रोक नहीं पाता. यदि मैं मन में कोई निश्चय करूं तो पर्वत भी उसका विरोध नहीं कर सकते. मेरे गर्जन से बहरा भी डर जाता है. सूर्य भी प्रतिदिन मेरे भय से कांपते हैं.” (५)

EN English Translation

"There's nothing stopping me in the war. If I make a decision in my mind, even the mountains cannot resist it. The deaf too gets scared by my roar. The sun trembles every day with my fear." (5)

Mantra 10.27.6

दर्श॒न्न्वत्र॑ श‍ृत॒पाँ अ॑नि॒न्द्रान्बा॑हु॒क्षदः॒ शर॑वे॒ पत्य॑मानान् । घृषुं॑ वा॒ ये नि॑नि॒दुः सखा॑य॒मध्यू॒ न्वे॑षु प॒वयो॑ ववृत्युः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं इस संसार में सोमरस आदि हवि को स्वयं पीने वालों, मुझ इंद्र को न मानने वालों, भुजाओं से मेरे यजमानों को टुकड़े-टुकड़े करने वालों एवं उन्हें मारने के लिए आने वालों को शीघ्र देखता हूं. मुझ महान्‌ एवं सबके मित्र इंद्र की जो निंदा करते हैं, उनके ऊपर मेरा आयुध वज्र शीघ्र प्रहार करता है.” (६)

EN English Translation

I quickly see those who drink Someras etc. in this world, those who do not believe in me Indra, those who break my hosts into pieces with arms and those who come to kill them. My weapon vajra quickly strikes those who condemn indra, my great and all friends. (6)

Mantra 10.27.7

अभू॒र्वौक्षी॒र्व्यु१॒॑ आयु॑रान॒ड्दर्ष॒न्नु पूर्वो॒ अप॑रो॒ नु द॑र्षत् । द्वे प॒वस्ते॒ परि॒ तं न भू॑तो॒ यो अ॒स्य पा॒रे रज॑सो वि॒वेष॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

ऋषि ने कहा--“हे इंद्र! तुम हमारे सामने आते हो और धरती को जल से सींचते हो. तुमने अधिक आयु पाई है. तुमने पूर्वकाल में शत्रुओं को नष्ट किया और उसके बाद भी शत्रु नष्ट किए. तुम इस विस्तृत विश्व में व्याप्त हो. द्यावा-पृथिवी दोनों तुमको नहीं नाप सकते.” (७)

EN English Translation

The sage said, "O Indra! You come before us and irrigate the earth with water. You've got older age. You destroyed the enemies in the past and then you destroyed the enemies. You are pervading this vast world. Both Dyava and Prithvi cannot measure you." (7)

Mantra 10.27.8

गावो॒ यवं॒ प्रयु॑ता अ॒र्यो अ॑क्ष॒न्ता अ॑पश्यं स॒हगो॑पा॒श्चर॑न्तीः । हवा॒ इद॒र्यो अ॒भितः॒ समा॑य॒न्किय॑दासु॒ स्वप॑तिश्छन्दयाते ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र ने कहा-“बहुत सी गाएं एकत्र होकर जौ खा रही हैं. मैं स्वामी के समान ग्वालों के साथ इधर-उधर घूमती हुई उन गायों को देखता हूं. वे गाएं बुलाने पर स्वामी के पास आ जाती हैं. गायों का स्वामी गायों से बहुत सा दूध दुहता है.” (८)

EN English Translation

Indra said, "A lot of cows are gathering and eating barley. I see those cows moving around with the same gwalas as the master. They come to the master when they call the cows. The owner of cows milks a lot of milk from cows." (8)

Mantra 10.27.9

सं यद्वयं॑ यव॒सादो॒ जना॑नाम॒हं य॒वाद॑ उ॒र्वज्रे॑ अ॒न्तः । अत्रा॑ यु॒क्तो॑ऽवसा॒तार॑मिच्छा॒दथो॒ अयु॑क्तं युनजद्वव॒न्वान् ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

ऋषि ने अपने मन में कहा-“संसार में जौ के तिनके खाने वाले पशु मेरे ही रूप हैं. अन्न खाने वाले मनुष्य भी मुझसे भिन्न नहीं हैं. धरती के आंगन और विस्तृत आकाश में जो अंतर्यामी ब्रह्म है, वह मैं ही हूं. हृदय रूपी आकाश में रहने वाले इंद्र अपने भक्त को चाहते हैं ई मारत एवं संसार की विषयवासनाओं में अधिक फंसे व्यक्ति को भी ठीक रास्ते पर लाते हैं. (९)

EN English Translation

The sage said in his mind, "The animals that eat barley straws in the world are my own forms. Even the people who eat food are no different from me. I am the inner Brahman that is in the courtyard of the earth and the wide sky. Indra, who lives in the heart-like sky, wants his devotee to e-marat and also brings the person more trapped in the world's desires on the right track. (9)

Mantra 10.27.10

अत्रेदु॑ मे मंससे स॒त्यमु॒क्तं द्वि॒पाच्च॒ यच्चतु॑ष्पात्संसृ॒जानि॑ । स्त्री॒भिर्यो अत्र॒ वृष॑णं पृत॒न्यादयु॑द्धो अस्य॒ वि भ॑जानि॒ वेदः॑ ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्र ने कहा-“इस स्तोत्र में मैंने जो कहा है, वह सत्य है. इसे तुम जान लो. मैं दो पैरों वाले मनुष्यों और चार पैरों वाले पशुओं को बनाता हूं. जो व्यक्ति अपने पुरुषों को स्त्रियों के विरुद्ध लड़ने भेजता है, उसका धन मैं युद्ध के बिना ही छीनकर अपने भक्तों को देता हूं.” (१०)

EN English Translation

Indra said, "What I have said in this hymn is true. Let it get you to know. I make two-legged humans and four-legged animals. "He who sends his men to fight against women, I take away his money without war and give it to my devotees." (10)

Mantra 10.27.11

यस्या॑न॒क्षा दु॑हि॒ता जात्वास॒ कस्तां वि॒द्वाँ अ॒भि म॑न्याते अ॒न्धाम् । क॒त॒रो मे॒निं प्रति॒ तं मु॑चाते॒ य ईं॒ वहा॑ते॒ य ईं॑ वा वरे॒यात् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

“मुझ इंद्र से उत्पन्न दर्शनहीना कन्या प्रकृति को मुझ में लीन जानते हुए कौन आश्रय देगा? वृत्र आदि शत्रुओं पर वज्र कौन सा देव फेंकता है? इस शत्रु को मेरे अतिरिक्त न कोई वहन कर सकता है और न वरण कर सकता है.” (११)

EN English Translation

"Who will shelter the visionless Virgo nature born of Indra in me, knowing it absorbed in me? Which god throws thunderbolt at enemies like Vritra etc. No one can afford or choose this enemy other than me." (11)

Mantra 10.27.12

किय॑ती॒ योषा॑ मर्य॒तो व॑धू॒योः परि॑प्रीता॒ पन्य॑सा॒ वार्ये॑ण । भ॒द्रा व॒धूर्भ॑वति॒ यत्सु॒पेशाः॑ स्व॒यं सा मि॒त्रं व॑नुते॒ जने॑ चित् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

“ऐसी कितनी स्त्रियां हैं जो मानव जीवन के भोग प्रदान करने वाले एवं स्त्री के अभिलाषी पुरुष के प्रति धन अथवा प्रशंसा के कारण आसक्त हो जाती हैं. जो सुगठित शरीर वाली भली नारी होती है, वह बहुत से पुरुषों में से अपने मन के अनुकूल पति चुन लेती है.” (१२)

EN English Translation

"How many women are there who become enamored by wealth or praise for the man who gives the pleasures of human life and desires a woman? A well-formed woman with a well-formed body, she chooses a husband from many men to suit her mind." (12)

Mantra 10.27.13

प॒त्तो ज॑गार प्र॒त्यञ्च॑मत्ति शी॒र्ष्णा शिरः॒ प्रति॑ दधौ॒ वरू॑थम् । आसी॑न ऊ॒र्ध्वामु॒पसि॑ क्षिणाति॒ न्य॑ङ्ङुत्ता॒नामन्वे॑ति॒ भूमि॑म् ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

सूर्य अपनी किरणों द्वारा जल सोख लेते हैं, अपने समीप गए हुए जल का उपभोग करते है तथा वर्षा का जल अपनी किरणों द्वारा सबके सिरों पर बरसाते हैं. सूर्य अपने मंडल में स्थित होकर अपनी ऊर्ध्वगामिनी किरणों को फेंकते हैं एवं किरणसमूह के साथ धरती पर विस्तृत प्रकाश का अनुगमन करते हैं. (१३)

EN English Translation

The sun absorbs water through its rays, consumes the water that has gone near it and the rain water is rained on everyone's heads by its rays. The Sun is located in its circle and throws away its vertical rays and follows the wide light on the earth with a group of rays. (13)

Mantra 10.27.14

बृ॒हन्न॑च्छा॒यो अ॑पला॒शो अर्वा॑ त॒स्थौ मा॒ता विषि॑तो अत्ति॒ गर्भः॑ । अ॒न्यस्या॑ व॒त्सं रि॑ह॒ती मि॑माय॒ कया॑ भु॒वा नि द॑धे धे॒नुरूधः॑ ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

नित्य गतिशील व महान्‌ आदित्य बिना पत्तों के पेड़ के समान छायारहित हैं. वर्षा द्वारा लोक निर्माण करने वाले, आलंबनरहित एवं तीनों लोकों के गर्भ के समान आदित्य हव्य भक्षण करते हैं. झुलोक रूपधारी गाय अदिति के पुत्र को प्रेम के साथ चाटती हुई पोषित करती है. द्यौरूपिणी गाय आदित्य को अपने थनों के समान धारण करती है. (१४)

EN English Translation

The constant dynamic and great Aditya is as shadeless as a tree without leaves. Those who make people by rain, unfazed and like the womb of the three lokas, aditya eats havya. The jhuloka-shaped cow nourishes Aditi's son by licking him with love. The dyourupini cow holds Aditya like its trunks. (14)

Mantra 10.27.15

स॒प्त वी॒रासो॑ अध॒रादुदा॑यन्न॒ष्टोत्त॒रात्ता॒त्सम॑जग्मिर॒न्ते । नव॑ प॒श्चाता॑त्स्थिवि॒मन्त॑ आय॒न्दश॒ प्राक्सानु॒ वि ति॑र॒न्त्यश्नः॑ ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

इंद्ररूपी प्रजापति के शरीर से विश्वामित्र आदि सात ऋषियों ने जन्म लिया. प्रजापति के शरीर के ऊपर वाले भाग से बालखिल्य आदि आठ ऋषि उत्पन्न हुए. भृगु आदि नौ ऋषि प्रजापति के पिछले भाग से जन्मे. अंगिरा आदि ऋषियों की उत्पत्ति अग्रभाग से हुई. ये सब ऋषि यज्ञांश का भाग करने वाले झुलोक के ऊंचे भागों को बढ़ाते हैं. (१५)

EN English Translation

Seven sages like Vishwamitra etc. were born from the body of Indrarupi Prajapati. Eight sages, such as Balkhilya, were born from the upper part of Prajapati's body. Bhrigu etc. born from the previous part of the nine sage Prajapatis. The sages like Angira etc. originated from the foreground. All these sages increase the higher parts of the jhuloka which are part of the yajnansh. (15)

Mantra 10.27.16

द॒शा॒नामेकं॑ कपि॒लं स॑मा॒नं तं हि॑न्वन्ति॒ क्रत॑वे॒ पार्या॑य । गर्भं॑ मा॒ता सुधि॑तं व॒क्षणा॒स्ववे॑नन्तं तु॒षय॑न्ती बिभर्ति ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

अंगिरा आदि दस ऋषियों में प्रजापति के समान कपिल को यज्ञ पूर्ण करने की प्रेरणा दी गई. संतुष्ट होकर प्रकृति माता ने प्रजापति द्वारा स्थापित गर्भ धारण किया. (१६)

EN English Translation

Among the ten sages like Prajapati, Kapila was inspired to complete the yagna. Satisfied, Mother Nature conceived the one established by Prajapati. (16)

Mantra 10.27.17

पीवा॑नं मे॒षम॑पचन्त वी॒रा न्यु॑प्ता अ॒क्षा अनु॑ दी॒व आ॑सन् । द्वा धनुं॑ बृह॒तीम॒प्स्व१॒॑न्तः प॒वित्र॑वन्ता चरतः पु॒नन्ता॑ ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

प्रजापति के पुत्र अंगिरा आदि ऋषियों ने मोटे बकरे को पकाया. जुआ खेलने के स्थान में देवों के पासे फेंके गए. इन अंगिराओं में से दो धन के समान प्रसन्नता देने वाले कपिल को लेकर मंत्र उच्चारण के साथ अपने शरीर को शुद्ध करने के लिए जल में घूमने लगे. (१७)

EN English Translation

Sages like Prajapati's son Angira etc cooked the thick goat. The dice of the gods were thrown in the place of gaming. Two of these angiras started walking in the water to purify their bodies with the chanting of mantras about Kapila, who gave the same happiness as wealth. (17)

Mantra 10.27.18

वि क्रो॑श॒नासो॒ विष्व॑ञ्च आय॒न्पचा॑ति॒ नेमो॑ न॒हि पक्ष॑द॒र्धः । अ॒यं मे॑ दे॒वः स॑वि॒ता तदा॑ह॒ द्र्व॑न्न॒ इद्व॑नवत्स॒र्पिर॑न्नः ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

अनेक प्रकार से प्रजापति को पुकारते हुए नाना गतियों वाले अंगिरा आए. उन में से आधे ऋषि प्रजापति के लिए हव्य पकाते हैं, आधे नहीं पकाते. सूर्य देव ने यह बात मुझसे कही है. काष्ठ एवं घी का भोजन करने वाले अन्नि प्रजापति को धारण करते हैं. (१८)

EN English Translation

Calling Prajapati in many ways, Angira with various speeds came. Half of them cook havya for Rishi Prajapati, half do not cook. Surya Dev has told this to me. Those who eat wood and ghee wear Anni Prajapati. (18)

Mantra 10.27.19

अप॑श्यं॒ ग्रामं॒ वह॑मानमा॒राद॑च॒क्रया॑ स्व॒धया॒ वर्त॑मानम् । सिष॑क्त्य॒र्यः प्र यु॒गा जना॑नां स॒द्यः शि॒श्ना प्र॑मिना॒नो नवी॑यान् ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

मैंने देखा है कि प्रजापति दूर से प्राणियों का निर्माण करते हैं. वे चक्ररहित स्वधा के द्वारा अपने आपको धारण करते हैं. स्वामी इंद्र यजमानों के यज्ञकालों का निर्माण करते हैं. वे नवीन शरीर धारण करके शीघ्र ही शत्रुनाश करते हैं. (१९)

EN English Translation

I have seen that Prajapatis create beings from afar. They hold themselves through chakraless swadha. Lord Indra creates the yagnakalas of the hosts. They soon take on a new body and destroy the enemy. (19)

Mantra 10.27.20

ए॒तौ मे॒ गावौ॑ प्रम॒रस्य॑ यु॒क्तौ मो षु प्र से॑धी॒र्मुहु॒रिन्म॑मन्धि । आप॑श्चिदस्य॒ वि न॑श॒न्त्यर्थं॒ सूर॑श्च म॒र्क उप॑रो बभू॒वान् ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

मुझ शत्रुमारक इंद्र के रथ में जुड़े हुए दो सुपूजित एवं शत्रुओं के पास पहुंचने वाले हरि नामक घोड़ों को मत रोको. बार-बार उनकी स्तुति करो. वर्षा का जल भी इंद्र की गति को व्याप्त करता है. मेघ बिना किसी श्रम के उन स्थानों को पार कर जाते हैं. (२०)

EN English Translation

Don't stop the two sub-priests who are connected in the chariot of Indra and the horses named Hari who are approaching the enemies. Praise them again and again. Rain water also pervades indra's motion. The clouds cross those places without any labour. (20)

Mantra 10.27.21

अ॒यं यो वज्रः॑ पुरु॒धा विवृ॑त्तो॒ऽवः सूर्य॑स्य बृह॒तः पुरी॑षात् । श्रव॒ इदे॒ना प॒रो अ॒न्यद॑स्ति॒ तद॑व्य॒थी ज॑रि॒माण॑स्तरन्ति ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

यह इंद्र का वज्र महान्‌ सूर्य मंडल के नीचे वाले भाग से वर्षा के लिए गिरता है. इसके अतिरिक्त अन्य भी स्थान हैं. स्तोता बिना किसी श्रम के उन स्थानों को पार कर जाते हैं. (२१)

EN English Translation

This thunderbolt of Indra falls for rain from the lower part of the Great Sun Circle. In addition there are other places. The stotas cross those places without any labor. (21)

Mantra 10.27.22

वृ॒क्षेवृ॑क्षे॒ निय॑ता मीमय॒द्गौस्ततो॒ वयः॒ प्र प॑तान्पूरु॒षादः॑ । अथे॒दं विश्वं॒ भुव॑नं भयात॒ इन्द्रा॑य सु॒न्वदृष॑ये च॒ शिक्ष॑त् ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

वृक्ष से बने हुए प्रत्येक धनुष पर चढ़ी हुई गाय की तांत की डोरी शब्द करती है. उससे शञ्रुओं का नाश करने वाले बाण निकलते हैं. उस समय इंद्र के लिए सोमरस निचोड़ता हुआ एवं ऋषि के लिए यज्ञ की दक्षिण देता हुआ भी यह सारा संसार भय से कांपता है. (२२)

EN English Translation

The string of the cow's trunk mounted on each bow made of a tree makes the word. From it come out arrows that destroy the shrubs. At that time, the whole world trembles with fear, even while squeezing somras for Indra and giving the south of the yajna for the sage. (22)

Mantra 10.27.23

दे॒वानां॒ माने॑ प्रथ॒मा अ॑तिष्ठन्कृ॒न्तत्रा॑देषा॒मुप॑रा॒ उदा॑यन् । त्रय॑स्तपन्ति पृथि॒वीम॑नू॒पा द्वा बृबू॑कं वहतः॒ पुरी॑षम् ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों के निर्माण के समय ये बादल सबसे पहले देखे गए. इंद्र द्वारा इन मेघों के छेदन के बाद जल ऊपर आया. पर्जन्य, वायु और सूर्य ये तीन धरती पर खड़े वृक्षों को पकाते हैं. सबको प्रभावित करने वाले वायु और सूर्य सबको प्रसन्न करने वाला जल बरसाते हैं. (२३)

EN English Translation

These clouds were first seen at the time of the creation of the gods. The water came up after the piercing of these clouds by Indra. The three trees, the wind, and the sun cook the trees standing on earth. The wind affecting everyone and the sun rain water that pleases everyone. (23)

Mantra 10.27.24

सा ते॑ जी॒वातु॑रु॒त तस्य॑ विद्धि॒ मा स्मै॑ता॒दृगप॑ गूहः सम॒र्ये । आ॒विः स्वः॑ कृणु॒ते गूह॑ते बु॒सं स पा॒दुर॑स्य नि॒र्णिजो॒ न मु॑च्यते ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ऋषि! सूर्य ही तुम्हारे प्राणाधार हैं. तुम यज्ञ में सूर्य का यह स्वरूप जानो. उसे छिपाना मत. सूर्य का वह गमन किरणों के रूप में जाकर लोक को प्रकाशित करता है. सूर्य स्वर्ग का आविष्कार करते हैं एवं जल को सोखते हैं. सूर्य अपनी गति कभी नहीं छोड़ते. (२४)

EN English Translation

O sage! The sun is your lifeblood. You know this form of the sun in the yajna. Don't hide him. That movement of the sun goes as rays and illuminates the folk. The sun invents heaven and absorbs water. The sun never leaves its speed. (24)

卐 HinduText AI