Popular:
ऋग्वेद

Mandal 9 • Sukta 106

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 9

Mandal 9 • Sukta 106

14 Mantras Loaded
Mantra 9.106.1

इन्द्र॒मच्छ॑ सु॒ता इ॒मे वृष॑णं यन्तु॒ हर॑यः । श्रु॒ष्टी जा॒तास॒ इन्द॑वः स्व॒र्विदः॑ ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

शीघ्र उत्पन्न, पात्रों में टपकते हुए, सब कुछ जानने वाले, हरे रंग के एवं निचुड़े हुए सोम अभिलाषापूरक इंद्र के समीप जावें. (१)

EN English Translation

The soon-to-be-born, dripping into the characters, knowing everything, green and undisciplined, go to the desire-filled Indra. (1)

Mantra 9.106.2

अ॒यं भरा॑य सान॒सिरिन्द्रा॑य पवते सु॒तः । सोमो॒ जैत्र॑स्य चेतति॒ यथा॑ वि॒दे ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

संग्राम के लिए सहारा लेने योग्य एवं निचुड़े हुए सोम इंद्र के लिए पात्रों में टपकते हैं. जैसे इंद्र सारे ससांर को जानते हैं, वैसे ही सोम जयशील इंद्र को जानते हैं. (२)

EN English Translation

Squeezed Soma drips into the vessels for Indra to prepare for battle. Just as Indra knows the whole world, similarly victorious Soma knows Indra. (2)

Mantra 9.106.3

अ॒स्येदिन्द्रो॒ मदे॒ष्वा ग्रा॒भं गृ॑भ्णीत सान॒सिम् । वज्रं॑ च॒ वृष॑णं भर॒त्सम॑प्सु॒जित् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

सोम से उत्पन्न नशा चढ़ने पर इंद्र सबके आश्रययोग्य एवं गृहीतव्य धनुष को धारण करते हैं. जल के लिए वृत्र राक्षस को जीतने वाले इंद्र वर्षाकारक वज्र को धारण करते हैं. (३)

EN English Translation

When the intoxication caused by The Som ascends, Indra holds everyone's shelterable and homely bow. Indra, who conquers the Vritra rakshasa for water, holds the rain-bearing thunderbolt. (3)

Mantra 9.106.4

प्र ध॑न्वा सोम॒ जागृ॑वि॒रिन्द्रा॑येन्दो॒ परि॑ स्रव । द्यु॒मन्तं॒ शुष्म॒मा भ॑रा स्व॒र्विद॑म् ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जागने वाले सोम! तुम टपको. हे सोम! तुम इंद्र के लिए रस नीचे गिराओ तथा दीप्तिशाली एवं सबको जानने वाला बल हमें दो. (४)

EN English Translation

O awake Mon! You tap. Hey Mon! You drop the juice down for Indra and give us the bright and knowing force of all. (4)

Mantra 9.106.5

इन्द्रा॑य॒ वृष॑णं॒ मदं॒ पव॑स्व वि॒श्वद॑र्शतः । स॒हस्र॑यामा पथि॒कृद्वि॑चक्ष॒णः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सबके दर्शनीय, हजारों मार्गो वाले, यजमानों को मार्ग दिखाने वाले एवं विशेष द्रष्टा सोम! तुम इंद्र के लिए अपना वर्षाकारक एवं नशीला रस टपकाओ. (५)

EN English Translation

O all seeable, with thousands of paths, who guides the hosts and the special seer Som! You pour your rainy and intoxicating juice for Indra. (5)

Mantra 9.106.6

अ॒स्मभ्यं॑ गातु॒वित्त॑मो दे॒वेभ्यो॒ मधु॑मत्तमः । स॒हस्रं॑ याहि प॒थिभिः॒ कनि॑क्रदत् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवों के लिए परम स्वादिष्ट एवं शब्द करते हुए सोम! तुम हमारे लिए मार्ग बताने वाले हो. तुम अनेक मार्गों से कलश में आओ. (६)

EN English Translation

O most delicious and word-making mon to the gods! You're going to show us the way. You come to the kalash by many paths. (6)

Mantra 9.106.7

पव॑स्व दे॒ववी॑तय॒ इन्दो॒ धारा॑भि॒रोज॑सा । आ क॒लशं॒ मधु॑मान्सोम नः सदः ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! तुम देवों के उपभोग के लिए धाराओं के रूप में शक्ति के साथ नीचे गिरो. हे नशीले रस वाले सोम! तुम कलश में बैठो. (७)

EN English Translation

Hey Mon! You fall down with power as streams for the consumption of the gods. O mon with intoxicating juices! You sit in the urn. (7)

Mantra 9.106.8

तव॑ द्र॒प्सा उ॑द॒प्रुत॒ इन्द्रं॒ मदा॑य वावृधुः । त्वां दे॒वासो॑ अ॒मृता॑य॒ कं प॑पुः ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! जल की ओर बहने वाला तुम्हारा रस इंद्र को नशा करने के लिए बढ़ता है. देवगण मरणरहित बनने के लिए तुम्हारे सुखकर रस पीते हैं. (८)

EN English Translation

Hey Mon! Your juice flowing towards the water grows to intoxicate Indra. The gods drink your happy juice to become deathless. (8)

Mantra 9.106.9

आ नः॑ सुतास इन्दवः पुना॒ना धा॑वता र॒यिम् । वृ॒ष्टिद्या॑वो रीत्यापः स्व॒र्विदः॑ ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे निचुड़ते हुए एवं जल बनाने वाले सोम! तुम शुद्ध होते हुए हमारे लिए धन लाओ. तुम वर्षाकारक अंतरिक्ष के बनाने वाले तथा सर्वज्ञ हो. (९)

EN English Translation

O Mon who makes water and makes water! You bring wealth to us while you are cleansed. You are the creator and omniscient of rain-bearing space. (9)

Mantra 9.106.10

सोमः॑ पुना॒न ऊ॒र्मिणाव्यो॒ वारं॒ वि धा॑वति । अग्रे॑ वा॒चः पव॑मानः॒ कनि॑क्रदत् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

छनते हुए सोम अपनी धारा के रूप में भेड़ के बालों से बने दशापवित्र की ओर जाते हैं एवं स्तोता के सामने भांति-भांति का शब्द करते हैं. (१०)

EN English Translation

Sifting, Som goes towards the Dashapavitra made of sheep's hair as his stream and makes a variety of words in front of the hymn. (10)

Mantra 9.106.11

धी॒भिर्हि॑न्वन्ति वा॒जिनं॒ वने॒ क्रीळ॑न्त॒मत्य॑विम् । अ॒भि त्रि॑पृ॒ष्ठं म॒तयः॒ सम॑स्वरन् ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

स्तोतागण शक्तिशाली, जल में क्रीड़ा करने वाले एवं भेड़ के बालों से बने दशापवित्र को पार करने वाले सोम को स्तुतियों द्वारा बढ़ाते हैं. स्तुतियां सवनों वाले सोम की प्रशंसा करती हैं. (११)

EN English Translation

The Psalms raise the powerful, the playful som in the water and who crosses the Dasapavitra made of sheep's hair by praises. The hymns praise the savans' mon. (11)

Mantra 9.106.12

अस॑र्जि क॒लशा॑ँ अ॒भि मी॒ळ्हे सप्ति॒र्न वा॑ज॒युः । पु॒ना॒नो वाचं॑ ज॒नय॑न्नसिष्यदत् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस प्रकार घोड़ा युद्ध के लिए तैयार किया जाता है, उसी प्रकार यजमान के लिए अन्न चाहने वाले सोम कलश में तैयार किए जाते हैं. छनते हुए सोम शब्द करते हैं एवं पात्रों में टपकते हैं. (१२)

EN English Translation

Just as the horse is prepared for war, so the soms who seek food for the host are prepared in the kalash. The word 'sieve mon' is made and drips into the characters. (12)

Mantra 9.106.13

पव॑ते हर्य॒तो हरि॒रति॒ ह्वरां॑सि॒ रंह्या॑ । अ॒भ्यर्ष॑न्स्तो॒तृभ्यो॑ वी॒रव॒द्यशः॑ ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

अभिलाषायोग्य एवं हरे रंग वाले सोम वेग के साथ टेढ़े-मेढ़े दशापवित्र पर छनते हैं एवं स्तोताओं को संतानयुक्त धन देते हैं. (१३)

EN English Translation

The crooked and green-coloured mons with velocity filter on the dasapavittra and give the psalms child-like money. (13)

Mantra 9.106.14

अ॒या प॑वस्व देव॒युर्मधो॒र्धारा॑ असृक्षत । रेभ॑न्प॒वित्रं॒ पर्ये॑षि वि॒श्वतः॑ ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे देवाभिलाषी सोम! तुम अपनी धारा के रूप में नीचे गिरो. तुम्हारे मधुर रस की धाराएं बनाई जाती हैं. तुम शब्द करते हुए सब ओर से दशापवित्र पर जाते हो. (१४)

EN English Translation

O God, Mon! You fall down as your stream. Streams of your sweet juices are made. You go to dashapavittra from all sides while making words. (14)

卐 HinduText AI