Popular:
ऋग्वेद

Mandal 9 • Sukta 107

Rigveda (ऋग्वेद)

ऋग्वेद • मण्डल 9

Mandal 9 • Sukta 107

26 Mantras Loaded
Mantra 9.107.1

परी॒तो षि॑ञ्चता सु॒तं सोमो॒ य उ॑त्त॒मं ह॒विः । द॒ध॒न्वाँ यो नर्यो॑ अ॒प्स्व१॒॑न्तरा सु॒षाव॒ सोम॒मद्रि॑भिः ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे ऋत्विजो! जो सोम देवों के उत्तम हवि हैं, मानवहितैषी हैं एवं अंतरिक्ष में जाते हैं तथा जिन्हें अध्वर्युजनों ने पत्थरों की सहायता से कुचला है, तुम यज्ञकर्म के बाद उन सोम को जल से सींचो. (१)

EN English Translation

Hey Ritvijo! Those who are the best of the Som devas, are human-friendly and go into space and who have been crushed by the teachers with the help of stones, you should irrigate those somas with water after the yajnakarma. (1)

Mantra 9.107.2

नू॒नं पु॑ना॒नोऽवि॑भिः॒ परि॑ स्र॒वाद॑ब्धः सुर॒भिन्त॑रः । सु॒ते चि॑त्त्वा॒प्सु म॑दामो॒ अन्ध॑सा श्री॒णन्तो॒ गोभि॒रुत्त॑रम् ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे अहिंसनीय, अत्यंत सुगंधि वाले एवं छनते हुए सोम! तुम भेड़ के बालों से बने दशापवित्र में होकर नीचे टपको. तुम्हारे निचुड़ जाने पर हम तुम्हें सच्तुओं और गाय के दूधः दही से मिलाते हैं एवं जल में स्थित तुम्हारी सेवा करते हैं. (२)

EN English Translation

O non-violent, extremely fragrant and filtered Soma! You drip down into the dasapavitra made of sheep's hair. When you are squeezed, we mix you with curd, the milk of the cow and the cow, and serve you in the water. (2)

Mantra 9.107.3

परि॑ सुवा॒नश्चक्ष॑से देव॒माद॑नः॒ क्रतु॒रिन्दु॑र्विचक्ष॒णः ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

देवों को मस्त करने वाले, यज्ञकर्ता, दीप्तिशाली एवं विशेषदृष्टि वाले सोम निचुड़ते हुए सबके दर्शन के लिए टपकते हैं. (३)

EN English Translation

The somas who have made gods happy, the yajnakarta, the bright and the special-eyed, droop to see everyone. (3)

Mantra 9.107.4

पु॒ना॒नः सो॑म॒ धार॑या॒पो वसा॑नो अर्षसि । आ र॑त्न॒धा योनि॑मृ॒तस्य॑ सीद॒स्युत्सो॑ देव हिर॒ण्ययः॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! तुम छनते समय जल में निवास करते हुए धारा के रूप में दशापवित्र में जाते हो. हे रत्नदाता सोम! तुम यज्ञस्थल में बैठते हो. हे दीप्तिशाली सोम! तुम बहने वाले एवं स्वर्णमय हो. (४)

EN English Translation

Hey Mon! You go to Dashapavitra as a stream while dwelling in the water while filtering. O Gems giving Mon! You sit in the place of yajna. O radiant Mon! You are flowing and golden. (4)

Mantra 9.107.5

दु॒हा॒न ऊध॑र्दि॒व्यं मधु॑ प्रि॒यं प्र॒त्नं स॒धस्थ॒मास॑दत् । आ॒पृच्छ्यं॑ ध॒रुणं॑ वा॒ज्य॑र्षति॒ नृभि॑र्धू॒तो वि॑चक्ष॒णः ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

सोम मदकारक एवं दिव्य लता को दुहते हुए अपने प्राचीन स्थान अर्थात्‌ अंतरिक्ष में बैठते हैं. इसके बाद ऋत्विजों द्वारा शोधित एवं सबके द्रष्टा सोम जल्दी से यज्ञ में पूछने योग्य एवं यज्ञ के आधार यजमान को अन्न देने के लिए जाते हैं. (५)

EN English Translation

Som sits in his ancient place i.e. space, milking the madhakkara and divine lata. After this, the seer of all and groomed by the ritvijas, Som, quickly goes to the yajna to give food to the host, which is askable and based on the yajna. (5)

Mantra 9.107.6

पु॒ना॒नः सो॑म॒ जागृ॑वि॒रव्यो॒ वारे॒ परि॑ प्रि॒यः । त्वं विप्रो॑ अभ॒वोऽङ्गि॑रस्तमो॒ मध्वा॑ य॒ज्ञं मि॑मिक्ष नः ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे जागरणशील एवं प्रिय सोम! तुम छनते समय भेड़ के बालों से बने दशापवित्र पर टपकते हो. लुम मेधावी एवं पितरों के नेता हो. तुम हमारे यज्ञ को अपने मीठे रस से भर दो. (६)

EN English Translation

O awakening and dear Mon! You drip on the dasha-pita made of sheep's hair while you're sorting. Lum is the leader of the meritorious and fathers. You fill our yajna with your sweet juice. (6)

Mantra 9.107.7

सोमो॑ मी॒ढ्वान्प॑वते गातु॒वित्त॑म॒ ऋषि॒र्विप्रो॑ विचक्ष॒णः । त्वं क॒विर॑भवो देव॒वीत॑म॒ आ सूर्यं॑ रोहयो दि॒वि ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

अभिलाषापूरक, मार्गदशकों में श्रेष्ठ, सबको दिखाने वाले, मेधावी एवं विशेष द्रष्टा सोम टपकते हैं. हे बुद्धिमान्‌ एवं देवाभिलाषियों में उत्तम सोम! तुम सूर्य को अंतरिक्ष में प्रकट करते हो. (७)

EN English Translation

Mon, who is wishful, superior in guides, shows everyone, meritorious and special seer. O the wise and the best of the divines, Soma! You reveal the sun in space. (7)

Mantra 9.107.8

सोम॑ उ षुवा॒णः सो॒तृभि॒रधि॒ ष्णुभि॒रवी॑नाम् । अश्व॑येव ह॒रिता॑ याति॒ धार॑या म॒न्द्रया॑ याति॒ धार॑या ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

निचोड़ने वाले ऋत्विजों द्वारा निचुड़े हुए सोम ऊंचे एवं भेड़ के बालों से बने दशापवित्र पर जाते हैं. सोम अपनी नशीली एवं हरे रंग की धारा के द्वारा द्रोणकलश में जाते हैं. (८)

EN English Translation

The squeezing mons, loosed by the ritvijs, go up to the dashapavitra made of high and sheep's hair. Som goes to Dronakalash through his intoxicating and green stream. (8)

Mantra 9.107.9

अ॒नू॒पे गोमा॒न्गोभि॑रक्षाः॒ सोमो॑ दु॒ग्धाभि॑रक्षाः । स॒मु॒द्रं न सं॒वर॑णान्यग्मन्म॒न्दी मदा॑य तोशते ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

गाय के दूध से मिले हुए सोम टपकते हैं. सोम अपने को मिलाने के लिए दूध के साथ छनते हैं. जल जिस प्रकार सागर में जाता है, उसी प्रकार सोम का रस द्रोणकलश में जाता है. नशीला सोम नशा करने के लिए निचोड़ा जाता है. (९)

EN English Translation

Mons mixed with cow's milk drip. Mon sifts with milk to mix himself. Just as water goes into the ocean, so the juice of Soma goes to Dronakalash. The intoxicating mon is squeezed to intoxication. (9)

Mantra 9.107.10

आ सो॑म सुवा॒नो अद्रि॑भिस्ति॒रो वारा॑ण्य॒व्यया॑ । जनो॒ न पु॒रि च॒म्वो॑र्विश॒द्धरिः॒ सदो॒ वने॑षु दधिषे ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पत्थरों की सहायता से निचुड़े हुए सोम! तुम भेड़ के बालों से बने दशापवित्र को पार करके छनते हो. हरे रंग के सोम चमू नामक पात्रों में इस प्रकार प्रवेश करते हैं, जिस प्रकार मनुष्य नगर में प्रवेश करता है. हे सोम! तुम द्रोणकलश में स्थान बनाते हो. (१०)

EN English Translation

O Mon, with the help of stones! You cross the dashapavittra made of sheep's hair. The green mons enter the characters called Chamu in this way, just as man enters the city. Hey Mon! You make a place in dronakalash. (10)

Mantra 9.107.11

स मा॑मृजे ति॒रो अण्वा॑नि मे॒ष्यो॑ मी॒ळ्हे सप्ति॒र्न वा॑ज॒युः । अ॒नु॒माद्यः॒ पव॑मानो मनी॒षिभिः॒ सोमो॒ विप्रे॑भि॒रृक्व॑भिः ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

विजयाभिलाषी लोग जिस प्रकार युद्ध में जाने वाले घोड़े को सजाते हैं, उसी प्रकार भेड़ के बालों से बने दशापवित्र को पार करने वाले एवं अन्नाभिलाषी सोम सजाए जाते हैं. (११)

EN English Translation

Just as the victorious people decorate the horse that goes to war, so are the ones who cross the Dasapavittra made of sheep's hair and the annabhilashi som. (11)

Mantra 9.107.12

प्र सो॑म दे॒ववी॑तये॒ सिन्धु॒र्न पि॑प्ये॒ अर्ण॑सा । अं॒शोः पय॑सा मदि॒रो न जागृ॑वि॒रच्छा॒ कोशं॑ मधु॒श्चुत॑म् ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! सागर को जिस प्रकार जल से भरते हैं, उसी प्रकार तुम्हें भी देवों के पीने के लिए जल से पूर्ण किया जाता है. हे शराब के समान नशीले एवं जागरणशील सोम! तुम सोमलता के रस के साथ रस एकत्र करने वाले द्रोणकलश में जाते हो. (१२)

EN English Translation

O Mon! Just as you fill the ocean with water, in the same way you are also filled with water for the gods to drink. O intoxicating and awakening mon like alcohol! You go to Dronakalash, which collects juice with somlata juice. (12)

Mantra 9.107.13

आ ह॑र्य॒तो अर्जु॑ने॒ अत्के॑ अव्यत प्रि॒यः सू॒नुर्न मर्ज्यः॑ । तमीं॑ हिन्वन्त्य॒पसो॒ यथा॒ रथं॑ न॒दीष्वा गभ॑स्त्योः ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

अभिलाषा करने योग्य, सबको प्रसन्न करने वाले एवं पुत्र के समान शुद्ध बनाने योग्य सोम सफेद रंग के दशापवित्र पर जाते हैं. वेग वाले लोग रथ को जिस प्रकार तेजी से संग्राम की ओर दौड़ते हैं, उसी प्रकार दोनों हाथों की उंगलियां सोम को जल में मसलती हैं. (१३)

EN English Translation

Mon, who is worthy of desire, pleasing to all and made pure like a son, goes to the white dashapavitra. Just as the people of velocity run the chariot towards the struggle fast, the fingers of both hands rub the mon in the water. (13)

Mantra 9.107.14

अ॒भि सोमा॑स आ॒यवः॒ पव॑न्ते॒ मद्यं॒ मद॑म् । स॒मु॒द्रस्याधि॑ वि॒ष्टपि॑ मनी॒षिणो॑ मत्स॒रासः॑ स्व॒र्विदः॑ ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

गमनशील सोम अपने नशीले रस को चारों ओर बहाते हैं. मनीषी, नशीले एवं सबको जानने वाले सोम द्रोणकलश के ऊपर दशापवित्र के ऊंचे भाग पर रस गिराते हैं. (१४)

EN English Translation

The moving mon sheds his intoxicating juices around. Manishi, the drug addict and the knower of all, Som drops the juice on the high part of dashapavitra on Dronkalash. (14)

Mantra 9.107.15

तर॑त्समु॒द्रं पव॑मान ऊ॒र्मिणा॒ राजा॑ दे॒व ऋ॒तं बृ॒हत् । अर्ष॑न्मि॒त्रस्य॒ वरु॑णस्य॒ धर्म॑णा॒ प्र हि॑न्वा॒न ऋ॒तं बृ॒हत् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

शुद्ध होते हुए दीप्तिशाली, अत्यंत सत्य रूप एवं राजा सोम द्रोणकलश में धारा के रूप में गिरते हैं. प्रेरित एवं अत्यंत सत्य सोम मित्र और वरुण की रक्षा के लिए बहते हैं. (१५)

EN English Translation

While being pure, the radiant, very true form and King Som falls as a stream in Dronakalash. Inspired and extremely truthful, Som flows to protect friends and Varuna. (15)

Mantra 9.107.16

नृभि॑र्येमा॒नो ह॑र्य॒तो वि॑चक्ष॒णो राजा॑ दे॒वः स॑मु॒द्रियः॑ ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

ऋत्विजों द्वारा नियमित, अभिलाषा करने योग्य, विशेष द्रष्टा, दीप्तिशाली एवं राजा सोम अंतरिक्ष में उत्पन्न होकर इंद्र के लिए टपकते हैं. (१६)

EN English Translation

Regular, wishable, special seers, radiants and king monstrosity by the Ritvijs are born in space and drip for Indra. (16)

Mantra 9.107.17

इन्द्रा॑य पवते॒ मदः॒ सोमो॑ म॒रुत्व॑ते सु॒तः । स॒हस्र॑धारो॒ अत्यव्य॑मर्षति॒ तमी॑ मृजन्त्या॒यवः॑ ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

नशीले एवं निचुड़े हुए सोम मरुतों सहित इंद्र के लिए छनते हैं. हजार धाराओं वाले सोम भेड़ के बालों से बने दशापवित्र को पार करते हैं. (१७)

EN English Translation

The intoxicating and uninhibited Som along with the maruts filter for Indra. Mons with thousand streams cross the dasapavitra made of sheep's hair. (17)

Mantra 9.107.18

पु॒ना॒नश्च॒मू ज॒नय॑न्म॒तिं क॒विः सोमो॑ दे॒वेषु॑ रण्यति । अ॒पो वसा॑नः॒ परि॒ गोभि॒रुत्त॑रः॒ सीद॒न्वने॑ष्वव्यत ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

चमू नामक पात्रों में निचोड़े जाते हुए, स्तुति उत्पन्न करते हुए एवं मेधावी सोम देवों के समीप जाते हैं. जलों को ढकते हुए एवं काठ से बने द्रोण कलश में बैठे हुए सोम गाय के दूध-दही द्वारा ढके जाते हैं. (१८)

EN English Translation

Being squeezed into characters named Chamu, evoking praise and the meritorious Som approaches the devas. Covering the water and sitting in the drona kalash made of wood, the mons are covered by cow's milk-curd. (18)

Mantra 9.107.19

तवा॒हं सो॑म रारण स॒ख्य इ॑न्दो दि॒वेदि॑वे । पु॒रूणि॑ बभ्रो॒ नि च॑रन्ति॒ मामव॑ परि॒धीँरति॒ ताँ इ॑हि ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

हे दीप्तिशाली सोम! मैं तुम्हारी मित्रता में प्रतिदिन प्रसन्न रहता हूं. हे पीले रंग वाले सोम! तुम्हारे मित्र को बहुत से राक्षस बाधा पहुंचाते हैं. तुम उन्हें मारो. (१९)

EN English Translation

O radiant Mon! I am happy every day in your friendship. O yellow mon! Many monsters interrupt your friend. You hit them. (19)

Mantra 9.107.20

उ॒ताहं नक्त॑मु॒त सो॑म ते॒ दिवा॑ स॒ख्याय॑ बभ्र॒ ऊध॑नि । घृ॒णा तप॑न्त॒मति॒ सूर्यं॑ प॒रः श॑कु॒ना इ॑व पप्तिम ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

हे पीले रंग वाले सोम! मैं रात-दिन तुम्हारी मित्रता में आनंदित रहता हूं. हम दीप्ति से प्रज्वलित एवं परम स्थान में स्थित तुम्हारे समीप उसी प्रकार जाते हैं, जिस प्रकार पक्षी सूर्य का अतिक्रमण करते हैं. (२०)

EN English Translation

O yellow mon! I rejoice in your friendship day and night. We go to you, ignited with a glow and in the supreme place, in the same way that birds transgress the sun. (20)

Mantra 9.107.21

मृ॒ज्यमा॑नः सुहस्त्य समु॒द्रे वाच॑मिन्वसि । र॒यिं पि॒शङ्गं॑ बहु॒लं पु॑रु॒स्पृहं॒ पव॑माना॒भ्य॑र्षसि ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

हे शोभन उंगलियों वाले एवं मसले जाते हुए सोम! तुम अंतरिक्ष में अपना शब्द भेजते हो. हे पवमान सोम! तुम स्तोताओं को पीले रंग का, अधिक एवं बहुतों द्वारा चाहने योग्य धन देते हो. (२१)

EN English Translation

O Shobhan with fingers and going to the point mon! You send your word into space. O Pawman Mon! You give the psalms yellow, more and more money than many want. (21)

Mantra 9.107.22

मृ॒जा॒नो वारे॒ पव॑मानो अ॒व्यये॒ वृषाव॑ चक्रदो॒ वने॑ । दे॒वानां॑ सोम पवमान निष्कृ॒तं गोभि॑रञ्जा॒नो अ॑र्षसि ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

हे वर्षाकारक सोम, मसले जाते हुए एवं भेड़ के बालों से बने दशापवित्र पर छनते हुए सोम! तुम द्रोणकलश में शब्द करते हो. हे पवमान सोम! तुम गाय के दूध, दही के साथ मिलकर देवों के स्वच्छ स्थान को जाते हो. (२२)

EN English Translation

O rain-fed Mon, Mon, going mashed and filtering on the dashapavittra made of sheep's hair! You make the word in dronakalash. O Pawman Mon! You go to the clean place of the gods together with cow's milk, curd. (22)

Mantra 9.107.23

पव॑स्व॒ वाज॑सातये॒ऽभि विश्वा॑नि॒ काव्या॑ । त्वं स॑मु॒द्रं प्र॑थ॒मो वि धा॑रयो दे॒वेभ्यः॑ सोम मत्स॒रः ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! सारी स्तुतियों को ध्यान में रखकर तुम अन्न लाभ के लिए टपको. हे देवों के मदकारक एवं सब देवों में प्रमुख सोम! तुम समुद्र को विशेषरूप से धारण करते हो. (२३)

EN English Translation

Hey Mon! Keeping all the praises in mind, you should tap for food gain. O You are the doers of the gods and the chief of all the gods, The Mon! You hold the sea exclusively. (23)

Mantra 9.107.24

स तू प॑वस्व॒ परि॒ पार्थि॑वं॒ रजो॑ दि॒व्या च॑ सोम॒ धर्म॑भिः । त्वां विप्रा॑सो म॒तिभि॑र्विचक्षण शु॒भ्रं हि॑न्वन्ति धी॒तिभिः॑ ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

हे सोम! तुम धारण करने वालों के साथ पार्थिव एवं दिव्य लोकों में रस टपकाओ. हे विशेष द्रष्टा एवं श्वेत वर्ण सोम! बुद्धिमान्‌ लोग स्तुतियों और उंगलियों द्वारा तुम्हें रस बहाने के लिए प्रेरित करते हैं. (२४)

EN English Translation

Hey Mon! Pour the juice into the earthly and divine realms with those who possess. O special seer and white character Mon! Wise people inspire you to shed juices by praises and fingers. (24)

Mantra 9.107.25

पव॑माना असृक्षत प॒वित्र॒मति॒ धार॑या । म॒रुत्व॑न्तो मत्स॒रा इ॑न्द्रि॒या हया॑ मे॒धाम॒भि प्रयां॑सि च ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

शुद्ध होते हुए, मरुतों से युक्त, नशीले, इंद्र द्वारा सेवित व स्तोताओं की स्तुतियों एवं हव्यों को लक्ष्य करके चले जाने वाले सोम दशापवित्र को पार करके अपनी धारा के रूप में बनते हैँ. (२५)

EN English Translation

While being purified, intoxicating, intoxicating, serving by Indra and aiming at the praises and havyas of the psalms, the Soma dashapavitra is crossed and formed as its stream. (25)

Mantra 9.107.26

अ॒पो वसा॑नः॒ परि॒ कोश॑मर्ष॒तीन्दु॑र्हिया॒नः सो॒तृभिः॑ । ज॒नय॒ञ्ज्योति॑र्म॒न्दना॑ अवीवश॒द्गाः कृ॑ण्वा॒नो न नि॒र्णिज॑म् ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

जल में निवास करने वाले व निचोड़ने वालों द्वारा प्रेरित सोम द्रोणकलश में जाते हैं. सोम दीप्ति उत्पन्न करते हुए एवं गाय के दूध आदि को अपने रूप में मिलाते हुए इस समय स्तुतियों की अभिलाषा करते हैं. (२६)

EN English Translation

Som, inspired by those who live in the water and squeezers, goes to Dronakalash. Som desires praises at this time while producing a glow and mixing cow's milk etc. in his form. (26)

卐 HinduText AI