Kanda 12 • Sukta 2
Atharvaveda (अथर्ववेद)
Atharvaveda Quick Jump
Navigate to any Kanda or Mantra
Kanda 12 • Sukta 2
न॒डमा रो॑ह॒ न ते॒ अत्र॑ लो॒क इ॒दं सीसं॑ भाग॒धेयं॑ त॒ एहि॑ । यो गोषु॒ यक्ष्मः॒ पुरु॑षेषु॒ यक्ष्म॒स्तेन॒ त्वं सा॒कम॑ध॒राङ्परे॑हि ॥ (१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे क्रव्याद अग्नि! तू नड अर्थात् सरकंडे पर आरोहण कर. जो यक्ष्मा रोग मनुष्यों में अथवा जो यक्ष्मा गौ में है, तू उस के साथ यहां से दूर चली जा. तू अपने भाग्य की सीमा पर आ. (१)
EN English Translation
O agni! You climb on the river. Go away from here with the tuberculosis disease that is in humans or the tuberculosis that is in cow. Come to the limits of your destiny. (1)
अ॑घशंसदुःशं॒साभ्यां॑ क॒रेणा॑नुक॒रेण॑ च । यक्ष्मं॑ च॒ सर्वं॒ तेने॒तो मृ॒त्युं च॒ निर॑जामसि ॥ (२)
हि हिन्दी अनुवाद
पाप और दुर्भावनाओं का नाश करने वाले कर तथा अनुकर से मैं यक्ष्मा रोग को पृथकू करता हूं. मैं मृत्यु को भी दूर भगाता हूं. (२)
EN English Translation
I separate tuberculosis from the tax and compassion that destroys sin and ill-will. I also drive away death. (2)
निरि॒तो मृ॒त्युं निरृ॑तिं॒ निररा॑तिमजामसि । यो नो॒ द्वेष्टि॒ तम॑द्ध्यग्ने अक्रव्या॒द्यमु॑ द्वि॒ष्मस्तमु॑ ते॒ प्र सु॑वामसि ॥ (३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे क्रव्याद अग्नि! हम पाप देवता निर्त्रति और मृत्यु को दूर करते हैं. हम अपने शत्रुओं को भी दूर करते हैं. जो हमारे शत्रु हैं, हम उन्हें तुम्हारी ओर भेजते हैं. तुम उन का भक्षण करो. (३)
EN English Translation
O agni! We remove sin, god and death. We also overcome our enemies. Those who are our enemies, we send them towards you. You eat them. (3)
यद्य॒ग्निः क्र॒व्याद्यदि॒ वा व्या॒घ्र इ॒मं गो॒ष्ठं प्र॑वि॒वेशान्यो॑काः । तं माषा॑ज्यं कृ॒त्वा प्र हि॑णोमि दू॒रं स ग॑च्छत्वप्सु॒षदोऽप्य॒ग्नीन् ॥ (४)
हि हिन्दी अनुवाद
यदि क्रव्याद अग्नि ने अथवा व्याघ्र ने हमारे गोष्ठ में प्रवेश किया है तो मैं उसे माष अर्थात् उरद आज्य द्वारा दूर करता हूं. (४)
EN English Translation
If Kravyad Agni or Tiger has entered our seminar, Then I remove it by Mash i.e. Urad Ajya. (4)
यत्त्वा॑ क्रु॒द्धाः प्र॑च॒क्रुर्म॒न्युना॒ पुरु॑षे मृ॒ते । सु॒कल्प॑मग्ने॒ तत्त्वया॒ पुन॒स्त्वोद्दी॑पयामसि ॥ (५)
हि हिन्दी अनुवाद
पुरुष की मृत्यु के कारण क्रोधित हुए प्राणियों ने तुम्हें प्रदीप्त किया. वह कार्य पूर्ण हो गया, इसीलिए हम ने तुम्हें तुम से ही प्रदीप्त किया है. (५)
EN English Translation
The creatures who were angry due to the death of the man illuminated you. That work has been completed, that is why we have illuminated you from you. (5)
पुन॑स्त्वादि॒त्या रु॒द्रा वस॑वः॒ पुन॑र्ब्र॒ह्मा वसु॑नीतिरग्ने । पुन॑स्त्वा॒ ब्रह्म॑ण॒स्पति॒राधा॑द्दीर्घायु॒त्वाय॑ श॒तशा॑रदाय ॥ (६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! वसु, ब्रह्मणस्पति, ब्रह्म, रुद्र, सूर्यं और वसुनीति ने तुम्हें सौ वर्ष का जीवन प्राप्त करने के लिए पुनः प्रदीप्त किया था. (६)
EN English Translation
O agni! Vasu, Brahmanaspati, Brahma, Rudra, Surya and Vasuniti re-illuminated you to get a life of a hundred years. (6)
यो अ॒ग्निः क्र॒व्यात्प्र॑वि॒वेश॑ नो गृ॒हमि॒मं पश्य॒न्नित॑रं जा॒तवे॑दसम् । तं ह॑रामि पितृय॒ज्ञाय॑ दू॒रं स घ॒र्ममि॑न्धां पर॒मे स॒धस्थे॑ ॥ (७)
हि हिन्दी अनुवाद
अन्य अग्नियों को देखने के लिए यदि क्रव्याद अग्नि हमारे घर में प्रविष्ट हुआ है तो पितृयज्ञ करने के लिए मैं उसे दूर भगाता हूं. वह पाप नाश में स्थित हो धर्म को बढ़ाए. मैं क्रव्याद अग्नि को दूर भगाता हूं. वह पाप को साथ लेता हुआ यज्ञ के स्थान को प्राप्त हो. जातवेद अग्नि यहां प्रतिष्ठित हो कर देवों के लिए हवि वहन करे. (७)
EN English Translation
If kravyad agni has entered our house to see other agnis, then I drive it away to perform pitruyagya. He enhances dharma to be located in the destruction of sin. I drive away the agni. He should take sin along and attain the place of yajna. Jataveda agni should be revered here and bear the havi for the gods. (7)
क्र॒व्याद॑म॒ग्निं प्र हि॑णोमि दू॒रं य॒मरा॑ज्ञो गच्छतु रिप्रवा॒हः । इ॒हायमित॑रो जा॒तवे॑दा दे॒वो दे॒वेभ्यो॑ ह॒व्यं व॑हतु प्रजा॒नन् ॥ (८)
हि हिन्दी अनुवाद
उवथ के प्रशंसक क्रव्याद अग्नि को मैं पितृयान मार्ग से भेजता हूं. हे क्रव्याद! तू पितरों में ही प्रबुद्ध हो और वहीं जागता रह. देवयान मार्ग द्वारा तू यहां दुबारा मत आ. (८)
EN English Translation
I send Kravyad Agni, a fan of Uwath, via Pitrayan route. O Kravyad! You are enlightened in your ancestors and stay awake there. Do not come here again by the way of God. (8)
क्र॒व्याद॑म॒ग्निमि॑षि॒तो ह॑रामि॒ जना॑न्दृं॒हन्तं॒ वज्रे॑ण मृ॒त्युम् । नि तं शा॑स्मि॒ गार्ह॑पत्येन वि॒द्वान्पि॑तॄ॒णां लो॒केऽपि॑ भा॒गो अ॑स्तु ॥ (९)
हि हिन्दी अनुवाद
मैं अपने मंत्र रूप वज्र से क्रव्याद अग्नि को दूर करता हूं. गार्हपत्य अग्नि के द्वारा मैं उस अग्नि का शासन करता हूं. यह पितरों का भाग होता हुआ, उन के लोक में स्थित हो. (९)
EN English Translation
I remove the agni with my mantra form Vajra. I rule that agni through the agni. It is part of the ancestors, located in their world. (9)
क्र॒व्याद॑म॒ग्निं श॑शमा॒नमु॒क्थ्यं प्र हि॑णोमि प॒थिभिः॑ पितृ॒याणैः॑ । मा दे॑व॒यानैः॒ पुन॒रा गा॒ अत्रै॒वैधि॑ पि॒तृषु॑ जागृहि॒ त्वम् ॥ (१०)
हि हिन्दी अनुवाद
उवथ प्रशंसक क्रव्याद अग्नि को मैं पितृयान मार्ग में भेजता हूं. हे क्रव्याद! तू पितरों में ही बढ़ और वहीं जागता रह. देवयान मार्ग द्वारा तू यहां दुबारा मत आ. (१०)
EN English Translation
I send yuvath fan Kravyad Agni to Pitrayan Marg. O Kravyad! You grow in your fathers and stay awake there. Do not come here again by the way of God. (10)
समि॑न्धते॒ संक॑सुकं स्व॒स्तये॑ शु॒द्धा भव॑न्तः॒ शुच॑यः पाव॒काः । जहा॑ति रि॒प्रमत्येन॑ एति॒ समि॑द्धो अ॒ग्निः सु॒पुना॑ पुनाति ॥ (११)
हि हिन्दी अनुवाद
पवित्रता प्रदान करने वाले अग्नि देव शुद्ध होने के लिए शवभक्षक अग्नि को प्रदीप्त करते हैं. वह अग्नि अपने पाप का त्याग करता हुआ जाता है. उसे यह पवित्र अग्नि शुद्ध करते हैं. (११)
EN English Translation
Agni Dev, who gives purity, illuminates the hearse agni to be pure. That agni goes on sacrificing its sin. Purify him this holy agni. (11)
दे॒वो अ॒ग्निः संक॑सुको दि॒वस्पृ॒ष्ठान्यारु॑हत् । मु॒च्यमा॑नो॒ निरेण॒सोऽमो॑ग॒स्माँ अश॑स्त्याः ॥ (१२)
हि हिन्दी अनुवाद
शव भक्षक अग्नि स्वयं पाप से मुक्त होते हैं और अमंगल से हमारी रक्षा करके स्वर्ग पर जाते हैं. (१२)
EN English Translation
The corpse eaters themselves are free from sin and protect us from evil and go to heaven. (12)
अ॒स्मिन्व॒यं संक॑सुके अ॒ग्नौ रि॒प्राणि॑ मृज्महे । अभू॑म य॒ज्ञियाः॑ शु॒द्धाः प्र ण॒ आयूं॑षि तारिषत् ॥ (१३)
हि हिन्दी अनुवाद
इस शव भक्षक अग्नि में हम पापों को शुद्ध करते हैं. हम शुद्ध हो गए. अब यह अग्नि हम को पूर्ण आयु वाला बनाए. (१३)
EN English Translation
In this corpse-eater agni, we cleanse sins. We became pure. Now let this agni make us full life. (13)
संक॑सुको॒ विक॑सुको निरृ॒थो यश्च॑ निस्व॒रः । ते ते॒ यक्ष्मं॒ सवे॑दसो दू॒राद्दू॒रम॑नीनशन् ॥ (१४)
हि हिन्दी अनुवाद
यक्ष्मा रोग को जानने वाले जो संघात्मक, विघातक और शब्दरहित अग्ने हैं, वे यक्ष्मा के साथ ही सुदूर चले गए और वहां जा कर नष्ट हो गए. (१४)
EN English Translation
Those who know tuberculosis, who are sanghactic, destructive and wordless, went far away with tuberculosis and were destroyed there. (14)
यो नो॒ अश्वे॑षु वी॒रेषु॒ यो नो॒ गोष्व॑जा॒विषु॑ । क्र॒व्यादं॒ निर्णु॑दामसि॒ यो अ॒ग्निर्ज॑न॒योप॑नः ॥ (१५)
हि हिन्दी अनुवाद
जो क्रव्याद हमारे अश्चों, गायों, बकरियों तथा वीरपुत्र, पौत्रादि में प्रविष्ट हुआ है, उसे हम दूर भगाते हैं. (१५)
EN English Translation
We drive away the kravyada that has entered our horses, cows, goats and veerputra, grandson. (15)
अन्ये॑भ्यस्त्वा॒ पुरु॑षेभ्यो॒ गोभ्यो॒ अश्वे॑भ्यस्त्वा । निः क्र॒व्यादं॑ नुदामसि॒ यो अ॒ग्निर्जी॑वित॒योप॑नः ॥ (१६)
हि हिन्दी अनुवाद
जो क्रव्याद जीवन का क्रम बिगाड़ने वाला है, उसे हम मंत्र बल से दूर भगाते हैं. हे क्रव्याद अग्नि! हम तुझे मनुष्यों, गायों और घोड़ों से दूर भगाते हैं. (१६)
EN English Translation
The kravyad that is going to spoil the order of life, we drive it away with the force of mantras. O agni! We drive you away from humans, cows and horses. (16)
यस्मि॑न्दे॒वा अमृ॑जत॒ यस्मि॑न्मनु॒ष्या उ॒त । तस्मि॑न्घृत॒स्तावो॑ मृ॒ष्ट्वा त्वम॑ग्ने॒ दिवं॑ रुह ॥ (१७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे अग्नि! जिस में देवता और मनुष्य शुद्ध होते हैं, उस में शुद्ध हो कर तू भी स्वर्ग को जा. (१७)
EN English Translation
O agni! In which gods and men are purified, you also go to heaven. (17)
समि॑द्धो अग्न आहुत॒ स नो॒ माभ्यप॑क्रमीः । अत्रै॒व दी॑दिहि॒ द्यवि॒ ज्योक्च॒ सूर्यं॑ दृ॒शे ॥ (१८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे गार्हपत्य अग्नि! तुम हमारा त्याग मत करो. तुम भलीभांति प्रदीप्त हो रही हो. तुम में आहुतियां दी जा रही हैं. तुम चिरकाल तक सूर्य के दर्शन कराने के लिए प्रदीप्त रहो. (१८)
EN English Translation
O agni! Don't sacrifice us. You are getting well illuminated. Sacrifices are being made in you. You should be illuminated to see the sun forever. (18)
सीसे॑ मृड्ढ्वं न॒डे मृ॑ड्ढ्वम॒ग्नौ संक॑सुके च॒ यत् । अथो॒ अव्यां॑ रा॒मायां॑ शीर्ष॒क्तिमु॑प॒बर्ह॑णे ॥ (१९)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पुरुषो! तुम सिर के रोग को सीसे में, नड नाम की घास में और काली भेड़ में शुद्ध करो. (१९)
EN English Translation
O men! You cleanse the disease of the head in lead, in the grass named Nad and in the black sheep. (19)
सीसे॒ मलं॑ सादयि॒त्वा शी॑र्ष॒क्तिमु॑प॒बर्ह॑णे । अव्या॒मसि॑क्न्यां मृ॒ष्ट्वा शु॒द्धा भ॑वत य॒ज्ञियाः॑ ॥ (२०)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पुरुषो! सिर के रोग को तकिए में स्थापित करो. मल को सीसे में तथा काली भेड़ में शुद्ध कर के स्वयं शुद्ध बनो. (२०)
EN English Translation
O men! Install head disease in pillows. Purify the feces in lead and black sheep and become pure yourself. (20)
परं॑ मृत्यो॒ अनु॒ परे॑हि॒ पन्थां॒ यस्त॑ ए॒ष इत॑रो देव॒याना॑त् । चक्षु॑ष्मते शृण्व॒ते ते॑ ब्रवीमी॒हेमे वी॒रा ब॒हवो॑ भवन्तु ॥ (२१)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मृत्यु! तू देवयान से भिन्न मार्ग में जा. तू दर्शन और श्रोत्र शक्तियों से युक्त है. इसलिए तू सुन ले कि हमारे बहुत से वीर पुत्र बढ़ते रहेंगे. (२१)
EN English Translation
O death! You go on a different path from Devayan. You are full of vision and source powers. So listen that many of our brave sons will continue to grow. (21)
इ॒मे जी॒वा वि मृ॒तैराव॑वृत्र॒न्नभू॑द्भ॒द्रा दे॒वहू॑तिर्नो अ॒द्य । प्राञ्चो॑ अगाम नृ॒तये॒ हसा॑य सु॒वीरा॑सो वि॒दथ॒मा व॑देम ॥ (२२)
हि हिन्दी अनुवाद
ये प्राणी मृत्यु को दूर करने वाली शक्ति से युक्त हो गए. हम सुंदर वीरों से संपन्न हो कर नृत्य, गान, हास्य में रत हैं. हम यज्ञ की प्रशंसा करते हुए कहते हैं कि देवताओं को आहुति देना कल्याणकारी है. (२२)
EN English Translation
These creatures became equipped with the power to remove death. We are endowed with beautiful heroes and are engaged in dance, singing, humor. We praise the yajna and say that sacrificing to the gods is welfare. (22)
इ॒मं जी॒वेभ्यः॑ परि॒धिं द॑धामि॒ मैषां॒ नु गा॒दप॑रो॒ अर्थ॑मे॒तम् । श॒तं जीव॑न्तः श॒रदः॑ पुरू॒चीस्ति॒रो मृ॒त्युं द॑धतां॒ पर्व॑तेन ॥ (२३)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! तुम अपनी मृत्यु को पत्थर से दबाओ. मैं तुम्हें पत्थर रूपी कवच देता हूं. उसे कोई अन्य प्राप्त न करे. तुम सौ वर्षो तक जीवित रहो. (२३)
EN English Translation
O men! You press your death with stone. I give you stone-like armor. Don't get him any other. May you live for a hundred years. (23)
आ रो॑ह॒तायु॑र्ज॒रसं॑ वृणा॒ना अ॑नुपू॒र्वं यत॑माना॒ यति॒ स्थ । तान्व॒स्त्वष्टा॑ सु॒जनि॑मा स॒जोषाः॒ सर्व॒मायु॑र्नयतु॒ जीव॑नाय ॥ (२४)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! तुम वृद्धावस्था की दीर्घ आयु को प्राप्त करो. तुम सुंदर जन्म वाले और मान प्रीति वाले हो. त्वष्टा तुम्हें दीर्घ जीवन के हेतु पूर्ण आयु प्रदान करें. (२४)
EN English Translation
O men! You attain the longevity of old age. You are born beautiful and respectful. May tvashta give you full life for a long life. (24)
यथाहा॑न्यनुपू॒र्वं भ॑वन्ति॒ यथ॒र्तव॑ ऋ॒तुभि॒र्यन्ति॑ सा॒कम् । यथा॑ न॒ पूर्व॒मप॑रो॒ जहा॑त्ये॒वा धा॑त॒रायूं॑षि कल्पयै॒षाम् ॥ (२५)
हि हिन्दी अनुवाद
जिस प्रकार ऋतुएं एक के पीछे दूसरी आती हैं, जैसे दिन एक के पीछे दूसरे आते हैं, जैसे बाद वाला पहले का त्याग नहीं करता, हे माता! उसी प्रकार प्रकार इन्हें आयुष्मान बनाओ. (२५)
EN English Translation
Just as seasons come after another, just as days come after another, as the latter does not renounce the first, O Mother! In the same way, make them Ayushmann. (25)
अश्म॑न्वती रीयते॒ सं र॑भध्वं वी॒रय॑ध्वं॒ प्र त॑रता सखायः । अत्रा॑ जहीत॒ ये अस॑न्दु॒रेवा॑ अनमी॒वानुत्त॑रेमाभि॒ वाजा॑न् ॥ (२६)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मनुष्यो! यह नदी पाषाणों से युक्त बह रही है. वीरतापूर्वक इस नदी के पार हो जाओ. अपने पापों को तुम इसी नदी में डाल दो. इस के बाद हम रोग निवारक वेगों को प्राप्त करें. (२६)
EN English Translation
O men! This river is flowing with stones. Heroically cross this river. Put your sins in this river. After this we achieve the prophylactic velocities. (26)
उत्ति॑ष्ठता॒ प्र त॑रता सखा॒योऽश्म॑न्वती न॒दी स्य॑न्दत इ॒यम् । अत्रा॑ जहीत॒ ये अस॒न्नशि॑वाः शि॒वान्त्स्यो॒नानुत्त॑रेमा॒भि वाजा॑न् ॥ (२७)
हि हिन्दी अनुवाद
हे मित्रो! हे मित्रो! उठो और तैरना आरंभ करो. पत्थरों वाली सरिता तेजी से बह रही है. जो अकल्याणकारी हैं. उन्हें हम यहीं पर त्याग दें. हम नदी को पार करके सुख देने वाले अन्नों की प्राप्ति करें. (२७)
EN English Translation
O friends! O friends! Get up and start swimming. Sarita with stones is flowing fast. Which are unhelpful. Let us leave them here. Let us cross the river and get the food that gives happiness. (27)
वै॑श्वदे॒वीं वर्च॑सा॒ आ र॑भध्वं शु॒द्धा भव॑न्तः॒ शुच॑यः पाव॒काः । अ॑ति॒क्राम॑न्तो दुरि॒ता प॒दानि॑ श॒तं हिमाः॒ सर्व॑वीरा मदेम ॥ (२८)
हि हिन्दी अनुवाद
हे पवित्र देवों वाली अग्नियो! तुम शुद्ध होने के समय सब देवताओं का स्तवन करो. ऋग्वेद के पदों से पापों को लांघते हुए हम सौ हेमंतों तक पुत्रादि सहित आनंदित रहें. (२८)
EN English Translation
O agnis of holy gods! Praise all the gods when you are cleansed. Crossing the sins from the verses of rigveda, we should be happy with the son for a hundred hemantas. (28)
उ॑दी॒चीनैः॑ प॒थिभि॑र्वायु॒मद्भि॑रति॒क्राम॒न्तोऽव॑रा॒न्परे॑भिः । त्रिः स॒प्त कृत्व॒ ऋष॑यः॒ परे॑ता मृ॒त्युं प्रत्यौ॑हन्पद॒योप॑नेन ॥ (२९)
हि हिन्दी अनुवाद
परलोक गमन में वायु से पूर्ण उत्तरायण मार्ग में जाने वाले ऋषियों ने निकृष्ट मार्गो को लांघा था. उन्होंने मृत्यु को भी इक्कीस बार पार किया था. (२९)
EN English Translation
In the journey of the hereafter, the sages who went from air to the full Uttarayan path had crossed the bad paths. He had also crossed death twenty-one times. (29)
मृ॒त्योः प॒दं यो॒पय॑न्त॒ एत॒ द्राघी॑य॒ आयुः॑ प्रत॒रं दधा॑नाः । आसी॑ना मृ॒त्युं नु॑दता स॒धस्थेऽथ॑ जी॒वासो॑ वि॒दथ॒मा व॑देम ॥ (३०)
हि हिन्दी अनुवाद
मृत्यु के लक्ष्य को भ्रमित करने वाले ऋषि आयु से परिपूर्ण हैं. तुम भी इस मृत्यु को भगाओ. फिर हम जीवन में यज्ञ की स्तुति करें. (३०)
EN English Translation
The sages who confuse the goal of death are full of age. You also drive away this death. Then let us praise the yajna in life. (30)