Popular:
अथर्ववेद

Kanda 12 • Sukta 4

Atharvaveda (अथर्ववेद)

अथर्ववेद • काण्ड 12

Kanda 12 • Sukta 4

30 Mantras Loaded
Mantra 12.4.1

ददा॒मीत्ये॒व ब्रू॑या॒दनु॑ चैना॒मभु॑त्सत । व॒शां ब्र॒ह्मभ्यो॒ याच॑द्भ्य॒स्तत्प्र॒जाव॒दप॑त्यवत् ॥ (१)

हि हिन्दी अनुवाद

मैं मांगने वाले ब्राह्मणों को देता हूं, ऐसा कह कर उत्तर दे, फिर वे ब्राह्मण कहें कि यह कर्म यजमान को संतान आदि से संपन्न कराने वाला हो. (१)

EN English Translation

I give it to the Brahmins who ask, then they should answer by saying this, then those Brahmins say that this karma should be done by the host with children etc. (1)

Mantra 12.4.2

प्र॒जया॒ स वि क्री॑णीते प॒शुभि॒श्चोप॑ दस्यति । य आ॑र्षे॒येभ्यो॒ याच॑द्भ्यो दे॒वानां॒ गां न दित्स॑ति ॥ (२)

हि हिन्दी अनुवाद

जो पुरुष ऋषियों सहित मांगने वाले ब्राह्मणों को देवताओं के निमित्त गोदान नहीं करता, वह अपनी संतान विक्रय करने वाला होता हुआ पशुओं से हीन हो जाता है. (२)

EN English Translation

The man who does not donate god to the Brahmins who ask for it, including the sages, becomes inferior to the animals while being the seller of his children. (2)

Mantra 12.4.3

कू॒टया॑स्य॒ सं शी॑र्यन्ते श्लो॒णया॑ का॒टम॑र्दति । ब॒ण्डया॑ दह्यन्ते गृ॒हाः का॒णया॑ दीयते॒ स्वम् ॥ (३)

हि हिन्दी अनुवाद

वशा गौ के कूटा अर्थात्‌ बिना सींगों वाले अंग के कारण दान न करने वाले के पदार्थ समाप्त हो जाते हैं. दान न करने वाला लकड़ी से गाय के सीगों के स्थान को पीड़ित करता है. बंडी अर्थात्‌ बिना सींगों वाली गाय देने से उस के घर का नाश हो जाता है तथा कानी गाय देने से धन चला जाता है. (३)

EN English Translation

Due to the koota of Vasha cow i.e. organ without horns, the substances of the donor are eliminated. The non-donor afflicts the location of the cow's horns with wood. By giving a cow without horns, his house is destroyed and by giving a kani cow, the money goes away. (3)

Mantra 12.4.4

वि॑लोहि॒तो अ॑धि॒ष्ठाना॑च्छ॒क्नो वि॑न्दति॒ गोप॑तिम् । तथा॑ व॒शायाः॒ संवि॑द्यं दुरद॒भ्ना ह्युच्यसे॑ ॥ (४)

हि हिन्दी अनुवाद

बिना ब्यायी हुई गौ दुर्दमना कहती है. गौ के स्वामी को वशा के अधिष्ठान अर्थात्‌ रहने के स्थान से विलोहित शक्ति और संविद्य अर्थात्‌ रक्त ज्वर प्राप्त होता है. (४)

EN English Translation

Unwed cow says durdamna. The owner of the cow gets the power and the vividya i.e. blood fever dissolved from the adhishthana of the vasha i.e. the place of residence. (4)

Mantra 12.4.5

प॒दोर॑स्या अधि॒ष्ठाना॑द्वि॒क्लिन्दु॒र्नाम॑ विन्दति । अ॑नाम॒नात्सं शी॑र्यन्ते॒ या मुखे॑नोप॒जिघ्र॑ति ॥ (५)

हि हिन्दी अनुवाद

गौ के स्वामी को वशा अर्थात्‌ बिना ब्यायी गाय के पांवों के स्थान से विक्लिंदु नाम की विपत्ति मिलती है. उस के सूंघने से बिना जाने ही उस के पदार्थ नष्ट हो जाते हैं. (५)

EN English Translation

The swami of the cow gets a disaster called Vikalindu from the place of the feet of the cow without marriage. By smelling it, its substances are destroyed without knowing it. (5)

Mantra 12.4.6

यो अ॑स्याः॒ कर्णा॑वास्कु॒नोत्या स दे॒वेषु॑ वृश्चते । लक्ष्म॑ कुर्व॒ इति॒ मन्य॑ते॒ कनी॑यः कृणुते॒ स्वम् ॥ (६)

हि हिन्दी अनुवाद

वशा गौ के कानों को दुःख देने वाला देवताओं पर प्रहार करता है. जो अपनेआप को इस गाय के कंधों पर चिल्ल न करने वाला मानता है, वह अपनेआप को छोटा बना लेता है. (६)

EN English Translation

Vasha attacks the gods who hurt the ears of the cow. One who considers himself to be the one who does not chill on the shoulders of this cow, he makes himself small. (6)

Mantra 12.4.7

यद॑स्याः॒ कस्मै॑ चि॒द्भोगा॑य॒ बाला॒न्कश्चि॑त्प्रकृ॒न्तति॑ । ततः॑ किशो॒रा म्रि॑यन्ते व॒त्सांश्च॒ घातु॑को॒ वृकः॑ ॥ (७)

हि हिन्दी अनुवाद

किसी भोग के निमित्त इस वशा गाय के बालों को काटने से काटने वाले का युवा पुत्र मृत्यु को प्राप्त होता है तथा उस के पुत्रों का संहार शृगाल अर्थात्‌ सियार करते हैं. (७)

EN English Translation

By cutting the hair of this vasa cow for the sake of any enjoyment, the young son of the cutter attains death and kills his sons by adorning the horn i.e. jackal. (7)

Mantra 12.4.8

यद॑स्या॒ गोप॑तौ स॒त्या लोम॒ ध्वाङ्क्षो॒ अजी॑हिडत् । ततः॑ कुमा॒रा म्रि॑यन्ते॒ यक्ष्मो॑ विन्दत्यनाम॒नात् ॥ (८)

हि हिन्दी अनुवाद

गौ के स्वामी की उपस्थिति में यदि गाय के बालों को कौआ नौचता है तो उस के पुत्र मर जाते हैं तथा वह स्वयं क्षय रोग को प्राप्त होता है. (८)

EN English Translation

If the crow scratches the cow's hair in the presence of the cow's owner, then its sons die and they themselves get tuberculosis. (8)

Mantra 12.4.9

यद॑स्याः॒ पल्पू॑लनं॒ शकृ॑द्दा॒सी स॒मस्य॑ति । ततोऽप॑रूपं जायते॒ तस्मा॒दव्ये॑ष्य॒देन॑सः ॥ (९)

हि हिन्दी अनुवाद

यदि गाय के गोबर आदि को दासी फेंकती है तो गाय का स्वामी उस पाप से नहीं छूट पाता तथा कुरूप हो जाता है. (९)

EN English Translation

If the maid throws cow dung etc. then the owner of the cow is not able to get rid of that sin and becomes ugly. (9)

Mantra 12.4.10

जाय॑माना॒भि जा॑यते दे॒वान्त्सब्रा॑ह्मणान्व॒शा । तस्मा॑द्ब्र॒ह्मभ्यो॒ देयै॒षा तदा॑हुः॒ स्वस्य॒ गोप॑नम् ॥ (१०)

हि हिन्दी अनुवाद

वशा अर्थात्‌ तुरंत ब्यायी हुई गाय देवताओं और ब्राह्मणों के लिए ही प्रकट होती है. इसलिए ब्राह्मणों को उस का दान देना ही अपनी रक्षा करना है, ऐसा विद्वान्‌ लोग कहते हैं. (१०)

EN English Translation

Vasha means that the cow married immediately appears only to the gods and Brahmins. Therefore, donating it to Brahmins is to protect themselves, scholars say. (10)

Mantra 12.4.11

य ए॑नां व॒निमा॒यन्ति॒ तेषां॑ दे॒वकृ॑ता व॒शा । ब्र॑ह्म॒ज्येयं॒ तद॑ब्रुव॒न्य ए॑नां निप्रिया॒यते॑ ॥ (११)

हि हिन्दी अनुवाद

जो लोग गाय को परम प्रिय समझते हुए उस की सेवा करते हैं उन के लिए यह ब्रह्मज्या होती है, ऐसा विद्वानों का कथन है. (११)

EN English Translation

For those who consider the cow as the most beloved and serve it, it is brahmajya, it is the statement of scholars. (11)

Mantra 12.4.12

य आ॑र्षे॒येभ्यो॒ याच॑द्भ्यो दे॒वानां॒ गां न दित्स॑ति । आ स दे॒वेषु॑ वृश्चते ब्राह्म॒णानां॑ च म॒न्यवे॑ ॥ (१२)

हि हिन्दी अनुवाद

जो देवताओं की गाय को ऋषि पुत्रों वाले ब्राह्मणों को नहीं देना चाहता है, वह ब्रह्म कोप के कारण देवताओं के द्वारा नाश को प्राप्त होता है. (१२)

EN English Translation

One who does not want to give the cow of the gods to the Brahmins with sage sons, he gets to perish by the gods due to Brahman wrath. (12)

Mantra 12.4.13

यो अ॑स्य॒ स्याद्व॑शाभो॒गो अ॒न्यामि॑च्छेत॒ तर्हि॒ सः । हिंस्ते॒ अद॑त्ता॒ पुरु॑षं याचि॒तां च॒ न दित्स॑ति ॥ (१३)

हि हिन्दी अनुवाद

यदि वशा अर्थात्‌ तुरंत ब्यायी हुई गाय उस के स्वामी के लिए उपभोग योग्य हो तो वह अन्य गाय की कामना करे. जो पुरुष याचक को वशा गाय का दान नहीं देता है तो यह दान न की हुई वशा गौ उसे नष्ट कर देती है. (१३)

EN English Translation

If the cow married immediately is consumable for its owner, then he should wish for another cow. If the man does not donate the vasa cow to the supplicant, then this donated vasa cow destroys him. (13)

Mantra 12.4.14

यथा॑ शेव॒धिर्निहि॑तो ब्राह्म॒णानां॒ तथा॑ व॒शा । तामे॒तद॒च्छाय॑न्ति॒ यस्मि॒न्कस्मिं॑श्च॒ जाय॑ते ॥ (१४)

हि हिन्दी अनुवाद

वशा गाय ब्राह्मणों की धरोहर के समान होती है. यह गाय वास्तव में ब्राह्मणों की ही है. वह चाहे जिस के घर में प्रकट हो जाए, ये ब्राह्मण गोस्वामी के सामने आ कर इस गाय को मांगते हैं. (१४)

EN English Translation

Vasha cow is like the heritage of Brahmins. This cow actually belongs to Brahmins. No matter whose house he appears in, these Brahmins come in front of Goswami and ask for this cow. (14)

Mantra 12.4.15

स्वमे॒तद॑च्छायन्ति॒ यद्व॒शां ब्रा॑ह्म॒णा अ॒भि । यथै॑नान॒न्यस्मि॑ञ्जिनी॒यादे॒वास्या॑ नि॒रोध॑नम् ॥ (१५)

हि हिन्दी अनुवाद

वशा गाय के सामने आने वाले ब्राह्मण अपने ही धन के समान उस के पास जाते हैं. इन्हें वर्जित करना अर्थात्‌ इन्हें रोकना गाय के स्वामी को हानि पहुंचाता है. (१५)

EN English Translation

Brahmins who come in front of the Vasha cow go to it like their own money. Prohibiting them means stopping them harms the owner of the cow. (15)

Mantra 12.4.16

चरे॑दे॒वा त्रै॑हाय॒णादवि॑ज्ञातगदा स॒ती । व॒शां च॑ वि॒द्यान्ना॑रद ब्राह्म॒णास्तर्ह्ये॒ष्याः ॥ (१६)

हि हिन्दी अनुवाद

हे नारद! यह धेनु अविजात गद अर्थात्‌ रोग को न जानती हुई तीन वर्ष तक विचरण करे अथवा घास आदि खाए. यजमान इस के बाद इस धेनु को वशा मानता हुआ ब्राह्मणों की खोज करे. (१६)

EN English Translation

O Narada! This dhenu should roam for three years without knowing the disease or eat grass etc. After this, the host should consider this Dhenu as a matter and search for Brahmins. (16)

Mantra 12.4.17

य ए॑ना॒मव॑शा॒माह॑ दे॒वानां॒ निहि॑तं नि॒धिम् । उ॒भौ तस्मै॑ भवाश॒र्वौ प॑रि॒क्रम्येषु॑मस्यतः ॥ (१७)

हि हिन्दी अनुवाद

यह वशा इन देवताओं की धरोहर के रूप में है. इस वशा को जो मनुष्य अवशा कहता है वह भव और शर्व के बाणों का लक्ष्य बनता है. (१७)

EN English Translation

This vasha is in the form of heritage of these gods. The person who calls this vasha avsha becomes the target of bhava and sharva's arrows. (17)

Mantra 12.4.18

यो अ॑स्या॒ ऊधो॒ न वे॒दाथो॑ अस्या॒ स्तना॑नु॒त । उ॒भये॑नै॒वास्मै॑ दुहे॒ दातुं॒ चेदश॑कद्व॒शाम् ॥ (१८)

हि हिन्दी अनुवाद

जो मनुष्य इस वशा के थनों और ऊधस अर्थात्‌ ऐन को जानता हुआ इस का दान करता है, यह वशा उसे अपने थनों और उन दोनों के द्वारा फल देने वाली होती है. (१८)

EN English Translation

The person who donates this vasa to the udders and the udhas i.e. ain, this vasha is going to give him fruit through his udders and both of them. (18)

Mantra 12.4.19

दु॑रद॒भ्नैन॒मा श॑ये याचि॒तां च॒ न दित्स॑ति । नास्मै॒ कामाः॒ समृ॑ध्यन्ते॒ यामद॑त्त्वा॒ चिकी॑र्षति ॥ (१९)

हि हिन्दी अनुवाद

जो मांगने पर उस वशा का दान नहीं करता है, उस को दुर्दम्न अर्थात्‌ वश में न आने वाली दशा जकड़ लेती है. जो उसे अपने पास ही रखना चाहता है, उस की इच्छाएं पूर्ण नहीं होतीं. (१९)

EN English Translation

The one who does not donate that vasha on demand, he is caught by durdamna i.e. the condition that is not subdued. Whoever wants to keep it with himself, his wishes are not fulfilled. (19)

Mantra 12.4.20

दे॒वा व॒शाम॑याच॒न्मुखं॑ कृ॒त्वा ब्राह्म॑णम् । तेषां॒ सर्वे॑षा॒मद॑द॒द्धेडं॒ न्येति॒ मानु॑षः ॥ (२०)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मण को अपना मुख बना कर देवता वशा को मांगते हैं. इसे न देने वाला मनुष्य उन के क्रोध का लक्ष्य बनता है. (२०)

EN English Translation

They make brahmins their mouths and ask for god Vasha. A person who does not give it becomes the target of their anger. (20)

Mantra 12.4.21

हेडं॑ पशू॒नां न्येति ब्राह्म॒णेभ्योऽद॑दद्व॒शाम् । दे॒वानां॒ निहि॑तं भा॒गं मर्त्य॒श्चेन्नि॑प्रिया॒यते॑ ॥ (२१)

हि हिन्दी अनुवाद

जो पुरुष देवताओं की धरोहर रूप भाग को अपना अत्यंत प्रिय समझता है, वह ब्राह्मणों को वशा का दमन करने के कारण पशुओं का क्रोध प्राप्त करता है. (२१)

EN English Translation

The man who considers the heritage part of the gods as his most beloved, he gets the wrath of the animals due to the suppression of the Brahmins. (21)

Mantra 12.4.22

यद॒न्ये श॒तं याचे॑युर्ब्राह्म॒णा गोप॑तिं व॒शाम् । अथै॑नां दे॒वा अ॑ब्रुवन्ने॒वं ह॑ वि॒दुषो॑ व॒शा ॥ (२२)

हि हिन्दी अनुवाद

गौ के स्वामी से चाहे अन्य सैकड़ों ब्राह्मण वशा की याचना करें, पर वशा विद्वान्‌ की होती है, ऐसी देवों की उक्ति है. (२२)

EN English Translation

Even if hundreds of other Brahmins plead with the owner of the cow, but the vasha belongs to the scholar, such is the saying of the gods. (22)

Mantra 12.4.23

य ए॒वं वि॒दुषे॑ऽद॒त्त्वाथा॒न्येभ्यो॒ दद॑द्व॒शाम् । दु॒र्गा तस्मा॑ अधि॒ष्ठाने॑ पृथि॒वी स॒हदे॑वता ॥ (२३)

हि हिन्दी अनुवाद

जो पुरुष विद्वान्‌ को गौ न देता हुआ, अन्य ब्राह्मण को देता है, उस के लिए पृथ्वी देवताओं सहित दुर्गम हो जाती है. (२३)

EN English Translation

For the man who does not give cow to the scholar, gives it to another Brahmin, the earth becomes inaccessible along with the gods. (23)

Mantra 12.4.24

दे॒वा व॒शाम॑याच॒न्यस्मि॒न्नग्रे॒ अजा॑यत । तामे॒तां वि॑द्या॒न्नार॑दः स॒ह दे॒वैरुदा॑जत ॥ (२४)

हि हिन्दी अनुवाद

जिस के सामने वशा प्रकट होती है, देवता उस से वशा मांगते हैं. यह जान कर नारद भी देवताओं सहित वहां पहुंच गए. (२४)

EN English Translation

In front of whom Vasha appears, the gods ask for Vasha from him. Knowing this, Narada also reached there with the gods. (24)

Mantra 12.4.25

अ॑नप॒त्यमल्प॑पशुं व॒शा कृ॑णोति॒ पूरु॑षम् । ब्रा॑ह्म॒णैश्च॑ याचि॒तामथै॑नां निप्रिया॒यते॑ ॥ (२५)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मणों के द्वारा मांगी गई वशा को जो पुरुष अत्यंत प्रिय मानता हुआ नहीं देता है, वही वशा उसे संतानहीन तथा अन्य पशुओं वाला बना देती है. (२५)

EN English Translation

The man who does not give the vasha sought by the Brahmins as very dear, the same vasha makes him childless and other animals. (25)

Mantra 12.4.26

अ॒ग्नीषो॑माभ्यां॒ कामा॑य मि॒त्राय॒ वरु॑णाय च । तेभ्यो॑ याचन्ति ब्राह्म॒णास्तेष्वा वृ॑श्च॒तेऽद॑दत् ॥ (२६)

हि हिन्दी अनुवाद

ब्राह्मण सोम के लिए, अग्नि के लिए, काम के लिए और मित्रावरुण के लिए वशा को मांगते हैं. वशा न देने पर ये वशा के स्वामी को काटते हैं. (२६)

EN English Translation

Brahmins ask for Vasha for Soma, for Agni, for work and for Mitravarun. If they do not give vasa, they cut the master of the vasha. (26)

Mantra 12.4.27

याव॑दस्या॒ गोप॑ति॒र्नोप॑शृणु॒यादृचः॑ स्व॒यम् । चरे॑दस्य॒ ताव॒द्गोषु॒ नास्य॑ श्रु॒त्वा गृ॒हे व॑सेत् ॥ (२७)

हि हिन्दी अनुवाद

गौ का स्वामी जब तक गौ के संबंध में कोई संकल्प न करे, तब तक वह उस की गायों में विचरे, फिर उस के घर में वास न करे. (२७)

EN English Translation

Unless the owner of the cow makes a resolution regarding the cow, he should wander in his cows, then do not live in his house. (27)

Mantra 12.4.28

यो अ॑स्या॒ ऋच॑ उप॒श्रुत्याथ॒ गोष्वची॑चरत् । आयु॑श्च॒ तस्य॒ भूतिं॑ च दे॒वा वृ॑श्चन्ति हीडि॒ताः ॥ (२८)

हि हिन्दी अनुवाद

जो संकल्प रूप वाणी के पश्चात भी अपनी गायों में विचरण करता है, वह देवताओं का अपमान करता है और देवताओं द्वारा ही अपनी आयु और ऐश्वर्य को नष्ट करने वाला होता है. (२८)

EN English Translation

One who roams in his cows even after the resolution form of speech, he insults the gods and is the one who destroys his life and opulence by the gods. (28)

Mantra 12.4.29

व॒शा चर॑न्ती बहु॒धा दे॒वानां॒ निहि॑तो नि॒धिः । आ॒विष्कृ॑णुष्व रू॒पाणि॑ य॒दा स्थाम॒ जिघां॑सति ॥ (२९)

हि हिन्दी अनुवाद

देवताओं की निधि रूप वशा अनेक प्रकार से विचरण करती हुई जब स्थान को नष्ट करना चाहती है, तब विभिन्न रूपों को प्रकट करती है. (२९)

EN English Translation

When the fund form of the gods wants to destroy the place, moving in many ways, then it reveals different forms. (29)

Mantra 12.4.30

आ॒विरा॒त्मानं॑ कृणुते य॒दा स्थाम॒ जिघां॑सति । अथो॑ ह ब्र॒ह्मभ्यो॑ व॒शा या॒च्ञाय॑ कृणुते॒ मनः॑ ॥ (३०)

हि हिन्दी अनुवाद

जब वशा अपने स्थान का नाश करने की इच्छा करती है, तब वह ब्राह्मणों के द्वारा मांगे जाने की इच्छा करती हुई अनेक रूपों को प्रकट करती है. (३०)

EN English Translation

When Vasha wishes to destroy her place, she reveals many forms of desire to be demanded by Brahmins. (30)

卐 HinduText AI